logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊना के पीर निगाह में श्रद्धालुओं से भरे वाहन की दुर्घटना अत्यंत दुःखद, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना : जगत प्रकाश नड्डा, डॉ. राजीव बिंदल एवं जयराम ठाकुर घायलों को तत्काल सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध करवाए प्रशासन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक : भाजपा शिमला, 25 अगस्त। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के समीप श्रद्धालुओं से भरे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हरियाणा से पीर निगाह में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं के साथ हुआ यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं घायलों एवं उनके परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को सभी घायलों के उपचार के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार पीर निगाह मंदिर से कुछ दूरी पर उतराई में श्रद्धालुओं को ले जा रहा मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों, राहगीरों और अन्य श्रद्धालुओं द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया गया। उन्होंने संकट की इस घड़ी में सहायता के लिए आगे आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। जगत प्रकाश नड्डा, डॉ. राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए उनकी सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। पीर निगाह मार्ग पर पूर्व में भी मालवाहक वाहनों से जुड़े हादसों की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा, “हम ईश्वर से सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं। प्रशासन घायलों एवं उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाए।”

33 min ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
33 min ago

ऊना के पीर निगाह में श्रद्धालुओं से भरे वाहन की दुर्घटना अत्यंत दुःखद, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना : जगत प्रकाश नड्डा, डॉ. राजीव बिंदल एवं जयराम ठाकुर घायलों को तत्काल सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध करवाए प्रशासन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक : भाजपा शिमला, 25 अगस्त। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के समीप श्रद्धालुओं से भरे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हरियाणा से पीर निगाह में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं के साथ हुआ यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं घायलों एवं उनके परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को सभी घायलों के उपचार के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार पीर निगाह मंदिर से कुछ दूरी पर उतराई में श्रद्धालुओं को ले जा रहा मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों, राहगीरों और अन्य श्रद्धालुओं द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया गया। उन्होंने संकट की इस घड़ी में सहायता के लिए आगे आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। जगत प्रकाश नड्डा, डॉ. राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए उनकी सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। पीर निगाह मार्ग पर पूर्व में भी मालवाहक वाहनों से जुड़े हादसों की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा, “हम ईश्वर से सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं। प्रशासन घायलों एवं उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाए।”

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पंचकुला /करुणा मित्तल पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पंचकूला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मुक्ता कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू का केवल एक मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति पंचकूला का रहने वाला है और उसकी जांच चंडीगढ़ में हुई थी। सीएमओ के अनुसार, मरीज की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उसका उपचार घर पर ही चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद विभाग ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को अलग रखकर उपचार दिया जा सके। डॉ. मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी में चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। वहीं, पंचकूला में डेंगू का भी एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फिलहाल डेंगू का भी केवल एक ही मामला दर्ज हुआ है। विभाग की ओर से दोनों बीमारियों को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहते हुए लक्षण सामने आने पर समय रहते जांच और उपचार करवाना चाहिए।
    1
    पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
पंचकुला /करुणा मित्तल 
पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पंचकूला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मुक्ता कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू का केवल एक मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति पंचकूला का रहने वाला है और उसकी जांच चंडीगढ़ में हुई थी।
सीएमओ के अनुसार, मरीज की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उसका उपचार घर पर ही चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद विभाग ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को अलग रखकर उपचार दिया जा सके।
डॉ. मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी में चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
वहीं, पंचकूला में डेंगू का भी एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फिलहाल डेंगू का भी केवल एक ही मामला दर्ज हुआ है। विभाग की ओर से दोनों बीमारियों को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहते हुए लक्षण सामने आने पर समय रहते जांच और उपचार करवाना चाहिए।
    user_Karuna mittal
    Karuna mittal
    City Star पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • दधोल में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर,जाली नम्बर प्लेट लगाकर भरे हुए थे ट्रक में गौवंस भराड़ी,25 अगस्त (राकेश): नेशनल हाईवे 103 शिमला-मटौर पर दधोल स्कूल के गेट के सामने सड़क पर कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक राज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार का भी काफी नुकसान है। कार चालक राज कुमार ने बताया कि वह मंगलवार शाम के समय घुमारवीं की तरफ से आ रहे थे और डंगार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हमीरपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं। वही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की जांच की तो ट्रक में 9 गौवंश क्रूरता के साथ भरे हुए थे। हादसे के बाद ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। वहीं, ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें दो नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। जिसमे असली नम्बर प्लेट ट्रक के अंदर थी वही जाली नम्बर प्लेट लगाकर यह गौवंश ट्रक में ले जाया जा रहा था।
    3
    दधोल में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर,जाली नम्बर प्लेट लगाकर भरे हुए थे ट्रक में गौवंस 

भराड़ी,25 अगस्त (राकेश): नेशनल हाईवे 103 शिमला-मटौर पर दधोल स्कूल के गेट के सामने सड़क पर कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक राज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार का भी काफी नुकसान है। कार चालक राज कुमार ने बताया कि वह मंगलवार शाम के समय घुमारवीं की तरफ से आ रहे थे और डंगार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हमीरपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं। वही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की जांच की तो ट्रक में 9 गौवंश क्रूरता के साथ भरे हुए थे। हादसे के बाद ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। वहीं, ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें दो नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। जिसमे असली नम्बर प्लेट ट्रक के अंदर थी वही जाली नम्बर प्लेट लगाकर यह गौवंश ट्रक में ले जाया जा रहा था।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 49.31 लाख की ठगी फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर,फर्जी ट्रेडिंग ऐप कोटक सिक्योरिटीज के नाम पर शेयर मार्केट से मुनाफा और नुकसान की भरपाई का विज्ञापन। के नाम पर सबसे बड़ी ठगी 49.31 लाख की ठगी फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर,फर्जी ट्रेडिंग ऐप कोटक सिक्योरिटीज के नाम पर शेयर मार्केट से मुनाफा और नुकसान की भरपाई का विज्ञापन। के नाम पर सबसे बड़ी ठगी
    2
    49.31 लाख की ठगी फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर,फर्जी ट्रेडिंग ऐप कोटक सिक्योरिटीज के नाम पर  शेयर मार्केट से मुनाफा और नुकसान की भरपाई का विज्ञापन। के नाम पर सबसे बड़ी ठगी 
49.31 लाख की ठगी फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर,फर्जी ट्रेडिंग ऐप कोटक सिक्योरिटीज के नाम पर  शेयर मार्केट से मुनाफा और नुकसान की भरपाई का विज्ञापन। के नाम पर सबसे बड़ी ठगी
    user_News Public Live Kuldeep
    News Public Live Kuldeep
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • भारत गौरव सम्मान-4 को लेकर सरोज, हीरा, सुमन शर्मा व देवा दुर्गा शक्ति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत गौरव सम्मान-4 को लेकर सरोज, हीरा, सुमन शर्मा व देवा दुर्गा शक्ति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    1
    भारत गौरव सम्मान-4 को लेकर सरोज, हीरा, सुमन शर्मा व देवा दुर्गा शक्ति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
भारत गौरव सम्मान-4 को लेकर सरोज, हीरा, सुमन शर्मा व देवा दुर्गा शक्ति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    user_Exclusive Bharat News
    Exclusive Bharat News
    Media Consultant पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • पंचकूला में सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन... सांसद वरुण चौधरी बोले—मांगों को लेकर सरकार पर बनाएंगे दबाव... पंचकूला के सेक्टर-14 में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी ने दिया आज समर्थन। अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रविंदर रावल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों और समस्याओं का सरकार को गंभीरता से समाधान करना चाहिए। अंबाला लोकसभा से सांसद वरुण चौधरी ने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर बातचीत की तथा उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। मेघवाल शब्द को लेकर हरियाणा से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने एतराज़ जताया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि मेघवाल शब्द के इस्तेमाल की मांग किसने की है। वहीं चीनी के बड़े हुए दामों पर कहां
    1
    पंचकूला में सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन...
सांसद वरुण चौधरी बोले—मांगों को लेकर सरकार पर बनाएंगे दबाव...
पंचकूला के सेक्टर-14 में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी ने दिया आज समर्थन।
अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रविंदर रावल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों और समस्याओं का सरकार को गंभीरता से समाधान करना चाहिए।
अंबाला लोकसभा से सांसद वरुण चौधरी ने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर बातचीत की तथा उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। 
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
मेघवाल शब्द को लेकर हरियाणा से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने एतराज़ जताया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि मेघवाल शब्द के इस्तेमाल की मांग किसने की है।
वहीं चीनी के बड़े हुए दामों पर कहां
    user_Newz India 27
    Newz India 27
    Crime News Channel Panchkula, Haryana•
    14 hrs ago
  • पंचकूला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बढ़ी खींचतान पंचकूला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बढ़ी खींचतान दिन में हड़ताली कर्मचारियों ने JCB से कूड़ा उठाने का काम रुकवाया, रात में निगम कमिश्नर ने कर्मचारियों को बुलाकर चलवाया सफाई अभियान
    1
    पंचकूला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बढ़ी खींचतान
पंचकूला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बढ़ी खींचतान
दिन में हड़ताली कर्मचारियों ने JCB से कूड़ा उठाने का काम रुकवाया, रात में निगम कमिश्नर ने कर्मचारियों को बुलाकर चलवाया सफाई अभियान
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • निरमंड में हिमाचल किसान सभा रामपुर परियोजना 412 मेगावाट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
    1
    निरमंड में हिमाचल किसान सभा रामपुर परियोजना 412 मेगावाट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन 
#kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लदरौर में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन, मलबे में दबने से युवक की मौत,जे सी बी ऑपरेटर गंभीर भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लदरौर में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक भूस्खलन होने से दो व्यक्ति मलबे में दब गए। हादसे की सूचना करीब 4 बजे थाना भराड़ी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलवीर की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कुशल बानियाल (19) निवासी मलोह, तहसील बंगाणा, जिला ऊना को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल पंकज भारद्वाज (26) निवासी जझर तहसील सरकाघाट, जिला मंडी, जो कि जे सी बी ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था, की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद ए एस पी बिलासपुर प्रताप सिंह और डी एस पी घुमारवीं विशाल वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एस पी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने की है।
    1
    लदरौर में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन, मलबे में दबने से युवक की मौत,जे सी बी ऑपरेटर गंभीर 

भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लदरौर में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक भूस्खलन होने से दो व्यक्ति मलबे में दब गए। हादसे की सूचना करीब 4 बजे थाना भराड़ी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलवीर की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कुशल बानियाल (19) निवासी मलोह, तहसील बंगाणा, जिला ऊना को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल पंकज भारद्वाज (26) निवासी जझर तहसील सरकाघाट, जिला मंडी, जो कि जे सी बी ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था, की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद ए एस पी बिलासपुर प्रताप सिंह और डी एस पी घुमारवीं विशाल वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एस पी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने की है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.