Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबा साहब अंबेडकर स्मारक खवासपुरा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का स्मारक चबूतरा रोकने का मामला पुलिस प्रशासन नया करूंगा जिला कलेक्टर तहसीलदार इत्यादि
Bhagirath Banwara khawaspura
बाबा साहब अंबेडकर स्मारक खवासपुरा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का स्मारक चबूतरा रोकने का मामला पुलिस प्रशासन नया करूंगा जिला कलेक्टर तहसीलदार इत्यादि
More news from Rajasthan and nearby areas
- जयपुर में मजदूर विरोधी नीतियों और नए काले श्रम कानूनों के खिलाफ विभिन्न श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से विशाल रैली का आयोजन किया। यह रैली HMS रेलवे कार्यालय से शुरू होकर श्रम आयुक्त कार्यालय, हसनपुरा तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर और किसान शामिल हुए। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के तहत निकाली गई इस रैली का नेतृत्व कामरेड डी.के. छंगाणी, एम.एल. यादव, कुणाल रावत, मुकेश माथुर, नरेंद्र आचार्य, सुनीता चतुर्वेदी, निशा सिद्धू, नईमुद्दीन आकिल और विनोद कुमार ने किया। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) के नेतृत्व में जिलाधीश को सौंपे गए ज्ञापन में वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थिति संहिता 2020 को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में चारों श्रम संहिताओं को रद्द कर पुराने श्रम कानून लागू करने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक, ठेका प्रथा समाप्त करने, न्यूनतम मजदूरी ₹26,000 प्रतिमाह तय करने, सभी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन व ईएसआई सुविधा देने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और महंगाई पर नियंत्रण की मांग रखी गई। कार्यक्रम का समन्वय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, जयपुर के शहर सचिव नईमुद्दीन आकिल ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांगों को राज्य व केंद्र सरकार तक पहुंचाने की अपील की।1
- Post by Neha Chaturvedi1
- शादी हो या बर्थडे पार्टी, मानने होंगे ये नियम; नहीं तो लगेगा 51000 का जुर्माना… राजस्थान आदिवासी संघ का फैसला राजस्थान आदिवासी संघ ने डूंगरपुर में ऐतिहासिक पत्रकार वार्ता आयोजित की, जिसमें 28 सूत्रीय सामाजिक सुधार कार्यक्रम की घोषणा की गई. प्रदेश अध्यक्ष भूपत सिंह भगोरा और उपाध्यक्ष सुखलाल अहारी ने शादी-ब्याह के खर्चों, डीजे, शराब और अन्य कुरीतियों पर सख्त प्रतिबंध लगाने का निर्णय साझा किया. उल्लंघन पर ₹51,000 का जुर्माना व समाज से निष्कासन होगा. बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है.1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- नई नाथ धाम स्थित बोड़या पर परमहंस आश्रम में विशाल भंडारा का किया आयोजन हजारों श्रद्धालुओं ने पाई पंगत प्रसादी बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ धाम स्थित बोड़या पर गुरुवार को परमहंस आश्रम में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया इससे पहले दिन भी परमहंस आश्रम में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर विशाल भंडारा का आयोजन परमात्मा बाबा के सानिध्य में किया गया यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया जिसमें काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया यह जानकारी संयोजक रामनारायण यादव ने दी इस मौके पर रामेश्वर परेवा, गोपाल परेवा, जगदीश बैरवा,चतरु बैरवा, बद्रीनारायण मीणा, योगेश कुमार गुप्ता,अन्य काफी संख्या में भक्त गण मौजूद थे4
- जयपुर तिराया शाहपुरा फ्लाईओवर 10 फरवरी को चालु नहीं हुआ जब कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश,1
- जयपुर। शहर के MD रोड इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक युवक खुले पड़े नाले में गिर गया। बताया जा रहा है कि यह नाला पिछले सात महीनों से बिना ढक्कन और सुरक्षा के खुला पड़ा है, लेकिन नगर निगम और ठेकेदार ने अब तक कोई सुध नहीं ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधेरा होने के कारण युवक को नाला दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उसमें जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक को चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खुले नाले को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन निगम और ठेकेदार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिले। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यदि समय रहते नाले को ढक दिया जाता, तो यह हादसा नहीं होता। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जल्द से जल्द नाले को ढकने और इलाके में सुरक्षा इंतजाम करने की मांग उठाई गई है।1
- सांभरलेक: कस्बे की ग्राम पंचायत काजीपुरा के एक शिक्षक ने दहेज प्रथा के खिलाफ खड़े होकर समाज को एक नई दिशा दिखाई है। सरकारी स्कूल में शिक्षक अनिल कुमावत ने साफ शब्दों में तय कर लिया था कि वे बेटे नवीन कुमावत का दहेज मुक्त विवाह करेंगे। शिक्षक अनिल कुमावत ने बताया जब वे स्वयं शिक्षक हैं और बच्चों को शिक्षा देना उनका दायित्व है तो पहले उन्हें वही शिक्षा अपने जीवन में उतारनी होगी। बेटे नवीन की बारात ग्राम पंचायत बोराज पहुंची जहां बिना दहेज के सिर्फ ₹1 और नारियल लेकर शादी कर बहू को बेटी के रूप में लेकर आए। ऐसे में शिक्षक अनिल कुमावत ने भी दहेज प्रथा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और दहेज प्रथा के खिलाफ लोगों को शिक्षा का पाठ पढ़ाया है ऐसे में हर कोई शिक्षक अनिल कुमावत के प्रयास की सराहना कर रहा है।1
- दाखादेवी कॉलेज में रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट का समापन दाखादेवी कॉलेज में होंडा कंपनी द्वारा संचालित 42 दिवसीय रोड सेफ्टी सीआरएस प्रोजेक्ट का समापन हुआ। कार्यक्रम में श्री जोहरी होंडा के निदेशक दीपक पुरोहित व कॉलेज निदेशक नरेंद्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को रोड सेफ्टी व जागरूकता की जानकारी दी गई। अंत में प्रतिभागी बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।3