logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्यावर में सूरजपोल गेट के बाहर स्थित बांकेबिहारी मंदिर में योगिनी एकादशी महोत्सव बेहद भक्तिपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर सुबह 8 बजे मंजू और विनोद कुमार बंसल के मनोरथ से पूजित ध्वजा को मंदिर के मुख्य शिखर पर चढ़ाया गया। बांकेबिहारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि आगामी जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दौरान महाप्रभु जी बांकेबिहारी मंदिर पधारेंगे और इसी भाव के साथ पंडित जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी के गर्भगृह में महाप्रभु जगन्नाथ की नयनाभिराम झांकी सजाई। शाम 4 बजे से रोहित कुमार और बिंदिया बंसल के सौजन्य से एकादशी महोत्सव के तहत विशेष भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें गायक कलाकार हिमांशु चौहान और मुकेश चौहान सहित अन्य कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ शुरुआत की। इसके बाद कलाकारों ने "नैनो में बस गए है श्री बांके बिहारी और मन को लुभा रही है श्री बृष भानु की दुलारी", "कितनों का हाथ थामा इस बार मेरी बारी", "मन की बाता सांवरिया ने आज सुना के देख ले", "करके इशारों बुलाए गई रे बरसाने की छोरी", "जो वृंदावन जाते हैं वही के हो जाते हैं" और "गिरधर में मौसम आया धरती के श्रृंगार का" जैसे मधुर भजनों की प्रस्तुतियां भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी के स्वागत में दीं। इस भक्तिमय आयोजन में विनोद कुमार बंसल, मंजू देवी बंसल, रोहित बंसल, बिंदिया बंसल, गिरीश गर्ग, उषा गर्ग, हनुमान बंसल, भावना गर्ग, हितांश बंसल, श्रवण बंसल, संजय बंसल, आलोक, संजू और कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago
833140f2-036e-4459-a110-4fd4ec7ebdd1

ब्यावर में सूरजपोल गेट के बाहर स्थित बांकेबिहारी मंदिर में योगिनी एकादशी महोत्सव बेहद भक्तिपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर सुबह 8 बजे मंजू और विनोद कुमार बंसल के मनोरथ से पूजित ध्वजा को मंदिर के मुख्य शिखर पर चढ़ाया गया। बांकेबिहारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि आगामी जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दौरान महाप्रभु जी बांकेबिहारी मंदिर पधारेंगे और इसी भाव के साथ पंडित जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी के गर्भगृह में महाप्रभु जगन्नाथ की नयनाभिराम झांकी सजाई। शाम 4 बजे से रोहित कुमार और बिंदिया बंसल के सौजन्य से एकादशी महोत्सव के तहत विशेष भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें गायक कलाकार हिमांशु चौहान और मुकेश चौहान सहित अन्य कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ शुरुआत की। इसके बाद कलाकारों ने "नैनो में बस गए है श्री बांके बिहारी और मन को लुभा रही है श्री बृष भानु की दुलारी", "कितनों का हाथ थामा इस बार मेरी बारी", "मन की बाता सांवरिया ने आज सुना के देख ले", "करके इशारों बुलाए गई रे बरसाने की छोरी", "जो वृंदावन जाते हैं वही के हो जाते हैं" और "गिरधर में मौसम आया धरती के श्रृंगार का" जैसे मधुर भजनों की प्रस्तुतियां भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी के स्वागत में दीं। इस भक्तिमय आयोजन में विनोद कुमार बंसल, मंजू देवी बंसल, रोहित बंसल, बिंदिया बंसल, गिरीश गर्ग, उषा गर्ग, हनुमान बंसल, भावना गर्ग, हितांश बंसल, श्रवण बंसल, संजय बंसल, आलोक, संजू और कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • राजस्थान के केकड़ी को ₹880 करोड़ की एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहाँ विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। विकास कार्यों की इस बड़ी सौगात के साथ ही मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन भी किया गया।
    1
    राजस्थान के केकड़ी को ₹880 करोड़ की एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहाँ विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। विकास कार्यों की इस बड़ी सौगात के साथ ही मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन भी किया गया।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के अजमेर जिले के विकास को नई गति देते हुए आज करीब ₹880 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में 'देवली-नसीराबाद फोरलेन सड़क परियोजना' के प्रथम चरण का शिलान्यास भी शामिल है। पिछले ढाई वर्षों में हमारी सरकार प्रदेश में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के निर्माण को अभूतपूर्व गति देते हुए 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
    1
    राजस्थान के अजमेर जिले के विकास को नई गति देते हुए आज करीब ₹880 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में 'देवली-नसीराबाद फोरलेन सड़क परियोजना' के प्रथम चरण का शिलान्यास भी शामिल है। पिछले ढाई वर्षों में हमारी सरकार प्रदेश में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के निर्माण को अभूतपूर्व गति देते हुए 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अजमेर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। हड़ताल खत्म होने के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौट आई है।
    1
    अजमेर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। हड़ताल खत्म होने के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौट आई है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के जयपुर में एलएलबी छात्रा आयुषी शर्मा से जुड़ा मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। अपनी मां की हत्या के मामले में घिरी आयुषी के पिता विजय शर्मा की मौत पर भी अब पुलिस को हत्या का गहरा शक है। पुलिस ने पिता की मौत की दोबारा जांच शुरू कर दी है और मामले की पुरानी फाइल फिर से खोल दी है। आरोप है कि सरकारी नौकरी और संपत्ति हासिल करने के लिए यह कथित साजिश रची गई थी। इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब आयुषी की मानसिक स्थिति का आकलन कराएगी, जिसके लिए मनोवैज्ञानिकों की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही, मामले में एक और हैरान करने वाला दावा सामने आया है कि मां की हत्या करने से पहले कथित तौर पर टोना-टोटका भी कराया गया था।
    1
    राजस्थान के जयपुर में एलएलबी छात्रा आयुषी शर्मा से जुड़ा मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। अपनी मां की हत्या के मामले में घिरी आयुषी के पिता विजय शर्मा की मौत पर भी अब पुलिस को हत्या का गहरा शक है। पुलिस ने पिता की मौत की दोबारा जांच शुरू कर दी है और मामले की पुरानी फाइल फिर से खोल दी है।

आरोप है कि सरकारी नौकरी और संपत्ति हासिल करने के लिए यह कथित साजिश रची गई थी। इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब आयुषी की मानसिक स्थिति का आकलन कराएगी, जिसके लिए मनोवैज्ञानिकों की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही, मामले में एक और हैरान करने वाला दावा सामने आया है कि मां की हत्या करने से पहले कथित तौर पर टोना-टोटका भी कराया गया था।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पाली में पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसपी मोनिका सैन ने एक आदेश जारी कर जिले में 6 थानाप्रभारियों, 10 एएसआई (ASI), 4 हेड कांस्टेबल और 306 कांस्टेबलों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादलों के जरिए कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर प्रशासनिक आधार पर किया गया है, जबकि कुछ को उनके खुद के प्रार्थना पत्र के आधार पर स्थानांतरित किया गया है। एसपी मोनिका सैन की ओर से जारी सूची के तहत बलभद्रसिंह को पुलिस लाइन से खिंवाड़ा थानाधिकारी बनाया गया है। वहीं, सहदेव चौधरी को पुलिस लाइन से मारवाड़ जंक्शन थानाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, दाउद खां को पुलिस लाइन से हटाकर शिवपुरा थानाधिकारी और पाना चौधरी को पुलिस लाइन से रोहट थानाप्रभारी के पद पर तैनात किया गया है। एक अलग आदेश के माध्यम से एसपी ने जिले में कार्यरत 306 कांस्टेबलों के भी तबादले किए हैं। इसमें भी प्रशासनिक और स्वयं के प्रार्थना पत्र के आधार पर नई पोस्टिंग दी गई है। इसके साथ ही 10 एएसआई और 4 हेड कांस्टेबलों को भी बदला गया है। पुलिस विभाग द्वारा इन आदेशों के जारी होने के बाद सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए स्थानों पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    पाली में पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसपी मोनिका सैन ने एक आदेश जारी कर जिले में 6 थानाप्रभारियों, 10 एएसआई (ASI), 4 हेड कांस्टेबल और 306 कांस्टेबलों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादलों के जरिए कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर प्रशासनिक आधार पर किया गया है, जबकि कुछ को उनके खुद के प्रार्थना पत्र के आधार पर स्थानांतरित किया गया है।

एसपी मोनिका सैन की ओर से जारी सूची के तहत बलभद्रसिंह को पुलिस लाइन से खिंवाड़ा थानाधिकारी बनाया गया है। वहीं, सहदेव चौधरी को पुलिस लाइन से मारवाड़ जंक्शन थानाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, दाउद खां को पुलिस लाइन से हटाकर शिवपुरा थानाधिकारी और पाना चौधरी को पुलिस लाइन से रोहट थानाप्रभारी के पद पर तैनात किया गया है।

एक अलग आदेश के माध्यम से एसपी ने जिले में कार्यरत 306 कांस्टेबलों के भी तबादले किए हैं। इसमें भी प्रशासनिक और स्वयं के प्रार्थना पत्र के आधार पर नई पोस्टिंग दी गई है। इसके साथ ही 10 एएसआई और 4 हेड कांस्टेबलों को भी बदला गया है। पुलिस विभाग द्वारा इन आदेशों के जारी होने के बाद सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए स्थानों पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आज अजमेर जिले के विकास को नई गति देते हुए करीब ₹880 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं में 'देवली-नसीराबाद फोरलेन सड़क परियोजना' के प्रथम चरण का शिलान्यास भी शामिल है। पिछले ढाई वर्षों में सरकार प्रदेश में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के निर्माण को अभूतपूर्व गति देते हुए 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
    1
    आज अजमेर जिले के विकास को नई गति देते हुए करीब ₹880 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं में 'देवली-नसीराबाद फोरलेन सड़क परियोजना' के प्रथम चरण का शिलान्यास भी शामिल है। पिछले ढाई वर्षों में सरकार प्रदेश में विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के निर्माण को अभूतपूर्व गति देते हुए 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पाली जिले के सदर पाली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 45.700 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है और मौके से एक कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के निर्देशन में प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। यह कार्रवाई तब हुई जब एएनटीएफ की टीम खैरवा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान धामली गांव की ओर से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार को तेज गति से भगाते हुए आईचिया गांव की तरफ ले गया। टीम ने पीछा कर कार को आईचिया गांव में रुकवाया और संदिग्ध गतिविधियों के कारण स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया। सदर थाना पुलिस ने कार की तलाशी लेकर उसमें कट्टों में भरा हुआ अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोधपुर जिले के लूणी थाना अंतर्गत ढाणी रोहिच्चा कला निवासी सुभाष सियाक (24) पुत्र ओमाराम सियाक के रूप में हुई है। इसी अभियान के तहत एएनटीएफ ने प्रदेश के अन्य जिलों जैसे श्रीगंगानगर, उदयपुर, डीग, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में भी कार्रवाई की है। इन जिलों में हेरोइन (चिट्टा), एमडी, गांजा और डोडा पोस्त की बड़ी खेप बरामद की गई है, जिसमें कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 4 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच करने में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।
    1
    राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पाली जिले के सदर पाली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 45.700 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है और मौके से एक कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के निर्देशन में प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

यह कार्रवाई तब हुई जब एएनटीएफ की टीम खैरवा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान धामली गांव की ओर से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार को तेज गति से भगाते हुए आईचिया गांव की तरफ ले गया। टीम ने पीछा कर कार को आईचिया गांव में रुकवाया और संदिग्ध गतिविधियों के कारण स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया। सदर थाना पुलिस ने कार की तलाशी लेकर उसमें कट्टों में भरा हुआ अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोधपुर जिले के लूणी थाना अंतर्गत ढाणी रोहिच्चा कला निवासी सुभाष सियाक (24) पुत्र ओमाराम सियाक के रूप में हुई है।

इसी अभियान के तहत एएनटीएफ ने प्रदेश के अन्य जिलों जैसे श्रीगंगानगर, उदयपुर, डीग, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में भी कार्रवाई की है। इन जिलों में हेरोइन (चिट्टा), एमडी, गांजा और डोडा पोस्त की बड़ी खेप बरामद की गई है, जिसमें कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 4 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच करने में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.