जनपद सदस्य सोनिया सुमित राजवाड़े की अनोखी पहल, जनता के प्रति सेवा और समर्पण की मिसाल सोनहत। विकासखंड सोनहत की जनपद सदस्य सोनिया सुमित राजवाड़े ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने बीडीसी क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशगवा, कैलाशपुर, बेलिया, तंजारा एवं बसवाही में सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों एवं ग्रामीणों के बैठने के लिए चेयर की व्यवस्था कराई है। उनकी इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। जनपद सदस्य सोनिया सुमित राजवाड़े का कहना है कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व जनता की समस्याओं को समझना और उनकी सुविधा के लिए निरंतर कार्य करना है। इसी सोच के साथ उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा दूर-दराज़ से आने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। इस जनहितकारी कार्य में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी पूरा सहयोग दिया। सभी ने इसे ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों ने जनपद सदस्य सोनिया सुमित राजवाड़े की इस अनोखी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहती हैं और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रिय रहती हैं। लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी जनसुविधाएं भी आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाती हैं, और यह पहल जनता के प्रति उनके प्रेम, सेवा भावना और समर्पण का परिचायक है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि जनपद सदस्य के नेतृत्व में भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
जनपद सदस्य सोनिया सुमित राजवाड़े की अनोखी पहल, जनता के प्रति सेवा और समर्पण की मिसाल सोनहत। विकासखंड सोनहत की जनपद सदस्य सोनिया सुमित राजवाड़े ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने बीडीसी क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशगवा, कैलाशपुर, बेलिया, तंजारा एवं बसवाही में सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों एवं ग्रामीणों के बैठने के लिए चेयर की व्यवस्था कराई है। उनकी इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। जनपद सदस्य सोनिया सुमित राजवाड़े का कहना है कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व जनता की समस्याओं को समझना और उनकी सुविधा के लिए निरंतर कार्य करना है। इसी सोच के साथ उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा दूर-दराज़ से आने वाले यात्रियों को राहत
मिल सके। इस जनहितकारी कार्य में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी पूरा सहयोग दिया। सभी ने इसे ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों ने जनपद सदस्य सोनिया सुमित राजवाड़े की इस अनोखी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहती हैं और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रिय रहती हैं। लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी जनसुविधाएं भी आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाती हैं, और यह पहल जनता के प्रति उनके प्रेम, सेवा भावना और समर्पण का परिचायक है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि जनपद सदस्य के नेतृत्व में भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
- 🔱 असली एवं आर्टिफिशियल शिवलिंग उपलब्ध आपकी श्रद्धा और आवश्यकता के अनुसार विभिन्न आकारों में शिवलिंग उपलब्ध हैं श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार मेन रोड नगर पंचायत पटना होल सेल फुटकर विक्रेता दिव्येश महराज समस्त सनातनी परिवार का दिल से स्वागत है1
- डायरिया से जंग का आगाज़: एमसीबी में जागरूकता रथ रवाना, हर घर तक पहुंचेगा स्वास्थ्य संदेश मनेंद्रगढ़/एमसीबी। जिले में डायरिया जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम और बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से डायरिया रोकथाम अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने जिला चिकित्सालय परिसर से डायरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गांव-गांव और वार्ड-वार्ड पहुंचकर लोगों को स्वच्छता एवं डायरिया से बचाव के प्रति जागरूक करेगा। डॉ. खरे ने कहा कि बरसात के मौसम में दूषित पानी और अस्वच्छ वातावरण के कारण डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा डायरिया होने पर तुरंत ओआरएस घोल और जिंक का सेवन कर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में उपचार लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार से डायरिया से होने वाली गंभीर जटिलताओं और मृत्यु को रोका जा सकता है। अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी तथा जरूरतमंद परिवारों को ओआरएस और जिंक उपलब्ध कराया जाएगा। सीएमएचओ ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित कर प्रत्येक पात्र परिवार तक स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, डॉ. वाशिक असदक, डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, डॉ. अतीक सोनी, शिशिर जायसवाल, अवनीश पांडेय, सोमेंद्र मंडल, संजीत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य डायरिया के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, बच्चों में मृत्यु दर कम करना तथा प्रत्येक परिवार तक समय पर ओआरएस और जिंक की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।3
- PM Modi in Paris: भारतीय समुदाय के बीच गूंजा आत्मनिर्भर भारत और विकास का संदेश 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate1
- बेलगहना–रतनपुर मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त, पुष्पराज बस फंसी; यात्री सुरक्षित बिलासपुर जिले के बेलगहना और रतनपुर के बीच बासाझाल के पास रविवार को एक पुल के क्षतिग्रस्त होने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल का हिस्सा अचानक धंसने से वहां से गुजर रही पुष्पराज बस नीचे फंस गई। घटना के समय बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। समय रहते बस रुक जाने और राहत कार्य शुरू होने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। पुल की क्षति के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि इस मार्ग पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।1