समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं गोरखपुर। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी द्वारा संचालित "संकल्प यात्रा" के दूसरे चरण के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों, विशेषकर युवाओं से संवाद किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने गोविन्दपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही सहित कई गांवों का दौरा किया तथा स्थानीय युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। यात्रा के दौरान प्रशांत त्रिपाठी ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश का समग्र विकास तभी संभव है, जब शिक्षित और जागरूक युवा आगे बढ़कर समाज की मुख्यधारा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनेक युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, ऐसे युवाओं को उचित मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य केवल जनसंपर्क करना नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना है। इस दौरान उन्होंने लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने तथा समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि उनकी यह संकल्प यात्रा आगे भी लगातार जारी रहेगी और सहजनवा विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा।

- संसद में डिंपल यादव ने क्यों मांगा चंदा? राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर BJP पर बड़ा हमला | Dimple Yadav1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, स्वास्थ्य सुरक्षा की नई योजना का ऐलान #CMYogi #YogiAdityanath #Advocates #UttarPradesh #CashlessTreatment #Lawyers #UPNews #ABCHindustan1
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के तमाम सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार (Makar Dwar) के बाहर इकट्ठा होकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं और "चंदा चोर गद्दी छोड़" तथा "दान का पैसा कहाँ गया~ बीजेपी के खाते में" जैसे नारे लगाए।1
- सीएम योगी का ऐलान...वकीलों को कैशलेस इलाज देगी सरकार, 5 लाख रजिस्टर्ड वकीलों को बड़ा फायदा यूपी सरकार वकीलों का कैशलेस इलाज कराएगी। मंगलवार को सीएम योगी ने खुद इस बात के संकेत दिए। सीएम ने वकीलों से कहा- बार एसोसिएशन के साथ आप सब लोग मिलकर तय करें। हम कैशलेस और अन्य सुविधा देने को तैयार हैं। योगी दोपहर करीब 2 बजे गोरखपुर में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। अगर सरकार इसे अमल में लाती है तो यूपी के करीब 5 लाख रजिस्टर्ड वकील हैं, जिन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। सीएम ने कहा कि पहले अधिवक्ता कल्याण निधि में डेढ़ लाख मिलते थे। इसे हमने 5 लाख किया। हम लोगों ने इसके कार्पस फंड को 500 करोड़ का बना दिया है। इसके ब्याज से ही काम चलेगा। 4 हजार अधिवक्ताओं के परिवारजनों को 200 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करा चुके हैं। पहले आर्थिक सहायता 60 साल तक ही मिलती थी, अब 70 साल का होने पर भी उसके परिवार को दिया जाता है। अधिवक्ताओं के के लिए अधिवक्ता भवन, चैंबर बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई गई है।1
- दिनांक 27.07.2026 को थाना खजनी पर वादी हनुमान वर्मा द्वारा अपने पुत्र वैभव वर्मा के गुम होने के संबंध में तहरीर दी *दिनांक 27.07.2026 को थाना खजनी पर वादी हनुमान वर्मा द्वारा अपने पुत्र वैभव वर्मा के गुम होने के संबंध में तहरीर दी गई थी, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 239/2026 पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि वादी के पड़ोस में रहने वाले सर्वेश भट्ट द्वारा वैभव वर्मा को अपने साथ ले जाया गया था, तत्पश्चात अभियुक्त के घर के बेसमेंट से वैभव वर्मा का शव बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा दी गई वीडियो बाइट-*1
- 'सच बोलने पर सजा मिले तो भी बोलूंगी' | प्रियंका गांधी का प्रह्लाद जोशी पर बड़ा हमला | BJP Vs Congress1
- गोरखपुर व्यूरो रिपोर्ट गिफ्ट का लालच देकर साथ ले जाकर हत्या1