logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हवेली खड़गपुर..देवघरा मंदिर में 24 घंटे का रामधुन, भक्ति में डूबा माहौल टेटिया बंबर। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध देवघरा मंदिर परिसर में 24 घंटे का रामधुन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है। मंदिर परिसर में लगातार “हरे राम, हरे कृष्ण” की धुन गूंज रही है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भजन-कीर्तन में भाग ले रहे हैं। भजन कीर्तन मंडली द्वारा लगातार हरे राम हरे कृष्ण गया जा रहा है। वहीं धूप-दीप और यज्ञ के आयोजन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया है। मंदिर परिसर में सुबह से देर रात तक भक्तों का आना-जाना लगा हुआ है और लोग भगवान का नाम लेकर भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार धन्नाडीह निवासी एवं दरियापुर पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण पंडित के द्वारा मंदिर परिसर में 24 घंटे का रामधुन कराया जा रहा है। इस आयोजन में आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

1 hr ago
user_Piyush kumar priyadarshi
Piyush kumar priyadarshi
Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
1 hr ago
bb75ea8c-b4d2-4207-a11e-37daa753f875

हवेली खड़गपुर..देवघरा मंदिर में 24 घंटे का रामधुन, भक्ति में डूबा माहौल टेटिया बंबर। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध देवघरा मंदिर परिसर में 24 घंटे का रामधुन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है। मंदिर परिसर में लगातार “हरे राम, हरे कृष्ण” की धुन गूंज रही है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भजन-कीर्तन में भाग ले रहे हैं। भजन कीर्तन मंडली द्वारा लगातार हरे राम हरे कृष्ण गया जा रहा है। वहीं धूप-दीप और यज्ञ के आयोजन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया है। मंदिर परिसर में सुबह से देर रात तक भक्तों का आना-जाना लगा हुआ है और लोग भगवान का नाम लेकर भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार धन्नाडीह निवासी एवं दरियापुर पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण पंडित के द्वारा मंदिर परिसर में 24 घंटे का रामधुन कराया जा रहा है। इस आयोजन में आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पवित्र रमजान माह में बढ़ती गर्मी के बीच तारापुर नगर पंचायत के गाजीपुर गांव में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। मुस्लिम बहुल इस क्षेत्र के वार्ड 1, 2, 3, 4 और 7 में नल-जल योजना की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है, जिससे खासकर रोजेदारों को सहरी और इफ्तार के समय काफी दिक्कत हो रही है। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को मस्जिद और मदरसा से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बच्चों के हाथों में किताबों की जगह पानी की बाल्टियां नजर आ रही हैं। पढ़ाई करने की उम्र में वे परिवार की प्यास बुझाने के लिए पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना में यांत्रिक खराबी के कारण आपूर्ति बाधित है। पीएचईडी विभाग की ओर से एक टैंकर भेजा गया है, लेकिन इससे जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने जल्द जलापूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया है।
    1
    पवित्र रमजान माह में बढ़ती गर्मी के बीच तारापुर नगर पंचायत के गाजीपुर गांव में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। मुस्लिम बहुल इस क्षेत्र के वार्ड 1, 2, 3, 4 और 7 में नल-जल योजना की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है, जिससे खासकर रोजेदारों को सहरी और इफ्तार के समय काफी दिक्कत हो रही है। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को मस्जिद और मदरसा से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि बच्चों के हाथों में किताबों की जगह पानी की बाल्टियां नजर आ रही हैं। पढ़ाई करने की उम्र में वे परिवार की प्यास बुझाने के लिए पानी ढोने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना में यांत्रिक खराबी के कारण आपूर्ति बाधित है। पीएचईडी विभाग की ओर से एक टैंकर भेजा गया है, लेकिन इससे जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने जल्द जलापूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    21 hrs ago
  • अधर में लटका वित्तरहित शिक्षकों का मुद्दा! क्या NDA की नई सरकार में वित्तरहित शिक्षा पर होगा विचार
    1
    अधर में लटका वित्तरहित शिक्षकों का मुद्दा! क्या NDA की नई सरकार में वित्तरहित शिक्षा पर होगा विचार
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    31 min ago
  • पिता ने ही तोड़ी मर्यादा: नाबालिग बेटियों का शोषण करने वाले दोषी को आजीवन कारावास मुंगेर: मुंगेर न्याय मंडल के विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट प्रदीप कुमार चौधरी की अदालत ने सोमवार को एक सनसनीखेज मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर उसे तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला वर्ष 2022 का है, जो जमालपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस मामले में एक पिता पर अपनी ही नाबालिग पुत्रियों के यौन शोषण का आरोप लगा था। इस जघन्य कृत्य की जानकारी सामने आने के बाद उसकी पत्नी ने ही जमालपुर थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को जमालपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि आरोपी होटल बुक कर अपनी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म और शोषण करता था।
    1
    पिता ने ही तोड़ी मर्यादा: नाबालिग बेटियों का शोषण करने वाले दोषी को आजीवन कारावास
मुंगेर:
मुंगेर न्याय मंडल के विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट प्रदीप कुमार चौधरी की अदालत ने सोमवार को एक सनसनीखेज मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर उसे तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
यह मामला वर्ष 2022 का है, जो जमालपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस मामले में एक पिता पर अपनी ही नाबालिग पुत्रियों के यौन शोषण का आरोप लगा था। इस जघन्य कृत्य की जानकारी सामने आने के बाद उसकी पत्नी ने ही जमालपुर थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को जमालपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि आरोपी होटल बुक कर अपनी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म और शोषण करता था।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    50 min ago
  • घटना की छानबीन में जुटी पुलिस
    1
    घटना की छानबीन में जुटी पुलिस
    user_SANTOSH Singh
    SANTOSH Singh
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • अगर गलती से आपने अपने पैसे किसी दुसरे के खाते पर ट्रांसफर कर दिए हैं तो इस तकनीक से तुरंत वापस आ जाऐगा पैसा वापस
    1
    अगर गलती से आपने अपने पैसे किसी दुसरे के खाते पर ट्रांसफर कर दिए हैं तो इस तकनीक से तुरंत वापस आ जाऐगा पैसा वापस
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    5 hrs ago
  • Post by Shwetambar kumar jha
    1
    Post by Shwetambar kumar jha
    user_Shwetambar kumar jha
    Shwetambar kumar jha
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • तारापुर स्थित प्रैक्टिकल पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के कुल 12 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार तथा अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सफल विद्यार्थियों में दीपांशु कुमार राय, कृष कुमार, अंश कुमार, यश कुमार, स्वेता कुमारी, दीप्ति मुखर्जी, श्रेयश आनंद, सत्यम कुमार, ऋषव कुमार, श्रेया सुमन, मानसवी अनन्य और वर्षा कुमारी शामिल हैं। इस अवसर पर परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक मनीष कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू साह, निदेशक मनीष चौधरी, सचिव राजीव चौधरी और प्राचार्य प्रभात रंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    तारापुर स्थित प्रैक्टिकल पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के कुल 12 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार तथा अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सफल विद्यार्थियों में दीपांशु कुमार राय, कृष कुमार, अंश कुमार, यश कुमार, स्वेता कुमारी, दीप्ति मुखर्जी, श्रेयश आनंद, सत्यम कुमार, ऋषव कुमार, श्रेया सुमन, मानसवी अनन्य और वर्षा कुमारी शामिल हैं।
इस अवसर पर परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक मनीष कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू साह, निदेशक मनीष चौधरी, सचिव राजीव चौधरी और प्राचार्य प्रभात रंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.