बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार पुलिस थाना बर ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 10 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी एवं थाना बर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अर्जुन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि सभरवाल (आईपीएस) के निर्देश तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर (आरपीएस) के निकटतम पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्रकरण का विवरण पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को थाना बर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के उद्देश्य से नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार (आरजे-19-सीएफ-7148) ब्यावर से बर की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने कार भगाने का प्रयास किया। पीछा करने पर वाहन डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहन में सवार अशोक विश्नोई निवासी तिलवासनी (जोधपुर) तथा लक्ष्मण मेघवाल निवासी रामनगर, झालामण्ड (जोधपुर) को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 45.400 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बर में प्रकरण संख्या 196/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता जांच के दौरान सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ मंगवाने वाला तथा वाहन का स्वामी अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत निवासी धीरजपुरा, झालामण्ड (जोधपुर) घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी डाटा का विश्लेषण एवं सूचनाओं का संकलन किया। पुख्ता जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल था। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोरा होटल के पास, धीरजपुरा, झालामण्ड, पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी, जिला जोधपुर। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम पन्नालाल, उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना बर सुनील, कांस्टेबल (608), पुलिस थाना बर महिपाल, कांस्टेबल (543), पुलिस थाना बर बर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

- रियांबड़ी। पादुकला थाना पुलिस ने लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए और उनके चालकों को भी हिरासत में ले लिया। थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी और गश्त के दौरान इन तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पादुकला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग गोटन को सूचना दे दी गई है, जो नियमानुसार आवश्यक कदम उठाएगा। थाना अधिकारी मीणा ने यह भी बताया कि अवैध खनन और परिवहन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी क्षेत्र को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार मीणा ने कहा कि पादुकला थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नदी क्षेत्र सहित संवेदनशील मार्गों पर नियमित गश्त, निगरानी और नाकाबंदी की जा रही है ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों और खनन से जुड़े लोगों से कानून का पालन करने की अपील भी की। इस कार्रवाई को सफल बनाने में एएसआई बन्नाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल जगदीश मीणा, श्रवण राम लालरिया, सुरेश मेघवाल और विनोद कुमार चौहान सहित पादुकला थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है। रियांबड़ी। पादुकला थाना पुलिस ने लूणी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बजरी ले जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए और उनके चालकों को भी हिरासत में ले लिया। थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी और गश्त के दौरान इन तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पादुकला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग गोटन को सूचना दे दी गई है, जो नियमानुसार आवश्यक कदम उठाएगा। थाना अधिकारी मीणा ने यह भी बताया कि अवैध खनन और परिवहन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी क्षेत्र को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार मीणा ने कहा कि पादुकला थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नदी क्षेत्र सहित संवेदनशील मार्गों पर नियमित गश्त, निगरानी और नाकाबंदी की जा रही है ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों और खनन से जुड़े लोगों से कानून का पालन करने की अपील भी की। इस कार्रवाई को सफल बनाने में एएसआई बन्नाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल जगदीश मीणा, श्रवण राम लालरिया, सुरेश मेघवाल और विनोद कुमार चौहान सहित पादुकला थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।1
- Jodhpur : अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, जनसुनवाई के दौरान दूषित पेयजल का मुद्दा उठाया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हेराफेरी वाले बयान पर पलटवार #ashokgehlot #madanrathore #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- ब्यावर रायपुर में आज सुबह से झमाझम बारिश हुई मौसम विभाग का अलर्ट भी था जानकारी के अनुसार आज ब्यावर जिले के जैतारण रायपुर क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है जिसे रायपुर बांध का जलस्तर भी बड़ा है लूनी बांध के ऊपरी एक बांद है भोमादा जो की औवर फूल हो गया जिसका पानी रायपुर बांध में आता है क्षेत्र वासियों के लिए अच्छी खबर है1
- शमशान तक बदहाल रास्ता बना मजबूरी; बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में तीन घंटे की देरी, ग्रामीणों में आक्रोश: भीलवाड़ा,आसींद क्षेत्र के कालियास पंचायत में...1
- जेठाना पहुंची कावड़ यात्रा, मोतीपुरा के कावड़िया पुष्कर से जल लेकर पहुंचे जेठाना, महिलाओं ने मंगल गीत गए और नाचते हुए किया कांवड़ियों का स्वागत, सोमवार को गांव के प्रत्येक मंदिर में होगा जलाभिषेक जेठाना पहुंची कावड़ यात्रा, मोतीपुरा के कावड़िया पुष्कर से जल लेकर पहुंचे जेठाना, महिलाओं ने मंगल गीत गए और नाचते हुए किया कांवड़ियों का स्वागत, सोमवार को गांव के प्रत्येक मंदिर में होगा जलाभिषेक1
- ब्यावर जिले के भोमादा बांद की चादर चली पहाड़ी क्षेत्र में अच्छी बारिश क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से बांदो का जलस्तर बडा1