अंता की बेटी सुरभि खंडेलवाल को कोटा संभाग से बेस्ट सुरक्षा सखी के रूप में मिला सम्मान बारां जिले के अंता की बेटी सुरभि खंडेलवाल को कोटा संभाग से एक मात्र बेस्ट सुरक्षा सखी के रूप में चयनित करते हुए जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया । बता दे कि इस समारोह में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सखी सुरक्षा सखियों, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सदस्यों तथा बेस्ट महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया जिसमें कोटा संभाग के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में से अंता की सुरभि खंडेलवाल को एकमात्र सुरक्षा सखी के रूप में चयनित किया गया हे । यह सम्मान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के सचिव सुदीप जैन द्वारा प्रदान किया गया। सुरभि खंडेलवाल लंबे समय से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। सखी सुरक्षा अभियान के माध्यम से वे विद्यालयों, सामाजिक कार्यक्रमों और विभिन्न मंचों पर महिलाओं को कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। सुरभि खंडेलवाल पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंता में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ सखी सुरक्षा समिति अंता और सीएलजी समिति की सदस्य के रूप में भी समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

- महाराष्ट्र: भिवंडी के खाड़ीपार इलाके में स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री व तेल गोदाम में भीषण आग से हड़कंप...1
- कनवास में लगी एचपी गैस गोदाम पर भारी भीड़ वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल1
- यह शख्स दोनों हाथों से अपंग है फिर भी ज़िन्दगी जीने की जिजीविषा उसे संघर्ष करने की प्रेरणा बन गयी। इस की हिम्मत और जज्बे को सलाम । हर इंसान यदि हिम्मत और मानसिक सुदृढ़ता से संघर्ष करे तो मंजिल उस के लिए आसान हो जाती है।1
- एसीबी ने दौलतपुरा के पटवारी के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज, जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन चढ़ाने के लिए मांगे थे 10 हजार रुपए।।1
- कोटा | शिक्षा की नगरी कोटा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इसे 'देश का कोचिंग हब' क्यों कहा जाता है। हाल ही में घोषित हुए परिणामों में टॉप-10 रैंक हासिल करने वाले छात्रों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए नितिन ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। टॉपर्स को दी बधाई, घर वापसी की तैयारी सफलता के इस जश्न के बीच नितिन ने कहा कि इन बच्चों की मेहनत और लगन ने पूरे शहर का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा, "जो बच्चे टॉप-10 रैंक में आए हैं, उन्होंने न केवल अपने परिवार का बल्कि कोटा की शिक्षा प्रणाली का भी नाम रोशन किया है।" अपनी व्यस्तताओं के बाद नितिन ने अब अपने घर जाने की इच्छा जताई है, लेकिन जाने से पहले उन्होंने भविष्य के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। "कोटा ही चुनें" - एलन और कोटा की तारीफ नितिन ने अपने संबोधन में एलन (ALLEN) करियर इंस्टीट्यूट को सबसे सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि यहाँ का मार्गदर्शन और अनुशासन अद्वितीय है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि: सबसे बेहतरीन पढ़ाई: पूरे देश में कोटा में सबसे शानदार पढ़ाई होती है। सर्वश्रेष्ठ संस्थान: एलन जैसे संस्थान छात्रों की सफलता सुनिश्चित करने में सबसे आगे हैं। छात्रों के लिए संदेश: बेहतर भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए छात्रों को कोटा का ही चुनाव (Choose) करना चाहिए। कोटा: सफलता का दूसरा नाम नितिन के अनुसार, कोटा की सड़कों और यहाँ की कक्षाओं में जो ऊर्जा है, वह कहीं और नहीं मिल सकती। यही कारण है कि देश के कोने-कोने से छात्र अपने सपनों को साकार करने यहाँ आते हैं। टॉपर्स की इस ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर आपको टॉप रैंक चाहिए, तो कोटा से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।1
- हाई वोल्टेज से नुकसान, मुआवजे की मांग कोटा: शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र के नया गांव में मंगलवार को बिजली लाइन में अचानक हाई वोल्टेज आने से कई घरों में भारी नुकसान हो गया। तेज करंट आने से घरों के मीटर जल गए और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित विक्रम सिंह ने बताया कि अचानक वोल्टेज बढ़ने से उनके घर के बिजली मीटर में आग लग गई। देखते ही देखते घर में रखे फ्रिज, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो गए। घटना के समय परिवार के लोग घर में मौजूद थे, जो घबराकर तुरंत बाहर निकल आए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला। प्रभावित परिवारों ने विभाग से नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कोटा शहर में आए दिन हाई वोल्टेज की समस्या सामने आती रहती है, जिससे कई कॉलोनियों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने बिजली विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।1
- केशोरायपाटन के ईश्वर नगर में जहरीला पदार्थ खाने से 10 भेड़ों की मौत, परिवार पर टूटा रोजी-रोटी का संकट।21
- यूपी: गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके के एक मार्केट में लगी आग: दमकल की कई गाड़ियां मौके पर...1
- Post by Mahendar.merotha1