logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देशानुसार 22 जुलाई को साय 4 बजे केकड़ी के पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। केकड़ी एवं सरवाड़ ब्लॉक तथा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। प्रदर्शन के दौरान NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित 150 से ज्यादा पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन भी किया गया। इस अवसर पर केकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष समरवीर सिंह, सरवाड़ ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा, केकड़ी नगर अध्यक्ष एडवोकेट हेमंत जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत, संगठन महामंत्री रमेश पारीक, प्रवक्ता रतन पंवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, नगर अध्यक्ष एससी विभाग प्रेम चंद मोची, महिला ब्लॉक अध्यक्ष धीरज खींची, रमाकांत दाधीच, नगर उपाध्यक्ष रोहित सिंह चौहान, उपाध्यक्ष धन्ना लाल डसानिया, भाग चंद जैन, एडवोकेट निर्मल जैन, एडवोकेट नवल किशोर पारीक, नगर महामंत्री राजेश मेघवंशी, सरफराज गौरी, मूलचंद महावर, सुरेंद्र जाट, गोमा, राधेश्याम गोपलान, असलम शेख, जयदीप सिंह गोयला, घीसा लाल बैरवा सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

1 day ago
user_सच बेधड़क / Kekri
सच बेधड़क / Kekri
Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
1 day ago

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देशानुसार 22 जुलाई को साय 4 बजे केकड़ी के पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। केकड़ी एवं सरवाड़ ब्लॉक तथा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। प्रदर्शन के दौरान NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित 150 से ज्यादा पेपर

लीक मामलों में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन भी किया गया। इस अवसर पर केकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष समरवीर सिंह, सरवाड़ ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा, केकड़ी नगर अध्यक्ष एडवोकेट हेमंत जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत, संगठन महामंत्री रमेश पारीक, प्रवक्ता रतन पंवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष

कमलेश साहू, नगर अध्यक्ष एससी विभाग प्रेम चंद मोची, महिला ब्लॉक अध्यक्ष धीरज खींची, रमाकांत दाधीच, नगर उपाध्यक्ष रोहित सिंह चौहान, उपाध्यक्ष धन्ना लाल डसानिया, भाग चंद जैन, एडवोकेट निर्मल जैन, एडवोकेट नवल किशोर पारीक, नगर महामंत्री राजेश मेघवंशी, सरफराज गौरी, मूलचंद महावर, सुरेंद्र जाट, गोमा, राधेश्याम गोपलान, असलम शेख, जयदीप सिंह गोयला, घीसा लाल बैरवा सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की अध्यक्षता और राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में "आधी आबादी, पूरा हक" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान में राजस्थान के केकड़ी से प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव डॉ. सीमा चौधरी ने अपनी पूरी टीम के साथ हिस्सा लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. सीमा चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, प्रदेशाध्यक्षों और महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, भावी नेतृत्व निर्माण तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने जैसे गंभीर विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि "आधी आबादी, पूरा हक" केवल एक अभियान भर नहीं है, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और निर्णय प्रक्रिया में उनकी उचित भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त संकल्प है, जो महिला नेतृत्व को मजबूत करने और संगठन को धरातल पर शक्तिशाली बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस दौरान केकड़ी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिया चौधरी ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
    2
    नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की अध्यक्षता और राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में "आधी आबादी, पूरा हक" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान में राजस्थान के केकड़ी से प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव डॉ. सीमा चौधरी ने अपनी पूरी टीम के साथ हिस्सा लिया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. सीमा चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, प्रदेशाध्यक्षों और महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, भावी नेतृत्व निर्माण तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने जैसे गंभीर विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि "आधी आबादी, पूरा हक" केवल एक अभियान भर नहीं है, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और निर्णय प्रक्रिया में उनकी उचित भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त संकल्प है, जो महिला नेतृत्व को मजबूत करने और संगठन को धरातल पर शक्तिशाली बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस दौरान केकड़ी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिया चौधरी ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
    user_सच बेधड़क / Kekri
    सच बेधड़क / Kekri
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • शाहपुरा के बालाजी छतरी पर बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ वृष्टि यज्ञ संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश के रतलाम से आए विद्वान आचार्य पंडित सुरेश चंद्र शास्त्री, पंडित सत्यनारायण शास्त्री, पंडित अभिषेक पाठक एवं पंडित सुनील शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस यज्ञ को पूरा करवाया गया। यज्ञ में महावीर सोनी, मुकेश तोषनीवाल, राजेंद्र मूंदड़ा और शंकर मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेते हुए आहुतियां दीं। बारिश और खुशहाली की कामना को लेकर आयोजित इस अनुष्ठान में क्षेत्र में अच्छी बारिश, जनकल्याण और संपूर्ण विश्व में शांति की प्रार्थना की गई।
    1
    शाहपुरा के बालाजी छतरी पर बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ वृष्टि यज्ञ संपन्न हुआ। मध्य प्रदेश के रतलाम से आए विद्वान आचार्य पंडित सुरेश चंद्र शास्त्री, पंडित सत्यनारायण शास्त्री, पंडित अभिषेक पाठक एवं पंडित सुनील शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस यज्ञ को पूरा करवाया गया।

यज्ञ में महावीर सोनी, मुकेश तोषनीवाल, राजेंद्र मूंदड़ा और शंकर मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेते हुए आहुतियां दीं। बारिश और खुशहाली की कामना को लेकर आयोजित इस अनुष्ठान में क्षेत्र में अच्छी बारिश, जनकल्याण और संपूर्ण विश्व में शांति की प्रार्थना की गई।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नसीराबाद में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था का विशाल सैलाब देखने को मिला। इस भव्य आयोजन के दौरान पूरा नसीराबाद जयघोषों की गूंज से सराबोर हो उठा।
    1
    नसीराबाद में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था का विशाल सैलाब देखने को मिला। इस भव्य आयोजन के दौरान पूरा नसीराबाद जयघोषों की गूंज से सराबोर हो उठा।
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • आज के दौर में मुसीबत के समय इंसान एक-दूसरे के काम नहीं आ रहा है, जबकि ऐसे कठिन वक्त में जानवर भी मददगार साबित होते हैं। इंसानों के इस असंवेदनशील रवैये और घटती इंसानियत पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इंसानियत पर लानत जताई गई है।
    1
    आज के दौर में मुसीबत के समय इंसान एक-दूसरे के काम नहीं आ रहा है, जबकि ऐसे कठिन वक्त में जानवर भी मददगार साबित होते हैं। इंसानों के इस असंवेदनशील रवैये और घटती इंसानियत पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इंसानियत पर लानत जताई गई है।
    user_Suresh singh Suresh singh
    Suresh singh Suresh singh
    Photographer मसूदा, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान के टोंक में आम रास्ते की स्थिति बेहद खराब होने की समस्या सामने आई है। आम रास्ते के जर्जर और बदहाल होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    राजस्थान के टोंक में आम रास्ते की स्थिति बेहद खराब होने की समस्या सामने आई है। आम रास्ते के जर्जर और बदहाल होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Ashoka Ashok
    Ashoka Ashok
    टोंक, टोंक, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • संसार की रीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा गया है कि लोग चार सिक्कों के गिरने की खनक तो तुरंत सुन लेते हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति चीख-चीख कर रो भी दे तो भी कोई उसका हाल पूछने नहीं आता। इसके साथ ही 'जय राजपूताना, जय मारवाड़, जय राजस्थान' के नारे लगाते हुए लोगों से लाइक, फॉलो, सब्सक्राइब करने और समर्थन देने का आग्रह किया गया है। साथ ही जैसा खेड़ा और बड़ा खेड़ा में स्थित 'श्री मालदीव मानगढ़ जी महाराज' का जयकारा भी लगाया गया है।
    4
    संसार की रीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा गया है कि लोग चार सिक्कों के गिरने की खनक तो तुरंत सुन लेते हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति चीख-चीख कर रो भी दे तो भी कोई उसका हाल पूछने नहीं आता। इसके साथ ही 'जय राजपूताना, जय मारवाड़, जय राजस्थान' के नारे लगाते हुए लोगों से लाइक, फॉलो, सब्सक्राइब करने और समर्थन देने का आग्रह किया गया है। साथ ही जैसा खेड़ा और बड़ा खेड़ा में स्थित 'श्री मालदीव मानगढ़ जी महाराज' का जयकारा भी लगाया गया है।
    user_Deepak Singh Rawat
    Deepak Singh Rawat
    Taxi Driver Ajmer, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • राजस्थान के अजमेर की पावन धरती के रहने वाले एक कलाकार की गायकी को लेकर लोगों से सहयोग और समर्थन देने की अपील की गई है। पोस्ट के अनुसार, यह कलाकार बहुत ही अच्छा गाता है और ऐसे हुनरमंद कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि ऐसे कलाकार आगे चलकर अपने गांव, शहर और देश का नाम ऊंचा तथा रोशन करेंगे। इसके साथ ही सभी लोगों से गाना कैसा लगा यह बताने के साथ-साथ कमेंट करने, सपोर्ट करने और इस वीडियो को शेयर करने का आग्रह किया गया है।
    1
    राजस्थान के अजमेर की पावन धरती के रहने वाले एक कलाकार की गायकी को लेकर लोगों से सहयोग और समर्थन देने की अपील की गई है। पोस्ट के अनुसार, यह कलाकार बहुत ही अच्छा गाता है और ऐसे हुनरमंद कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि ऐसे कलाकार आगे चलकर अपने गांव, शहर और देश का नाम ऊंचा तथा रोशन करेंगे। इसके साथ ही सभी लोगों से गाना कैसा लगा यह बताने के साथ-साथ कमेंट करने, सपोर्ट करने और इस वीडियो को शेयर करने का आग्रह किया गया है।
    user_Deepak Singh Rawat
    Deepak Singh Rawat
    Taxi Driver Ajmer, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • अजमेर में सरकारी कार्यालयों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी फलुद हार्दिक रमेशचंद को गुजरात से गिरफ्तार कर अजमेर लाया गया है। मामले में अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है।
    1
    अजमेर में सरकारी कार्यालयों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी फलुद हार्दिक रमेशचंद को गुजरात से गिरफ्तार कर अजमेर लाया गया है।

मामले में अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.