जालोर को बड़ी सौगात: जोधपुर-साबरमती ट्रेन अब जैसलमेर तक, सफर और होगा आसान जालोर जिले के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेल मंत्रालय ने जोधपुर–साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन का विस्तार अब जैसलमेर तक करने की मंजूरी दे दी है. इस फैसले से जालोर सहित पूरे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, और पश्चिमी राजस्थान की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. रोज साबरमती से चलेगी ट्रेन उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, प्रस्तावित नई व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 20486 अब साबरमती–जैसलमेर एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी. यह ट्रेन रोजाना सुबह 7 बजे साबरमती से रवाना होकर दोपहर 2:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी. इसके बाद 3:10 बजे जोधपुर से रवाना होकर रात 8:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर–साबरमती सुपरफास्ट सुबह 6:30 बजे जैसलमेर से चलेगी. 11:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी, और 11:50 बजे वहां से रवाना होकर रात 8 बजे साबरमती पहुंचेगी. जालोर के यात्रियों को होगी सुविधा इस ट्रेन का मार्ग जालोर से होकर गुजरता है, जिससे यहां के यात्रियों को सीधे जैसलमेर तक यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. अब तक यात्रियों को जोधपुर या अन्य स्टेशनों पर बदलना पड़ता था, लेकिन इस विस्तार के बाद सफर और भी सुगम हो जाएगा. रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, और जल्द ही इसके संचालन की आधिकारिक तारीख भी घोषित की जाएगी. इस फैसले से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है, खासकर जैसलमेर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल तक सीधी पहुंच बनने से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा.

- _om_singh_dewasi_jnvu _ravindrabhati_9 _ravsabhati✌️🦅😎 _ravsa1
- सेवनियाला गांव के पास खेत में लगी आग बायतु उपखंड क्षेत्र के सेवनियाला गांव के पास खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवनियाला गांव के पास एक खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि विधुत लाइन टूटने से आग लग गई। वही खेत मे तारबंदी में भी करंट प्रवाहित हो गया। वही ग्रामीणों ने विधुत विभाग को अवगत करवाया। वही विधुत सप्लाई बंद करवाई। वही सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे। तथा आग बुझाने का प्रयास किया। वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही पुलिस को भी सूचित किया गया।1
- भगत की कोठी चेन्नई एक्सप्रेस मोकलसर रेल्वे स्टेशन पर ठहराव होने से लोगों में खुशी का माहौल है1
- जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस चालक की लापरवाही से युवक की मौत1
- Post by Jodhpur news4
- जोधपुर, 4 अप्रैल। नई सड़क, जोधपुर में आज प्रातः 11 बजे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा “गो ग्रीन” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी जोधपुर श्रीमति छवि शर्मा पुलिस अधिकारी और डॉ. विकास राजपुरोहित जी, अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल, जोधपुर तथा श्उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया। इस आयोजन का संचालन एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक राजस्थान के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह जी, क्षेत्रीय क्रेडिट प्रबंधक श्री कुंदन कुमार सिंह जी एवं जोधपुर से संभागीय प्रबंधक श्री मनीष गांधी जी के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों में कपड़े/जूट के 1000 थैले वितरित किए गए, जिससे लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अभियान में एयू बैंक परिवार के लगभग 150-200 सदस्यों ने स्वेच्छा से भाग लिया, जो जोधपुर सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से “गो ग्रीन” पहल को अपनाने एवं स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।1
- 🚨 जैसलमेर में बड़ा हादसा 🚨 जैसलमेर / डाबला क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया। जीरे से भरी हुई एक गाड़ी का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना रात के समय की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 👉 राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। ⚠️ सड़क पर सावधानी बेहद जरूरी है — खासकर रात के समय और ओवरलोड वाहनों के साथ।1
- शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी जोधपुरक्ष1