डीटी निलांद्री राय ने शनिवार को सेंट्रलपुल साइडिंग का किया दौरा निरसा इसीएल मुगमा क्षेत्र में जेसीपीएल कंपनी द्वारा चलाये जा रहे गोपीनाथपुर ओसीपी का उत्पादीत कोयले को रेल द्वारा प्लांटों में भेजे जाने के लिए डीटी निलांद्री राय ने शनिवार को सेंट्रलपुल साइडिंग का दौरा किया. साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर विस्तार से चर्चा किया. बताया जाता है कि डीटी श्री राय ने कहा कि जबतक जीसीपीेएल कंपनी का अलग रेलवे साइडिंग की व्यवस्था नहीं हो जाती है तबतक सेंट्रलपुल साइडिंग में एक अलग जगह चिन्हीत कर दिया जाय. ताकि गोपीनाथपुर कोलियरी में उत्पादन किया गया कोयला को पावर प्लांटो में भेजा जा सके. ---जानकारी के अनुसार जेसीपीएल कंपनी द्वारा चलाये जा रहे गोपीनाथपुर कोलियरी से. वर्तमान में रोड सेल द्वारा कोयला दिया जा रहा है. उक्त कंपनी को अपना रेलवे साइडिंग नहीं रहने के कारण पावर प्लांटों में डिमांड रहने के बावजूद रैक से कोयला नहीं भेज पा रहा है. जिसके कारण कोलियरी में लगभग एक लाख टन कोयला स्टॉक हो गया. जिसमें से अभी तक मात्र लगभग दो हजार टन कोयला ही रोड सेल के तहत भेजा जा चुका है. उक्त कोलियरी में प्रतिदिन लगभग आठ सौ टन कोयला का उत्पादन किया जा रहा है. ---कुमारधुबी कोलियरी स्थित वर्षों से बंद पड़े साइडिंग को जेसीपीएल कंपनी का अपना रेलवे साइडिंग बनाने के लिए चिन्हीत किया गया है. -जिसकी प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है. इसके लिए कइबार अधिकारियों ने दौरा कर चुके हैं. बताया जाता है कि जबतक कुमारधुबी में अपना रेलवे साइडिंग नहीं बन जाता है तबतक सेंट्रलपुल साइडिंग में वैकल्पिक व्यस्था करने को लेकर डीटी श्री राय सेंट्रलपुल साइडिंग का निरीक्षण किया व अधिकारियों के साथ बैठक किया. मौके पर मुगमा क्षेत्रीय महा प्रबंधक राज किशोर सिंह, जेपीसीएल के महाप्रबंधक जॉन आनंद चौधरी, एजीएम शतानंद शर्मा, अभिकर्ता केआरपी सिंह व संजय कुमार आदि मौजूद थे
डीटी निलांद्री राय ने शनिवार को सेंट्रलपुल साइडिंग का किया दौरा निरसा इसीएल मुगमा क्षेत्र में जेसीपीएल कंपनी द्वारा चलाये जा रहे गोपीनाथपुर ओसीपी का उत्पादीत कोयले को रेल द्वारा प्लांटों में भेजे जाने के लिए डीटी निलांद्री राय ने शनिवार को सेंट्रलपुल साइडिंग का दौरा किया. साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर विस्तार से चर्चा किया. बताया जाता
है कि डीटी श्री राय ने कहा कि जबतक जीसीपीेएल कंपनी का अलग रेलवे साइडिंग की व्यवस्था नहीं हो जाती है तबतक सेंट्रलपुल साइडिंग में एक अलग जगह चिन्हीत कर दिया जाय. ताकि गोपीनाथपुर कोलियरी में उत्पादन किया गया कोयला को पावर प्लांटो में भेजा जा सके. ---जानकारी के अनुसार जेसीपीएल कंपनी द्वारा चलाये जा रहे गोपीनाथपुर कोलियरी से. वर्तमान में रोड
सेल द्वारा कोयला दिया जा रहा है. उक्त कंपनी को अपना रेलवे साइडिंग नहीं रहने के कारण पावर प्लांटों में डिमांड रहने के बावजूद रैक से कोयला नहीं भेज पा रहा है. जिसके कारण कोलियरी में लगभग एक लाख टन कोयला स्टॉक हो गया. जिसमें से अभी तक मात्र लगभग दो हजार टन कोयला ही रोड सेल के तहत भेजा जा चुका
है. उक्त कोलियरी में प्रतिदिन लगभग आठ सौ टन कोयला का उत्पादन किया जा रहा है. ---कुमारधुबी कोलियरी स्थित वर्षों से बंद पड़े साइडिंग को जेसीपीएल कंपनी का अपना रेलवे साइडिंग बनाने के लिए चिन्हीत किया गया है. -जिसकी प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है. इसके लिए कइबार अधिकारियों ने दौरा कर चुके हैं. बताया जाता है कि जबतक कुमारधुबी में अपना
रेलवे साइडिंग नहीं बन जाता है तबतक सेंट्रलपुल साइडिंग में वैकल्पिक व्यस्था करने को लेकर डीटी श्री राय सेंट्रलपुल साइडिंग का निरीक्षण किया व अधिकारियों के साथ बैठक किया. मौके पर मुगमा क्षेत्रीय महा प्रबंधक राज किशोर सिंह, जेपीसीएल के महाप्रबंधक जॉन आनंद चौधरी, एजीएम शतानंद शर्मा, अभिकर्ता केआरपी सिंह व संजय कुमार आदि मौजूद थे
- Post by Manoj Kumar1
- धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र अंतर्गत रामकनाली ग्राम में डीएमएफटी फंड से बन रही पीसीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। आरोपों के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोक दिया और मामले की जांच की मांग की है।1
- निरसा के शांति कॉलोनी में काजल राय की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून से लथपथ शव। निरसा क्षेत्र के शासनबड़िया पंचायत अंतर्गत शांति कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कॉलोनी निवासी काजल राय, पिता आनंद राय का लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के बड़े भाई कार्तिक राय ने मीडिया को बताया कि काजल राय अपने पैतृक गांव कुसुमदाहा में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे देर रात अपने शांति कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 261 वापस लौट आए थे। कार्तिक राय के अनुसार रात करीब 10 बजे उनकी काजल राय से फोन पर बातचीत भी हुई थी। इसके बाद सुबह जब उन्होंने दोबारा फोन किया तो काजल राय ने कॉल रिसीव नहीं किया। इस पर परिजनों को आशंका हुई और वे तुरंत कुसुमदाहा से शांति कॉलोनी स्थित उनके क्वार्टर पहुंच गए। क्वार्टर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। जब वे अंदर पहुंचे तो कमरे के भीतर काजल राय का लहूलुहान शव पड़ा हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जमा हो गई है। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही निरसा विधायक अरूप चटर्जी भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है और पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि 48 घंटे के अंदर इस घटना का समाधान हो जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस घटना के पीछे आखिर क्या कारण है।6
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- tandwa block1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- Post by DWIPAKSHA DARPAN1
- निरसा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक के पलट जाने से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना दिल्ली रूट पर कालिमाता कोलियरी के समीप हुई, जहां दुर्गापुर से गोरखपुर लोहे का तार लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए।1