logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहाबाद पहुंचे यूपी क़े उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, हुआ भव्य स्वागत फतेहाबाद. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने सम्राट अशोक महान जयंती शोभायात्रा से पूर्व फिरोजाबाद रोड तिराहा पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने 2047 तक, जब आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, जिसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह हमेशा उन्हें निशाना बनाते हैं क्योंकि 2017 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सैफई की गुंडागर्दी खत्म कर दी थी। मौर्य ने सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव 2027 में उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं, जबकि 2047 तक उनका कोई नंबर नहीं है। डिप्टी सीएम ने फतेहाबाद में सम्राट अशोक महान की लाट (स्तंभ) की स्थापना की भी घोषणा की। कार्यक्रम से पूर्व सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पूनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, कालीचरन सुमन, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, गंगाधर कुशवाहा, प्रदीप भाटी और आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने डिप्टी सीएम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। डिप्टी सीएम दोपहर 1:40 बजे फतेहाबाद पहुंचे और 2:30 बजे सभा से रवाना हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उपमुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

5 hrs ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
2d40d9b2-cd24-4a90-8986-05e22690e45f

फतेहाबाद पहुंचे यूपी क़े उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, हुआ भव्य स्वागत फतेहाबाद. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने सम्राट अशोक महान जयंती शोभायात्रा से पूर्व फिरोजाबाद रोड तिराहा पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने 2047 तक, जब आजादी के 100 वर्ष

67967226-2bfd-4568-a1ac-b9c8f6301dc5

पूरे होंगे, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, जिसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह हमेशा उन्हें निशाना बनाते हैं क्योंकि 2017 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सैफई की गुंडागर्दी खत्म कर दी थी। मौर्य ने सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव 2027 में उत्तर प्रदेश में अपनी

9b71ee26-c06a-4c4e-a4b4-d3579f75121e

सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं, जबकि 2047 तक उनका कोई नंबर नहीं है। डिप्टी सीएम ने फतेहाबाद में सम्राट अशोक महान की लाट (स्तंभ) की स्थापना की भी घोषणा की। कार्यक्रम से पूर्व सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पूनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, कालीचरन सुमन, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत

अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, गंगाधर कुशवाहा, प्रदीप भाटी और आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने डिप्टी सीएम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। डिप्टी सीएम दोपहर 1:40 बजे फतेहाबाद पहुंचे और 2:30 बजे सभा से रवाना हुए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उपमुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Gyadeen Verma
    1
    Post by Gyadeen Verma
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फिरोजाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने छिनैती की घटनाओं में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया को दी।
    1
    फिरोजाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने छिनैती की घटनाओं में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया को दी।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *PM मोदी की जनसभा में उमड़ा प्रचंड जनसैलाब* 🔥🇮🇳 प्रधानमंत्री श्री *Narendra Modi जी* की जनसभा में उमड़ा यह प्रचंड जनसैलाब केवल भीड़ नहीं, बल्कि *पश्चिम बंगाल की धरती से उठता परिवर्तन का उद्घोष है*। 👉 लाखों की संख्या में पहुंचे लोग 👉 मोदी-मोदी के नारों से गूंजा मैदान 👉 बंगाल में बदलाव की हुंकार 👉 जनता में दिखा जबरदस्त उत्साह जनसभा में हर तरफ सिर्फ सिर-ही-सिर नजर आए। यह नजारा बंगाल की सियासत में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। 📍 *Swaraj Jagran* #NarendraModi #PMModi #WestBengal #BJP #जनसभा #ViralPost #ModiInBengal #SwarajJagran #viralchallenge
    1
    *PM मोदी की जनसभा में उमड़ा प्रचंड जनसैलाब* 🔥🇮🇳
प्रधानमंत्री श्री *Narendra Modi जी* की जनसभा में उमड़ा यह प्रचंड जनसैलाब केवल भीड़ नहीं, बल्कि *पश्चिम बंगाल की धरती से उठता परिवर्तन का उद्घोष है*।
👉 लाखों की संख्या में पहुंचे लोग  
👉 मोदी-मोदी के नारों से गूंजा मैदान  
👉 बंगाल में बदलाव की हुंकार  
👉 जनता में दिखा जबरदस्त उत्साह
जनसभा में हर तरफ सिर्फ सिर-ही-सिर नजर आए। यह नजारा बंगाल की सियासत में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।
📍 *Swaraj Jagran*
#NarendraModi #PMModi #WestBengal #BJP #जनसभा #ViralPost #ModiInBengal #SwarajJagran #viralchallenge
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ⏩अधिवक्ताओं की नाराजगी की तस्वीरें भी देख लीजिये ⏩सैफई पुलिस बकीलों को राजीनामा करनें की दे रही सलाह ⏩वकीलों को संबोधित करते हुए कन्हैया यादव नें अमर्यादित वक्तव्य के साथ वीडियो बनाकर किया था वायरल ⏩अब सैफई थाने में पुलिस की हिरासत में Rifle के साथ वीडियो बनाने वाला व बकीलों को धमकी देने वाला कन्हैया यादव ⏩अधिवक्ताओं को बुलाकर राजीनामा कराने के Task में जुटी सैफई पुलिस ⏩Rifle का प्रदर्शन कर वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले क्या सैफई पुलिस रीलबाज कन्हैया यादव को भेजेगी जेल? ⏩फिलहाल सैफई थाने में पुलिस के बुलाने पर पहुंचे अधिवक्ता,,,बकीलों के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पड़ी करने के मामले में पुलिस राजीनामा के प्रयास में ⏩Rifle के साथ वीडियो वायरल करने के मामले पुलिस का क्या एक्शन हैं इसका अपडेट अभी तक प्रक्रिया में हैं?
    1
    ⏩अधिवक्ताओं की नाराजगी की तस्वीरें भी देख लीजिये 
⏩सैफई पुलिस बकीलों को राजीनामा करनें की दे रही सलाह 
⏩वकीलों को संबोधित करते हुए कन्हैया यादव नें अमर्यादित वक्तव्य के साथ वीडियो बनाकर किया था वायरल 
⏩अब सैफई थाने में पुलिस की हिरासत में Rifle के साथ वीडियो बनाने वाला व बकीलों को धमकी देने वाला कन्हैया यादव 
⏩अधिवक्ताओं को बुलाकर राजीनामा कराने के Task में जुटी सैफई पुलिस 
⏩Rifle का प्रदर्शन कर वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले क्या सैफई पुलिस रीलबाज कन्हैया यादव को भेजेगी जेल?
⏩फिलहाल सैफई थाने में पुलिस के बुलाने पर पहुंचे अधिवक्ता,,,बकीलों के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पड़ी करने के मामले में पुलिस राजीनामा के प्रयास में 
⏩Rifle के साथ वीडियो वायरल करने के मामले पुलिस का क्या एक्शन हैं इसका अपडेट अभी तक प्रक्रिया में हैं?
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by John William
    4
    Post by John William
    user_John William
    John William
    Voice of people टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी एवं खरीद-फरोख्त करने वाले अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को थाना ट्रांस यमुना एवं साइबर सर्विलांस/काउन्टर इंटेलिजेंस की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 11 किलो 208 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपये) सहित अन्य सामान बरामद।बाइट- प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी  Updated News-12/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    1
    आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी एवं खरीद-फरोख्त करने वाले अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को थाना ट्रांस यमुना एवं साइबर सर्विलांस/काउन्टर इंटेलिजेंस की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 11 किलो 208 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपये) सहित अन्य सामान बरामद।बाइट- प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी 
Updated News-12/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत 
देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Gyadeen Verma
    1
    Post by Gyadeen Verma
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फतेहाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश क़े उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्राट अशोक महान जयंती में की शिरकत, जयंती क़े अवसर पर सभा को करेंगे सम्बोधित, पार्टी कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
    1
    फतेहाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश क़े उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 
सम्राट अशोक महान जयंती में की शिरकत, जयंती क़े अवसर पर सभा को करेंगे सम्बोधित,
पार्टी कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • फिरोजाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल लुटेरा पंकज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली 🚔 थाना रामगढ़ पुलिस ने चनोरा खत्ता घर के पास हुई मुठभेड़ में पंकज को दबोचा। उसके पैर में गोली लगी है, अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंकज के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक और लूटे गए 2 मोबाइल बरामद। उत्तर और रामगढ़ में हुई छिनैती की घटनाओं को स्वीकार किया है। पहले से ही लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। 👍 #Firozabad #swarajjagran
    1
    फिरोजाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल लुटेरा पंकज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली 🚔
थाना रामगढ़ पुलिस ने चनोरा खत्ता घर के पास हुई मुठभेड़ में पंकज को दबोचा। उसके पैर में गोली लगी है, अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंकज के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक और लूटे गए 2 मोबाइल बरामद। उत्तर और रामगढ़ में हुई छिनैती की घटनाओं को स्वीकार किया है। पहले से ही लूट के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अब उसके दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। 👍
#Firozabad #swarajjagran
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.