logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतना: सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़े अवैध शराब के तीन तस्कर, उचेहरा के रहने वाले हैं आरोपी

11 hrs ago
user_Unchehra news
Unchehra news
News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

सतना: सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़े अवैध शराब के तीन तस्कर, उचेहरा के रहने वाले हैं आरोपी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मैहर के वार्ड क्रमांक 05 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में समस्त संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कॉलोनी के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
    2
    मैहर के वार्ड क्रमांक 05 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में समस्त संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कॉलोनी के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ​सतना: सतना जिले की कोठी थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गोवा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश कर दिया गया है। ​क्या है पूरा मामला? ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 29 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी खेत जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। ​पुलिस की छानबीन और सफलता ​शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार सक्रिय थी। जांच के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए: ​कर्नाटक में मिली पीड़िता: पुलिस को शुरुआती जांच के बाद पीड़िता कर्नाटक में मिली थी। ​गोवा में छिपा था आरोपी: तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और अंततः उसे गोवा से धर दबोचा। ​पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। ​ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
    1
    ​सतना: सतना जिले की कोठी थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गोवा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
​क्या है पूरा मामला?
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 29 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी खेत जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
​पुलिस की छानबीन और सफलता
​शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार सक्रिय थी। जांच के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए:
​कर्नाटक में मिली पीड़िता: पुलिस को शुरुआती जांच के बाद पीड़िता कर्नाटक में मिली थी।
​गोवा में छिपा था आरोपी: तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और अंततः उसे गोवा से धर दबोचा।
​पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
​ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मध्य प्रदेश पन्ना घाटी में पलटे ट्रक से लाखों के टायर-रिम पार: वन विभाग और मडला पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल। पन्ना घाटी राखड़ से लदा एक अनियंत्रित ट्रक 3 दिन पहले पलट गया, जो ललितपुर पावर प्लांट से सतना जा रहा था। हादसे के बाद तीन दिनों तक ट्रक वहीं पड़ा रहा, लेकिन इस दौरान चोरों ने लाखों की कीमत के टायर और रिम पार कर दिए। हैरानी की बात यह है कि मडला थाना पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, वन विभाग पर आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा के लिए चालक को वाहन के पास रुकने की अनुमति नहीं दी, न ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को उठाने की अनुमति दी। जिम्मेदारों की इस बेरुखी और लचर कार्यशैली ने अब उनकी संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश पन्ना घाटी में पलटे ट्रक से लाखों के टायर-रिम पार: वन विभाग और मडला पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल।
पन्ना घाटी राखड़ से लदा एक अनियंत्रित ट्रक 3 दिन पहले पलट गया, जो ललितपुर पावर प्लांट से सतना जा रहा था। हादसे के बाद तीन दिनों तक ट्रक वहीं पड़ा रहा, लेकिन इस दौरान चोरों ने लाखों की कीमत के टायर और रिम पार कर दिए।
हैरानी की बात यह है कि मडला थाना पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, वन विभाग पर आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा के लिए चालक को वाहन के पास रुकने की अनुमति नहीं दी, न ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को उठाने की अनुमति दी। जिम्मेदारों की इस बेरुखी और लचर कार्यशैली ने अब उनकी संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिला पंचायत सीईओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर खत्म कराया अनशन।
    1
    जिला पंचायत सीईओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर खत्म कराया अनशन।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गाड़ी लेके निकलने वाले सावधान। नहीं ख़रीद पाएंगे पेट्रोल ,आसमान पर पहुँचे दाम, जानिए क्यों होगा ऐसा।
    1
    गाड़ी लेके निकलने वाले सावधान। नहीं ख़रीद पाएंगे पेट्रोल ,आसमान पर पहुँचे दाम, जानिए क्यों होगा ऐसा।
    user_Rashmi parmar
    Rashmi parmar
    Jai Bharat Amarpatan, Satna•
    11 hrs ago
  • सतना जिले के रामपुर बाघेलान तहसील कार्यालय के सामने ऑनलाइन की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग मौके पर पहुँची फायरब्रिगेड गाड़ी,स्थानीय लोगों की मदत से आग में पाया गया काबू।
    1
    सतना जिले के रामपुर बाघेलान तहसील कार्यालय के सामने ऑनलाइन की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग मौके पर पहुँची फायरब्रिगेड गाड़ी,स्थानीय लोगों की मदत से आग में पाया गया काबू।
    user_Satish Shukla
    Satish Shukla
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ravi Shankar pathak
    1
    Post by Ravi Shankar pathak
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *मैहर में नाली घोटाला*! *वार्ड 2 उदयपुर में लाखों की नाली बनी भ्रष्टाचार की मिसाल, विरोध के बाद भी बेलगाम ठेकेदार की दबंगई* मैहर। नगर पालिका परिषद मैहर के वार्ड क्रमांक 2 उदयपुर में चल रहा नाली निर्माण कार्य अब सीधे-सीधे भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनता नजर आ रहा है। लाखों रुपये की लागत से बनाई जा रही नाली की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो गुणवत्ता और नियमों को खुलेआम ठेकेदार की जेब में रख दिया गया हो। 🚨 *बिना रेता, डस्ट से ढलाई — जनता के पैसों की खुली लूट*! स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि निर्माण में रेता का उपयोग ही नहीं किया गया, बल्कि डस्ट और मिट्टी मिश्रित जीआरएम से ढलाई की गई। गिट्टी के नाम पर धूल झोंकी गई और 6 एमएम की पतली रॉड लगाकर मजबूती का मजाक बना दिया गया। नाली इतनी टेढ़ी-मेढ़ी बनाई गई है कि देखने वाला भी हैरान रह जाए। ढलान इस प्रकार डाली गई है कि दोनों ओर से पानी आकर बीच में जमा हो जाएगा — यानी बस्ती का पानी बाहर नहीं, बल्कि यहीं सड़ता रहेगा! 🚨 *विरोध, निरीक्षण और आदेश... फिर भी काम जारी*! हैरानी की बात यह है कि पार्षद दीपकुमार बुनकर और वार्डवासियों द्वारा विरोध के बावजूद ठेकेदार रंजीत द्विवेदी ने काम नहीं रोका। यहां तक कि नपा इंजीनियरों ने निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण देख कार्य रोकने के निर्देश दिए, लेकिन ठेकेदार बेखौफ ढलाई करता रहा। क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर किसी राजनीतिक संरक्षण का परिणाम? 🚨 *मौके पर पहुंचे नपा अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि* मामला तूल पकड़ने के बाद नपा अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी मौके पर पहुंचे। निर्माण की गुणवत्ता देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल कार्य रोकने के निर्देश दिए। साथ ही पूरी नाली को उखाड़कर नए सिरे से मानक अनुसार निर्माण कराने की बात कही। इस दौरान पार्षद दीपकुमार बुनकर, पवन दुबे, अजीत प्रजापति, आदर्श जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। ❓ *अब सवाल सीधे सत्ता और सिस्टम से* क्या ठेकेदार पर एफआईआर होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा? क्या इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय होगी? क्या जनता के पैसों की लूट पर कड़ी कार्रवाई होगी? वार्ड 2 की यह नाली सिर्फ सीमेंट और डस्ट की कहानी नहीं, बल्कि सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर है। अब देखना यह है कि यह मामला राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहता है या सच में भ्रष्टाचार पर बुलडोजर चलता है।
    4
    *मैहर में नाली घोटाला*!
*वार्ड 2 उदयपुर में लाखों की नाली बनी भ्रष्टाचार की मिसाल, विरोध के बाद भी बेलगाम ठेकेदार की दबंगई*
मैहर। नगर पालिका परिषद मैहर के वार्ड क्रमांक 2 उदयपुर में चल रहा नाली निर्माण कार्य अब सीधे-सीधे भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनता नजर आ रहा है। लाखों रुपये की लागत से बनाई जा रही नाली की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो गुणवत्ता और नियमों को खुलेआम ठेकेदार की जेब में रख दिया गया हो।
🚨 *बिना रेता, डस्ट से ढलाई — जनता के पैसों की खुली लूट*!
स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि निर्माण में रेता का उपयोग ही नहीं किया गया, बल्कि डस्ट और मिट्टी मिश्रित जीआरएम से ढलाई की गई। गिट्टी के नाम पर धूल झोंकी गई और 6 एमएम की पतली रॉड लगाकर मजबूती का मजाक बना दिया गया।
नाली इतनी टेढ़ी-मेढ़ी बनाई गई है कि देखने वाला भी हैरान रह जाए। ढलान इस प्रकार डाली गई है कि दोनों ओर से पानी आकर बीच में जमा हो जाएगा — यानी बस्ती का पानी बाहर नहीं, बल्कि यहीं सड़ता रहेगा!
🚨 *विरोध, निरीक्षण और आदेश... फिर भी काम जारी*!
हैरानी की बात यह है कि पार्षद दीपकुमार बुनकर और वार्डवासियों द्वारा विरोध के बावजूद ठेकेदार रंजीत द्विवेदी ने काम नहीं रोका। यहां तक कि नपा इंजीनियरों ने निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण देख कार्य रोकने के निर्देश दिए, लेकिन ठेकेदार बेखौफ ढलाई करता रहा।
क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर किसी राजनीतिक संरक्षण का परिणाम?
🚨 *मौके पर पहुंचे नपा अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि*
मामला तूल पकड़ने के बाद नपा अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी मौके पर पहुंचे। निर्माण की गुणवत्ता देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल कार्य रोकने के निर्देश दिए। साथ ही पूरी नाली को उखाड़कर नए सिरे से मानक अनुसार निर्माण कराने की बात कही।
इस दौरान पार्षद दीपकुमार बुनकर, पवन दुबे, अजीत प्रजापति, आदर्श जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
❓ *अब सवाल सीधे सत्ता और सिस्टम से*
क्या ठेकेदार पर एफआईआर होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?
क्या इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय होगी?
क्या जनता के पैसों की लूट पर कड़ी कार्रवाई होगी?
वार्ड 2 की यह नाली सिर्फ सीमेंट और डस्ट की कहानी नहीं, बल्कि सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर है। अब देखना यह है कि यह मामला राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहता है या सच में भ्रष्टाचार पर बुलडोजर चलता है।
    user_Deepak Tiwari (Sonu)
    Deepak Tiwari (Sonu)
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संदेश त्यौहारों को लेकर भी CM ने पुलिस व्यवस्था की तारीफ
    1
    लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संदेश त्यौहारों को लेकर भी CM ने पुलिस व्यवस्था की तारीफ
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.