Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें- ईरान पर इजरायल और अमेरिका का हमले की विडियो। ईरान में जान बचाने को भागते लोग, आसमान में धुएं का गुबार।
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें- ईरान पर इजरायल और अमेरिका का हमले की विडियो। ईरान में जान बचाने को भागते लोग, आसमान में धुएं का गुबार।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Surendra Kumar1
- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के साथ ग्रहों की परेड से रुबरु होने का अवसर शनिवार 28 फरवरी को खगोलीय दृष्टि से खास होने जा रहा है। यह दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को लेकर देश में खास अहमियत रखता है तो इस बार शाम का नजारा ग्रहों की परेड के साथ होने जा रहा है। इस खगोलीय घटना में छः ग्रह एक साथ कदमताल करते नजर आएंगे। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वेदशालाओं में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बीच शाम की घटना में बुध, गुरु, शुक्र, शनि,नेपच्यून , यूरेनस के साथ चंद्रमा भी आसमान छटा बिखेरता नजर आएगा। मंगल ग्रह इनसे कुछ दूरी पर होगा, जबकि नेपच्यून और यूरेनस को दूरबीन से देखा जा सकेगा। अन्य ग्रहों को नग्न आंखों से देखा जा सकता है। सांझ होते ही छः ग्रह एक दूसरे के करीब होंगे। इनकी अवस्था परेड करती जैसी नजर आएगी। एक दूसरे के आगे पीछे थोड़ा ऊपर नीचे नजर आने वाले हैं। जिस कारण इस खगोलीय घटना को ग्रहों की परेड का नाम दिया गया है। यह घटना सूर्यास्त के बाद देखी जा सकेगी। बुध ग्रह को देखना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन उस दिन सूर्य डूबते ही बुध ग्रह को पश्चिम के आकाश में क्षीतीज से थोड़ा ऊपर आसानी से देखा जा सकेगा। वर्ष 2022 में अप्रैल में पांच ग्रहों को एक साथ देखा गया था, जबकि जनवरी 2025 में सात ग्रह एक साथ जमा हुए थे। अब ग्रहों की परेड कही जाने वाली इस तरह की अगली खगोलीय घटना 2028 में अक्टूबर में देखी जा सकेगी। यह अद्भुत खगोलीय घटना है। वैज्ञानिक दृष्टि से इस तरह की घटना समय की पुष्टि यानि काल गणना की सटीक पुष्टि की जा सकती है। साथ ही ग्रहों पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों के लिए इसका महत्व अधिक बढ़ जाता है। वह इस मौके पर कई कोणों के साथ अध्ययन कर सकते हैं। एरीज में ओपन डे के रूप में मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस नैनीताल: आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार यह दिवस ओपन डे के नाम से आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में दिन में सूर्य के दर्शन कराए जाएंगे तो शाम को ग्रहों की परेड दिखाई जाएगी। एरीज विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के लिए के लिए खगोल विज्ञान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षक और विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। शनिवार को आम जनता के लिए सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बबलु चंद्रा, नैनीताल3
- खटीमा में होली के रंगों में रंगे सीएम धामी, बोले- 'खटीमा मेरा घर और खटीमा वासी मेरा परिवार'। खटीमा (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुँचे, जहाँ उन्होंने आयोजित भव्य 'होली मिलन समारोह' में प्रतिभाग किया। सनातन धर्मशाला स्थित रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पूरी तरह से होली के रंगों और लोक संस्कृति के उल्लास में डूबे नजर आए। इस दौरान पहुंचे जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली और थारू होली गायन में स्थानीय लोगों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और होली गीतों पर ठुमके भी लगाए। मुख्यमंत्री के साथ जनसमूह ने फूलों की होली भी खेली। जनता को संबोधित करते हुए भावुक स्वर में मुख्यमंत्री ने कहा, "खटीमा मेरा घर है और यहाँ के निवासी मेरा परिवार हैं। अपनों के बीच आकर मुझे जो प्रसन्नता मिलती है, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती"। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराएं और पर्व ही हमारी सांस्कृतिक पहचान का आधार हैं। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने खटीमा को 'मिनी इंडिया' और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बताया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, उपा0 अमित कुमार पांडे,महासचिव रमेश चंद्र जोशी,नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी, सतीश भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति वी सी जिला विकास प्राधिकरण जयकिशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, सी एमओ डॉ के के अग्रवाल,जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड1
- Post by शैल शक्ति1
- नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने परिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया। जानकारी के अनुसार, जिस पिता ने अपने बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और आपसी तनाव मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बेटे और पिता के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने पिता पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए शव के टुकड़े करने का भी प्रयास किया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद अब गंभीर अपराधों का रूप लेते जा रहे हैं, जो समाज के लिए चिंता का विषय है।1
- बिलासपुर में नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में 17 करोड़ 69 लाख रुपये लाभ प्राप्त होने का बजट पारित हुआ। जिससे नगर क्षेत्र में विकास कार्य करवाएं जाएं। वहीं पालिकाध्यक्ष ने नगर में करवाएं जा रहे विकास कार्य के लिए सभासदों से सहयोग किए जाने का आह्वान किया। उधर, दो सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया। शनिवार को पालिका कार्यालय में चेयरमैन चित्रक मित्तल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर गत बैठक की पुष्ठि कराई। उन्होंने बताया कि 58 करोड़ 89 लाख रुपये आय एवं 41 करोड़ 20 रुपये का व्यय होने का अनुमान है। इस प्रकार 17 करोड़ 69 लाख का लाभ का बजट पास हुआ। बाद में सदन को एजेंडा पढ़कर सुनाया गया। बैठक में साफ-सफाई, पथ-प्रकाश व्यवस्था, जल आपूर्ति एवं कूड़ा निस्तारण हेतु विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें बोर्ड की सहमति द्वारा विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने हेतु, चार नए शौचालय बनाने, शहर में खाली स्थानों पर पार्क एवं महापुरुष/ शहीदों की प्रतिमा लगवाने, पालिका परिसर में मीटिंग हॉल, गेस्ट रूम व रिकॉर्ड रूम का निर्माण कराने, नाले चौड़ीकरण, विद्युत पोल शिफ्ट कराने, नगर क्षेत्र में रेडीमेड स्पीड ब्रेकर लगवाने, दुकानों के सामने अतिक्रमण करने पर जुर्माना आरोपित करने हेतु प्रस्ताव रखे गए। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए पालिका सहयोग करें। बैठक में सभासद परमजीत कौर पोला, रीतु कुमारी, नाजिम खां, जाकिर हुसैन, भूरा खां, कुशल गर्ग, परवेज खां मामू, आंचल, बबीता रानी, सर्वजीत कौर, डॉ. बलविन्द्र सिंह, फरहा नाज, प्रिया कुमारी, शाहीन जहां, मीनाक्षी रस्तोगी, साधना सक्सैना, शशि सैनी, अनम, अमन वर्मा, वसीम आदि सदस्य मौजूद रहे। संचालन लेखाकार अनिल सक्सैना ने किया। उधर, सभासद मोहसिन खां और फैजान खां ने पालिका क्षेत्र में कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए बैठक में हंगामा किया। बाद में आरोप लगाते हुए दो सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते बैठक से चले गए।4
- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक फॉरेस्ट गार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। फॉरेस्ट गार्ड अपनी प्रेमिका के साथ बैठा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और फॉरेस्ट गार्ड से मारपीट करने लगे। युवकों ने मोबाइल पर गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस करवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- जिलाधिकारी ने कहा कि हल्द्वानी शहर को आधुनिक एवं सुविधायुक्त भव्य बनाने हो जो भी विकास कार्य वर्तमान में किए जा रहे हैं, उन कार्यों को दोगुनी गति से कराया जाय इस हेतु *दो शिफ्टों में दिन में एवं रात्रि में भी कार्य हों, इस हेतु जिलाधिकारी ने यू यू एस डी ए के अधिकारियों को दोगुनी क्षमता में कार्य करने हेतु मैन पावर को बढ़ाते हुए रात्रि में भी कार्य करने के निर्देश दिए। इस हेतु बैठक में कार्यदाई संस्था को कार्य का लक्ष्य देते हुए 13 मार्च तक इन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक सप्ताह बैठक कर जो भी समस्या कार्यों में आ रही हैं, उनका समाधान मौके पर ही करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि एनओसी से सम्बन्धित जो भी समस्या हैं बैठक में ही समाधान किया जाए।* *जिलाधिकारी ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में जहां भी सडक, सीवर एवं पेयजल के कार्य हो रहे है उन कार्यों को योजनाबद्व तरीके से करें। उन्होंने कहा शहर में जिन आन्तरिक मार्गों में सडक, सीवर पेयजल आदि के कार्य प्रगति पर है उन्हें पूर्ण करने के उपरान्त ही दूसरे क्षेत्रों में कार्य करें ताकि आमजनता को कोई परेशानी ना हो।* जिलाधिकारी ने सभी विभागों से कहा कि जिन क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है,सुरक्षा के दृष्टिगत उन स्थानों पर साईनेज बैरिकेटिंग,लाइटिंग एवं सैंडबैग का इस्तेमाल अवश्य किया जाए ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनों से बचा जा सके। *जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर यू.यू.एस.डी.ए. कुलदीप सिंह को निर्देश दिये शहर में कुसुमखेडा चौराहा,लामाचौड, हनुमान मन्दिर तथा मण्डी निकट शनिबाजार चौराहा का अतिक्रमण मुक्त हो गया है। इन चौराहों पर डीपीआर के तहत सौन्दर्यीकरण कार्य 13 मार्च 2026 से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें।* उन्होंने कहा कि जिन आन्तरिक क्षेत्रों में पेयजल, सीवर लाईन आदि के कार्य पूर्ण हो चुके है। उन क्षेत्रो में सडक का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें इसके उपरान्त ही नये क्षेत्रों में कार्य प्रारम्भ किया जाए। *बैठक में परियोजना प्रबन्धक ने मण्डी गेट नियर शनिबाजार चौराहे के सम्बन्ध में बताया कि मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी है तथा उक्त चौराहे पर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस चौकी को मण्डी गेट के समीप शिफ्ट करना है इस हेतु 25 लाख की धनराशि मण्डी परिषद को दो दिन में हस्तांतरित किया जाय, ताकि चौराहे का चौड़ीकरण शीध्र किया जा सके। जिलाधिकारी ने पुलिस, नगर आयुक्त यूयूएसडी,सिंचाई आदि विभागों को संयुक्त निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये।* सडक चौडीकरण योजनाबद्व तरीके से किया जायेगा, जिलाधिकारी, प्रथम चरण तीनपानी से मण्डीगेट का चौडीकरण होली के बाद किया जायेगा। इसके उपरान्त तीनपानी से कालटैक्स तक चौडीकरण का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा चौडीकरण के दौरान साथ-साथ विद्युत पोल, जलसंस्थान,पेयजल पाईप लाईनों को भी शिफ्टिंग करना सुनिश्चित करें। *जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की भूमि पर अतिक्रमण है वह विभाग शीघ्र ही अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे इसके लिए विभाग को प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सहयोग किया जायेगा।* उन्होंने कहा तिकोनियां से काठगोदाम तक जितने भी वृक्ष सडक की जद में आ रहे है उन्हें लापिंग किया जाए एवं पीपल के पेडों को अन्यत्र शफ्टिंग की योजना पर शीघ्र कार्य किया जाए। इसमें वन विभाग का सहयोग भी लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन सडकों पर आवागमन काफी होता है उन सडकों को प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा *प्रत्येक 10 दिन में कार्यों की समीक्षा की जायेगी।* इसके लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे। जमरानी बांध परियोजना के अन्तर्गत काठगोदाम से तुमडियाडाम तक बनने वाली नहर के सम्बन्ध में शीशमहल के पास फिल्टर हाउस का पानी नहर में आने से कार्य व्यवधान होने पर परियोजना निदेशक जमरानी ने बताया कि शेष पानी को गौला नदी मे डाइवर्ट किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया इस समस्या का समाधान आपसी समन्वय के साथ करें ताकि शहर के लोगों को पेयजल की परेशानी ना हो। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कार्य हो रहा है उन क्षेत्रों में कार्यदायी संस्था द्वारा कोई साइनेज बोर्ड, सैंडबैग, रिफलेक्टर आदि नही लगाये गये हैं साथ ही सडक का मलवा भी नही हटाया गया है जिससे दुर्धटना हो सकती है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों मे कार्य हो रहा है उन क्षेत्रों मे साइनेज के साथ ही सडक मार्ग का मलवा कार्य के साथ-साथ हटाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा, एस पी सिटी मनोज कत्याल,सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसी एल एसके गुप्ता, पेयजल निगम एके कटारिया, सिंचाई दिनेश सिंह,लोनिवि प्रत्युष कुमार आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- सीएम ने किया योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण पर कोर्ट का जताया आभार : हल्द्वानी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज़ हल्द्वानी में 147 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, मुख्यमंत्री ने कहा की आज लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार, उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर तीव्रता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमन्त्री घोषणा के अनुपालन में विशेष योजनांतर्गत सहायता (SPA) कार्यक्रम में स्वीकृत, हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना" कार्य कुल लागत रू० 15443.00 लाख है जिसका भी भूमि पूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।CM धामी आज़ हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में HPV वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल हुए, उन्होंने कहा बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार बेहद सजग है, : पुष्कर सिंह धामी, CM उत्तराखंड वनभूलपुरा रेलवे जमीन अतिक्रमण मामले पर भी पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया, उन्होंने कहा कि इस मामले का निस्तारण पहले ही हो जाना चाहिए आए था लेकिन अन्य राजनीतिक दल मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले गए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम निर्णय आने के बाद अब जिला प्रशासन अपनी आगे की कार्यवाही करेगा,: पुष्कर सिंह धामी, CM उत्तराखंड1