logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाराबंकी यूपी न्यूज

13 hrs ago
user_राम जी दीक्षित पत्रकार
राम जी दीक्षित पत्रकार
Voice of people Nawabganj, Barabanki•
13 hrs ago
6d90445f-10be-4abf-96b7-f8548fe6be10

बाराबंकी यूपी न्यूज

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजधानी लखनऊ में फेयरवेल पार्टी के नाम पर युवाओं द्वारा सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। महंगी गाड़ियों से खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो थाना बीकेटी क्षेत्र का है, जहां सड़क से लेकर SR Global School के अंदर तक स्टंटबाजी की गई। वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ी के गेट पर बैठकर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ती दिख रही है। ⚠️ ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी चंद व्यूज और लाइक्स के लिए युवाओं द्वारा इस तरह की हरकतें करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि गंभीर हादसों को भी न्योता देता है। आए दिन ऐसे स्टंट के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल उठने लगे हैं। 👮 पुलिस ने शुरू की जांच वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई हो सकती है। ❓ आखिर कब लगेगी लगाम? राजधानी में लगातार बढ़ती स्टंटबाजी की घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और ऐसे स्टंटबाजों पर कब तक सख्त लगाम लगती है। 👉 NATIONAL INDIA TV अपील करता है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जान खतरे में न डालें
    1
    राजधानी लखनऊ में फेयरवेल पार्टी के नाम पर युवाओं द्वारा सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। महंगी गाड़ियों से खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो थाना बीकेटी क्षेत्र का है, जहां सड़क से लेकर SR Global School के अंदर तक स्टंटबाजी की गई। वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ी के गेट पर बैठकर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ती दिख रही है।
⚠️ ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी
चंद व्यूज और लाइक्स के लिए युवाओं द्वारा इस तरह की हरकतें करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि गंभीर हादसों को भी न्योता देता है। आए दिन ऐसे स्टंट के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल उठने लगे हैं।
👮 पुलिस ने शुरू की जांच
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई हो सकती है।
❓ आखिर कब लगेगी लगाम?
राजधानी में लगातार बढ़ती स्टंटबाजी की घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और ऐसे स्टंटबाजों पर कब तक सख्त लगाम लगती है।
👉 NATIONAL INDIA TV अपील करता है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जान खतरे में न डालें
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Police Officer बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by AMARNATH HOTEL
    1
    Post by AMARNATH HOTEL
    user_AMARNATH HOTEL
    AMARNATH HOTEL
    बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग जबरन घर में घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान मारपीट की भी बात सामने आ रही है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग जबरन घर में घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान मारपीट की भी बात सामने आ रही है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ थाना गोमती नगर विस्तार में एक बार फिर रील बनाना युवकों को पड़ा भारी। स्कॉर्पियो कार गाड़ी में लाल नीली बत्ती लगाकर हूटर बजाना पड़ा भारी। G-20 रोड पर बिना नंबर प्लेट लगाए रील बना रहे है युवकों को धर दबोचा विस्तार पुलिस ने। सुधीर अवस्थी इंस्पेक्टर ने देर रात G-20 रोड पर कर रहे गश्त के समय स्कॉर्पियो कार में लाल नीली बत्ती हूटर बजता देख गाड़ी को रोका। गाड़ी में नंबर प्लेट की जगह यादव जाती नाम लिखकर चला रहे गाड़ी को किया सीज ।
    1
    लखनऊ थाना गोमती नगर विस्तार में एक बार फिर रील बनाना युवकों को पड़ा भारी। स्कॉर्पियो कार गाड़ी में लाल नीली बत्ती लगाकर हूटर बजाना पड़ा भारी। G-20 रोड पर बिना नंबर प्लेट लगाए रील बना रहे है युवकों को धर दबोचा विस्तार पुलिस ने। सुधीर अवस्थी इंस्पेक्टर ने देर रात G-20 रोड पर कर रहे गश्त के समय स्कॉर्पियो कार में लाल नीली बत्ती हूटर बजता देख गाड़ी को रोका। गाड़ी में नंबर प्लेट की जगह यादव जाती नाम लिखकर चला रहे गाड़ी को किया सीज ।
    user_लखनऊ मीडिया
    लखनऊ मीडिया
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना करौंदीकला में ग्राम गोपालपुर सरायख्वाजा में दि0- 06.02.2026 को मृतक रोहित व उसके विपक्षीगणों में किसी बात को लेकर वाद विवाद व मारपीट हुई थी जिसमें रोहित को चोटें आयीं थी । जिनका इलाज जनपद जौनपुर से चल रहा था । आज दि0- 22.02.2026 को इलाज के दौरान रोहित की मृत्यु हो गयी है । विधिक कार्यवाही की जा रही है । परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर की बाइट-*
    1
    थाना करौंदीकला में ग्राम गोपालपुर सरायख्वाजा में दि0- 06.02.2026 को मृतक रोहित व उसके विपक्षीगणों में किसी बात को लेकर वाद विवाद व मारपीट हुई थी जिसमें रोहित को चोटें आयीं थी । जिनका इलाज जनपद जौनपुर से चल रहा था । आज दि0- 22.02.2026 को इलाज के दौरान रोहित की मृत्यु हो गयी है । विधिक कार्यवाही की जा रही है । परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर की बाइट-*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    10 hrs ago
  • बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामले को शांत कराने का प्रयास किया। परिवार का कहना है कि एक स्थानीय प्रधान को बीच में डालकर उन्हें समझौते और चुप्पी के लिए दबाव बनाया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने की कोशिश की गई, ताकि घटना की गंभीरता सार्वजनिक न हो सके। परिवार ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के जिला संरक्षक एडवोकेट शिव बरन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे जघन्य अपराध बताते हुए चारों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। भीम आर्मी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संगठन की ओर से पीड़ित परिवार के लिए निम्न मांगें रखी गईं— 👉 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा 👉 परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी 👉खेती के लिए 5 बीघा जमीन का पट्टा 👉फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र न्याय भीम आर्मी का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई ही समाज में कानून का डर पैदा कर सकती है। 👉 क्या दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई?
    1
    बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामले को शांत कराने का प्रयास किया। परिवार का कहना है कि एक स्थानीय प्रधान को बीच में डालकर उन्हें समझौते और चुप्पी के लिए दबाव बनाया गया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने की कोशिश की गई, ताकि घटना की गंभीरता सार्वजनिक न हो सके। परिवार ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के जिला संरक्षक एडवोकेट शिव बरन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे जघन्य अपराध बताते हुए चारों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
भीम आर्मी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
संगठन की ओर से पीड़ित परिवार के लिए निम्न मांगें रखी गईं—
👉 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा
👉 परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी
👉खेती के लिए 5 बीघा जमीन का पट्टा
👉फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र न्याय
भीम आर्मी का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई ही समाज में कानून का डर पैदा कर सकती है।
👉 क्या दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई?
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • झुलसी किशोर की उपचार के दौरान हुई मौत सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार दोपहर थाने से मात्र 100 मीटर दूर खेत में आग की लपटों से घिरी मिली। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने पास के ही पेट्रोप पंप पर काम करने वाले एक युवक का नाम लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला निवासी मैकू के सात बच्चे हैं। इनमें चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। डेढ़ महीने पहले सियार के हमले में घायल मैकू की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर में मैकू की पुत्री प्रीति (17) घर से पानी लेकर शौच के लिए निकली थी। इसके बाद मोहम्मदपुर खाला थाने के पीछे ईंट भट्ठे के पास कुछ जलता देखा गया। साथ में चीखने की आवाज आ रही थी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो प्रीति को जलता देख सन्न रह गए। किसी तरह से आग बुझाकर उसे सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने प्रीति का बयान लिया, तो उसने मोहम्मदपुर खाला चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक का नाम लिया। वह ज्यादा नहीं बोल सकी। पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक पेट्रोल पंप पर नौकरी छोड़कर जा चुका है। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से पेट्रोल का डिब्बा व पानी की बोतल मिली है। छानबीन जारी है। मामला आत्महत्या कर प्रतीत हो रहा है।
    1
    झुलसी किशोर की उपचार के दौरान हुई मौत
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार दोपहर थाने से मात्र 100 मीटर दूर खेत में आग की लपटों से घिरी मिली। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने पास के ही पेट्रोप पंप पर काम करने वाले एक युवक का नाम लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला निवासी मैकू के सात बच्चे हैं। इनमें चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। डेढ़ महीने पहले सियार के हमले में घायल मैकू की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर में मैकू की पुत्री प्रीति (17) घर से पानी लेकर शौच के लिए निकली थी। इसके बाद मोहम्मदपुर खाला थाने के पीछे ईंट भट्ठे के पास कुछ जलता देखा गया। साथ में चीखने की आवाज आ रही थी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो प्रीति को जलता देख सन्न रह गए। किसी तरह से आग बुझाकर उसे सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने प्रीति का बयान लिया, तो उसने मोहम्मदपुर खाला चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवक का नाम लिया। वह ज्यादा नहीं बोल सकी। पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक पेट्रोल पंप पर नौकरी छोड़कर जा चुका है। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से पेट्रोल का डिब्बा व पानी की बोतल मिली है। छानबीन जारी है। मामला आत्महत्या कर प्रतीत हो रहा है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    13 hrs ago
  • लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गंभीर मरीज को महज 19 मिनट में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, पीजीआई से किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर तक मरीज को ले जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। पूरे मार्ग को क्लियर कर एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की गई। इस अभियान का नेतृत्व डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने किया। पुलिस टीम की मुस्तैदी और बेहतर समन्वय के चलते एंबुलेंस बिना किसी बाधा के तय समय में अस्पताल पहुंच सकी। समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचाने में मदद मिली। 🚦 शहरभर में ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता और सेवा भावना की सराहना की जा रही है। नागरिकों ने इसे पुलिस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया
    1
    लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गंभीर मरीज को महज 19 मिनट में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार, पीजीआई से किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर तक मरीज को ले जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। पूरे मार्ग को क्लियर कर एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की गई।
इस अभियान का नेतृत्व डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने किया। पुलिस टीम की मुस्तैदी और बेहतर समन्वय के चलते एंबुलेंस बिना किसी बाधा के तय समय में अस्पताल पहुंच सकी। समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचाने में मदद मिली।
🚦 शहरभर में ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता और सेवा भावना की सराहना की जा रही है। नागरिकों ने इसे पुलिस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Police Officer बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में सफारी सवार दबंगों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। दीपक सिंह और सौरभ सिंह को कथित तौर पर मिलने के बहाने बुलाया गया था। मौके पर पहुंचते ही आरोपियों ने अवैध पिस्टल की बट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में रिशू यादव, विकास, शुभम, अंशू, प्रियांशु और आशीष कन्नौजिया के नाम सामने आए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है और इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    1
    लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में सफारी सवार दबंगों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। दीपक सिंह और सौरभ सिंह को कथित तौर पर मिलने के बहाने बुलाया गया था। मौके पर पहुंचते ही आरोपियों ने अवैध पिस्टल की बट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में रिशू यादव, विकास, शुभम, अंशू, प्रियांशु और आशीष कन्नौजिया के नाम सामने आए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है और इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.