logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 महीने से बकाया मानदेय पर आशाओं का सत्याग्रह, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट-ऐक्टू) के राज्यव्यापी आह्वान पर बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आशा एवं आशा फैसिलिटेटर द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सविता कुमारी, फैसिलिटेटर रेणु देवी, बेबी देवी, विजयलक्ष्मी देवी, शिवकुमारी और चांदनी देवी ने किया। सभा की अध्यक्षता बेबी देवी ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सविता कुमारी ने कहा कि आशा एवं आशा फैसिलिटेटर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो न्यूनतम मानदेय पर 24×7 कठिन परिस्थितियों में कार्य करती हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो सामाजिक सुरक्षा मिलती है और न ही समय पर मानदेय। उन्होंने आरोप लगाया कि अगस्त 2025 से पिछले 8 महीनों से मानदेय भुगतान लंबित है, जिससे हजारों आशा कार्यकर्ताओं के परिवार आर्थिक संकट, कर्ज और भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द मांगों का समाधान नहीं करती है, तो 1 मई (मजदूर दिवस) से राज्यभर की आशा कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार करेंगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सभा को प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, सरस्वती कुमारी, आशा देवी, निर्मला देवी, प्रिया भारती, छेमा कुमारी, प्रेमलता देवी, रीता देवी, शकीला देवी, नूतन देवी, काजल कुमारी और खुशबू कुमारी सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

2 hrs ago
user_Raman kumar Darbhanga Tak
Raman kumar Darbhanga Tak
हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
2 hrs ago

8 महीने से बकाया मानदेय पर आशाओं का सत्याग्रह, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट-ऐक्टू) के राज्यव्यापी आह्वान पर बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आशा एवं आशा फैसिलिटेटर द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सविता कुमारी, फैसिलिटेटर रेणु देवी, बेबी देवी, विजयलक्ष्मी देवी, शिवकुमारी और चांदनी देवी ने किया। सभा की अध्यक्षता बेबी देवी ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सविता कुमारी ने कहा कि आशा एवं आशा फैसिलिटेटर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो न्यूनतम मानदेय पर 24×7 कठिन परिस्थितियों में कार्य करती हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो सामाजिक सुरक्षा मिलती है और न ही समय पर मानदेय। उन्होंने आरोप लगाया कि अगस्त 2025 से पिछले 8 महीनों से मानदेय भुगतान लंबित है, जिससे हजारों आशा कार्यकर्ताओं के परिवार आर्थिक संकट, कर्ज और भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द मांगों का समाधान नहीं करती है, तो 1 मई (मजदूर दिवस) से राज्यभर की आशा कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार करेंगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सभा को प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, सरस्वती कुमारी, आशा देवी, निर्मला देवी, प्रिया भारती, छेमा कुमारी, प्रेमलता देवी, रीता देवी, शकीला देवी, नूतन देवी, काजल कुमारी और खुशबू कुमारी सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • दरभंगा के लहेरियासराय स्थित नगर निगम की जमीन पर वर्षों से संचालित भारत पेट्रोल पंप अब सवालों के घेरे में आ गया है। वार्ड संख्या 48 के पार्षद राकेश रोशन चौधरी उर्फ बिट्टू जी ने इस मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्षद ने बताया कि वे पहली बार जनता के मत से निर्वाचित हुए हैं और पिछले तीन वर्षों के दौरान हुई नगर निगम की बैठकों में इस पेट्रोल पंप के किराये या लीज को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने स्वयं पंप संचालक से जानकारी ली तो पता चला कि कंपनी द्वारा नगर निगम को मात्र ₹10,000 प्रतिमाह दिया जाता है। पार्षद ने इसे जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हाल ही में हुई बैठक में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि इतने बड़े एरिया में चल रहे पेट्रोल पंप का किराया आखिर इतना कम क्यों है और यह राशि कहां जमा होती है। हालांकि, उन्हें इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि लहेरियासराय में छोटी-छोटी दुकानों का किराया ही 10 से 12 हजार रुपये तक है, जबकि इतने बड़े भूखंड पर चल रहे पेट्रोल पंप का किराया केवल ₹10,000 होना गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है। पार्षद ने यह भी जानकारी दी कि पेट्रोल पंप नगर निगम की जमीन पर लीज के आधार पर लिया गया था। ऐसे में उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि नगर निगम के राजस्व को हो रहे नुकसान पर रोक लगाई जा सके।के घेरे में आ गया है। वार्ड संख्या 48 के पार्षद राकेश रोशन चौधरी उर्फ बिट्टू जी ने इस मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्षद ने बताया कि वे पहली बार जनता के मत से निर्वाचित हुए हैं और पिछले तीन वर्षों के दौरान हुई नगर निगम की बैठकों में इस पेट्रोल पंप के किराये या लीज को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने स्वयं पंप संचालक से जानकारी ली तो पता चला कि कंपनी द्वारा नगर निगम को मात्र ₹10,000 प्रतिमाह दिया जाता है। पार्षद ने इसे जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हाल ही में हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि इतने बड़े एरिया में चल रहे पेट्रोल पंप का किराया आखिर इतना कम क्यों है और यह राशि कहां जमा होती है। हालांकि, उन्हें इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि लहेरियासराय में छोटी-छोटी दुकानों का किराया ही 10 से 12 हजार रुपये तक है, जबकि इतने बड़े भूखंड पर चल रहे पेट्रोल पंप का किराया केवल ₹10,000 होना गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है। पार्षद ने यह भी जानकारी दी कि पेट्रोल पंप नगर निगम की जमीन पर लीज के आधार पर लिया गया था। ऐसे में उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि नगर निगम के राजस्व को हो रहे नुकसान पर रोक लगाई जा सके।
    1
    दरभंगा के लहेरियासराय स्थित नगर निगम की जमीन पर वर्षों से संचालित भारत पेट्रोल पंप अब सवालों के घेरे में आ गया है। वार्ड संख्या 48 के पार्षद राकेश रोशन चौधरी उर्फ बिट्टू जी ने इस मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पार्षद ने बताया कि वे पहली बार जनता के मत से निर्वाचित हुए हैं और पिछले तीन वर्षों के दौरान हुई नगर निगम की बैठकों में इस पेट्रोल पंप के किराये या लीज को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने स्वयं पंप संचालक से जानकारी ली तो पता चला कि कंपनी द्वारा नगर निगम को मात्र ₹10,000 प्रतिमाह दिया जाता है।
पार्षद ने इसे जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हाल ही में हुई  बैठक में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि इतने बड़े एरिया में चल रहे पेट्रोल पंप का किराया आखिर इतना कम क्यों है और यह राशि कहां जमा होती है। हालांकि, उन्हें इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि लहेरियासराय में छोटी-छोटी दुकानों का किराया ही 10 से 12 हजार रुपये तक है, जबकि इतने बड़े भूखंड पर चल रहे पेट्रोल पंप का किराया केवल ₹10,000 होना गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है।
पार्षद ने यह भी जानकारी दी कि पेट्रोल पंप नगर निगम की जमीन पर लीज के आधार पर लिया गया था। ऐसे में उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि नगर निगम के राजस्व को हो रहे नुकसान पर रोक लगाई जा सके।के घेरे में आ गया है। वार्ड संख्या 48 के पार्षद राकेश रोशन चौधरी उर्फ बिट्टू जी ने इस मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पार्षद ने बताया कि वे पहली बार जनता के मत से निर्वाचित हुए हैं और पिछले तीन वर्षों के दौरान हुई नगर निगम की बैठकों में इस पेट्रोल पंप के किराये या लीज को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने स्वयं पंप संचालक से जानकारी ली तो पता चला कि कंपनी द्वारा नगर निगम को मात्र ₹10,000 प्रतिमाह दिया जाता है।
पार्षद ने इसे जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हाल ही में हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि इतने बड़े एरिया में चल रहे पेट्रोल पंप का किराया आखिर इतना कम क्यों है और यह राशि कहां जमा होती है। हालांकि, उन्हें इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि लहेरियासराय में छोटी-छोटी दुकानों का किराया ही 10 से 12 हजार रुपये तक है, जबकि इतने बड़े भूखंड पर चल रहे पेट्रोल पंप का किराया केवल ₹10,000 होना गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है।
पार्षद ने यह भी जानकारी दी कि पेट्रोल पंप नगर निगम की जमीन पर लीज के आधार पर लिया गया था। ऐसे में उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि नगर निगम के राजस्व को हो रहे नुकसान पर रोक लगाई जा सके।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    11 hrs ago
  • 🔴बेटी की शादी से दो दिन पहले मां की उठी अर्थी, शोक में डूबा परिवार पिंकी की बेटी के हाथ पीले करने की हसरत नहीं हो सकी पूरी
    1
    🔴बेटी की शादी से दो दिन पहले मां की उठी अर्थी, शोक में डूबा परिवार पिंकी की बेटी के हाथ पीले करने की हसरत नहीं हो सकी पूरी
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिहार नई सरकार बनते ही शराबबंदी खतम करने की हो रही मांग कई बिधायक बोले शराबबंदी ठीक नहीं इसे हटाया जाय वही सरकार के सामने कई चुनौती है
    1
    बिहार नई सरकार बनते ही शराबबंदी खतम करने की हो रही मांग कई बिधायक बोले शराबबंदी ठीक नहीं इसे हटाया जाय वही सरकार के सामने कई चुनौती है
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    11 hrs ago
  • कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बागी गांव में किसान रामचंद्र सिंह की हत्या के बाद में गुरुवार को उनके पुत्र के दिल्ली से लौटने पर गुरुवार की शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
    1
    कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बागी गांव में किसान रामचंद्र सिंह की हत्या के बाद में गुरुवार को उनके पुत्र के दिल्ली से लौटने पर गुरुवार की शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
    user_Abhinav Kumar
    Abhinav Kumar
    समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • दरभंगा में डीपीएस कादिराबाद का दबदबा, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट; प्रिंस राज बने जिला टॉपर। #DarbhangaNews ​#DPSKadiraBad ​#CBSEClass10Results ​#DistrictTopper ​#DarbhangaPride​#PrinceRaj #EducationExcellence #DarbhangaCity ​#MithilaNews ​#SuccessStory ​#BiharEducation ​#100PercentResult ​#BoardExam2026​#DPSDarbhanga #DPS #CBSEBatch2026 #BoardResults #AcademicExcellence #Toppers2026 #SuccessStory #EducationFirst #ProudMoment
    1
    दरभंगा में डीपीएस कादिराबाद का दबदबा, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट; प्रिंस राज बने जिला टॉपर।
#DarbhangaNews ​#DPSKadiraBad ​#CBSEClass10Results ​#DistrictTopper ​#DarbhangaPride​#PrinceRaj #EducationExcellence #DarbhangaCity ​#MithilaNews ​#SuccessStory ​#BiharEducation ​#100PercentResult ​#BoardExam2026​#DPSDarbhanga #DPS #CBSEBatch2026 #BoardResults #AcademicExcellence #Toppers2026 #SuccessStory #EducationFirst #ProudMoment
    user_24 Dainik Bihar Gramin
    24 Dainik Bihar Gramin
    Darbhanga, Bokaro•
    23 hrs ago
  • uufd king kingf Hudson jobs certificate Cassie nkodfbkkfdd hhdsdhj Java junk hung hhhfg ddh nhi
    1
    uufd king kingf Hudson jobs certificate Cassie nkodfbkkfdd hhdsdhj Java junk hung hhhfg ddh nhi
    user_SEV Factory
    SEV Factory
    Two Wheeler Dealer समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 day ago
  • Post by Deepak kumar Jha
    1
    Post by Deepak kumar Jha
    user_Deepak kumar Jha
    Deepak kumar Jha
    Student union हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    4 hrs ago
  • दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्थित मिर्जापुर कोहाई गांव में नेशनल पब्लिक स्कूल, सर सैयद नर्सरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एवं पारा मेडिकल संस्थान का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व मंत्री मो. अली अशरफ फातमी एवं पूर्व विधायक फराज फातिमा उपस्थित रहे, जिन्होंने गुरुवार को इन संस्थानों का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य पुरुषोत्तम झा द्वारा किया गया। वहीं विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का मोहम्मद आजम द्वारा मिथिला के पारंपरिक पाग, चादर एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर गरिमापूर्ण स्वागत और सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह संस्थान मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। खास बात यह है कि दरभंगा में यह पहला ऐसा संस्थान है, जहां नर्सरी से लेकर पारामेडिकल तक की पढ़ाई एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी।
    1
    दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्थित मिर्जापुर कोहाई गांव में
नेशनल पब्लिक स्कूल, सर सैयद नर्सरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एवं पारा मेडिकल संस्थान का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व  मंत्री मो. अली अशरफ फातमी एवं पूर्व विधायक फराज फातिमा  उपस्थित रहे, जिन्होंने गुरुवार को इन संस्थानों का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य पुरुषोत्तम झा द्वारा किया गया।
वहीं विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का मोहम्मद आजम द्वारा मिथिला के पारंपरिक पाग, चादर एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर गरिमापूर्ण स्वागत और सम्मान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह संस्थान मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।
खास बात यह है कि दरभंगा में यह पहला ऐसा संस्थान है, जहां नर्सरी से लेकर पारामेडिकल तक की पढ़ाई एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    12 hrs ago
  • 🔴#साले की शादी में ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ सड़क हादसा, मौत समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। जहां एक दूध टैंकर ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल है। घटना समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समीप गुरुवार शाम की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दूध टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ध्रुवगामा गांव वार्ड-10 निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो फर्नीचर दुकान में काम करते थे। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह उनके साले की शादी थी, इसी सिलसिले में वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे। इस हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हुई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दूध टैंकर को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    🔴#साले की शादी में ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ
सड़क हादसा, मौत
समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। जहां एक दूध टैंकर ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल है। घटना
समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समीप गुरुवार शाम की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दूध टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ध्रुवगामा गांव वार्ड-10 निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो फर्नीचर दुकान में काम करते थे। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह उनके साले की शादी थी, इसी सिलसिले में वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे।
इस हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हुई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दूध टैंकर को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.