फतेहाबाद भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा जी के निधन से शोक विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन से शोक सुबह आवास पहुंचा पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़; पैतृक गांव नगला देवहंस में हुआ अंतिम संस्कार आगरा। फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। उन्होंने रात करीब 8:30 बजे नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 73 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, विधायक छोटेलाल वर्मा पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर 22 सितंबर को उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। आवास पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव नगला देवहंस के लिए रवाना हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। सांसद राजकुमार चाहर के अनुसार, छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम समेत कई नेताओं ने जताया शोक विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए उनके निधन को अत्यंत दुखद बताया और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी परिजनों से बातचीत कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों एवं समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जनसेवा के प्रति छोटेलाल वर्मा का समर्पण और क्षेत्र की जनता के हितों के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताईं। वरिष्ठ नेता और समाजसेवी के रूप में रही पहचान छोटेलाल वर्मा का जन्म 7 जुलाई 1953 को हुआ था। वह फतेहाबाद क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे और क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान वरिष्ठ नेता और समाजसेवी के रूप में थी। उनके निधन से भाजपा संगठन, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

- राजाखेड़ा में विद्युत विभाग की अनूठी पहल, विडार गवर्नमेंट स्कूल के छात्र बने ‘बाल विद्युत मित्र’ धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में विद्युत विभाग ने सुरक्षित बिजली उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विडार गवर्नमेंट स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्कूली बच्चों को विभाग द्वारा ‘बाल विद्युत मित्र’ बनाया गया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता आनंद तिवारी और कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को सरल भाषा में बिजली की महत्ता, सुरक्षित उपयोग और सुरक्षा सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने स्कूली बच्चों को घर और आसपास बिजली का सुरक्षित इस्तेमाल, बिजली चोरी को कानूनी अपराध बताते हुए इससे होने वाले खतरे, हाई-वोल्टेज लाइनों व ट्रांसफॉर्मर से दूर रहने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गिरे तार या खुले ट्रांसफॉर्मर जैसी असुरक्षित स्थितियों की तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की । कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने शपथ ली कि वे स्वयं बिजली चोरी नहीं करेंगे और न ही किसी को ऐसा करने देंगे, असुरक्षित घटनाओं की सूचना देंगे तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में परिवार व पड़ोसियों को जागरूक कर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने विभाग के इस प्रयास की सराहना की। इस पहल से बच्चों में ऊर्जा के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागी है और वे समाज में जागरूक प्रहरी की भूमिका निभाने को तैयार हुए हैं। राजाखेड़ा में विद्युत विभाग की अनूठी पहल, विडार गवर्नमेंट स्कूल के छात्र बने ‘बाल विद्युत मित्र’ धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में विद्युत विभाग ने सुरक्षित बिजली उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विडार गवर्नमेंट स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्कूली बच्चों को विभाग द्वारा ‘बाल विद्युत मित्र’ बनाया गया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता आनंद तिवारी और कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को सरल भाषा में बिजली की महत्ता, सुरक्षित उपयोग और सुरक्षा सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने स्कूली बच्चों को घर और आसपास बिजली का सुरक्षित इस्तेमाल, बिजली चोरी को कानूनी अपराध बताते हुए इससे होने वाले खतरे, हाई-वोल्टेज लाइनों व ट्रांसफॉर्मर से दूर रहने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गिरे तार या खुले ट्रांसफॉर्मर जैसी असुरक्षित स्थितियों की तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की । कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने शपथ ली कि वे स्वयं बिजली चोरी नहीं करेंगे और न ही किसी को ऐसा करने देंगे, असुरक्षित घटनाओं की सूचना देंगे तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में परिवार व पड़ोसियों को जागरूक कर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने विभाग के इस प्रयास की सराहना की। इस पहल से बच्चों में ऊर्जा के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागी है और वे समाज में जागरूक प्रहरी की भूमिका निभाने को तैयार हुए हैं।1
- फिरोजाबाद: गुदाऊ गोशाला पर भगवान गणेश विसर्जन की व्यवस्था देखिए। जिम्मेदार मस्त व्यवस्था पस्त1
- भाकियू शिवपाल के पदाधिकारियों ने थाने के घेराव का प्रयास किया थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात भारतीय किसान यूनियन शिवपाल ने अपने पदाधिकारियों के साथ संगठन के पदाधिकारी संजय पाठक के साथ हुई मारपीट के विरोध में कार्यवाही ना होने पर टूण्डला थाने का घेराव किया | संगठन का आरोप है कि पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई | घेराव का नेतृत्व कर रहे संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव ने किया | संगठन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की माँग करते हुए दोषियो के खिलाफ उचित कार्यवाही की माँग की है | घेराव की स्थिति को देखते हुए टूंडला थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात था |टूण्डला क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे | सीओ व थाना प्रभारी ने किसान नेता से बात करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है | जिसके बाद नीरज यादव ने घेराव को समाप्त करते हुए प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है | नीरज यादव ने कहा है कि अगर तय समय सीमा में मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई | तो भारतीय किसान यूनियन शिवपाल अन्य बड़े संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी | Updated News-25/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- खाचरोद की बेटियों ने कुश्ती में बढ़ाया शहर का मान देखिए पूरी रिपोर्ट1
- *फतेहाबाद: विधायक छोटेलाल वर्मा पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई विदाई* हमारे लोकप्रिय फतेहाबाद विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी को श्रद्धांजलि कोटि-कोटि नमन करता हूं 🙏🙏1
- आपकी जानी पहचानी आशा चौहान पत्रकार आपकी सेवा में हाजिर है जुड़े रहे हैं आप खबरों के साथ सिकंदराबाद में अशोक दरोगा ने लिया बड़ा कदम1
- थाना रसूलपुर में 23 सितम्बर को लापता बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 10 घंटे में ढूंढ निकाला 23 सितंबर को मुकेश कुमार पुत्र करन सिंह ने रसूलपुर थाने में बताया कि उनकी 11 वर्ष की बेटी जाह्नवी घर से सुबह 8 बजे से लापता है | इस जानकारी पर रसूलपुर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। बच्ची को ढूंढने के लिए फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार पुलिस टीमें बनाई गईं। मिशन शक्ति टीम, रसूलपुर थाना पुलिस, सर्विलांस सेल और डॉग स्क्वॉड ने मिलकर तलाश अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे खास जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। बच्ची की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर भी जानकारी फैलाई गई। लगभग 10 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जलेसर रोड के पास पचवान कोलोनी के पास से पुलिस ने लापता बच्ची को ढूंढ निकाला और उसके बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया गया है | Updated News-25/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- UPI से भुगतान करने पर भी पैसे वसूलने का काम करनेवाली है। ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी क्या ऐसे बनेगी।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! अछनेरा में धर्मवीर सोलंकी की हत्या से सनसनी... अछनेरा थाना क्षेत्र के सहाई गांव में 42 वर्षीय धर्मवीर सोलंकी की घर के अंदर मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और घटना की जांच की जा रही है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। हत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। खेत बेचने और पैसों के लेनदेन से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। आगरा अछनेरा ब्रेकिंग... आगरा ब्रेकिंग!!! अछनेरा में धर्मवीर सोलंकी की हत्या से सनसनी... अछनेरा थाना क्षेत्र के सहाई गांव में 42 वर्षीय धर्मवीर सोलंकी की घर के अंदर मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और घटना की जांच की जा रही है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। हत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। खेत बेचने और पैसों के लेनदेन से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। आगरा अछनेरा ब्रेकिंग...1