logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुरानी रंजिश के चलते दबंगों के अत्याचार के भेंट चढ़ा मासूम

5 hrs ago
user_Reporter Rahul Baba
Reporter Rahul Baba
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

पुरानी रंजिश के चलते दबंगों के अत्याचार के भेंट चढ़ा मासूम

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा, हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय करीब 20 घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बच्चे की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    1
    मौदहा, हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। 
आरोप है कि मारपीट के दौरान तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक दिया गया
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय करीब 20 घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
बच्चे की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आज तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस किया गया जिसमें 47 शिकायत पत्र पहुंचकर साथ शिकायत पत्र का निस्तारण कराया गया सभी कर्मचारी उपस्थित रहे
    1
    आज तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस किया गया जिसमें 47 शिकायत पत्र पहुंचकर साथ शिकायत पत्र का निस्तारण कराया गया सभी कर्मचारी उपस्थित रहे
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #हमीरपुर ➡️कुरारा कस्बे में तम्बाकू मिश्रित गुटखे का अवैध कारोबार, ➡️पैकेट में सुपारी लिखकर अंदर तम्बाकू भरकर बेचा जा रहा गुटखा, ➡️हाई कोर्ट के तमाम आदेशों को ताक में रखकर धड़ल्ले से चल रहा सिंडिकेट, ➡️पड़ोसी जिला जालौन के कदौरा से तमाम गांवों में सप्लाई किया जा रहा साईं नाम का अवैध गुटखा, ➡️गुटखे के गैर कानूनी कारोबार को सफेद पोश लोग दे रहे खुलेआम सरंक्षण, ➡️गुटके के गैर कानूनी कारोबार का माफिया बना कदौरा निवासी धीरज गुप्ता ➡️कदौरा कस्बे से तमाम क्षेत्रों में सप्लाई का काम करता है कदौरा निवासी धीरज गुप्ता सूत्र ➡️जिले के जिम्मेदार अफसर जानकर भी बने हुए अंजान, ➡️हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में दीमक की तरह चिपका है अवैध गुटकी का साम्राज्य,
    2
    #हमीरपुर 
➡️कुरारा कस्बे में तम्बाकू मिश्रित गुटखे का अवैध कारोबार,
➡️पैकेट में सुपारी लिखकर अंदर तम्बाकू भरकर बेचा जा रहा गुटखा,
➡️हाई कोर्ट के तमाम आदेशों को ताक में रखकर धड़ल्ले से चल रहा सिंडिकेट,
➡️पड़ोसी जिला जालौन के कदौरा से तमाम गांवों में सप्लाई किया जा रहा साईं नाम का अवैध गुटखा,
➡️गुटखे के गैर कानूनी कारोबार को सफेद पोश लोग दे रहे खुलेआम सरंक्षण,
➡️गुटके के गैर कानूनी कारोबार का माफिया बना कदौरा निवासी धीरज गुप्ता 
➡️कदौरा कस्बे से तमाम क्षेत्रों में सप्लाई का काम करता है कदौरा निवासी धीरज गुप्ता सूत्र
➡️जिले के जिम्मेदार अफसर जानकर भी बने हुए अंजान,
➡️हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में दीमक की तरह चिपका है अवैध गुटकी का साम्राज्य,
    user_मिलन गुप्ता
    मिलन गुप्ता
    न्यायालय पत्रकार हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर - कुरारा में पुलिस से बेखौफ हुए दबंगों का मारपीट का वीडियो वायरल, कुरारा में स्टेट हाइवे के किनारे दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, कुरारा के एक्सीडेंटल जोन में करीब आधा दर्जन दबंगों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए डंडे व जूते - चप्पल, खुलेआम हाइवे में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से पुलिस पर उठ रहे कई सवाल, कुरारा थाना इलाके के कुरारा - हमीरपुर स्टेट हाइवे का मामला।
    1
    हमीरपुर - कुरारा में पुलिस से बेखौफ हुए दबंगों का मारपीट का वीडियो वायरल,
कुरारा में स्टेट हाइवे के किनारे दो गुटों में हुई जमकर मारपीट,
कुरारा के एक्सीडेंटल जोन में करीब आधा दर्जन  दबंगों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए डंडे व जूते - चप्पल,
खुलेआम हाइवे में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से पुलिस पर उठ रहे कई सवाल,
कुरारा थाना इलाके के कुरारा - हमीरपुर स्टेट हाइवे का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांदा में बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संकल्प को लेकर जसपुरा से गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा का भव्य शंखनाद हुआ। यात्रा का मुख्य संचालन बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए फिल्मस्टार राजा बुंदेला, डॉ. आश्रय सिंह, एवं जयराम सिंह 'बछेउरा' के सह नेतृत्वकर्ता बांदा के आठों ब्लॉकों में संचालन कर रहे है यात्रा का एवं नीरज निगम सह नेतृत्वकर्ता/यात्रा प्रबंधक एवं तमाम साथियों ने इस यात्रा को सफल बनाने में सभी अपनी अपनी महती भूमिका निभा रहे है और इस यात्रा ने पहले ही दिन जन-जन में जोश भर दिया। यात्रा का मुख्य लक्ष्य बुंदेलखंड के युवाओं को उनके घर में ही रोजगार दिलाना और पलायन को रोकना है। इस अवसर पर राजा बुंदेला ने नारा दिया,"बुंदेलखंड की धरती हो, बुंदेलखंड में भर्ती हो"।उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने से यहाँ के संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार होगा और विकास की गति तेज होगी। जयराम सिंह ने पदयात्रा की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि वे पैदल चलकर हर घर और हर चौपाल तक पहुंचेंगे। यह यात्रा जसपुरा के बाद आज तिंदवारी ब्लॉक के हर गांव में जनसमर्थन जुटाकर बुंदेलखंड के सपने को साकार करेगी।
    1
    बांदा में बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संकल्प को लेकर जसपुरा से गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा का भव्य शंखनाद हुआ।  यात्रा का मुख्य संचालन बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए फिल्मस्टार राजा बुंदेला, डॉ. आश्रय सिंह, एवं जयराम सिंह 'बछेउरा' के सह नेतृत्वकर्ता बांदा के आठों ब्लॉकों में संचालन कर रहे है यात्रा का एवं नीरज निगम सह नेतृत्वकर्ता/यात्रा प्रबंधक  एवं तमाम साथियों ने इस यात्रा को सफल बनाने में सभी अपनी अपनी महती भूमिका निभा रहे है और इस यात्रा ने पहले ही दिन जन-जन में जोश भर दिया। यात्रा का मुख्य लक्ष्य बुंदेलखंड के युवाओं को उनके घर में ही रोजगार दिलाना और पलायन को रोकना है।
इस अवसर पर राजा बुंदेला ने नारा दिया,"बुंदेलखंड की धरती हो, बुंदेलखंड में भर्ती हो"।उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने से यहाँ के संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार होगा और विकास की गति तेज होगी।
जयराम सिंह ने पदयात्रा की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि वे पैदल चलकर हर घर और हर चौपाल तक पहुंचेंगे। यह यात्रा जसपुरा के बाद आज तिंदवारी ब्लॉक के हर गांव में जनसमर्थन जुटाकर बुंदेलखंड के सपने को साकार करेगी।
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के कांशीराम कालोनी पलरा हार में दबंगों ने कालोनी का दरवाजा तोडकर विधवा के साथ उसके पुत्रों को लोहे की राड से जमकर पीटा। इस घटना से एक युवक का कमर से पैर टूट गया है। दबंग नगदी और मोबाइल लूटकर जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। विधवा मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने और चौकी के चक्कर काट रही है। कांशीराम कॉलोनी पलरा हार की निवासी विधवा प्रेमा सिंह ने बताया कि गत 5 मार्च की रात वह अपने पुत्रों अशोक सिंह, योगेंद्र सिंह के साथ कालोनी में सो रही थी। रात करीब 12 बजे कालोनी के निवासी अपराधिक प्रवृत्ति के दबंग दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और लोहे की राड से सभी को बेरहमी के साथ पीटा और 20 हजार नगद, मोबाइल फोन लूटकर जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। इस घटना में उसके पुत्र अशोक सिंह का कमर के समीप से दाहिना पैर टूट गया। इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस रिपोर्ट न होने से डॉक्टर ने इलाज से मना कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि वह तहरीर लेकर थाने और चौकी के चक्कर लगा रहे हैं। फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
    3
    हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के कांशीराम कालोनी पलरा हार में दबंगों ने कालोनी का दरवाजा तोडकर विधवा के साथ उसके पुत्रों को लोहे की राड से जमकर पीटा। इस घटना से एक युवक का कमर से पैर टूट गया है। दबंग नगदी और मोबाइल लूटकर जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। विधवा मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने और चौकी के चक्कर काट रही है।
कांशीराम कॉलोनी पलरा हार की निवासी विधवा प्रेमा सिंह ने बताया कि गत 5 मार्च की रात वह अपने पुत्रों अशोक सिंह, योगेंद्र सिंह के साथ कालोनी में सो रही थी। रात करीब 12 बजे कालोनी के निवासी अपराधिक प्रवृत्ति के दबंग दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और लोहे की राड से सभी को बेरहमी के साथ पीटा और 20 हजार नगद, मोबाइल फोन लूटकर जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। इस घटना में उसके पुत्र अशोक सिंह का कमर के समीप से दाहिना पैर टूट गया। इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस रिपोर्ट न होने से डॉक्टर ने इलाज से मना कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि वह तहरीर लेकर थाने और चौकी के चक्कर लगा रहे हैं। फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम पारा में 14 वर्षीय किशोर साहिल उर्फ भोला का शव खेत में बनी झोपड़ी में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। किशोर गुरुवार दोपहर से लापता था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को झोपड़ी में शव दिखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार शव के पैर जमीन से लगे होने के कारण घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम पारा में 14 वर्षीय किशोर साहिल उर्फ भोला का 
शव खेत में बनी झोपड़ी में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। किशोर गुरुवार दोपहर से लापता था।
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को झोपड़ी में शव दिखा तो मौके पर भीड़ लग गई। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार शव के पैर जमीन से लगे होने के कारण घटना को लेकर 
गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बांदा में चोरी का खुलासा किया गया जिसमें 10 लाख 31 रुपए के मोबाइल और इयरबड्स नगदी बरामद किए गए बांदा में कोतवाली नगर ने चोरी का खुलासा करते हुए एक साथ से चोर को गिरफ्तार किया आरोपी ने ज्योति नगर और बिजली खेड़ा की कई दुकानों की शटर काटकर चोरी की पुलिस सीसीटीवी और मुखबिर के आधार पर छोटा बाईपास के पास आरोपी को पकड़ लिया गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ पिट्टू मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला है और पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है
    1
    बांदा में चोरी का खुलासा किया गया जिसमें 10 लाख 31 रुपए के मोबाइल और इयरबड्स नगदी बरामद किए गए बांदा में कोतवाली नगर ने चोरी का खुलासा करते हुए एक साथ से चोर को गिरफ्तार किया आरोपी ने ज्योति नगर और बिजली खेड़ा की कई दुकानों की शटर काटकर चोरी की पुलिस सीसीटीवी और मुखबिर के आधार पर छोटा बाईपास के पास आरोपी को पकड़ लिया गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ पिट्टू मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला है और पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है, खबर बांदा से है। आज समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई बैठक के मुख्य अतिथि और पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी कांशीराम जयंती 15 मार्च को मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की रणनीति भी बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित, आत्माराम यादव, दिलीप पटवा, रामलाल, प्रदेश महासचिव किरन यादव, अर्चना सिंह पटेल जिलाध्यक्ष सपा महिला सभा, किरन वर्मा, नीलम गुप्ता, समेत आदि लोग ने बैठक को संबोधित किया। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    4
    नमस्कार, न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है, खबर बांदा से है।
आज समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई बैठक के मुख्य अतिथि और पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी कांशीराम जयंती 15 मार्च को मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की रणनीति भी बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित,
आत्माराम यादव, दिलीप पटवा, रामलाल, प्रदेश महासचिव किरन यादव, अर्चना सिंह पटेल जिलाध्यक्ष सपा महिला सभा, किरन वर्मा, नीलम गुप्ता,  समेत आदि लोग ने बैठक को संबोधित किया।
बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.