*शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत डीएम-एसपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण* *कांवड़ियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी, यातायात व्यवस्था का भी लिया जायजा* अमरोहा :शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव ने आज कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की आवाजाही एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थानों से आने-जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का अभिवादन किया तथा उनसे संवाद कर यात्रा के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने कांवड़ियों से आत्मीयता से संवाद करते हुए एक कांवड़िए से हाथ मिलाकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी पवित्र कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना की।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं, ताकि जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को संरक्षित, सुरक्षित एवं सफल बनाना सभी का उत्तरदायित्व है।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मार्ग पर यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बैरिकेडिंग आदि का भी निरीक्षण किया गया।ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा शुरू होने के प्रथम दिन से ही शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुस्तैद रहा है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ मार्गों एवं शिविरों का निरंतर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों से आने-जाने वाले शिवभक्तों द्वारा भी व्यवस्थाओं की सराहना की गई।
*शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत डीएम-एसपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण* *कांवड़ियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी, यातायात व्यवस्था का भी लिया जायजा* अमरोहा :शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव ने आज कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की आवाजाही एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थानों से आने-जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का अभिवादन किया तथा उनसे संवाद कर यात्रा के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने कांवड़ियों से आत्मीयता से संवाद करते हुए एक कांवड़िए से हाथ मिलाकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी पवित्र कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना की।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे
जाएं, ताकि जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को संरक्षित, सुरक्षित एवं सफल बनाना सभी का उत्तरदायित्व है।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मार्ग पर यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बैरिकेडिंग आदि का भी निरीक्षण किया गया।ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा शुरू होने के प्रथम दिन से ही शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुस्तैद रहा है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ मार्गों एवं शिविरों का निरंतर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों से आने-जाने वाले शिवभक्तों द्वारा भी व्यवस्थाओं की सराहना की गई।
- हाजी मुजफ्फर अली अंसारी स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों क्षेत्र वासियों अपना दल एस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं अमरोहा शहर वासियों दोस्तों साथियों को तहे दिल से मुबारकबाद देती हुए सभी की खुशहाली तरक्की के लिए दुआ करते हैं। JPN 7 NEWS 86304422011
- शिवरात्रि से पहले डीएम- एसपी ने किया कावड़ मार्ग का निरीक्षण शिवरात्रि से पहले डीएम-एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण शिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने आज कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर शिवभक्तों से संवाद किया। डीएम ने एक कांवड़िए से हाथ मिलाकर कुशलक्षेम जाना और उनकी पवित्र यात्रा के मंगलमय संपन्न होने की कामना की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिवालयों में साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं ताकि जलाभिषेक के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग पर यातायात व्यवस्था और बैरिकेडिंग भी देखी। जिला प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले दिन से ही कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की शिवभक्तों ने भी सराहना की।2
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आप को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट समझ बैठे1
- शकील अहमद एडवोकेट अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन की ओर से सभी देशवासियों अधिवक्ताओं जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों को तहे दिल से मुबारकबाद देते हुए सभी की तरक्की खुजली की दुआ करते हैं JPN 7 NEWS1
- अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुदैना-चक में तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। तालाब के आसपास मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। लोगों ने तालाब के पास जाने से भी परहेज करना शुरू कर दिया था। तालाब में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने जाल डालकर किया रेस्क्यू; गंगा में छोड़ा1