Shuru
Apke Nagar Ki App…
आजमगढ़: पोखर में डूबने से दो युवतियों की मौत, होली की खुशियां मातम में बदली आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। होली खेलने के बाद दो युवतियां पास के पोखर में नहाने के लिए गई थीं, लेकिन नहाते समय दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीण तुरंत पोखर में उतरकर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए रानी की सराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवतियों की पहचान अंशिका यादव (14 वर्ष) पुत्री सुरेश यादव और शिवांगी यादव (18 वर्ष) पुत्री राजेश यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और होली की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
NEWS96

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Vaishnavi bhakt vinu1
- बलिया: जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न कराने के बाद, आज पुलिस लाइन बलिया के मीटिंग हॉल में भव्य पुलिस होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी (DM) बलिया और पुलिस अधीक्षक (SP) बलिया ने समस्त पुलिस परिवार के साथ मिलकर खुशियों के रंग साझा किए। फूलों और गुलाल की होली समारोह की शुरुआत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जहाँ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ फूलों और गुलाल के साथ होली खेली अधिकारियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। 2
- tantrik Baba Bangali ne samaan me manai Holi aur sabhi dosto ke lie happy Holi ache se bite uski manokamna Puri mhakal ki kirpa se bite har har mahadev3
- होली के दिन एक सनकी युवक ट्रैक्टर लेकर बिजली के खंभे को तोड़ने लगा। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था और जानबूझकर ट्रैक्टर से खंभे को टक्कर मार रहा था। इसी दौरान खंभा टूट गया और युवक को ज़ोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई।1
- Post by SHUBHAM GUPTA1
- Post by Jabaj Hashami1
- जमकर धिरके पुलिस अधीक्षक इलामरन मऊ। गुरुवार को, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाईन मऊ में हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी सहित अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर क्रिश राजपूत, क्षेत्राधिकारी मधुबन अंजनी कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, समस्त थाना/शाखा प्रभारी व भारी संख्या में पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा गुलाल व रंगो से जमकर होली खेली गयी तथा होली के मधुर गीतों पर ठुमके लगाये गये।_*4
- आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया रंगों का महापर्व, चहुंओर दिखी खुशहाली। बिल्थरारोड: तहसील क्षेत्र मे रंगों का पावन त्योहार होली क्षेत्र में हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला, जो सुबह से ही पिचकारियां और गुलाल लेकर सड़कों और गलियों में निकल पड़े। नगर के विभिन्न मुहल्लों में बच्चों ने होली के गीतों पर झूमते हुए नजर आईं। "होली आई रे" जैसे गानों पर बच्चों ने जमकर डांस किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दी। बच्चों के चेहरे पर छाई मुस्कान और उनका उत्साह पूरे वातावरण को आनंदमय बना रहा था। भाईचारे का दिखा अनूठा संगम होली का यह पर्व केवल रंगों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आपसी भाईचारे का भी प्रतीक बना। बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी एक-दूसरे के गले मिलकर गिले-शिकवे दूर किए। क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।4
- Post by Dushyant Kumar Journalist1