logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाडरवारा नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा शहर के शुक्रवार बाजार स्थित नए बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लंबे समय से खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह बस काफी समय से खराब हालत में वहीं खड़ी थी। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने और दमकल की मदद से मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह से लंबे समय से खड़ी खराब बस में आग लगना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। फिलहाल मौके पर हालात को काबू में किया गया

2 hrs ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
Court reporter Sadar, Lucknow•
2 hrs ago

गाडरवारा नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा शहर के शुक्रवार बाजार स्थित नए बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लंबे समय से खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह बस काफी समय से खराब हालत में वहीं खड़ी थी। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने और दमकल की मदद से मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह से लंबे समय से खड़ी खराब बस में आग लगना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। फिलहाल मौके पर हालात को काबू में किया गया

More news from Lucknow and nearby areas
  • *जिलाधिकारी ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक* ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर *गौतमबुद्धनगर 21 अप्रैल, 2026* जनपद के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उनकी दैनिक समस्याओं के प्रभावी समाधान के हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बहुचरणीय बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं और इनमें लाखों की संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्रमिकों के कार्यस्थल एवं आवासीय क्षेत्रों, कंस्ट्रक्शन साइट पर विशेष हेल्थ कैंप आयोजित करने हेतु माइक्रो प्लान तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनकी समय की सुविधा अनुसार सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले आउट साइड हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, टेलीमेडिसिन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। फर्स्ट एड, ब्लड डोनेशन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटरों को बढ़ावा देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को जागरुक करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए एनजीओ के सहयोग से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरणों से समन्वय स्थापित कर ऐसी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द धरातल पर लागू की जाएं, ताकि श्रमिकों को पौष्टिक एवं सस्ती भोजन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रमिक हित में सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीएमओ रविंद्र सिरोहा, चंदन सोनी, मंजीत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आरपी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
    1
    *जिलाधिकारी ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक*
ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर 
*गौतमबुद्धनगर 21 अप्रैल, 2026*
जनपद के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उनकी दैनिक समस्याओं के प्रभावी समाधान के हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बहुचरणीय बैठक आयोजित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में आज श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं और इनमें लाखों की संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्रमिकों के कार्यस्थल एवं आवासीय क्षेत्रों, कंस्ट्रक्शन साइट पर विशेष हेल्थ कैंप आयोजित करने हेतु माइक्रो प्लान तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनकी समय की सुविधा अनुसार सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।
उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले आउट साइड हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, टेलीमेडिसिन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। फर्स्ट एड, ब्लड डोनेशन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटरों को बढ़ावा देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को जागरुक करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए एनजीओ के सहयोग से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरणों से समन्वय स्थापित कर ऐसी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द धरातल पर लागू की जाएं, ताकि श्रमिकों को पौष्टिक एवं सस्ती भोजन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रमिक हित में सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीएमओ रविंद्र सिरोहा, चंदन सोनी, मंजीत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आरपी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस,एसडीएम कार्यालय सहित कई वाटर कुलर खराब,बोतल बंद पानी से काम चला रहे सरकारी नुमाइंदे, हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
    1
    भीषण गर्मी में प्यासे फरियादी—शाहाबाद तहसील के वाटर कूलर बने शोपीस,एसडीएम कार्यालय सहित कई वाटर कुलर खराब,बोतल बंद पानी से काम चला रहे सरकारी नुमाइंदे,
हरदोई के शाहाबाद तहसील परिसर में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। परिसर में लगाए गए दो वाटर कूलर, जिनका उद्घाटन रजनी तिवारी द्वारा किया गया था, फिलहाल शोपीस बनकर खड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज गर्मी और उमस के बावजूद इन कूलरों को अभी तक चालू नहीं किया गया है।
तहसील में आने वाले फरियादी और कर्मचारी पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि क्या वे इसी तरह गर्मी में परेशान होते रहेंगे और कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? इस लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूलर चालू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवरिया, 19 अप्रैल 2026: जंगल बेलवा गांव में आयोजित रात्रिकालीन फाइनल मैच का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रानू सिंह ने शिरकत की, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनारायण सिंह (ग्राम प्रधान की पत्नी) एवं कमेटी सदस्य स्वतंत्र प्रजापति, आदर्श वर्मा, रूपेश गौड़ सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस आयोजन को सराहते हुए कहा कि यह गांव में खेल भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। मैच का आयोजन स्थानीय कमेटी द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    1
    देवरिया, 19 अप्रैल 2026: जंगल बेलवा गांव में आयोजित रात्रिकालीन फाइनल मैच का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रानू सिंह ने शिरकत की, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनारायण सिंह (ग्राम प्रधान की पत्नी) एवं कमेटी सदस्य स्वतंत्र प्रजापति, आदर्श वर्मा, रूपेश गौड़ सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस आयोजन को सराहते हुए कहा कि यह गांव में खेल भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। मैच का आयोजन स्थानीय कमेटी द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    user_मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    Court reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छतरपुर के नारायणपुरा रोड स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना देने के बावजूद दमकल वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा, जिससे मोहल्लेवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आग लगने के बाद घर के लोग और आसपास के निवासी छोटे पानी के पाइपों से आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल के देर से पहुंचने को लेकर लोगों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया और समय पर सहायता न मिलने पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    1
    छतरपुर के नारायणपुरा रोड स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना देने के बावजूद दमकल वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा, जिससे मोहल्लेवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
आग लगने के बाद घर के लोग और आसपास के निवासी छोटे पानी के पाइपों से आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
दमकल के देर से पहुंचने को लेकर लोगों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया और समय पर सहायता न मिलने पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ... जन आक्रोश रैली में पुलिस रही हाई अलर्ट 🚨।। लखनऊ में आयोजित जन आक्रोश रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। विशेष रूप से एसीपी गाज़ीपुर एक्टिव मोड में दिखाई दिए, जो लगातार मौके पर मौजूद रहकर हालात का जायजा लेते रहे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा। रैली के दौरान कहीं भी अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। समीर नक़वी ✍️
    1
    लखनऊ...
जन आक्रोश रैली में पुलिस रही हाई अलर्ट 🚨।।
लखनऊ में आयोजित जन आक्रोश रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
विशेष रूप से एसीपी गाज़ीपुर एक्टिव मोड में दिखाई दिए, जो लगातार मौके पर मौजूद रहकर हालात का जायजा लेते रहे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा।
रैली के दौरान कहीं भी अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
समीर नक़वी ✍️
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ | राजनीतिक बयानबाज़ी तेज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है और इनके कृत्य महिला विरोधी हैं।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ये दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के मुद्दों पर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। विपक्षी दलों की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज हो सकती है।
    1
    लखनऊ | राजनीतिक बयानबाज़ी तेज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है और इनके कृत्य महिला विरोधी हैं।”
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ये दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के मुद्दों पर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।
इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। विपक्षी दलों की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज हो सकती है।
    user_Anshima joshi
    Anshima joshi
    RSS Sadar, Lucknow•
    5 hrs ago
  • उन्नाव | वायरल मामला राह चलती स्कूल की बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश! कृष्ण और करन नाम के युवकों ने हाथ पकड़ने की कोशिश की, वीडियो वायरल। Unnao पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने पहुंचाया, सख्त कार्रवाई की गई। अब आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।
    1
    उन्नाव | वायरल मामला
राह चलती स्कूल की बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश!
कृष्ण और करन नाम के युवकों ने हाथ पकड़ने की कोशिश की, वीडियो वायरल।
Unnao पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने पहुंचाया, सख्त कार्रवाई की गई।
अब आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • महेश्वर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 44 पेटी अवैध शराब जब्त मुख्य बिंदु: • रातभर घेराबंदी, पुलिस को बड़ी सफलता • 465 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब बरामद • 7.63 लाख की शराब और वाहन जब्त • अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज, जांच जारी एंकर - महेश्वर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,,,, जहां अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है,,,, थाना प्रभारी रितेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर देर रात से ही सघन घेराबंदी शुरू की,,,, संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की गई और मुख्य मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई,,,, रातभर चली इस कार्रवाई के बाद आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी,,,, पुलिस ने एक सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली,,,, जिसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही देशी और अंग्रेजी शराब की 44 पेटियां बरामद हुईं,,,, इन पेटियों में करीब 465 लीटर शराब पाई गई है,,,, जब्त शराब की कीमत लगभग 1 लाख 63 हजार रुपए आंकी गई है,,,, वहीं वाहन की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है,,,, कुल मिलाकर 7 लाख 63 हजार रुपए की बड़ी कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है,,,, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है,,,, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई की जानी थी,,,, इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम की मुस्तैदी और सतर्कता से यह सफलता संभव हो सकी है,,,, महेश्वर थाना प्रभारी रितेश यादव
    4
    महेश्वर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 44 पेटी अवैध शराब जब्त
मुख्य बिंदु:
• रातभर घेराबंदी, पुलिस को बड़ी सफलता
• 465 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब बरामद
• 7.63 लाख की शराब और वाहन जब्त
• अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज, जांच जारी
एंकर -
महेश्वर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,,,, जहां अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है,,,, थाना प्रभारी रितेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर देर रात से ही सघन घेराबंदी शुरू की,,,, संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की गई और मुख्य मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई,,,, रातभर चली इस कार्रवाई के बाद आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी,,,, पुलिस ने एक सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली,,,, जिसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही देशी और अंग्रेजी शराब की 44 पेटियां बरामद हुईं,,,, इन पेटियों में करीब 465 लीटर शराब पाई गई है,,,, जब्त शराब की कीमत लगभग 1 लाख 63 हजार रुपए आंकी गई है,,,, वहीं वाहन की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है,,,, कुल मिलाकर 7 लाख 63 हजार रुपए की बड़ी कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है,,,, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है,,,, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई की जानी थी,,,, इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम की मुस्तैदी और सतर्कता से यह सफलता संभव हो सकी है,,,,
महेश्वर 
थाना प्रभारी रितेश यादव
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • Post by Sanjay Lal
    1
    Post by Sanjay Lal
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.