logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलेसर के हथौडा मोहल्ले में करंट लगने से वानर की मौत, गौ सेवकों ने विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार जलेसर में करंट लगने से वानर की मौत, विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार जलेसर। नगर के हथौड़ा मोहल्ले में गुरुवार 12 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे करंट लगने से एक वानर की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर महामंत्री अनुभव ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थानीय गौ सेवकों के सहयोग से वानर का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। बताया गया कि जैसे ही वानर की मौत की जानकारी मिली, आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद गौ सेवकों ने धार्मिक परंपरा के अनुसार सम्मानपूर्वक वानर का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गौ सेवक यश ठाकुर, वंश पंडित, शिवम माहौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता समाज के लिए एक अच्छा संदेश है।

5 hrs ago
user_Patrakar D k
Patrakar D k
Jalesar, Etah•
5 hrs ago
32831b9c-1212-495b-b7af-5e699527512d

जलेसर के हथौडा मोहल्ले में करंट लगने से वानर की मौत, गौ सेवकों ने विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार जलेसर में करंट लगने से वानर की मौत, विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार जलेसर। नगर के हथौड़ा मोहल्ले में गुरुवार 12 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे करंट लगने से एक वानर की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर महामंत्री अनुभव ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थानीय गौ सेवकों के सहयोग से वानर का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। बताया गया कि जैसे ही वानर की मौत की जानकारी मिली, आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद गौ सेवकों ने धार्मिक परंपरा के अनुसार सम्मानपूर्वक वानर का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गौ सेवक यश ठाकुर, वंश पंडित, शिवम माहौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता समाज के लिए एक अच्छा संदेश है।

More news from Etah and nearby areas
  • जलेसर में करंट लगने से वानर की मौत, विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार जलेसर। नगर के हथौड़ा मोहल्ले में गुरुवार 12 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे करंट लगने से एक वानर की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर महामंत्री अनुभव ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थानीय गौ सेवकों के सहयोग से वानर का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। बताया गया कि जैसे ही वानर की मौत की जानकारी मिली, आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद गौ सेवकों ने धार्मिक परंपरा के अनुसार सम्मानपूर्वक वानर का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गौ सेवक यश ठाकुर, वंश पंडित, शिवम माहौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता समाज के लिए एक अच्छा संदेश है।
    2
    जलेसर में करंट लगने से वानर की मौत, विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार
जलेसर। नगर के हथौड़ा मोहल्ले में गुरुवार 12 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे करंट लगने से एक वानर की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर महामंत्री अनुभव ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थानीय गौ सेवकों के सहयोग से वानर का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया।
बताया गया कि जैसे ही वानर की मौत की जानकारी मिली, आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद गौ सेवकों ने धार्मिक परंपरा के अनुसार सम्मानपूर्वक वानर का अंतिम संस्कार किया।
इस दौरान गौ सेवक यश ठाकुर, वंश पंडित, शिवम माहौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता समाज के लिए एक अच्छा संदेश है।
    user_Patrakar D k
    Patrakar D k
    Jalesar, Etah•
    5 hrs ago
  • जनपद एटा के कोतवाली शकरौली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण गुरुवार को सामने आया, जब जलेसर-इसौली मार्ग पर दिनदहाड़े एक युवक से बाइक लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी गांव मुडसवाँ, थाना शकरौली, जिला एटा, गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल (नंबर UP 82 AA 1866) से जलेसर-इसौली मार्ग पर जा रहे थे। तभी गांव मुडसवाँ के निकट सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मारकर रास्ता रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट करते हुए उनकी मोटरसाइकिल जबरन छीन ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक लेकर तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित प्रशांत कुमार ने तत्काल पुलिस चौकी जरानी पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। अपने हाथ से लिखे आवेदन में उन्होंने पूरी घटना का विवरण देते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और बाइक बरामद करने की मांग की है। यह घटना मुख्य मार्ग पर दिन के समय हुई है, जहां आमतौर पर लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद अपराधियों का इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यदि पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की पहचान की जाए और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर उनकी मोटरसाइकिल बरामद कराई जाए। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन क्षेत्र की जनता अब त्वरित और सख्त कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठी है।
    1
    जनपद एटा के कोतवाली शकरौली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण गुरुवार को सामने आया, जब जलेसर-इसौली मार्ग पर दिनदहाड़े एक युवक से बाइक लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी गांव मुडसवाँ, थाना शकरौली, जिला एटा, गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल (नंबर UP 82 AA 1866) से जलेसर-इसौली मार्ग पर जा रहे थे। तभी गांव मुडसवाँ के निकट सामने से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मारकर रास्ता रोक लिया।
पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट करते हुए उनकी मोटरसाइकिल जबरन छीन ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक लेकर तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित प्रशांत कुमार ने तत्काल पुलिस चौकी जरानी पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। अपने हाथ से लिखे आवेदन में उन्होंने पूरी घटना का विवरण देते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और बाइक बरामद करने की मांग की है।
यह घटना मुख्य मार्ग पर दिन के समय हुई है, जहां आमतौर पर लोगों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद अपराधियों का इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यदि पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की पहचान की जाए और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर उनकी मोटरसाइकिल बरामद कराई जाए।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन क्षेत्र की जनता अब त्वरित और सख्त कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठी है।
    user_समीम खान
    समीम खान
    Jalesar, Etah•
    9 hrs ago
  • एटा न्यूज आज दिनांक 12 मार्च को एटा फोटोग्राफर एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह महारानी पैलेस मे आयोजित किया गया आयोजन मे सबसे पहले सभी साथियों को रंग और गुलाल लगाकर गले मिले उसके बाद मे सभी साथियों ने होली पकबानों से गुजिया पापड का आनंद लेने के बाद मे सभी ने अपने अपने बिहार ब्यक्त किए बडे ही धूमधाम से समारोह आयोजित किया गया . एटा से मीडिया पदभार बृजेश माथुर की रिपोर्ट
    1
    एटा न्यूज  आज दिनांक  12 मार्च को एटा फोटोग्राफर  एसोसिएशन  ने होली मिलन समारोह महारानी पैलेस  मे आयोजित  किया गया
आयोजन मे सबसे पहले सभी साथियों को रंग और  गुलाल लगाकर गले मिले 
उसके बाद  मे सभी साथियों ने होली पकबानों से गुजिया पापड का आनंद लेने के बाद मे 
सभी ने अपने अपने बिहार ब्यक्त  किए 
बडे ही धूमधाम  से समारोह आयोजित  किया गया
.                  एटा से मीडिया पदभार
बृजेश माथुर की रिपोर्ट
    user_Mathur studio Etah
    Mathur studio Etah
    Photographer जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जैनपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का शुभारंभ परम श्रद्धेय आचार्य राघवेन्द्राचार्य जी की गुरु वंदना और ईश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संगीतमय कृष्ण भजन प्रस्तुत किए गए और फिर कथा का वाचन आरंभ हुआ। आज की कथा में आचार्य राघवेन्द्राचार्य ने समाज सुधार, संस्कार और आचार-विचार में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित भक्तों से इन विषयों पर चिंतन करने का आह्वान किया। कथा के दौरान रामचरितमानस की चौपाइयों का संगीतमय वाचन किया गया। शिव-पार्वती संवाद का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन किया गया, जिसमें जगत कल्याण के लिए माँ पार्वती द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर प्रकाश डाला गया। ध्रुव चरित्र की संगीतमय प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। आचार्य जी ने लोकहित में धार्मिक अनुष्ठान करने, पवित्र तीर्थ स्थलों पर दर्शन, दान आदि कर पुण्य के भागीदार बनने का प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक सद्भाव के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भी अपील की।
    1
    जैनपुरा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन का शुभारंभ परम श्रद्धेय आचार्य राघवेन्द्राचार्य जी की गुरु वंदना और ईश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संगीतमय कृष्ण भजन प्रस्तुत किए गए और फिर कथा का वाचन आरंभ हुआ।
आज की कथा में आचार्य राघवेन्द्राचार्य ने समाज सुधार, संस्कार और आचार-विचार में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उपस्थित भक्तों से इन विषयों पर चिंतन करने का आह्वान किया।
कथा के दौरान रामचरितमानस की चौपाइयों का संगीतमय वाचन किया गया। शिव-पार्वती संवाद का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन किया गया, जिसमें जगत कल्याण के लिए माँ पार्वती द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर प्रकाश डाला गया। ध्रुव चरित्र की संगीतमय प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।
आचार्य जी ने लोकहित में धार्मिक अनुष्ठान करने, पवित्र तीर्थ स्थलों पर दर्शन, दान आदि कर पुण्य के भागीदार बनने का प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक सद्भाव के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भी अपील की।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • balrampur बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात के क्षेत्र के गांव कलंदरपुर में मामूली कहासुनी मे हुए विवाद के कारण युवक पर धारदार हथियार से हुआ हमला, पीठ और गर्दन पर धारदार हथियार से हुआ हमला, घायल का बीच बचाव कर रहे युवक के उंगली मे भी लगी चोट, परिजनो और गाँव के लोगो ने घायल को पहुँचाया अस्पताल, जिला मेमोरियल अस्पताल मे घायल युवक का इलाज जारी, घटना की सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी।
    2
    balrampur 
बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात के क्षेत्र के गांव कलंदरपुर में मामूली कहासुनी मे हुए विवाद के कारण युवक पर धारदार हथियार से हुआ हमला, पीठ और गर्दन पर धारदार हथियार से हुआ हमला, घायल का बीच बचाव कर रहे युवक के उंगली मे भी लगी चोट, परिजनो और गाँव के लोगो ने घायल को पहुँचाया अस्पताल, जिला मेमोरियल अस्पताल मे घायल युवक का इलाज जारी, घटना की सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *👉🏾👉🏾मिर्जापुर में भू-माफिया का नंगा नाच नदी और पहाड़ों को निगलने की तैयारी, वन विभाग की 'कुंभकर्णी' नींद पर उठे सवाल???* *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* _थाना मिर्जापुर क्षेत्र के अंतर्गत बादशाहीबाग चौकी क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों की लूट का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यहाँ खरा पावर हाउस रोड पर एक रसूखदार भू-माफिया द्वारा न केवल सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है, बल्कि कुदरत के साथ भी खिलवाड़ कर पहाड़ों का अस्तित्व मिटाया जा रहा है!!ताजा मामले के मुताबिक, क्षेत्र के एक रसूखदार भू-माफिया हाजी नौशाद पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह अपने रसूख के दम पर शिवालिक की गोद में बसे इन शांत पहाड़ों को अवैध रूप से खोदकर उन्हें समतल किया जा रहा है, ताकि वन विभाग की संरक्षित भूमि को अपनी 'निजी जागीर' में मिलाया जा सके। यह सीधे तौर पर पर्यावरण और सरकारी संपत्ति पर डकैती जैसा मामला है!!इस पूरे प्रकरण में पर्यावरण संरक्षण फाउंडेशन के अध्यक्ष भरत कुमार ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष बंसल को साक्ष्यों के साथ शिकायती पत्र सौंपकर भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है!!!शिकायत के बाद जिलाधिकारी के कड़े रुख को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी तो हरकत में आ गए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग रेंज अभी भी गहरी नींद में सोई हुई है। जिस स्थान पर पहाड़ों का सीना चीरा जा रहा है, वहां से वन विभाग की दूरी महज चंद कदम है, फिर भी अधिकारियों को मशीनरी की गड़गड़ाहट सुनाई नहीं दे रही।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हाजी नौशाद अपने राजनैतिक और आर्थिक रसूख के बल पर सरकारी तंत्र को ठेंगा दिखा रहा है। पहाड़ों की खुदाई से न केवल भू-स्खलन का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि संरक्षित वन क्षेत्र के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। आखिर किसके संरक्षण में यह भू-माफिया इतना बेखौफ है कि उसे न तो कानून का डर है और न ही प्रशासन का?क्या वन विभाग के अधिकारियों की मौन सहमति से पहाड़ों को काटा जा रहा है?क्या भू-माफिया हाजी नौशाद पर 'बुलडोजर' वाली कार्रवाई होगी या कागजी कार्रवाई तक मामला सिमट जाएगा?क्या वन विभाग अपनी नींद त्यागता है या फिर भू-माफिया इसी तरह सरकारी जमीनों को अपनी जागीर बनाता रहेगा।_
    1
    *👉🏾👉🏾मिर्जापुर में भू-माफिया का नंगा नाच नदी और पहाड़ों को निगलने की तैयारी, वन विभाग की 'कुंभकर्णी' नींद पर उठे सवाल???*
*मिर्ज़ापुर/सहारनपुर*
_थाना मिर्जापुर क्षेत्र के अंतर्गत बादशाहीबाग चौकी क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों की लूट का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यहाँ खरा पावर हाउस रोड पर एक रसूखदार भू-माफिया द्वारा न केवल सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है, बल्कि कुदरत के साथ भी खिलवाड़ कर पहाड़ों का अस्तित्व मिटाया जा रहा है!!ताजा मामले के मुताबिक, क्षेत्र के एक रसूखदार भू-माफिया हाजी नौशाद पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह अपने रसूख के दम पर शिवालिक की गोद में बसे इन शांत पहाड़ों को अवैध रूप से खोदकर उन्हें समतल किया जा रहा है, ताकि वन विभाग की संरक्षित भूमि को अपनी 'निजी जागीर' में मिलाया जा सके। यह सीधे तौर पर पर्यावरण और सरकारी संपत्ति पर डकैती जैसा मामला है!!इस पूरे प्रकरण में पर्यावरण संरक्षण फाउंडेशन के अध्यक्ष भरत कुमार ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष बंसल को साक्ष्यों के साथ शिकायती पत्र सौंपकर भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है!!!शिकायत के बाद जिलाधिकारी के कड़े रुख को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी तो हरकत में आ गए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग रेंज अभी भी गहरी नींद में सोई हुई है। जिस स्थान पर पहाड़ों का सीना चीरा जा रहा है, वहां से वन विभाग की दूरी महज चंद कदम है, फिर भी अधिकारियों को मशीनरी की गड़गड़ाहट सुनाई नहीं दे रही।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हाजी नौशाद अपने राजनैतिक और आर्थिक रसूख के बल पर सरकारी तंत्र को ठेंगा दिखा रहा है। पहाड़ों की खुदाई से न केवल भू-स्खलन का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि संरक्षित वन क्षेत्र के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। आखिर किसके संरक्षण में यह भू-माफिया इतना बेखौफ है कि उसे न तो कानून का डर है और न ही प्रशासन का?क्या वन विभाग के अधिकारियों की मौन सहमति से पहाड़ों को काटा जा रहा है?क्या भू-माफिया हाजी नौशाद पर 'बुलडोजर' वाली कार्रवाई होगी या कागजी कार्रवाई तक मामला सिमट जाएगा?क्या वन विभाग अपनी नींद त्यागता है या फिर भू-माफिया इसी तरह सरकारी जमीनों को अपनी जागीर बनाता रहेगा।_
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • रबेन्द्र सिंह परमार पत्रकार ग्राम पंचायत बैलोट खंदौली आगरा
    2
    रबेन्द्र सिंह परमार पत्रकार ग्राम पंचायत बैलोट खंदौली आगरा
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र में इसौली चौराहे के निकट गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोककर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक का कुछ हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। घटना के दौरान कुछ समय के लिए वहां लोगों की भीड़ भी लग गई।
    1
    एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र में इसौली चौराहे के निकट गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोककर अपनी जान बचाई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक का कुछ हिस्सा आग से क्षतिग्रस्त हो गया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। घटना के दौरान कुछ समय के लिए वहां लोगों की भीड़ भी लग गई।
    user_Patrakar D k
    Patrakar D k
    Jalesar, Etah•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.