Shuru
Apke Nagar Ki App…
तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार वाहन से टकराए,एक की मौत,दूसरा घायल। फतेहपुर। जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सीताराम लोधी का पुत्र पवन लोधी(26)और अशोक गुप्ता(42)शुक्रवार की शाम 06 बजे बाइक से ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।जैसे ही बहुआ कस्बे के गैस एजेंसी के समीप पहुंचे वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को गाजीपुर सीएचसी भेजा।जहां पवन लोधी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वही दूसरे घायल अशोक गुप्ता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मो.शहीद रिपोर्टर
तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार वाहन से टकराए,एक की मौत,दूसरा घायल। फतेहपुर। जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सीताराम लोधी का पुत्र पवन लोधी(26)और अशोक गुप्ता(42)शुक्रवार की शाम 06 बजे बाइक से ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।जैसे ही बहुआ कस्बे के गैस एजेंसी के समीप पहुंचे वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को गाजीपुर सीएचसी भेजा।जहां पवन लोधी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वही दूसरे घायल अशोक गुप्ता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाइवे में खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का किशनपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़। ...एक डीजल चोर को गिरफ्तार भेजा जेल। फतेहपुर। जनपद के हाईवे में टोल टैक्स व अन्य जगहों पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सरगना को किशनपुर पुलिस ने गुरुवार बीती रात होंडा सिटी कार में 200 लीटर चोरी चोरी के डीजल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। और अंधेरे का फायदा उठाकर उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर किया है। मौके से गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम बृजेश पासवान पुत्र देवधारी ग्राम बेलवा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर बताया। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया की अभियुक्त को होंडा सिटी कार में 200लीटर चोरी के डीजल के साथ गिरफ्तार किया गया है।1
- रायबरेली- तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर। --हादसे में साइकिल सवार बुजुर्गकी मौत, दो घायल --सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। --लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाल्हेमऊ गांव का मामला। स्थान बाल्हेमऊ लालगंज रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- adri gao1
- P.D.B Readymade Boundary Provider1
- bhagwant Nagar : ग्राम दूबेपुर में रोड में गाड़ी नहीं जा पा। रही स्कूली गाड़ियां को ले जाने पर धंस जाती है1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश शिवराजपुर के कुकरी गाँव में दबंगों का तांडव, लाठी-डंडों से वृद्ध पर हमले का प्रयास।। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुकरी गाँव से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दबंगों के एक समूह ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए एक वृद्ध व्यक्ति के घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुकरी गाँव में करीब आधा दर्जन दबंगों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक वृद्ध के घर को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी वृद्ध पर हमला करने की नियत से आए थे। उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर काफी देर तक गाली-गलौज की और दहशत का माहौल पैदा कर दिया। घटना के बाद भयभीत पीड़ित ने शिवराजपुर थाने पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने शिवम, आशीष, बबलू, दिनेश और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट के प्रयास और अभद्रता का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी रोष है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शिवराजपुर पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- Big Breaking... फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से हुआ फरार। पुलिस मौके पर।1
- आज प्रदेश काँग्रेस नेतृत्व के आव्हान पर ऊंचाहार विधानसभा के चण्डरई चौराहे से ऊंचाहार तक मनरेगा बचाव अभियान के तहत एक यात्रा निकाली गयी।यह यात्रा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में बाबूगंज,सेमरी,मनिपुर भटेहरी,सवैया होते हुए ऊंचाहार में समाप्त हुई।यात्रा को संबोधित करते प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए यह यात्रा आज पूरे प्रदेश भर में निकाली जा रही है इस यात्रा का यह उद्देश्य है कि मनरेगा योजना को बचाने के लिए आदरणीय जननायक राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करें और मनरेगा के लिए मजबूती से एक साथ खड़े हो,जिसको मोदी सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है।आज भारत देश को अमेरिका के द्वारा अपमानित करवाने का काम मोदी सरकार कर रही है।मोदी सरकार को महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ है,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को मोदी सरकार खत्म करने का प्रयास कर रही है श्री सिंह ने कहा कि हम कांग्रेसजन मनरेगा को बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।विधानसभा प्रभारी प्रमेन्द्र पाल सिंह ने कहा हम सबको पूरी ताकत से मनरेगा की लड़ाई लड़नी है,यह लड़ाई आम जनमानस के सहयोग से ही जीतेंगे!राहुल गाँधी जी के हांथों को मजबूत करने के लिए आप सबको आगे आना होगा!इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी प्रमेन्द्र पाल सिंह,जिला महासचिव शिवानंद मौर्या,ब्लाक अध्यक्ष केदार नाथ सिंह,अनिरुद्ध दीक्षित,ज्योति पासी,मोहम्मद हारून,जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह,मोहम्मद फारुकी,अनुज सिंह,छत्रपाल यादव,उर्मिला लोधी,शाजु नकवी,रामदत्त पांडेय,रेखा विश्वकर्म,तारा देवी,गुड़िया,के वी सिंह,रावेन्द्र सिंह,महावीर प्रसाद,गोलू अग्रहरि,अजय मौर्य,विनोद मौर्या,मोहम्मद शानू,मोहम्मद अयाज,शैलेन्द्र त्यागी,संतोष त्रिवेदी,सुनील पाल,सुरेश पटेल,रवि सिंह,राजा तिवारी,हनुमान वर्मा,प्रधान मोवीन अंसारी,गणेश प्रताप सिंह,संतोष बाजपेई आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे1
- Post by MAKKI TV1