उरई में THE MANGO SPA को लेकर फिर उठे सवाल, वायरल वीडियो के दावे से मचा हड़कंप! उरई शहर में संचालित बताए जा रहे THE MANGO SPA ORAI को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे वीडियो ने चर्चाओं को तेज कर दिया है। वीडियो से जुड़े दावे सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रतिष्ठान की अनुमति, पंजीकरण, कर्मचारियों के सत्यापन और संचालन की जांच कराने की मांग उठाई है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए उसमें किए जा रहे दावों को अभी तथ्य नहीं माना जा सकता। सच्चाई सामने लाने के लिए वीडियो की पुलिस जांच और प्रतिष्ठान के दस्तावेजों का सत्यापन जरूरी है। प्रशासन से सीधे सवाल क्या THE MANGO SPA का पंजीकरण और संचालन की अनुमति नियमानुसार है? क्या कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन हुआ है? क्या वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच होगी? क्या उरई के सभी स्पा सेंटरों का एक साथ सत्यापन कराया जाएगा? मामले में संचालक/प्रबंधन का पक्ष सामने आना भी जरूरी है। यदि आरोप निराधार हैं तो जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए और यदि नियमों का उल्लंघन मिलता है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। अब सवाल आरोपों का नहीं, निष्पक्ष जांच का है—जांच होगी तो दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ जाएगा। आपकी क्या राय है? क्या उरई के सभी स्पा सेंटरों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #TheMangoSpa #MangoSpaOrai #OraiSpa #UraiNews #JalaunNews #Urai #Jalaun #SpaCenter #SpaNews #ViralVideo #ViralVideoOrai #PoliceJalaun #JalaunPolice #OraiPolice #JalaunAdministration #UraiAdministration #DistrictAdministration #जालौनपुलिस #उरईपुलिस #उरईप्रशासन #स्पासेंटर #वायरलवीडियो #LocalNews #BreakingNews #UttarPradeshNews #UPNews

- माती कोर्ट ने किशोरी से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभियुक्त को 3 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 के अर्थदंड से किया दंडित किशोरी से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय एडीजे 13 ने अभियुक्त अजय सिंह पाल पुत्र राजन सिंह निवासी सिहुरा थाना अमराहट जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 3 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और ₹10,000 अर्थदंड से दंडित किया।1
- झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के वार्ड नंबर-20 स्थित इंद्रा नगर में बंद पड़े दो मकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इंद्रा नगर निवासी रामरानी पत्नी प्रेम नारायण अपनी बहू रंजना दुबे के साथ दो दिन पहले इटावा स्थित 28वीं वाहिनी पीएसी में तैनात अपने पुत्र यतेंद्र दुबे से मिलने गई थीं। इस दौरान दोनों मकान बंद पड़े थे। इसी का फायदा उठाकर रात में चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता रंजना दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरी की वारदात के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सामान ले जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर झींझक कस्बा निवासी प्रदुम्न दुबे की पहचान होने का दावा किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- थाना कालपी क्षेत्र के #गढ़गुवां गांव में करंट लगने से एक 19 वर्षीय युवक की असमय मृत्यु हो गई है l #ब्रेकिंग_न्यूज़ #जालौन जिले #कालपी से एक #दर्दनाक खबर सामने आई है। थाना कालपी क्षेत्र के #गढ़गुवां गांव में करंट लगने से एक 19 वर्षीय युवक की असमय मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, गढ़गुवां गांव निवासी 19 वर्षीय ब्रजेन्द्र (पुत्र जय सिंह) को गंभीर हालत में शाम लगभग 5:25 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कालपी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जय सिंह ने बताया कि युवक को घर घर पर लगी समरसेबल चलाते समय बिजली का तेज करंट लग गया था। घटना के बाद सीएचसी कालपी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल सचान ने कोतवाली कालपी पुलिस को लिखित सूचना भेजी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1