logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा स्नान के दौरान तीन युवक डूबे एक को बचाया गया दो की तलाश जारी कन्नौज । सावन के महीने में गंगाजल अर्पित कर लौट रहे तीन दोस्तों की आस्था की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई।अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर गंगा घाट पर सोमवार को स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में तीनों युवक बहने लगे घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दो युवक तेज बहाव में लापता हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश जारी है अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव निवासी नारद (20) पुत्र गोविंद, ऋषि (15) पुत्र छदामे और शिवम (21) पुत्र सुनील सोमवार को कन्नौज के गौरी शंकर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने गए थे दर्शन-पूजन के बाद लौटते समय तीनों कुसुमखोर गंगा घाट पर स्नान करने लगे बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और तीनों गहरे पानी में चले गए शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव शुरू किया और शिवम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन नारद और ऋषि देखते ही देखते गंगा की धारा में लापता हो गए घटना की सूचना मिलते ही सवायजपुर के एसडीएम अंकित तिवारी, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजेश कुमार पटेल, फायर इंस्पेक्टर चौहान गौतम तथा पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया जा रहा है घटना के बाद घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है प्रशासन ने गंगा के तेज बहाव वाले स्थानों पर स्नान करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

18 hrs ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
18 hrs ago

गंगा स्नान के दौरान तीन युवक डूबे एक को बचाया गया दो की तलाश जारी कन्नौज । सावन के महीने में गंगाजल अर्पित कर लौट रहे तीन दोस्तों की आस्था की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई।अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर गंगा घाट पर सोमवार को स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में तीनों युवक बहने लगे घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दो युवक तेज बहाव में लापता हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश जारी है अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव निवासी नारद (20) पुत्र गोविंद, ऋषि (15) पुत्र छदामे और शिवम (21) पुत्र सुनील सोमवार को कन्नौज के गौरी शंकर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने गए थे दर्शन-पूजन के बाद लौटते समय तीनों कुसुमखोर गंगा घाट

पर स्नान करने लगे बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और तीनों गहरे पानी में चले गए शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव शुरू किया और शिवम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन नारद और ऋषि देखते ही देखते गंगा की धारा में लापता हो गए घटना की सूचना मिलते ही सवायजपुर के एसडीएम अंकित तिवारी, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजेश कुमार पटेल, फायर इंस्पेक्टर चौहान गौतम तथा पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया जा रहा है घटना के बाद घाट पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है प्रशासन ने गंगा के तेज बहाव वाले स्थानों पर स्नान करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गंगा में डूबे दोनों युवकों की तलाश में लगातार तीसरे दिन एसडीआरएफ द्वारा चलाया गया सर्च ऑपरेशन, नहीं मिली कोई सफलता अरवल। थाना क्षेत्र के ग्राम चौसार निवासी दो युवक नारद एवं ऋषि गंगा में स्नान करते समय सोमवार सुबह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए थे, जिनकी तलाश में लगातार तीसरे दिन भी एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक नितेश कुमार के नेतृत्व में गंगा में तलाशी अभियान चलाया गया परंतु समाचार लिखे जाने तक युवको का कोई भी सुराग नहीं लग सका। अरवल थाने के उप निरीक्षक करुणेश पाठक के नेतृत्व में युवकों के पारिवारिक जनों एवं पुलिस टीम के साथ गंगा किनारे भी स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जा रहा है परंतु युवकों का समाचार लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल सका है।
    1
    गंगा में डूबे दोनों युवकों की तलाश में लगातार तीसरे दिन एसडीआरएफ द्वारा चलाया गया सर्च ऑपरेशन, नहीं मिली कोई सफलता
अरवल। थाना क्षेत्र के ग्राम चौसार निवासी दो युवक नारद एवं ऋषि गंगा में स्नान करते समय सोमवार सुबह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए थे, जिनकी तलाश में लगातार तीसरे दिन भी एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक नितेश कुमार के नेतृत्व में गंगा में तलाशी अभियान चलाया गया परंतु समाचार लिखे जाने तक युवको का कोई भी सुराग नहीं लग सका। अरवल थाने के उप निरीक्षक करुणेश पाठक के नेतृत्व में युवकों के पारिवारिक जनों एवं पुलिस टीम के साथ गंगा किनारे भी स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जा रहा है परंतु युवकों का समाचार लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल सका है।
    user_Abhishek Trivedi
    Abhishek Trivedi
    Local News Reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सावन महीने में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे शिव भक्त सावन महीने में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे शिव भक्त खबर: हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरनी में स्थित प्राचीन बाबा भोलेनाथ मंदिर में सावन महीने के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय मान्यता है कि यहां सच्चे मन और श्रद्धा से मांगी गई हर मन्नत बाबा जरूर पूरी करते हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष की तरह इस बार भी आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर शिवलिंग पर जल अभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही "बम बम भोले" और "हर हर महादेव" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। *स्थान:* यह मंदिर राहुल शर्मा पत्रकार के मकान के पास स्थित है।
    2
    सावन महीने में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे शिव भक्त
सावन महीने में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे शिव भक्त
खबर: 
हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरनी में स्थित प्राचीन बाबा भोलेनाथ मंदिर में सावन महीने के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।  
स्थानीय मान्यता है कि यहां सच्चे मन और श्रद्धा से मांगी गई हर मन्नत बाबा जरूर पूरी करते हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष की तरह इस बार भी आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर शिवलिंग पर जल अभिषेक कर रहे हैं।  
मंदिर परिसर में सुबह से ही "बम बम भोले" और "हर हर महादेव" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
*स्थान:* यह मंदिर राहुल शर्मा पत्रकार के मकान के पास स्थित है।
    user_Rahul Sharma Journalist
    Rahul Sharma Journalist
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बारिश होने पर घरों में भरा गंदा पानी, युवक ब्लेड लेकर पालिका पहुंचा नालियां चोक होने के कारण बारिश होने पर घरों में भरा गंदा पानी, युवक ब्लेड लेकर पालिका पहुंचा कन्नौज। छिबरामऊ में मोहल्ला त्रिपाठी नगर, वार्ड 25 में देर रात हुई बारिश से नाले-नालियों का गंदा पानी कई घरों में भर गया। इससे सामान भीगने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज युवक शोभित भदौरिया उर्फ सोनू हाथ में ब्लेड लेकर नगर पालिका पहुंचा और आत्मदाह की चेतावनी दी। ईओ अजय कुमार पटेल और सभासद धर्मेंद्र दुबे उर्फ शम्मी ने उसे समझाकर शांत कराया। ईओ ने जेई रविराज कौशल के साथ मोहल्ले का निरीक्षण कर जल्द जलभराव की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
    1
    बारिश होने पर घरों में भरा गंदा पानी, युवक ब्लेड लेकर पालिका पहुंचा
नालियां चोक होने के कारण बारिश होने पर घरों में भरा गंदा पानी, युवक ब्लेड लेकर पालिका पहुंचा
कन्नौज। छिबरामऊ में मोहल्ला त्रिपाठी नगर, वार्ड 25 में देर रात हुई बारिश से नाले-नालियों का गंदा पानी कई घरों में भर गया। इससे सामान भीगने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज युवक शोभित भदौरिया उर्फ सोनू हाथ में ब्लेड लेकर नगर पालिका पहुंचा और आत्मदाह की चेतावनी दी। ईओ अजय कुमार पटेल और सभासद धर्मेंद्र दुबे उर्फ शम्मी ने उसे समझाकर शांत कराया। ईओ ने जेई रविराज कौशल के साथ मोहल्ले का निरीक्षण कर जल्द जलभराव की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भूंसा लदा कंटेनर पलटा चालक की मौत हेल्पर घायल।
    1
    कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भूंसा लदा  कंटेनर पलटा चालक की मौत हेल्पर घायल।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kannauj, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.