logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ब्रेकिंग न्यूज़:- 🚨🚨🚨* *विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन सदन में महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।* *मनरेगा में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 60:40 के अनुपात, प्रदेश सरकार की वित्तीय जिम्मेदारी तथा इससे जुड़े किसानों और मजदूरों के हितों का प्रश्न गंभीरता से रखा। साथ ही शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज, नजरबंदी और बल प्रयोग के विषय को भी सदन में उठाया।* *यह स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक जनप्रतिनिधि और नागरिक का अधिकार है। किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है, और जब तक न्याय नहीं होगा तथा मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कानून के हित सुरक्षित नहीं किए जाएंगे, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*

3 hrs ago
user_Sheetla Prasad
Sheetla Prasad
Patti, Pratapgarh•
3 hrs ago

*ब्रेकिंग न्यूज़:- 🚨🚨🚨* *विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन सदन में महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।* *मनरेगा में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 60:40 के अनुपात, प्रदेश सरकार की वित्तीय जिम्मेदारी तथा इससे जुड़े किसानों और मजदूरों के हितों का प्रश्न गंभीरता से रखा। साथ ही शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज, नजरबंदी और बल प्रयोग के विषय को भी सदन में उठाया।* *यह स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक जनप्रतिनिधि और नागरिक का अधिकार है। किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है, और जब तक न्याय नहीं होगा तथा मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कानून के हित सुरक्षित नहीं किए जाएंगे, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • *जिला कटनी मध्य प्रदेश* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।* *कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार* कटनी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री व्ही.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी जल संसाधन विभाग में पदस्थ थे और विभाग के एक चौकीदार के एरियर्स की राशि निकलवाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौकीदार को करीब 8 लाख रुपए के एरियर्स का भुगतान किया जाना था। इसी भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री ने 50 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए लेते समय आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    *जिला कटनी  मध्य प्रदेश* 
*शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।*
*कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार*
कटनी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त की जबलपुर टीम ने जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री व्ही.ए. सिद्दीकी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी जल संसाधन विभाग में पदस्थ थे और विभाग के एक चौकीदार के एरियर्स की राशि निकलवाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद चौकीदार को करीब 8 लाख रुपए के एरियर्स का भुगतान किया जाना था। इसी भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री ने 50 हजार रुपए की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए लेते समय आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    3 hrs ago
  • पट्टी विकासखंड क्षेत्र के कोतवाली पट्टी अंतर्गत ग्राम अमुवाही निवासिनी उर्मिला पत्नी कृष्णानंद उपाध्याय ने पट्टी पुलिस को बुधवार की दोपहर प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया भूमि धरी जमीन है सब लोग अपनी जमीन में कब्जा दखल हैं मैं अपने कब्ज की जमीन में माकान बना रही हूं विपक्षी माकान नहीं बनने दे रहे हैं मारपीट पर उतारू हो जाते हैं मां बहन गाली देते हुए फौजदारी पर उतारू हो जाते हैं पीड़ित का कहना है मेरे पास मकान नहीं है मैं किराए पर कमरा लेकर रहती हूं इसलिए अपनी जमीन में निर्माण कर रही थी इसके बाद भी विपक्षी निर्माण नहीं करने दे रहे है,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    पट्टी विकासखंड क्षेत्र के कोतवाली पट्टी अंतर्गत ग्राम अमुवाही निवासिनी उर्मिला पत्नी कृष्णानंद उपाध्याय ने पट्टी पुलिस को बुधवार की दोपहर प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया भूमि धरी जमीन है सब लोग अपनी जमीन में कब्जा दखल हैं मैं अपने कब्ज की जमीन में माकान बना रही हूं विपक्षी माकान नहीं बनने दे रहे हैं मारपीट पर उतारू हो जाते हैं मां बहन  गाली देते हुए फौजदारी पर उतारू हो जाते हैं पीड़ित का कहना है मेरे पास मकान नहीं है मैं किराए पर कमरा लेकर रहती हूं इसलिए अपनी जमीन में निर्माण कर रही थी इसके बाद भी विपक्षी निर्माण नहीं करने दे रहे है,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *दिनांक-18.02.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त/चेकिंग के दौरान ए.टी.एल. ग्राउंड के पास हुई मुठभेड़ में ₹50,000/- का ईनामिया अन्तर्जनपदीय गैंगस्टर अभियुक्त अतुल गौड़ उर्फ राजा (जिसके विरुद्ध सुल्तानपुर, जौनपुर व प्रतापगढ़ में गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी व आयुध अधिनियम के कुल 38 मुकदमे पंजीकृत हैं) के बाएं पैर में गोली लगने पर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।* *इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिव नारायण वैस की बाइट ।*
    1
    *दिनांक-18.02.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त/चेकिंग के दौरान ए.टी.एल. ग्राउंड के पास हुई मुठभेड़ में ₹50,000/- का ईनामिया अन्तर्जनपदीय गैंगस्टर अभियुक्त अतुल गौड़ उर्फ राजा (जिसके विरुद्ध सुल्तानपुर, जौनपुर व प्रतापगढ़ में गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी व आयुध अधिनियम के कुल 38 मुकदमे पंजीकृत हैं) के बाएं पैर में गोली लगने पर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।*
*इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिव नारायण वैस की बाइट ।*
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by RAJA JAUNPUR NEWS
    1
    Post by RAJA JAUNPUR NEWS
    user_RAJA JAUNPUR NEWS
    RAJA JAUNPUR NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Ashok verma
    2
    Post by Ashok verma
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम- सराय नान कार ,प्रतापगढ़ up belkharnath ब्लॉक की कच्ची सड़कों का हाल, ग्राम बिकास में कोई कार्य नहीं पंचायत भवन का अधूरा काम 5 वर्ष प्रधान के अधूरे काम कोई सुनने वाला नहीं हैं ना ही इस ग्राम में कोई चौपाल लगी DM के आदेशों का पालन सिर्फ सरकारी काग़ज़ों पर.
    3
    ग्राम- सराय नान कार ,प्रतापगढ़ up  belkharnath ब्लॉक की कच्ची सड़कों का हाल, ग्राम बिकास में कोई कार्य नहीं पंचायत भवन का अधूरा काम 5 वर्ष प्रधान के अधूरे काम कोई सुनने वाला नहीं हैं ना ही इस ग्राम में कोई चौपाल लगी DM के आदेशों का पालन सिर्फ सरकारी काग़ज़ों पर.
    user_अपना गांव
    अपना गांव
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मरगूपुर फोरलेन पर एक अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार सख्श घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदत से जिसे बदलापुर CHC में भर्ती करवाया । बताते चले कि घायल सख्श सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बोधीपट्टी गाँव निवासी रामकरन के बताया जा रहा है।
    1
    बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मरगूपुर फोरलेन पर एक अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार सख्श घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदत से जिसे बदलापुर CHC में भर्ती करवाया । बताते चले कि घायल सख्श सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बोधीपट्टी गाँव निवासी रामकरन के बताया जा रहा है।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *काशी द्वार योजना पर पिंडरा विधायक का बड़ा बयान: किसानों की सहमति के बिना नहीं ली जाएगी जमीन* पिंडरा, वाराणसी। वाराणसी जनपद के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने काशी द्वार योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान आसपास की ग्राम सभाओं के सम्मानित ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहता है तो उसकी जमीन किसी भी स्थिति में जबरदस्ती नहीं ली जाएगी। न तो किसी अधिकारी द्वारा दबाव बनाया जाएगा और न ही किसी किसान के घर पर अनावश्यक दबाव डाला जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहा है और वर्ष 2027 के चुनाव को ध्यान में रखकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिंडरा विधानसभा में अमन-चैन और सौहार्द का माहौल है, जिसे किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। डॉ. सिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी भावनाओं और अधिकारों का सम्मान करती है। विकास कार्य जनहित में होंगे, लेकिन किसानों की सहमति सर्वोपरि रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि काशी द्वार योजना क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से लाई गई है। योजना के तहत सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा और जिन किसानों की जमीन स्वेच्छा से ली जाएगी, उन्हें उचित मुआवजा और नियमानुसार सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी शंका की स्थिति में सीधे जनप्रतिनिधियों या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में उन्होंने दोहराया कि विकास और किसानों के हित दोनों साथ-साथ चलेंगे।****शीतला प्रसाद की रिपोर्ट***
    1
    *काशी द्वार योजना पर पिंडरा विधायक का बड़ा बयान: किसानों की सहमति के बिना नहीं ली जाएगी जमीन*
पिंडरा, वाराणसी। 
वाराणसी जनपद के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने काशी द्वार योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान आसपास की ग्राम सभाओं के सम्मानित ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहता है तो उसकी जमीन किसी भी स्थिति में जबरदस्ती नहीं ली जाएगी। न तो किसी अधिकारी द्वारा दबाव बनाया जाएगा और न ही किसी किसान के घर पर अनावश्यक दबाव डाला जाएगा।
विधायक ने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहा है और वर्ष 2027 के चुनाव को ध्यान में रखकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिंडरा विधानसभा में अमन-चैन और सौहार्द का माहौल है, जिसे किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
डॉ. सिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी भावनाओं और अधिकारों का सम्मान करती है। विकास कार्य जनहित में होंगे, लेकिन किसानों की सहमति सर्वोपरि रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि काशी द्वार योजना क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से लाई गई है। योजना के तहत सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विधायक ने कहा कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा और जिन किसानों की जमीन स्वेच्छा से ली जाएगी, उन्हें उचित मुआवजा और नियमानुसार सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी शंका की स्थिति में सीधे जनप्रतिनिधियों या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में उन्होंने दोहराया कि विकास और किसानों के हित दोनों साथ-साथ चलेंगे।****शीतला प्रसाद की रिपोर्ट***
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.