Shuru
Apke Nagar Ki App…
आसमान से गिरी आफत! बज्रपात में किसान का बैल बना शिकार, गांव में मचा हड़कंप। चिनियां प्रखंड के पाल्हे गांव में गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे मौसम ने अचानक कहर बरपा दिया। तेज आंधी-तूफान और जोरदार गर्जन के बीच हुए बज्रपात ने गांव निवासी दुबराज कोरवा के बैल की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मायूसी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया रामेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। मौके पर सूरज कोरवा, नानहु कोरवा, बिशुन कोरवा, बलि सिंह गुरुजी, मनोज यादव, चंद्रदेव यादव, धनपतिया देवी, बरती देवी, लल्लू सिंह, बिरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, उमाशंकर सिंह सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे।
Hemant Kumar

More news from झारखंड and nearby areas
- ग्राम पंचायत में खराब नल या चापाकल (Handpump) को ठीक करवाने की प्राथमिक जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और सरपंच/प्रधान की होती है। पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना पंचायत के मुख्य कार्यों में से एक है। यदि ग्राम प्रधान काम नहीं करता है, तो आप 181 या 1076 जैसे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत और समाधान की प्रक्रिया: सरपंच से शिकायत: सबसे पहले ग्राम पंचायत की बैठक या सीधे सरपंच को खराब नल के बारे में सूचित करें। शिकायत दर्ज करना: यदि सरपंच नहीं सुनते हैं, तो 181 (या राज्य के अनुसार 1076) पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। ऑनलाइन शिकायत: आप 'मेरी पंचायत' ऐप का उपयोग करके सरपंच या ग्राम सेवक की लापरवाही की रिपोर्ट कर सकते हैं। उच्च अधिकारी: ग्राम स्तर पर हल न होने पर ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) या जिलाधिकारी (DM) को लिखित शिकायत दें।1
- गढ़वा जिला का लाली माटी में सुजीत दुबे उर्फ रिशु दुबे की ओर से रोजेदार को इफ्तार पार्टी दिया गया जिसमें 2 हजार से अधिक लोग पहुंचा कर इफ्तार किए1
- इरफ़ान अंसारी ने रामनवमी पर क्या कहें रामनवमि में DJ1
- बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़! स्कूल में पढ़ाई की जगह आराम! शिक्षक सोते मिले, प्रधानाध्यापक गायब! वीडियो ऊंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लकड़ही का हैं।1
- Post by Tahsin Raza1
- रेहला थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बी मोड़ स्थित एक ज्वेलरी दुकानदार से लूटपाट का सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने रेहला बिजली ऑफिस मोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ललन सेठ से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गये।1
- Motivation status & इजत सिर्फ जरूरत की होती है जरूरत खत्म तो समझो इजत खत्म। ये वीडियो देखिए समझ आ जाएगा1
- गढ़वा। नगर पालिका अध्यक्ष दौलत सोनी जी की पत्नी संध्या सोनी का एक बड़ा बयान उन्होंने कहा कि गढ़वा से मिटा देंगे भ्रष्टाचार ये बयान हो रहा है तेजी से वायरल1
- *शॉर्ट सर्किट से ऊंटारी रोड अंचल कार्यालय में लगी आग, बड़ा हादसा टला* पलामू: जिले के ऊंटारी रोड स्थित अंचल कार्यालय में बुधवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अंचलाधिकारी बासुदेव राय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से बिजली का तार जलकर उनकी कुर्सी पर गिर गया, जिससे कुर्सी में आग लग गई। घटना के समय कार्यालय में मौजूद कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से केवल कुर्सी और आसपास के कुछ सामान को हल्का नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और बिजली व्यवस्था की जांच कराई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।2