ओवरलोड मवेशी लदा डीसीएम पकड़ाया, एक बछड़े की मौत थाना क्षेत्र में एनएच-31 गिट्टी प्लांट के समीप सोमवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओवरलोड मवेशियों से भरी एक डीसीएम गाड़ी को पकड़ लिया। वाहन में अमानवीय तरीके से 10 गाय, उनके 10 बछड़े तथा एक भैंस और उसके बच्चे को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर एनएच-31 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध डीसीएम को रोककर तलाशी ली गई। जांच में पाया गया कि वाहन में क्षमता से अधिक मवेशियों को बेहद तंग हालात में भरा गया था। पुलिस सभी मवेशियों को जब्त कर थाना ले आई। इसके बाद पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार व उनकी टीम ने पशुओं की स्वास्थ्य जांच की। जांच के दौरान एक बछड़े की मौत होने की पुष्टि हुई। अन्य पशुओं की भी जांच कर आवश्यक उपचार की व्यवस्था की गई। पुलिस ने वाहन चालक समेत छह तस्कर को हिरासत में लेकर डीसीएम गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद मवेशी तस्कर मोहम्मद कलाम , घर उदामा रेखा , जिला कटिहार, नीतीश कुमार सिंह , श्रवण कुमार, दीपेन्द्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह सभी का घर मवैया, थाना कोढा, जिला कटिहार, लक्ष्मण कुमार, घर महेशखूट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे कटिहार जेल भेज दिया गया।

- बिहार की राजनीति में एक युग का अध्याय पूरा हुआ, लेकिन जनसेवा की भावना आज भी जीवित है। माननीय नीतीश कुमार जी का नेतृत्व सिर्फ शासन नहीं, बल्कि विश्वास, अनुभव और समर्पण की पहचान रहा है। 2005 में देखे गए सपनों को साकार कर उन्होंने बिहार को नई दिशा दी। अंतिम कैबिनेट बैठक के भावुक क्षणों में विदाई नहीं, बल्कि भरोसे की नई शुरुआत दिखी। “मैं दिल्ली जा रहा हूं, लेकिन मेरी नजर आप लोगों पर रहेगी” यह शब्द उनके अटूट जुड़ाव और नेतृत्व की निरंतरता का प्रतीक हैं।1
- बेकनिया बरेली पंचायत हाटगाछी गांव वार्ड नंबर 12 पूर्णिया बिहार.1
- Post by Sufyan babu Repoter1
- कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह ने सम्राट चौधरी को भाजपा बिहार विधानमंडल दल का नेता चुने जाने एवं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर नगर परिषद कस्बा की मुख्य पार्षद कुमारी छाया, भाजपा नेता संजय कुमार मिर्धा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी नेताओं ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी अपने कुशल नेतृत्व, निष्ठा और समर्पण के साथ बिहार की जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे तथा राज्य को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके दूरदर्शी विजन में बिहार की जनता के सपनों को नई उड़ान मिलेगी और जन-जन के हित में कार्य होगा।1
- ek bacche ko ek gay Ne bacha liya 👈🐄1
- Post by Usha devi1
- आधी रात पुलिस का धावा, मोबाइल चोर गिरोह का खेल खत्म—महिला समेत 10 दबोचे, 26 मोबाइल बरामद कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुर्सेला थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में महिला सहित कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि कॉलेज रोड स्थित एक मकान में मोबाइल चोरी करने वाले अपराधी इकट्ठा होकर वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुर्सेला ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके पास से चोरी के 26 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सभी आरोपी संगठित गिरोह बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी के मोबाइल बेचकर अवैध कमाई करते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से ही साइबर थाना और पोठिया थाना में मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।1
- जलालगढ़: एन डी रुंगटा उच्च विद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण जारी जलालगढ़ प्रखंड के एन डी रुंगटा उच्च विद्यालय में जनगणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को एक एक बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है जो 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। अभी चल रहे दूसरे बैच के प्रशिक्षण में शिक्षकों को HLO मोबाइल एप का संचालन सिखाया गया। इसमें पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों के सही उत्तर और उनका विस्तृत विवरण समझाया गया, साथ ही अभ्यास भी कराया गया। शिक्षक इस प्रशिक्षण में काफी उत्साहित और सक्रिय नजर आए। जिला फील्ड ट्रेनर तौसीफ अहमद फरीदी और शौकत अली कादरी ने मोबाइल एप पर हर बिंदु पर वास्तविक अभ्यास करवाया। उन्हें यह भी निर्देशित किया गया कि जनगणना के दौरान हमेशा अच्छे व्यवहार का प्रदर्शन करें, काम में जल्दबाजी न करें और दी गई जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखें। कुछ शिक्षकों के एप में तकनीकी समस्याएं आईं, जिन्हें तुरंत ठीक करने का प्रयास किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को पूरी तरह तैयार करना और जनगणना को सटीक एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना है।1
- Post by Usha devi1