logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*खैरथल डाकघर में नागरिकों को आधार सेवाएं सुविधाजनक एवं संतोषजनक दी जा रही है* *खैरथल डाकघर में आधार सेवाएं सुविधाजनक एवं संतोषजनक* खैरथल हीरालाल भूरानी खैरथल डाकघर में नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं सुविधाजनक एवं संतोषजनक रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। डाकघर में नए आधार का नामांकन निःशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा पुराने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक, नाम सहित अन्य आवश्यक विवरणों का अद्यतन निर्धारित शुल्क के अनुसार किया जा रहा है। आधार अपडेट से संबंधित कार्य बिना अनावश्यक देरी के करने का प्रयास किया जा रहा है। उप डाकपाल शेर सिंह ने बताया कि नागरिकों को सुव्यवस्थित एवं बेहतर आधार सेवा उपलब्ध कराने के लिए डाकघर की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। "आपका आधार, आपकी पहचान - सही जानकारी, सुरक्षित पहचान।"

6 hrs ago
user_Hiralal Bhurani
Hiralal Bhurani
Advertising agency खैरथल, अलवर, राजस्थान•
6 hrs ago
654d9ccb-161e-4162-a661-608a4bb23cfc

*खैरथल डाकघर में नागरिकों को आधार सेवाएं सुविधाजनक एवं संतोषजनक दी जा रही है* *खैरथल डाकघर में आधार सेवाएं सुविधाजनक एवं संतोषजनक* खैरथल हीरालाल भूरानी खैरथल डाकघर में नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं सुविधाजनक एवं संतोषजनक रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। डाकघर में नए आधार का नामांकन निःशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा पुराने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक, नाम सहित अन्य आवश्यक विवरणों का अद्यतन निर्धारित शुल्क के अनुसार किया जा रहा है। आधार अपडेट से संबंधित कार्य बिना अनावश्यक देरी के करने का प्रयास किया जा रहा है। उप डाकपाल शेर सिंह ने बताया कि नागरिकों को सुव्यवस्थित एवं बेहतर आधार सेवा उपलब्ध कराने के लिए डाकघर की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। "आपका आधार, आपकी पहचान - सही जानकारी, सुरक्षित पहचान।"

More news from Alwar and nearby areas
  • मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा
    1
    मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा
मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    2 hrs ago
  • राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की हुई शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया। डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।
    2
    राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना  कार्यक्रम की हुई शुरुआत
राष्ट्रीय सेवा योजना  का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू 
राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस  लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया।
डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया  द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।
    user_Rajkumar पत्रकार
    Rajkumar पत्रकार
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कस्बे के कालका माता मंदिर रोड स्थित सनराईज पब्लिक सेकेंडरी स्कूल बानसूर में गणेश चतुर्थी व हिंदी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
    1
    कस्बे के कालका माता मंदिर रोड स्थित सनराईज पब्लिक सेकेंडरी स्कूल बानसूर में गणेश चतुर्थी व हिंदी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
    user_NEWS BANSUR
    NEWS BANSUR
    Graphic designer बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Revadi mein bone link jaanch ka Bhanda fod Revadi Haryana
    1
    Revadi mein bone link jaanch ka Bhanda fod Revadi Haryana
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • कोटपूतली -बहरोड़ जिले के खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।
    1
    कोटपूतली -बहरोड़ जिले के खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *दैनिक न्यूज़, रेवाड़ी* *रेवाड़ी में एक महिला की चेन खींचकर भागे बदमाश, स्नैचिंग का केस दर्ज*
    1
    *दैनिक न्यूज़, रेवाड़ी*

*रेवाड़ी में एक महिला की चेन खींचकर भागे बदमाश, स्नैचिंग का केस दर्ज*
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    3 hrs ago
  • जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: उपखण्ड क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी स्कूल व कोचिंग सेंटर. खैरथल-तिजारा: जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी स्थानीय अवकाश के आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला मूनपुर क्षेत्र का सामने आया है, जहां जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद माउंट व्यू मॉडल स्कूल, मूनपुर और फोकस कोचिंग आज भी अनाधिकृत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला? कार्यालय जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी संशोधित आदेश (क्रमांक - सामान्य/राज.अव./2026/337, दिनांक 24/02/2026) के तहत कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। आदेश के अनुसार आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को 'मेला श्री हनुमान जी महाराज' के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित है। इसके बावजूद, मूनपुर स्थित माउंट व्यू मॉडल स्कूल और फोकस कोचिंग संस्थान द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए स्कूल व कोचिंग का संचालन जारी रखा गया है, जिससे स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। प्रशासनिक निर्देशों की परवाह नहीं जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने तथा मेलों व त्योहारों के दौरान स्थानीय अवकाश के पालन के लिए निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन कुछ निजी संस्थान और कोचिंग संचालक मुनाफा कमाने के चक्कर में छात्र-छात्राओं के हितों और प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस प्रकार मनमाने ढंग से सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले इन संस्थानों पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग क्या सख्त कार्रवाई करता है। सीबीईओ अर्जुन सिंह ने कहा कि अवकाश सभी के लिए समान है इसमें निजी में आरबीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय के लिए कोई अलग से नियम नहीं हैं। कुछ निजी विद्यालयों की अवकाश के दिनों में स्कूल लगाने की सूचनाएं मिली हैं मौका मुआयना कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
    1
    जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: 

जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: 
उपखण्ड क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी स्कूल व कोचिंग सेंटर.
खैरथल-तिजारा:
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी स्थानीय अवकाश के आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला मूनपुर क्षेत्र का सामने आया है, जहां जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद माउंट व्यू मॉडल स्कूल, मूनपुर और फोकस कोचिंग आज भी अनाधिकृत रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
कार्यालय जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी संशोधित आदेश (क्रमांक - सामान्य/राज.अव./2026/337, दिनांक 24/02/2026) के तहत कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। आदेश के अनुसार आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को 'मेला श्री हनुमान जी महाराज' के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित है।
इसके बावजूद, मूनपुर स्थित माउंट व्यू मॉडल स्कूल और फोकस कोचिंग संस्थान द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए स्कूल व कोचिंग का संचालन जारी रखा गया है, जिससे स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
प्रशासनिक निर्देशों की परवाह नहीं
जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने तथा मेलों व त्योहारों के दौरान स्थानीय अवकाश के पालन के लिए निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन कुछ निजी संस्थान और कोचिंग संचालक मुनाफा कमाने के चक्कर में छात्र-छात्राओं के हितों और प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि इस प्रकार मनमाने ढंग से सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले इन संस्थानों पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग क्या सख्त कार्रवाई करता है।
सीबीईओ अर्जुन सिंह ने कहा कि अवकाश सभी के लिए समान है इसमें निजी में आरबीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय के लिए कोई अलग से नियम नहीं हैं। कुछ निजी विद्यालयों की अवकाश के दिनों में स्कूल लगाने की सूचनाएं मिली हैं मौका मुआयना कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    9 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है। नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा
नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।
अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा
नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।
अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है।
    user_रफीक खान
    रफीक खान
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.