logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारकुंडी घाटी मे पहाड़ का मलबा सड़क पर गिरा, मलबा हटाने के लिए एसीपी टोलवेज कंम्पनी नही दिखा रही है रूची-? मारकुंडी घाटी मे पहाड़ का मलबा सड़क पर गिरा, मलबा हटाने के लिए एसीपी टोलवेज कंम्पनी नही दिखा रही है रूची-? सलखन,सोनभद्र ।चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में सोमवार रात रुक-रुककर हुई बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। इससे पहाड़ का मलबा वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर आ गिरा, जिससे सोमवार की रात कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।यात्रियों और बड़े वाहनों को जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर रात में कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके बाद कुछ वाहन पुराने रास्ते से गुजरने लगे।घटना के बारह घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी एसीपी टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड ने सड़क पर बिखरे मलबे को हटाने में कोई रुचि नहीं दिखाई है। इस लापरवाही के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।गौरतलब है कि वर्ष 2024 में भी इसी तरह बारिश के दौरान पहाड़ का मलबा सड़क पर आ गिरा था, जिसके कारण पांच घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा था।

1 day ago
user_कालचिंतन समाचार
कालचिंतन समाचार
Obra, Sonbhadra•
1 day ago

मारकुंडी घाटी मे पहाड़ का मलबा सड़क पर गिरा, मलबा हटाने के लिए एसीपी टोलवेज कंम्पनी नही दिखा रही है रूची-? मारकुंडी घाटी मे पहाड़ का मलबा सड़क पर गिरा, मलबा हटाने के लिए एसीपी टोलवेज कंम्पनी नही दिखा रही है रूची-? सलखन,सोनभद्र ।चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में सोमवार रात रुक-रुककर हुई बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। इससे पहाड़ का मलबा वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर आ गिरा, जिससे सोमवार की रात कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।यात्रियों और बड़े वाहनों को जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर रात में कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके बाद कुछ वाहन पुराने रास्ते से गुजरने लगे।घटना के बारह घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी एसीपी टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड ने सड़क पर बिखरे मलबे को हटाने में कोई रुचि नहीं दिखाई है। इस लापरवाही के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।गौरतलब है कि वर्ष 2024 में भी इसी तरह बारिश के दौरान पहाड़ का मलबा सड़क पर आ गिरा था, जिसके कारण पांच घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा था।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जन विश्वास अभियान: हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगी डॉ. मोहन सरकार। *सीएम डॉ. यादव की पहल -7 अगस्त से पूरे प्रदेश में शुरू होगा जन विश्वास अभियान। * *मंत्री, विधायक, कलेक्टर और अधिकारी गांव-वार्डों में पहुंचकर सुनेंगे समस्याएं। *सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की होगी जमीनी समीक्षा।
    1
    जन विश्वास अभियान: हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगी डॉ. मोहन सरकार।

*सीएम डॉ. यादव की पहल -7 अगस्त से पूरे प्रदेश में शुरू होगा जन विश्वास अभियान।

* *मंत्री, विधायक, कलेक्टर और अधिकारी गांव-वार्डों में पहुंचकर सुनेंगे समस्याएं।

*सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की होगी जमीनी समीक्षा।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मृतक के भतीजे ने गांव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, हमीरपुर:- लाठी - डंडों और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर 55 वर्षीय किसान की हत्या खेत में बकरी चराने गए किसान की हुई हत्या , क्षेत्र में मचा हड़कंप हत्यारोपी किसान की हत्या कर मौके से हुए फरार, पुरानी रंजिश के चलते की गई किसान की निर्मम हत्या, मृतक के भतीजे ने गांव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, हत्या आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें खोजबीन में जुटी, मामला राठ कोतवाली इलाके के कैथा गांव का ।
    4
    मृतक के भतीजे ने गांव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया,

हमीरपुर:- लाठी - डंडों और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर 55 वर्षीय किसान की हत्या 
खेत में बकरी चराने गए किसान की हुई हत्या , क्षेत्र में मचा हड़कंप 
हत्यारोपी किसान की हत्या कर मौके से हुए फरार,
पुरानी रंजिश के चलते की गई किसान की निर्मम हत्या,
मृतक के भतीजे ने गांव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप,
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया,
हत्या आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें खोजबीन में जुटी,
मामला राठ कोतवाली इलाके के कैथा गांव का ।
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • gopal fast fut latif shah chakia chandali up sp alam latif shah sp alam latif shah chakia chandali up
    3
    gopal fast fut latif shah chakia chandali up sp alam latif shah 
sp alam latif shah chakia chandali up
    user_Sp alam
    Sp alam
    चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में बीजेपी सरकार पर उठाए सवाल
    1
    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में बीजेपी सरकार पर उठाए सवाल
    user_Raj india news
    Raj india news
    News Anchor चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाराणसी फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर 10 लाख की ठगी वाराणसी पुलिस ने 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार वाराणसी पुलिस ने साइबर अभियान "cy,_varza" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मैरिज का भंडाफोड़ किया साइबर क्राईम सेल और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में छापा मारा कार्रवाई के दौरान फर्जी कॉल सेंटर संचालित करने वाली 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। आरोपी खुद को(shubhamatrimonial) का प्रतिनिधि बताकर अखबारों में फर्जी वैवाहिक विज्ञापन प्रकाशित करते थे पुलिस के अनुसार गिरोह ने 600 से 700 लोगों को अपना शिकार बनाया अब तक की जांच में करीब 10 लख रुपए की साइबर ठगी सामने आई है पुलिस ने मामले में आगे की जांच चालू है बाइट - नीतू कादयान डीसीपी क्राइम
    1
    वाराणसी फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर 10 लाख की ठगी वाराणसी पुलिस ने 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार
वाराणसी पुलिस ने साइबर अभियान "cy,_varza" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मैरिज का भंडाफोड़ किया साइबर क्राईम सेल और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में छापा मारा कार्रवाई के दौरान फर्जी कॉल सेंटर संचालित करने वाली 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। 
आरोपी खुद को(shubhamatrimonial) का प्रतिनिधि बताकर अखबारों में फर्जी वैवाहिक विज्ञापन प्रकाशित करते थे
पुलिस के अनुसार गिरोह ने 600 से 700 लोगों को अपना शिकार बनाया अब तक की जांच में करीब 10 लख रुपए की साइबर ठगी सामने आई है पुलिस ने मामले में आगे की जांच चालू है 
बाइट - नीतू कादयान डीसीपी क्राइम
    user_अंकित सैनी
    अंकित सैनी
    Local News Reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚨 सोनभद्र: नई सर्किल रेट के विरोध में ओबरा तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। अधिवक्ता संघर्ष समिति के नेतृत्व में उप निबंधक कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर नई दर सूची को जनविरोधी बताते हुए इसे वर्तमान स्वरूप में लागू न करने की मांग की गई। #Sonbhadra #Obra
    1
    🚨 सोनभद्र: नई सर्किल रेट के विरोध में ओबरा तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन। अधिवक्ता संघर्ष समिति के नेतृत्व में उप निबंधक कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर नई दर सूची को जनविरोधी बताते हुए इसे वर्तमान स्वरूप में लागू न करने की मांग की गई। #Sonbhadra #Obra
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • चकिया जननी सुरक्षा वार्ड में लापरवाही की मिसाल: 11 बजे डिलीवरी के बाद भी नवजात माँ को नहीं मिला खाना-पीना, बोर्ड पर लिखे समय का उल्लंघन चकिया (चंदौली), 29 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जननी सुरक्षा वार्ड में एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई है। सुबह 11 बजे एक महिला की डिलीवरी होने के बाद कई घंटे बीत गए, लेकिन नवजात माँ को खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। अस्पताल में लगा आवश्यक जानकारी का बोर्ड साफ-साफ लिखा है कि खाना देने का समय इस प्रकार है: सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक दोपहर 12:30 से 1:00 बजे तक रात 8:30 से 9:00 बजे तक डिलीवरी दोपहर 11 बजे हुई, दोपहर का खाना देने का समय (12:30-1:00) निकल चुका है, फिर भी माँ को न तो दूध मिला, न पौष्टिक आहार और न ही पानी की उचित व्यवस्था। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) के तहत प्रसव के बाद माँ को मुफ्त पोषण आहार, दवा और देखभाल देना अनिवार्य है, लेकिन चकिया के इस वार्ड में इन योजनाओं का नामोनिशान तक नहीं दिख रहा। सवाल स्वास्थ्य विभाग से: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से: क्या जननी सुरक्षा वार्ड सिर्फ प्रसव कराने के लिए हैं या माँ-बच्चे की देखभाल भी करनी है? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से: ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और पोस्ट-डिलीवरी केयर देने का वादा कितना जमीनी हकीकत से मेल खाता है? यह घटना जिला चंदौली के स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर करती है। क्या सरकार की योजनाएँ कागजों तक ही सीमित रह जाएंगी?
    2
    चकिया जननी सुरक्षा वार्ड में लापरवाही की मिसाल: 11 बजे डिलीवरी के बाद भी नवजात माँ को नहीं मिला खाना-पीना, बोर्ड पर लिखे समय का उल्लंघन
चकिया (चंदौली), 29 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जननी सुरक्षा वार्ड में एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई है। सुबह 11 बजे एक महिला की डिलीवरी होने के बाद कई घंटे बीत गए, लेकिन नवजात माँ को खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
अस्पताल में लगा आवश्यक जानकारी का बोर्ड साफ-साफ लिखा है कि खाना देने का समय इस प्रकार है: 
सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक 
दोपहर 12:30 से 1:00 बजे तक 
रात 8:30 से 9:00 बजे तक
डिलीवरी दोपहर 11 बजे हुई, दोपहर का खाना देने का समय (12:30-1:00) निकल चुका है, फिर भी माँ को न तो दूध मिला, न पौष्टिक आहार और न ही पानी की उचित व्यवस्था।
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) के तहत प्रसव के बाद माँ को मुफ्त पोषण आहार, दवा और देखभाल देना अनिवार्य है, लेकिन चकिया के इस वार्ड में इन योजनाओं का नामोनिशान तक नहीं दिख रहा।
सवाल स्वास्थ्य विभाग से:
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से: क्या जननी सुरक्षा वार्ड सिर्फ प्रसव कराने के लिए हैं या माँ-बच्चे की देखभाल भी करनी है?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से: ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सुरक्षित प्रसव और पोस्ट-डिलीवरी केयर देने का वादा कितना जमीनी हकीकत से मेल खाता है?
यह घटना जिला चंदौली के स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर करती है। क्या सरकार की योजनाएँ कागजों तक ही सीमित रह जाएंगी?
    user_Raj india news
    Raj india news
    News Anchor चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छुट्टा पशुओं को ट्रैक्टर में बांध कर लें जाने का वीडिओ वायरल प्रशाशक प्रतिनिधि ने ट्रैक्टर रोककर घायल पशुओं को छुड़ाया पटेहरा - संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया चौराहे पर मंगलवार शाम सात बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक व्यक्ति ट्रैक्टर के पीछे दो पशुओं को बांधकर जबरन खिंचते हुए ले जा रहा था । जिसका वीडिओ सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । वायरल वीडिओ की पुष्टि हम नहीं करते । कुहूँकि के प्रशाशक प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे खनवर दुबार निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर के हल में दो पशुओं को बांधकर जबरन खिंच रहा था । जिससे पशु गिरकर घायल हो गए और पशुओं का पैर लहूलुहान हो गया था पशु दर्द से चिल्ला रहे थे । प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर रोका तो चालक गाली गलौझ करने लगा जिसके बाद कई राहगीर भी रुककर विरोध किये और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पशुओं को छुड़ाया गया । थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर गई है जाँच कर कार्यवाई की जाएगी ।
    1
    छुट्टा पशुओं को ट्रैक्टर में बांध कर लें जाने का वीडिओ वायरल प्रशाशक प्रतिनिधि ने ट्रैक्टर रोककर घायल पशुओं को छुड़ाया 
पटेहरा - संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया चौराहे पर मंगलवार शाम सात बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक व्यक्ति ट्रैक्टर के पीछे दो पशुओं को बांधकर जबरन खिंचते हुए ले जा रहा था । जिसका वीडिओ सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । वायरल वीडिओ की पुष्टि हम नहीं करते । कुहूँकि के प्रशाशक प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे खनवर दुबार निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर के हल में दो पशुओं को बांधकर जबरन खिंच रहा था । जिससे पशु गिरकर घायल हो गए और पशुओं का पैर लहूलुहान हो गया था पशु दर्द से चिल्ला रहे थे । प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर रोका तो चालक गाली गलौझ करने लगा जिसके बाद कई राहगीर भी रुककर विरोध किये और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पशुओं को छुड़ाया गया । थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर गई है जाँच कर कार्यवाई की जाएगी ।
    user_Sunil Kumar Gond
    Sunil Kumar Gond
    Insurance Agent मरिहान, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.