*छात्रों के साथ हुए समझौते पर कायम रहे केंद्र सरकार शिवासेना *छात्रों के साथ हुए समझौते पर कायम रहे केंद्र सरकार शिवासेना*।* रायपुर ,शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है की निट पेपर लीक मामले में विगत कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के छात्र-छात्राएं धरना दे रहे थे। संसद के मानसून सत्र के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर संसद मार्च का आहवान किया था। छात्र, छात्राएं शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर संसद मार्च करने जा रहे थे। संसद मार्च करने जा रहे छात्रों पर देश की निरंकुश भाजपा सरकार उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गृहमंत्री जिनके अंडर में दिल्ली पुलिस है ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया। बर्बरता पूर्वक छात्र-छात्राओं ,महिलाओं, बच्चों को पिटा उनके हाथ पैर तोड़ दिए। कई बच्चियों पर बर्बरता किया गया ।कई बच्चे छात्र-छात्राएं आज अस्पताल में भर्ती है। जिस तरह आजादी के पहले अंग्रेज भारतीयों पर जुल्म करते थे। जालियांवाला बाग में जनरल डायर ने भारतीयों पर गोली चलवा कर उनकी हत्या करवाई थी। उसी तरह नरेंद्र मोदी अमित शाह की पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं, युवाओं, बेरोजगारों पर अंग्रेजों के समय भारतीय पर जुल्म करने जैसा जुल्म करवाया जा रहा है।छात्रों पर जुल्म कराने वाली यह सरकार जनरल डायर की तरह जनरल कायर है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और उसके राष्ट्रपति के सामने घुटने टेकते हैं ।अमेरिका का जुल्म सह रहे हैं ।और अमेरिका भारत देश को पूरे विश्व में बदनाम कर रहा है। दूसरी तरह देश के छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। उन्हें नरेंद्र मोदी पिटवा रहे थे। शिवसेना इस बर्बरता पूर्वक कार्यवाही का विरोध करती है ।इस सरकार का विरोध करती है। और कहती है कि बरर्बर सरकार को अब देश पर राज करने का कोई हक नहीं ।क्यों कि इस देश की जनता, देश के युवा ,देश के बेरोजगार, मजदूर ,किसान ,आम जनता से इस सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। यह एक तानाशाह सरकार है और इसके मुखिया नरेंद्र मोदी देश में राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं। इस तानाशाह सरकार को जल्द ही देश से जाना होगा। अभी वर्तमान में सरकार द्वारा छात्रों की मांगों को लेकर देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफा दिया गया। उसके बाद सरकार ने यह कहा था कि किसी भी आंदोलनकारी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं होगी किंतु छात्रों द्वारा आंदोलन वापस लेने के बाद सुनने में आ रहा है। कि कई जगह पर छात्रों पर पुलिसिया दमन हो रहा है। पुलिस कार्यवाही हो रही है। आंदोलनकारी को प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। शिवसेना इसका कड़ा विरोध करती है। और सरकार से मांग करती है कि वह छात्रों से हुए समझौते पर कायम रहे*

- *खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भानुप्रतापपुर जिला कांकेर हुए निलंबित* *स्थान :- भानुप्रतापपुर* सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भानुप्रतापपुर जिला कांकेर छ.ग. में भर्ती प्रसूता के ईलाज के दौरान लापरवाही बरतने व डॉक्टर के आज नहीं आ पाऊंगा जिससे दो दिन से तड़पने के बाद प्रसूता के साथ नवजात की मौत के बाद राज्य शासन ने डॉ. शचिन्द्र कुमार गोटा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भानुप्रतापपुर जिला कांकेर छ.ग. को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। गया है ।निलंबन अवधि में डॉ. शचिन्द्र कुमार गोटा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी का मुख्यालय – संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, रायपुर संभाग रायपुर निर्धारित किया गया है तथा वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।निलंबन अवधि में डॉ. शचिन्द्र कुमार गोटा को मूलभूत नियम-53 के तहत् जीवन निर्वाह भत्ते की नियमानुसार पात्रता होगी। भानुप्रतापपुर में कुछ माह पूर्व प्रसव के दौरान कथित चिकित्सीय लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत के चर्चित मामले में छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ को निलंबित कर रायपुर में अटैच कर दिया है गौरतलब है कि इस मामले में जांच के दौरान सबसे पहले गौतम अस्पताल के प्रसूति वार्ड और सोनोग्राफी केंद्र को सील किया गया था। इसके बाद कुछ दिनों के अंतराल में संबंधित नर्सों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन किया गया और अब बीएमओ पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। हालांकि, कार्रवाई अलग-अलग चरणों में होने से इसकी समय-सीमा और प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र में सवाल उठ रहे हैं।1
- *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- फरसगांव: बड़ेडोंगर में सर्व पिछड़ा वर्ग संगठन की बैठक, फरसगांव ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन फरसगांव विकासखंड के बड़ेडोंगर स्थित सामुदायिक भवन में सर्व पिछड़ा वर्ग संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता और पिछड़ा वर्ग समाज के अधिकारों पर चर्चा की गई। इस दौरान फरसगांव ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए लोकनाथ निषाद को ब्लॉक अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।1
- ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र, स्कूल के बच्चों ने सैनिको के लिए भेजा 211 राखियां1
- *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *एंकर...* कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर मे स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब ढाई महीने गुजर जाने के बाद अब पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और जांच के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। मामले में पीड़िता के पति ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गौतम अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *1. बाईट... शेर बहादुर सिंह ठाकुर ( SDOP भानुप्रतापपुर)*2
- रावघाट थाना पुलिस ने महिला को धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार 1 अगस्त शाम 6 बजे जिला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, रावघाट थाना पुलिस ने महिला को धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में, आरोपी कृष्ण कुमार देहारी पिता बोहरीलाल देहारी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मुनगापदर कोलर, थाना रावघाट, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को पति और बच्चों की हत्या की धमकी देकर अपराध किया था। तकनीकी विश्लेषण और साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m) एवं 351(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रावघाट निरीक्षक रामकुमार साव, साइबर सेल कांकेर के यशवंत श्याम, थाना प्रभारी अंतागढ़ कोमल भूषण पटेल, पीएसआई लता सिंह, आरक्षक राजेश्वर उइके, मयाराम, थलेश्वर जैन एवं ओमप्रकाश सलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1