Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद में बहन ने काटा तो अस्पताल पहुंचा भाई, डॉक्टर से बोला- रैबीज वैक्सीन लगा दो साहब यूपी के गाजियाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक बहन के काटने पर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों से बोला, साहब रैबीज का इंजेक्शन लगा दीजिए, इस पर डॉक्टर ने मना कर दिया। युवक को डॉक्टरों ने समझाया युवक ने डॉक्टर से एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने की मांग की, लेकिन डॉक्टर ने उसे वैक्सीन के लिए साफ मना कर दिया। डॉक्टर ने युवक को समझाया कि इंसान के काटने से रैबीज फैलने का खतरा नहीं होता है। इस तरह की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। नॉर्मल ट्रीटमेंट से ही ये ठीक हो जाता है।
Akanksha Dwivedi
गाजियाबाद में बहन ने काटा तो अस्पताल पहुंचा भाई, डॉक्टर से बोला- रैबीज वैक्सीन लगा दो साहब यूपी के गाजियाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक बहन के काटने पर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों से बोला, साहब रैबीज का इंजेक्शन लगा दीजिए, इस पर डॉक्टर ने मना कर दिया। युवक को डॉक्टरों ने समझाया युवक ने डॉक्टर से एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने की मांग की, लेकिन डॉक्टर ने उसे वैक्सीन के लिए साफ मना कर दिया। डॉक्टर ने युवक को समझाया कि इंसान के काटने से रैबीज फैलने का खतरा नहीं होता है। इस तरह की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। नॉर्मल ट्रीटमेंट से ही ये ठीक हो जाता है।
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड😤4 hrs ago
- Satish Sagarआगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश😂4 hrs ago
- Sachin Jainजमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश🙏8 hrs ago
More news from दिल्ली and nearby areas
- दिल्ली क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की टीम ने नकली दवाइयां बनाने के मामले में 6 आरोपियों को पकड़ा यह गिरफ्तारी शाहदरा और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर इलाके से की गई है क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर पुलिस ने छाप मारा इसमें अस्थमा लिवर पेन किलर और शुगर की ऐसी नकली दवाइयां बनाई जाती थी1
- दोस्त सच्चे मन से देख लेना 🙏🙏👈1
- कश्मीर फाइल्स, केरल स्टोरी Dhurandhar2 पर झूठ फैला रहे कांग्रेसी बोले मोदी, हिमंता को कांग्रेस के 'बब्बर शेर' जेल में डालने जा रहे- राहुल, एजेंट भी EVM अच्छी तरह से चेक करें- ममता, विरोधियों के डराने से कुछ नहीं होगा बोले सोरेन, ट्रंप के खिलाफ महाभियोग ज्ञापन शूरू, दुनिया के नेता युद्ध रुकवाएं- अब्दुल हमीद देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- अनूपशहर में दर्दनाक हादसा:काम से निकला युवक फिसलकर पोखर में डूबा, 4 भाइयों में सबसे बड़ा है अनिल; NDRF बुलाई गई अनूपशहर: अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छमपुर में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। एक 32 वर्षीय युवक का पैर अचानक डगमगा गया और वह गहरे पोखर (तालाब) में जा गिरा। युवक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के 4 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। *घर से चंद कदम दूर की घटना* जानकारी के मुताबिक, लच्छमपुर निवासी अनिल (32) पुत्र रमेश रविवार दोपहर करीब 4:00 बजे किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला था। अनिल अभी घर से कुछ ही दूर पहुंचा था कि फिसलन की चपेट में आने से वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में समा गया। *प्रशासनिक अमला मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी* हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन में खलबली मच गई। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ तहसीलदार संजय सिंह, सीओ विकास प्रताप चौहान समेत कानूनगो और लेखपाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पिछले 4 घंटों से प्रशासन की देखरेख में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों, फायर ब्रिगेड और फ्लड प्लाटून की मदद से युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। पानी गहरा होने के कारण NDRF को भी सूचना दे दी गई है। जल्द ही NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालेगी। *घर का बड़ा बेटा था अनिल* अनिल अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। हादसे के बाद से परिजन और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के सैकड़ों लोग पोखर के किनारे जमा हैं और अनहोनी की आशंका से हर आंख नम है। अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- गाजियाबाद : विजय नगर राहुल बिहार अंडरपास के पास चलती गाड़ी में लगी आग, आग लगने की वजह नहीं पता लगी है मौके पर पहुंची पुलिस।1
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- 5 अप्रैल महर्षि कश्यप जयंती समारोह कार्यक्रम में आदरणीय डॉ संजय कुमार निषाद जी द्वारा नोएडा गौतम बुध नगर में किया गया प्रमोद कश्यप बागपत जिला प्रभारी निषाद पार्टी1
- मौसम : कहां होगी बारिश, कहां गिरेंगे ओले? मौसम विभाग ने दी जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 7 और 8 अप्रैल को कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं. मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 6 अप्रैल को ही पंजाब में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30–50 किमी/घंटा (झोंकों में 60 तक) की तेज हवाएं चलने के आसार हैं. 7 और 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में फिर से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी के साथ तेज हवाएं (30–50 किमी/घंटा, झोंकों में 60 तक) चल सकती हैं. 7 से 9 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम रहेगा. यूपी के अलावा यहां का मौसम होगा खराब वहीं 7-8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. यहां 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने के आसार हैं. पूर्वी यूपी में 8-9 अप्रैल को भी ऐसा मौसम रह सकता है. इन राज्यों में भी बारिश के आसार अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक, बिजली और 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.1