Shuru
Apke Nagar Ki App…
रंगरा (नवगछिया) में तेजनारायण उच्च विद्यालय से प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे महाविद्यालय, तीनटंगा स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्रों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे छात्रों आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया और मृदुल शर्मा की तबीयत बिगड़ने लगी है। तीनों का रक्तचाप (बीपी) कम होने की सूचना है, जिसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रंगरा के चिकित्सक लगातार अनशनकारियों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।
समर्थ कुमार

More news from बिहार and nearby areas
- AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित नजीबाबाद में एक बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- मनीष कश्यप इथेनॉल के मुद्दे पर भड़क उठे हैं। उन्होंने इस विषय को लेकर नितिन गडकरी से कई तीखे सवाल किए हैं।1
- भागलपुर जिले के कहलगांव में एक पति के मजदूरी करने के लिए जाने के बाद उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर लापता हो गई है।1
- भागलपुर के कहलगांव स्थित शिवनारायणपुर के किसान त्रिलोकी ने पहली बार मखाना की खेती की है, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने उन्नत बीज उपलब्ध कराने के लिए भागलपुर के कृषि विभाग और बिहार सरकार के कृषि मंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया है। यह खेती इस वजह से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार में मखाना की खेती और उसका उत्पादन उन्नतिशील माना जाता है। बिहार का स्वादिष्ट मखाना विदेशों में भी काफी मांग में रहता है।1
- पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड की पंचायत गोड़ीयर पूर्व में डीलर राहुल कुमार राय द्वारा राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं को प्रति व्यक्ति 4 किलोग्राम की दर से राशन दिया जा रहा है।1
- नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जहाँ एनएच-31 किनारे बनी एक झोपड़ी पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो मासूम बच्चों सहित एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार उजाड़ गया और इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया गया है कि हादसे के वक्त परिवार के सदस्य अपनी झोपड़ी में गहरी नींद में सो रहे थे। ट्रक के पलटते ही खुशियों से भरा उनका आशियाना पल भर में मलबे में बदल गया और बच्चों की किलकारियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं। इस भयावह घटना से नारायणपुर इलाका चीख-पुकार से दहल उठा।1
- बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडाबर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कथित फायरिंग का एक मामला सामने आया है। घटना के बाद, ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही गौर के एसओ अतुल अंजान मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। एसओ अतुल अंजान ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की और पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक असलहा बरामद किया। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1