मोहिउद्दीननगर के 23 विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण कार्य संपन्न मोहिउद्दीननगर, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चल रहा सामाजिक अंकेक्षण कार्य शनिवार को पांचवें दिन संपन्न हो गया। संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय मनियर तथा आरजेएसटी उच्च माध्यमिक विद्यालय रासपुर पतसिया पूर्वी एवं पश्चिमी से जुड़े कुल 23 प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय एवं उर्दू प्राथमिक विद्यालयों में अंकेक्षण किया गया। सामाजिक अंकेक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए विभागीय स्तर से लगातार अनुश्रवण किया गया। इस क्रम में डीआरपी नीरज कुमार एवं एमएएसआरपी अजय कुमार ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर अंकेक्षण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने विद्यालयों में बीआरपी अंकेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा विद्यालय प्रबंधन से संबंधित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। अंकेक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, पोशाक एवं छात्रवृत्ति योजना, पाठ्यपुस्तक वितरण, शिक्षकों की उपस्थिति, समग्र शिक्षा अनुदान, खेल सामग्री, यूको क्लब समेत विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों से संबंधित अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचने की स्थिति की भी जानकारी ली गई। निरीक्षक सह एमएएसआरपी अजय कुमार ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इससे विद्यालयों के अभिलेख दुरुस्त रखने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छात्र तक पहुंचना सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि अंकेक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को चिह्नित कर उसमें आवश्यक सुधार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड के शेष दो पंचायतों तेतारपुर एवं सिवैसिंहपुर के सभी विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य आगामी 4 अगस्त से शुरू किया जाएगा। विभाग की ओर से अंकेक्षण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के लिए टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सामाजिक अंकेक्षण कार्य में अजय कुमार, रेणु कुमारी, अल्फा कुमारी, गीतांजलि कुमारी, खुशबु कुमारी, सुम्मी देवी, सविता सिंह, नविता कुमारी, मोनी कुमारी सहित अन्य अंकेक्षक एवं कर्मी शामिल रहे।
मोहिउद्दीननगर के 23 विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण कार्य संपन्न मोहिउद्दीननगर, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चल रहा सामाजिक अंकेक्षण कार्य शनिवार को पांचवें दिन संपन्न हो गया। संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय मनियर तथा आरजेएसटी उच्च माध्यमिक विद्यालय रासपुर पतसिया पूर्वी एवं पश्चिमी से जुड़े कुल 23 प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय एवं उर्दू प्राथमिक विद्यालयों में अंकेक्षण किया गया। सामाजिक अंकेक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए विभागीय स्तर से लगातार अनुश्रवण किया गया। इस क्रम में डीआरपी नीरज कुमार एवं एमएएसआरपी अजय कुमार ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर अंकेक्षण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने विद्यालयों में बीआरपी अंकेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा विद्यालय प्रबंधन से संबंधित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। अंकेक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, पोशाक एवं छात्रवृत्ति योजना, पाठ्यपुस्तक वितरण, शिक्षकों की उपस्थिति, समग्र शिक्षा अनुदान, खेल सामग्री, यूको क्लब समेत विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों से संबंधित
अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचने की स्थिति की भी जानकारी ली गई। निरीक्षक सह एमएएसआरपी अजय कुमार ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इससे विद्यालयों के अभिलेख दुरुस्त रखने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छात्र तक पहुंचना सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि अंकेक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को चिह्नित कर उसमें आवश्यक सुधार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड के शेष दो पंचायतों तेतारपुर एवं सिवैसिंहपुर के सभी विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य आगामी 4 अगस्त से शुरू किया जाएगा। विभाग की ओर से अंकेक्षण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के लिए टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सामाजिक अंकेक्षण कार्य में अजय कुमार, रेणु कुमारी, अल्फा कुमारी, गीतांजलि कुमारी, खुशबु कुमारी, सुम्मी देवी, सविता सिंह, नविता कुमारी, मोनी कुमारी सहित अन्य अंकेक्षक एवं कर्मी शामिल रहे।
- सीएचसी मोहिउद्दीन नगर का विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहिउद्दीन नगर का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, ओपीडी पंजीकरण काउंटर, प्रसव कक्ष, मरीजों को मिलने वाले भोजन, दवा वितरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर और बेहतर तरीके से मिलें। सरकार की सभी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। मरीजों के भोजन की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विधायक ने भोजन उपलब्ध कराने वाली एनजीओ के कार्य पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि भोजन की गुणवत्ता या व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित एनजीओ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल भवन में हो रहे जल रिसाव के मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भवन की मरम्मत में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की सुविधा को देखते हुए एयर कंडीशनर (एसी) लगाने की भी बात कही। साथ ही अस्पताल परिसर में मनचलों एवं बिचौलियों की सक्रियता पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति मरीजों को गुमराह करते या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती महिलाओं एवं अन्य मरीजों ने विधायक से अल्ट्रासाउंड तथा डिजिटल एक्स-रे जैसी सुविधाएं शुरू कराने की मांग की। इस पर विधायक राजेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में इन आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शीघ्र पहल की जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। विधायक के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल रही। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए।1
- मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र से अज्ञात चोरों ने लाखों की डीजे चोरी कर हुआ फरार । मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र से डीजे संचालक के गाड़ी से अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर हुआ फरार । जिसका वीडियो CCTV कैमरा में हुआ कैद। पुलिस द्वारा छानबीन जारी । जी हां यह घटना बीते 13 जून रात्रि कि है जहां खड़ी बेलोरो गाड़ी में सेट डीजे साउंड की क़ीमती आहूजा कम्पनी के दो एमप्लीफायर चोरों ने लेकर फरार हो गया जिसका कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है । आपको बताते चले कि यह घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुदाबाद पटोरी मुख्य पथ पर नंदनी इटवा गांव के समीप डीजे संचालक स्व. युगल राय के पुत्र विगन राय के यहां अज्ञात चोरों के द्वारा इस घटना का अंजाम दिया गया, जिसका वीडियो CCTV कैमरा में कैद हो गया। वहीं इस घटना से मायूस संचालक बिगन राय ने स्थानीय थाना मोहिउद्दीन नगर में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से समान बरामदगी करने की गुहार लगाई है। इस मामले को जब हमारे संवाददाता ने स्थानीय थाना से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर बीते कई दिनों पुलिस छानबीन कर रही है। इन्हीं मामलों को लेकर डीजे संचालक श्री राय ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धनेश्वर स्थान मंदिर में सावन की सोमवारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट । श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर एसडीएम, नगर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीयों ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण.1
- प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट के द्वारा की गई अभद्र व्यवहार और गालियों के बारे में सुनिए क्या कुछ कहे pm मोदी1
- स्थानीय विधायक ने मोहिउद्दीन नगर वासियों को दिया बड़ी सौगात। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीन नगर के आम जनताओं द्वारा वर्षों की मांग को स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने आज सार्वजनिक शौचालय को फीता काटकर जनता को किया समर्पित। इस मौके पर समाज सेवी भाई रणधीर ने सभा को किया संबोधित।1
- रजासन डबल मर्डर मामले में चला प्रशासन का बुलडोजर, फरार आरोपियों के घर हुई कुर्की-जब्ती1