Shuru
Apke Nagar Ki App…
JEETU Computer 🌟 JEETU Computer 🌟 🖥️ ऑनलाइन काम का भरोसेमंद नाम 🔹 सभी प्रकार के ऑनलाइन फॉर्म 🔹 MP Online | CSC सेवाएं 🔹 आधार कार्ड अपडेट / KYC 🔹 पैन कार्ड | आयुष्मान कार्ड 🔹 जाति | निवास | आय प्रमाण पत्र 🔹 एडमिट कार्ड | रिजल्ट | काउंसलिंग 🔹 छात्रवृत्ति | सरकारी योजनाएं 🔹 प्रिंट | स्कैन | फोटो कॉपी ✅ तेज़ सेवा ✅ सही मार्गदर्शन ✅ उचित शुल्क 📞 संपर्क: 8966921686 🏪 JEETU Computer 👉 आज आएं – काम आज ही पाएं
जीतू कंप्यूटर सेंटर
JEETU Computer 🌟 JEETU Computer 🌟 🖥️ ऑनलाइन काम का भरोसेमंद नाम 🔹 सभी प्रकार के ऑनलाइन फॉर्म 🔹 MP Online | CSC सेवाएं 🔹 आधार कार्ड अपडेट / KYC 🔹 पैन कार्ड | आयुष्मान कार्ड 🔹 जाति | निवास | आय प्रमाण पत्र 🔹 एडमिट कार्ड | रिजल्ट | काउंसलिंग 🔹 छात्रवृत्ति | सरकारी योजनाएं 🔹 प्रिंट | स्कैन | फोटो कॉपी ✅ तेज़ सेवा ✅ सही मार्गदर्शन ✅ उचित शुल्क 📞 संपर्क: 8966921686 🏪 JEETU Computer 👉 आज आएं – काम आज ही पाएं
More news from Rewa and nearby areas
- रीवा ब्रेकिंग यूट्यूबर मनीष पटेल के ऊपर हुई एफ आई आर दर्ज रीवा, आजकल ब्राह्मण समाज के ऊपर अमर्यादित बयान देना प्रचलन बन गया है अभी हाल में विगत दिनों पहले आई ए एस संतोष वर्मा ने बेतुका बयान दिया कि ब्राह्मण हमें अपनी बेटी सौंप दे या हमारे यहां अपनी बेटी की शादी कर दे तो आरक्षण स्वतः समाप्त हो जाएगा अभी यह मामला ठंडा ही पड़ा था कि यू ट्यूबर मनीष पटेल ने रील बनाकर ब्राह्मण समाज की बेटी बहनों पर अशोभनीय टिप्पणी की इसके बाद ब्राह्मण समाज गुस्से से आग बबूला हो गया और मनीष पटेल पर कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक तथा सिविल लाइन थाना में शिकायत की इस शिकायत के दौरान दो दर्जन से अधिक ब्राह्मण समुदाय के लोग उपस्थित रहे इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव सतीश चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कानून ने अपना काम किया मनीष पटेल पर सिविल लाइन थाना में एफ आई आर दर्ज हो गई है अब कोई भी आसानी से ब्राह्मण समाज के ऊपर बेतुका बयान देने से पहले सौ बार सोचेगा ब्राम्हण समाज के प्रदेश सचिव सतीश चौबे आशीष तिवारी शिब्बू करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री प्रशांत सिंह बघेल अनुराग मिश्रा जय कृष्णा पांडेय विपिन द्विवेदी, राजकुमार शुक्ला, पियूष द्विवेदी, ऋषि द्विवेदी, मोहित चतुर्वेदी, कुलदीप शर्मा, हरीश शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का ऐतिहासिक स्वागत हमारे देश के मजदूर, किसान और नौजवान जाग जाए तो देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता - डाॅ पल्लवी पटेल प्रयागराज। अपना दल (कमेरावादी) की इकलौती विधायक एवं सिराथू विधानसभा की लोकप्रिय जननेत्री डॉ. पल्लवी पटेल का बुधवार को करछना विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। रामपुर चौराहा से लेकर कौवा बाजार तक पूरा क्षेत्र “डॉ. पल्लवी पटेल जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। बुधवार को विधानसभा कोरांव में आयोजित संविधान महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहीं डॉ. पल्लवी पटेल जैसे ही करछना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं, सैकड़ों गाड़ियों का विशाल काफिला उनके साथ जुड़ता चला गया। काफिले की भव्यता और जनसमर्थन को देखकर हर कोई अभिभूत नजर आया। रामपुर चौराहे पर अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, नारों और पुष्पवर्षा के बीच कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक काफिले में शामिल हो गए। इसके बाद जैसे ही काफिला कौवा बाजार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गगनभेदी नारों के साथ अपने लोकप्रिय नेता का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और जनता के अपार उत्साह को देखकर विधायक डॉ. पल्लवी पटेल स्वयं वाहन से उतर आईं और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा— अगर हमारे देश के मजदूर, किसान और नौजवान जाग गए तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन यदि ये वर्ग सोया रहा तो सत्ता में बैठे लुटेरे नेता देश को लूटकर गर्त में पहुंचा देंगे। उन्होंने कौवा बाजार में उपस्थित जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मजदूर, किसान और नौजवान एकजुट होकर देश और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां एक सुरक्षित, समतामूलक और सशक्त समाज में जीवन जी सकें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जमुनापार एडवोकेट रमेश चंद पटेल, मंडल सचिव डॉ. रामसागर पटेल, जिला महासचिव जमुनापार नंदलाल पटेल, जिला अध्यक्ष संस्कृत मंच प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच दुर्वेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी रामबाबू पटेल, जिला सचिव शिव बहादुर पटेल, जिला सचिव जगत बहादुर पटेल, जिला व्यापार मंच अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, परमानंद पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बारा ओम जी पटेल, विधानसभा अध्यक्ष करछना एडवोकेट देशराज पटेल, विधानसभा महासचिव करछना शरद पटेल, मानसिंह पटेल, भूषण सिंह पटेल, विमलेश पटेल, श्याम बाबू पटेल, ओकर सेठ, विधानसभा महासचिव बारा महिला मंच अंगूरा देवी, विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच रेशमा बिन्द, एडवोकेट इंद्रजीत पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशाल काफिले के साथ कोरांव के लिए रवाना हुए, जहां संविधान महोत्सव में डॉ. पल्लवी पटेल के विचारों को सुनने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा।2
- कन्या विद्यालय बैकुण्ठपुर में कक्षा 12 वीं का भव्य विदाई समारोह देखिए पूरी खबर1
- यमुनानगर क्षेत्र अंतर्गत बारा विधानसभा से विधायक डॉ. वाचस्पति ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गौहनिया में आयोजित जन्मोत्सव सम्मान समारोह एवं प्रेसवार्ता के दौरान आगामी चुनावों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर उन्होंने न केवल आने वाले चुनाव को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट की, बल्कि अपने अब तक के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में बारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कराए गए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिला है। डॉ. वाचस्पति ने बताया कि विधायक निधि के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में कुल दो सौ पचास मार्गों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कराया गया। इसके अतिरिक्त पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत बासठ मार्गों पर निर्माण कार्य संपन्न कराया गया। त्वरित योजना के माध्यम से सात मार्गों का निर्माण कराया गया, जबकि राज्यांश योजना के तहत चार मार्गों पर कार्य कराए गए। उन्होंने आगे बताया कि नगर पंचायत के परियोजना प्रबंधक के माध्यम से नौ मार्गों का निर्माण कराया गया। वहीं वर्ष दो हजार बाईस से लेकर दो हजार छब्बीस तक चलाए गए विशेष मरम्मत एवं गड्ढा-मुक्त अभियान के अंतर्गत तीन सौ पचानवे मार्गों की मरम्मत कर उन्हें गड्ढा-मुक्त किया गया। इसके अलावा मंडी समिति के माध्यम से भी दस मार्गों का निर्माण कराया गया है। प्रेसवार्ता में विधायक ने बताया कि क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर एक सौ नौ सोलर लाइटें स्थापित की गईं। साथ ही प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरानवे हाई मास्ट लाइटें लगाई गईं, जिससे रात्रिकालीन आवागमन में लोगों को सुविधा मिली। जनसुविधाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में सत्तावन वाटर कूलर स्थापित कराए गए हैं, जिससे राहगीरों, मरीजों और आम नागरिकों को राहत मिली है। स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर तीन सौ उनहत्तर व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मद में कुल सात करोड़ चौदह लाख निन्यानवे हजार पाँच सौ बासठ रुपये की धनराशि संबंधित जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई गई। प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा को अपना धर्म समझा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले चुनाव में यदि जनता चाहेगी और पुनः एक बार सेवा करने का अवसर देगी, तो वे पहले से भी अधिक ऊर्जा, प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ बारा विधानसभा के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास जनता पर है और जनता ही उनका भविष्य तय करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कराए गए विकास कार्य स्वयं उनकी कार्यशैली का प्रमाण हैं और आगे भी विकास की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी। उक्त बातें विधायक डॉ वाचस्पति ने समाजसेवी अर्पित जायसवाल के द्वारा आयोजित उनके भांजे के जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह में प्रेसवार्ता के माध्यम से कही, मौके पर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद श्यामू, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, नितेश निषाद, भाई लाल जायसवाल, अमन पांडेय, सुनील जायसवाल, इंद्रजीत पासी, स्थानीय लोग एवं मीडिया के दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद रहे।2
- Post by Sandeep Raj Thakur1
- Post by Sanjay nishad4
- लखनऊ: सांड का एक युवती को दौड़ाकर पैरों से रौंदने वाला सीसीटीवी वायरल सांड का ये खौफनाक सीसीटीवी सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल स्थानीय लोगों ने यह मंजर देखा तो युवती को सांड के चंगुल से किसी तरह छुड़ाया सांड की चपेट में आई युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज चौक थाना क्षेत्र स्थित चौपटिया का बताया जा रहा वायरल सीसीटीवी वीडियो।1
- Post by Sanjay nishad1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के खौर गांव में तालाब के किनारे बने अंधे यू-टर्न मोड़ पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने उक्त स्थान पर दोनों ओर डिवाइडर लगाए जाने की मांग उठाई है। बताया गया कि इस खतरनाक मोड़ पर पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और वाहन अनियंत्रित होने पर सीधे लोगों के घरों में घुस जाते हैं। ग्रामीणों अनिल सिंह, अजय सिंह, राजू कुशवाहा और विष्णुकांत यादव का कहना है कि यह मोड़ पूरी तरह यू-टर्न आकार में बना है, जहां से क्रशर प्लांटों से जुड़े भारी वाहनों का दिन-रात आवागमन होता रहता है। तेज रफ्तार और सीमित दृश्यता के कारण यहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। गांव के युवा समाजसेवी श्रीकांत यादव ने बताया कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पूर्व में तहसील प्रशासन को लिखित शिकायत देकर डिवाइडर लगवाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि डंपरों और भारी वाहनों के आवागमन के बीच बच्चे अक्सर सड़क किनारे खेलते रहते हैं, ऐसे में जरा-सी चूक भी बड़ी अनहोनी में बदल सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अंधे मोड़ पर दोनों ओर डिवाइडर लगवाकर दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जाए, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1