पर्यावरण गणेश उत्सव में विद्यार्थियों ने लिया तरु मित्र बनाने का संकल्प जैसलमेर। पंचवटी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत गणेश चतुर्थी के अवसर पर गायत्री परिवार की युवा शाखा डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन दिया द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दामोदरा में पर्यावरण गणेश उत्सव मनाया गया। दिया प्रवक्ता लूणसिंह कनोई ने बताया कि इस अवसर पर दिया कार्यकर्ता मनीषा छंगाणी ने विद्यार्थियों को भगवान गणेश से प्रेरणा लेते हुए हर कार्य को विवेक बुद्धि के साथ करने के लिए कहा। उन्होंनें पर्यावरण सरंक्षण की आवश्यकता और उसके उपायों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया और बताया कि पर्यावरण की अनदेखी से प्राकृतिक आपदाओं की आशंकाएं बढ़ रही है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों द्वारा वृक्षों के कलावा बांधकर तरु मित्र के रूप में उनकी सुरक्षा तथा संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कंवरा राम बामणिया ने विद्यार्थियों को पॉलिथीन के उपयोग के दुष्प्रभावों से अवगत करा उनके बचने के लिए भी संकल्प कराया। शिक्षकों नीति शर्मा दिलीप कुमार नरेंद्रसिंह नाथावत खेताराम परिहार हिंगोलसिंह भाटी गेमरा राम महेन्द्रसिंह आनन्द कुमार प्रदीप सहित विद्यार्थियों द्वारा पीपल बरगद गुलमोहर नीम आदि वृक्षों का सघन पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ शिक्षक आशुनाथ गोस्वामी ने दिया द्वारा विद्यालय को सिंचाई में सहयता हेतु पम्प सेट और पाइप भेंट करने के लिए आभार प्रकट किया।
पर्यावरण गणेश उत्सव में विद्यार्थियों ने लिया तरु मित्र बनाने का संकल्प जैसलमेर। पंचवटी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत गणेश चतुर्थी के अवसर पर गायत्री परिवार की युवा शाखा डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन दिया द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दामोदरा में पर्यावरण गणेश उत्सव मनाया गया। दिया प्रवक्ता लूणसिंह कनोई ने बताया कि इस अवसर पर दिया कार्यकर्ता मनीषा छंगाणी ने विद्यार्थियों को भगवान गणेश से प्रेरणा लेते हुए हर कार्य को विवेक बुद्धि के साथ करने के लिए कहा। उन्होंनें पर्यावरण सरंक्षण की आवश्यकता और उसके उपायों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया और बताया कि पर्यावरण की अनदेखी से प्राकृतिक आपदाओं की आशंकाएं बढ़ रही है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों द्वारा वृक्षों के कलावा बांधकर तरु मित्र के रूप में उनकी सुरक्षा तथा संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कंवरा राम बामणिया ने विद्यार्थियों को पॉलिथीन के उपयोग के दुष्प्रभावों से अवगत करा उनके बचने के लिए भी संकल्प कराया। शिक्षकों नीति शर्मा दिलीप कुमार नरेंद्रसिंह नाथावत खेताराम परिहार हिंगोलसिंह भाटी गेमरा राम महेन्द्रसिंह आनन्द कुमार प्रदीप सहित विद्यार्थियों द्वारा पीपल बरगद गुलमोहर नीम आदि वृक्षों का सघन पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ शिक्षक आशुनाथ गोस्वामी ने दिया द्वारा विद्यालय को सिंचाई में सहयता हेतु पम्प सेट और पाइप भेंट करने के लिए आभार प्रकट किया।
- आज भणियाणा मे जाट समाज ने धरना प्रदर्शन कर पुलिस को सौंपा ज्ञापन कि ओमपुरी जी और खरताराम जी को लेकर जिन लोगों ने जाती वाद फैलाया उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाये जिसमें पुलिस ने ७ दिन का समय मांगा है और जाट समाज को भरोसा दिलाया कि कड़ी कार्रवाई की जायेगी1
- हमारे 10 घर है कोई आने जाने का रास्ता नहीं है बच्चों को स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है हमारे 10 घर है कोई आने जाने का रास्ता नहीं है हमारे बच्चों को स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है यह रास्ता बता रहा हूं आपको इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमें रास्ता दिलाने का प्रयास करें1
- बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग। बड़ी खबर! जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नं. 50 के केवल बूथ संख्या 338 पर होगी री-पोलिंग।1
- जालौर पूरा मोहल्ला में सजा खाटू श्याम दरबार बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद जालौर शहर के गणेश भक्त सेवा मंडल समिति के तत्वाधान में गणपति महोत्सव के तहत पूरा मोहल्ला में बाबा खाटू श्याम का दरबार सजा इस दौरान महा आरती का आयोजन हुआ इसमें बड़ी संख्या ने श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर खुशी के मंगल कामना की अध्यक्ष तरुण त्रिवेदी ने बताया कि गणपति महोत्सव के तहत विपिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें दिव्या दरबार गणपति दादा की महारथी जादूगर का कार्यक्रम कालबेलिया नृत्य व विशाल भजन संध्या आयोजन होगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर के भजन गायक अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे4
- बाड़मेर सिटी के अंदर कांग्रेस की हर पर पूर्व विधायक मेवाराम जैन हुए निराश आल्हा कमान को बोलेंगे इनकी सही से जांच करें पूर्व विधायक1
- जीत के बाद एक साथ दिखे कांग्रेस पार्षद, मेयर पद को लेकर मंथन तेज बीकानेर। नगर निकाय 2026 चुनाव के नतीजों के बाद बीकानेर में कांग्रेस का मेयर पद को लेकर सियासी मंथन तेज हो गया है। नतीजे सामने आने के तुरंत बाद कांग्रेस ने विजयी पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देते हुए सभी विजयी पार्षदों के साथ तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत और बिशनाराम सियाग भी मौजूद रहे। अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल मेयर की कुर्सी को लेकर है। हाईकमान के फैसले से पहले विजयी पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद शुरू हो गई है। मेयर पद के संभावित दावेदारों को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी मंथन तेज हो गया है और सभी की नजरें अब हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं1
- जिला कलक्टर ने जिले में पेयजल के लिये ली समीक्षा बैठक दिये आवश्यक निर्देश पाली,। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय के वीसी रूम में विभिन्न बिन्दुओ की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक आयोजित की गयी । बैठक में पेयजल, फसल कटाई, गिरदावी व आगामी आयोजनो के लिये संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी व ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों को समीक्षा कर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के सभी ब्लॉक पाली देसूरी, सुमेरपुर, मारवाड सोजत, बाली, अन्य सभी क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और कम बारिश को देखते हुये पीने के पानी की आपूर्ति की समीक्षा , पानी के वैकल्पिक स्रोतों की पहचान जहां कम व अधिक आवश्यकता के अनुसार पीने के पानी के लिये आवश्यक तैयारी व वर्क प्लान के लिये सभी संबंधित अधिकारियों व उपखंड अधिकारियोे व अन्य को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिये अपने अपने ब्लाक में टैंकर, बोरिंग, तालाब, टूयबवैल के लिये व वैकल्पिक जल स्त्रोतो के बारे में निर्दैश दिये। कम बारिश को देखते हुए आने वाले महीनों में टैंकरों से पीने के पानी के परिवहन की व्यवस्था और टैंकरों की पहचान/उपलब्धता के लिये सर्वे तैयारी करने के लिये कहा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आमजन को किसी भी प्रकार की भी समस्या ना हो। साथ ही बैठक में गिरदावरी और फसल कटाई की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही सभी ब्लाक के अधिकारियों को पशुओं के लिये चारा आदि की व्यवस्था के लिये कहा। *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का आयोजन* बैठक में इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी ने बताया कि विकसित भारत-जन सेवा अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक आचार संहिता को ध्यान में रखते हुये किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी को व्यापक स्तर तक पहुंचाना तथा आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों की दिशा में जनभागीदारी आधारित गतिविधियों को गति दी जाएगी। अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितम्बर को सायं 7 बजे अपने घरो में दिया जलाना व रक्तदान शिविर 17 सितम्बर को, मेरे सपनों का भारत-चित्रसेवा कार्यक्रम 17 सितम्बर से 8 अक्टूबर, नमो सेवा-अनकही कहानियां की गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 25 सितम्बर एवं शहरी क्षेत्र में 22 सितम्बर से 17 अक्टूबर, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम 25 से 27 सितम्बर, सेवा की कहानी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम 7 अक्टूबर, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 2 अक्टूबर को, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में 19 से 25 सितम्बर एवं शहरी क्षेत्र में 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर , सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम 24 सितम्बर एवं 11 अक्टूबर, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तथा सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम निर्धारित शेडयुल के अनुसार सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए राज्य, जिला एवं स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। जिला स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला स्तरीय कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी तथा प्रत्येक गतिविधि के लिए स्पष्ट दायित्व निर्धारित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, उपखंड, नगरीय निकाय एवं वार्ड स्तर तक गतिविधियों की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, विद्यालय-महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा समूहों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में समयबद्ध आयोजन, व्यापक जनभागीदारी, प्रभावी सेवा वितरण एवं प्रमाणित रिपोर्टिंग पर विशेष जोर रहेगा। इस अवसर पर बैठक में आईएएस बिरजू गोपाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, एसीईओ महेन्द्र मेहता सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी पीएचईडी, चिकित्सा, नगर निगम, सभी सबंधित विभाग के अधिकारी व ब्लॉक लेवल के अधिकारी मौजूद रहे।3
- पीबीएम अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी, दवाइयों और जांचों की व्यवस्था पर सवाल पीबीएम अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी, दवाइयों और जांचों की व्यवस्था पर सवाल बीकानेर के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में मरीजों को इन दिनों भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में पूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही हैं और कई जांचें भी समय पर नहीं हो पा रही हैं। व्यवस्थाओं को लेकर मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन भी इन समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहा है। शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लेकर पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच कराई जाए और मरीजों को समय पर दवाइयां एवं आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। आईरा समाचार पत्रकार इकबाल खान, बीकानेर1