logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली शहर में हुई 20 मिनट तक बारिश: उमश भरी गर्मी से मिली राहत, जिले में कल फिर बदल सकता है मौसम पाली शहर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से दोपहर बाद फिर बारिश आने से लोगों को राहत मिली। अचानक मौसम बदला और बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई । करीब 20 मिनट से अधिक समय तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि बारिश के बाद भी शहर में उमस का असर बना हुआ है। पाली में 9 सितंबर से गर्मी का असर तेज बना हुआ है। उमस के कारण लोग परेशान है। और गर्मी से राहत के लिए घरों में एसी और कुलर का सहारा ले रहे हैं। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके कुछ समय बाद तेज बारिश शुरू हुई l जो 20 मिनट से अधिक समय तक जारी रही।

10 hrs ago
user_प्रहलाद सिंह रावत
प्रहलाद सिंह रावत
Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
10 hrs ago

पाली शहर में हुई 20 मिनट तक बारिश: उमश भरी गर्मी से मिली राहत, जिले में कल फिर बदल सकता है मौसम पाली शहर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से दोपहर बाद फिर बारिश आने से लोगों को राहत मिली। अचानक मौसम बदला और बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई । करीब 20 मिनट से अधिक समय तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि बारिश के बाद भी शहर में उमस का असर बना हुआ है। पाली में 9 सितंबर से गर्मी का असर तेज बना हुआ है। उमस के कारण लोग परेशान है। और गर्मी से राहत के लिए घरों में एसी और कुलर का सहारा ले रहे हैं। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके कुछ समय बाद तेज बारिश शुरू हुई l जो 20 मिनट से अधिक समय तक जारी रही।

More news from Bhilwara and nearby areas
  • कर्नाटक राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत ने किए आसींद में गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण महाराज के मंदिर के दर्शन आसींद/ गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भादवी छठ के पर्व को लेकर कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत आसींद के दौरे पर रहे और उन्होंने गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं श्री भगवान देवनारायण जी महाराज के मंदिर पर पहुंचकर प्राचीन मंदिर के दर्शन किए एवं सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज के साथ पूजा अर्चना और बाद में भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन किए बाद में मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं ने मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार सत्कार किया बाद में उन्होंने भक्ति संध्या में भी भाग लिया आसींद मंजूर 9413889596
    4
    कर्नाटक राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत ने किए आसींद में गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण महाराज के मंदिर के दर्शन 
आसींद/ गुर्जर  समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भादवी छठ के पर्व को लेकर कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत आसींद के दौरे पर रहे और उन्होंने गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं श्री भगवान देवनारायण जी महाराज के मंदिर पर पहुंचकर प्राचीन मंदिर के दर्शन किए  एवं सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज के साथ पूजा अर्चना और बाद में भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन किए बाद में मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं  ने मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार सत्कार किया बाद में उन्होंने भक्ति संध्या में भी भाग लिया
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    18 hrs ago
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर कटनी में निका ली गई विरोध यात्रा का नजारा जैतारण राधेश्याम दाधीच
    1
    यूजीसी रोलबैक को लेकर कटनी में निका ली गई विरोध यात्रा का नजारा
जैतारण राधेश्याम दाधीच
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत की अभिनव पहल पर 15 सितंबर से 21 सितंबर तक 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के विचारों, आदर्शों और तकनीकी दृष्टिकोण को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विद्यालय में भित्ति चित्र (म्यूरल), डिजिटल प्रेजेंटेशन (PPT) तथा ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी (क्विज) जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से नवाचार किए जा रहे हैं। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थी बांधों के निर्माण एवं रखरखाव, आधुनिक सड़क तंत्र और रेलवे पटरियों के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां आत्मसात कर रहे हैं।विद्यालय के इन प्रेरक नवाचारों और विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों एवं भित्ति चित्रों, क्विज और डिजिटल प्रेजेंटेशन की सामग्री को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित करते हुए प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि डिजिटल प्रस्तुतीकरण का कार्य रसायन विज्ञान के प्राध्यापक मुकेश कुमार माली द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचारों और विश्वेश्वरैया के जीवन दर्शन से रूबरू कराया जा रहा है। * भित्ति चित्रण: चित्रकला प्राध्यापक श्रीमती रेखा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की दीवारों पर सर विश्वेश्वरैया के योगदान और अभियांत्रिकीय दृष्टिकोण को सुंदर रंगों में उकेरा है। * सामान्य ज्ञान क्विज: इतिहास प्राध्यापक श्रीमती सरोज जांगिड़, हिंदी प्राध्यापक श्रीमती गगन तिवारी एवं अंग्रेजी प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा द्वारा सर विश्वेश्वरैया के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विद्यार्थियों में जिज्ञासा और जागरूकता का संचार किया जा रहा है। इस साप्ताहिक कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में धीरज जोशी, दिनेश कुमार उपाध्याय, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय व सक्रिय योगदान रहा।
    4
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल               
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                                            स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में प्रधानाचार्य  राजेंद्र सिंह गहलोत की अभिनव पहल पर 15 सितंबर से 21 सितंबर तक 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के विचारों, आदर्शों और तकनीकी दृष्टिकोण को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विद्यालय में भित्ति चित्र (म्यूरल), डिजिटल प्रेजेंटेशन (PPT) तथा ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी (क्विज) जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से नवाचार किए जा रहे हैं।
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थी बांधों के निर्माण एवं रखरखाव, आधुनिक सड़क तंत्र और रेलवे पटरियों के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां आत्मसात कर रहे हैं।विद्यालय के इन प्रेरक नवाचारों और विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों एवं भित्ति चित्रों, क्विज और डिजिटल प्रेजेंटेशन की सामग्री को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित करते हुए प्राध्यापक  सत्येंद्र माली ने बताया कि
डिजिटल प्रस्तुतीकरण का कार्य रसायन विज्ञान के प्राध्यापक  मुकेश कुमार माली द्वारा  पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचारों और विश्वेश्वरैया के जीवन दर्शन से रूबरू कराया जा रहा है।
* भित्ति चित्रण: चित्रकला प्राध्यापक श्रीमती रेखा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की दीवारों पर सर विश्वेश्वरैया के योगदान और अभियांत्रिकीय दृष्टिकोण को सुंदर रंगों में उकेरा है।
* सामान्य ज्ञान क्विज: इतिहास प्राध्यापक श्रीमती सरोज जांगिड़, हिंदी प्राध्यापक श्रीमती गगन तिवारी एवं अंग्रेजी प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा द्वारा सर विश्वेश्वरैया के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विद्यार्थियों में जिज्ञासा और जागरूकता का संचार किया जा रहा है।
इस साप्ताहिक कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में  धीरज जोशी, दिनेश कुमार उपाध्याय, प्राध्यापक  सुरेंद्र सिंह चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय व सक्रिय योगदान रहा।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • पाली में महापौर पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में, कड़ा होगा मुकाबला, निर्दलीय भी भारी पाली नगर निगम में महापौर पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए है, जिनमें एक भाजपा, एक कांग्रेस एवं 4 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। अब नगर निगम में महापौर पद के चुनाव के लिए सुमित्रा जैन कांग्रेस, नमिता बुबकिया भाजपा, राजबाला हिंगड, पुष्पा, कुसुम सोनी एवं रशीदा बानो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। आज सुबह सबसे पहले राजबाला हिंगड़, फिर सुमित्रा जैन एवं उसके बाद दोपहर को नमिता बुबकिया, पुष्पा, कुसुम सोनी एवं रशीदा बानो ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोपहर में नमिता बुबकिया के नामांकन के दौरान पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित नव निर्वाचित पार्षद भी मौजूद रहे।
    1
    पाली में महापौर पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में, कड़ा होगा मुकाबला, निर्दलीय भी भारी
पाली नगर निगम में महापौर पद के लिए  6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए है, जिनमें एक भाजपा, एक कांग्रेस  एवं 4 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। अब नगर निगम में महापौर पद के चुनाव के लिए सुमित्रा जैन कांग्रेस, नमिता बुबकिया भाजपा, राजबाला हिंगड, पुष्पा, कुसुम सोनी एवं रशीदा बानो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। आज सुबह सबसे पहले राजबाला हिंगड़, फिर सुमित्रा जैन एवं उसके बाद दोपहर को नमिता बुबकिया, पुष्पा, कुसुम सोनी एवं रशीदा बानो ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोपहर में नमिता बुबकिया के नामांकन के दौरान पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित नव निर्वाचित पार्षद भी मौजूद रहे।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop
    1
    Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop 
Baby Electric Bike Kid's Available Wholesale Praise And Shop
    user_Metro Agency Cycle
    Metro Agency Cycle
    Salesperson पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा गणेश भगवान की पेंटिंग प्रतियोगिता अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा में गणेश बनाओ प्रतियोगिता अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड बिलिया भीलवाड़ा में गणेश उत्सव चल रहा हे ,बुधवार 16.09.2026 बच्चो के लिए गणेश भगवान के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चो ओर महिलाओं में भी भाग लिया ,गणेश भगवान के चित्र बहुत सुंदर बनाए , कपल सदस्यों के लिए मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता हुई । बच्चों को पारितोषिक वितरण किया, प्रतिदिन सुबह शाम आरती ,भोग के साथ कालोनी की महिलाओं द्वारा भजनों का कार्यक्रम भी हो रहा हे । आगामी शुकवार शनिवार को संस्कृतिक संध्या डांडिया 56 भोग रहेगा ,रविवार को विसर्जन होगा और परसादी के आयोजन रहेगा अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया कॉलोनी में सारे त्यौहार बड़े ही अच्छे जोश से उल्लास के साथ मनाया जा रहे हैं।
    4
    अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा गणेश भगवान की पेंटिंग प्रतियोगिता 
अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा में गणेश बनाओ प्रतियोगिता 
अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड बिलिया भीलवाड़ा में गणेश उत्सव चल रहा हे ,बुधवार 16.09.2026 बच्चो के लिए गणेश भगवान के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चो ओर महिलाओं में भी भाग लिया ,गणेश भगवान के चित्र बहुत सुंदर बनाए , कपल सदस्यों के लिए मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता हुई । बच्चों को पारितोषिक वितरण किया,
प्रतिदिन सुबह शाम आरती ,भोग के साथ कालोनी की महिलाओं द्वारा भजनों का कार्यक्रम भी हो रहा हे ।
आगामी शुकवार शनिवार को संस्कृतिक संध्या 
डांडिया 56 भोग रहेगा ,रविवार को विसर्जन होगा और परसादी के आयोजन रहेगा 
अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया कॉलोनी में सारे त्यौहार बड़े ही अच्छे जोश से उल्लास के साथ मनाया जा रहे हैं।
    user_R K Arora
    R K Arora
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सवाई भोज मंदिर पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब भादवी छठ पर्व है गुर्जर समाज का सबसे बड़ा पर्व भगवान श्री देव नारायण के प्रिय घोड़े नीलाधर का है 1115 वा अवतारण दिवस आसींद गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भादवी छठ के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है वही इस पर्व की मान्यता है कि भगवान श्री देवनारायण जी के प्रिया घोड़े नीलाधार के 1115 वे अवतारण दिवस है वही बाहर से आने वाले श्रद्धालु महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर मंदिर दर्शन कर रहे हैं सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर महिला पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है आसींद मंजूर 9413889596
    4
    सवाई भोज मंदिर पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब
भादवी छठ पर्व है गुर्जर समाज का सबसे बड़ा पर्व
भगवान श्री देव नारायण के प्रिय घोड़े नीलाधर का है 1115 वा अवतारण दिवस 
आसींद गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भादवी छठ के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है वही इस पर्व की मान्यता है कि भगवान श्री देवनारायण जी के प्रिया घोड़े नीलाधार के 1115 वे अवतारण दिवस है वही बाहर से आने वाले श्रद्धालु महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर मंदिर दर्शन कर रहे हैं सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर महिला पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    23 hrs ago
  • ब्यावर में अचानक झमाझम बारिश का दौर शुरू अजगर बाबा का मेला हुआ प्रभावित्त मेले में पहुंचे भक्तों को हो रही परेशानी जैतारण राधेश्याम दाधीच
    1
    ब्यावर में अचानक झमाझम बारिश का दौर शुरू अजगर बाबा का मेला हुआ प्रभावित्त मेले में पहुंचे भक्तों को हो रही परेशानी
जैतारण राधेश्याम दाधीच
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पर्युषण महापर्व के 5वे दिन बीजोंवा में गूंजा भगवान महावीर के जन्मोत्सव का उल्लास पर्युषण महापर्व के 5वे दिन बीजोंवा में गूंजा भगवान महावीर के जन्मोत्सव का उल्लास नाडोल पर्युषण महापर्व के दिन बिजोवा गांव में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओ ने गांव के धार्मिक आयोजनों में उत्साह पूर्वक भाग लिया ।आयोजन समिति के ताराचंद जैन एवं भंवरलालपूनमिया ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर जन्म वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इसमें भगवान महावीर स्वामी के जन्म प्रसंग का वाचन करते हुए उनके जन्म से जुड़े 14 शुभ सपनों का वर्णन किया गया ।इस दौरान विभिन्न धार्मिक बोलियां भी लगाई गई ।पर्युषण महापर्व के दौरान प्रतिदिन की तरह उपवास एवं विभिन्न तपस्या की जा रही है साध्वीराजप्रज्ञाश्रीव कैवल्य प्रज्ञाश्रीमहाराज सा के सानिध्य में नियमित रूप से प्रवचन धार्मिक व्याख्यान एवं पूजा अर्चना के कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक एवं भक्ति में माहौल बना हुआ है। जन्मोत्सव के अवसर पर सुकनबेन सायर मल पूनमिया परिवार की ओर से शाम को श्री संघ के कायमी लाभार्थी कीओरसे स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया रविवार को।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पर्युषण महापर्व के आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की तैयारी भी जोर-जोर से की जा रही है समाज के प्रवासी एवं स्थानीय श्रावक- श्राविकाए इन आयोजनों में उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। किस्तुर राठौड़ नाडोल
    1
    पर्युषण महापर्व के 5वे दिन बीजोंवा में गूंजा भगवान महावीर के जन्मोत्सव का उल्लास                         
पर्युषण महापर्व के 5वे दिन बीजोंवा में गूंजा भगवान महावीर के जन्मोत्सव का उल्लास                         
नाडोल   पर्युषण महापर्व के  दिन  बिजोवा गांव में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओ ने गांव के धार्मिक आयोजनों में उत्साह पूर्वक भाग लिया       ।आयोजन समिति के ताराचंद जैन एवं भंवरलालपूनमिया ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर जन्म वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इसमें भगवान महावीर स्वामी के जन्म प्रसंग का वाचन करते हुए उनके जन्म से जुड़े 14 शुभ सपनों का वर्णन किया गया ।इस दौरान विभिन्न धार्मिक बोलियां भी लगाई गई ।पर्युषण महापर्व के दौरान प्रतिदिन की तरह      उपवास एवं विभिन्न तपस्या की जा रही है साध्वीराजप्रज्ञाश्रीव कैवल्य प्रज्ञाश्रीमहाराज सा के सानिध्य में नियमित रूप से प्रवचन धार्मिक व्याख्यान एवं पूजा अर्चना के कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक एवं भक्ति में माहौल बना हुआ है। जन्मोत्सव के अवसर पर सुकनबेन सायर मल पूनमिया परिवार की ओर से शाम को श्री संघ के   कायमी लाभार्थी कीओरसे स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया रविवार को।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पर्युषण महापर्व के आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की तैयारी भी जोर-जोर से की जा रही है समाज के प्रवासी एवं स्थानीय श्रावक-  श्राविकाए  इन आयोजनों में उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं।
किस्तुर राठौड़ नाडोल
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.