पेट्रोल पंप के पास शॉर्ट सर्किट से स्कूटी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू। खैर। अलीगढ़-पलवल रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार की शाम 8 बजे शॉर्ट सर्किट से स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार कस्बा निवासी रविंद्र ने आग लगते ही स्कूटी को नीचे पटक दिया और मौके से दूर हो गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पेट्रोल पंप कर्मियों ने सिलेंडर, बालू और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। स्कूटी स्वामी रविंद्र ने बताया कि स्कूटी बार-बार बंद हो रही थी। वह लगातार सेल्फ लगाकर उसे मिस्त्री के पास ले जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिसके बाद उन्हें स्कूटी छोड़कर भागना पड़ा। खैर इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप के नजदीक आग लगने से स्थिति विकराल हो सकती थी, लेकिन दमकल टीम ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

- रावल धाम में धूमधाम से मनाई राधा ष्टमी दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़1
- सासनी में चल रही बुद्ध कथा में महात्मा बुद्ध के जीवन दर्शन का विस्तृत वर्णन सासनी स्थित रुदायन रोड पर सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय अंबेडकर पार्क में सात दिवसीय बुद्ध और भीम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन बौद्धाचार्य पूरन सागर ने महात्मा बुद्ध के विवाह से लेकर उनके गृहत्याग और महामानव बुद्ध बनने तक के घटनाक्रम का अत्यंत रोचक और प्रेरणादायी वर्णन किया। कथा का वाचन करते हुए पूरन सागर बौद्धाचार्य ने बताया कि सिद्धार्थ के जीवन में सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं थी, परंतु सांसारिक दुखों—रोग, वृद्धावस्था और मृत्यु—को देखकर उनका मन द्रवित हो उठा। मानव कल्याण और सत्य की खोज के लिए उन्होंने अपने महल, पत्नी यशोधरा और पुत्र राहुल का त्याग कर दिया। वर्षों की कठोर तपस्या के पश्चात उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ और वे बुद्ध कहलाए। इस कार्यक्रम का सफल संचालन मिशनरी कवि पूरन सागर बौद्धाचार्य और सह-संचालन सम्यक पुस्तकालय के प्रबंधक राजेश बौद्ध ने किया। यह आयोजन भीमराव अम्बेडकर शैक्षिक एवं सामाजिक विकास समिति सासनी, दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा जनपद हाथरस और समस्त क्षेत्रीय संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- सासनी के अलग अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 7 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र केI अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले सात अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सासनी क्षेत्र के गांव जिरौली में ससुराल आकर लड़ाई झगड़ा करने वाले 6 अभियुक्त एवं गांव महमूदपुर बरसे में ढकेल लगाने को लेकर गांव के व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले कुल सात अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय सासनी में पेश किया है।1
- दाऊजी मेले बाबा लाठी ने हाथरस में जीती 51 हजार की कुश्ती..... हाथरस में ब्रज प्रसिद्ध 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में चल रहे अखिल भारतीय विशाल कुश्ती दंगल के तीसरे दिन देशभर से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दंगल में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान हाथरस वाले और भारत केसरी संजय पहलवान हरियाणा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं अयोध्या के लाड़ी बाबा पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 हजार रुपये की कुश्ती में पटियाला, पंजाब के जगवार पहलवान को पराजित किया। लाड़ी बाबा के शानदार प्रदर्शन पर दंगल कमेटी की ओर से उन्हें 10 हजार रुपये अतिरिक्त प्रदान किए गए। विशाल कुश्ती दंगल के दौरान देर रात तक रोमांचक मुकाबले होते रहे। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों की भीड़ मौजूद रही।1
- *सादाबाद: सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी सीएचसी परिसर में अचानक धुआं और लपटें* रिपोर्टर-विजय देव नसादाबाद में हाथरस रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस से धुआं उठने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के प्रयास रहे असफल एंबुलेंस में आग लगी देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसे बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही और शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो सके। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड स्थिति को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर करके आग पर काबू पाने के काम में जुट गई। कोई हताहत नहीं, कारणों की जांच जारी राहत की बात यह रही कि इस घटना के दौरान किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से एंबुलेंस को कितना नुकसान हुआ है और आग लगने के क्या कारण रहे, इसका आकलन व स्पष्ट जानकारी पूरी जांच के बाद ही हो सकेगी।4
- क्यों बैठना पड़ा 77 वर्षीय वृद्ध को अपनी जमीन की पैमाइश करने को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय धरने पर1
- थाना खैर क्षेत्र के गांव नारायणपुर सिद्धिविनायक कोल्ड स्टोर के पास अज्ञात बदमाशों ने 22500 की लूटपाट और गाड़ी में तोड़फोड़ की टिहरी देने के बाद भी खैर पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही आखिरकार किसकी सह पर हो रही है लूटपाट1
- छात्र के साथ दुष्कर्म वीडियो वायरल आरोपी पुलिस गिरफ्त में1