आज दिनांक 16 अप्रैल को पी.एम. श्री स्कूल, रानीगाँव में विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया आज दिनांक 16 अप्रैल को पी.एम. श्री स्कूल, रानीगाँव में विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पी.एल.वी. (PLV) प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: साइबर फ्रॉड: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षा के उपाय। बाल विवाह: बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणाम और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा। घरेलू हिंसा: महिलाओं के अधिकारों और घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानूनी संरक्षण की जानकारी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभुराम चौधरी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। शिविर के अंत में 'कोर्ट वाली दीदी' पहल के तहत कानूनी सहायता के विभिन्न माध्यमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- जालौर गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल कारी भाई बागडे ने राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय का विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया इस दौरान जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानंद भट्ट सहित बैंक के पदाधिकारी मौजूद रहे2
- उदयपुर जिले के कानोड़ क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सरकारी क्वार्टर में एक एएनएम (ANM) द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अनीता मीणा (30 वर्ष) बताया जा रहा है, जो राजपुरा में पदस्थापित थी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनीता मीणा ने डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में यह कदम उठाया। घटना के समय डॉ. बिजारणिया की सीएचसी में नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वे बीच ड्यूटी से ही गायब हो गए। स्थिति को संभालने के लिए डॉ. पवन जाट ने नाइट ड्यूटी संभाली। वहीं, सूत्रों के अनुसार डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया को मगलवाड़ क्षेत्र के आसपास से पकड़कर पूछताछ के लिए लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी कानोड़ CHC पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिंडर चिकित्सालय भेजा गया है। फिलहाल कानोड़ थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। 👉 इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। #UdaipurNews #Kanod #ANMSuicide #BreakingNews #RajasthanNews #PoliceInvestigation #LakeCityNews1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- कपासन मे मनाई अम्बेडकर जयंती2
- *कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम राजस्थान पुलिस दिवस की पूर्व संध्या कार्यक्रम मे 'अपने मोबाइल को चोरो से सुरक्षित रखें कुछ इस तरह से आप अपने मोबाइल को चोरी होने से बचा सकते हैं', के बारे मे आमजन को जागरूक करते हुए।*1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, उप स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में कार्यरत एक महिला चिकित्साकर्मी (ANM) का शव डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर की सीढ़ियों पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान अनीता मीणा के रूप में हुई है। परिजनों ने कानोड़ सीएचसी के ही डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी झाला की चौकी व काया भीला में कृषि विज्ञान केंद्र की मोबाइल वैन द्वारा मिट्टी एवं पानी की जांच कृषि उत्पादन बढ़ाने एवं मृदा स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्राम काया भीला के पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में धरती माता बचाओ अभियान के तहत उर्वरकों का समुचित उपयोग एवं मिट्टी एवं पानी की जांच हेतु मोबाइल वैन का आयोजन किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की टीम ने किसानों के खेतों से मिट्टी एवं पानी के नमूने एकत्रित कर उनकी जांच की। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के विशेषज्ञ नितेश शर्मा ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय-समय पर मिट्टी की जांच कराने से फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की सही मात्रा का पता चलता है, जिससे उर्वरकों का संतुलित उपयोग संभव हो पाता है। साथ ही पानी की गुणवत्ता जांच से सिंचाई के लिए उपयुक्त जल का चयन करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के प्रयोगशाला तकनीकी विशेषज्ञ श्री बाबू राम ने मिट्टी एवं पानी जांच भी किया तथा इसकी उपयोगिता भी बताई, कृषि पर्यवक्षक संगीता चौधरी ने अपना खेत अपना खाद अभियान के बारे में किसानों को जानकारी दी किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध होने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित फसल एवं उर्वरक प्रबंधन की सलाह भी दी। इस कार्यक्रम में कृषक महिला, कृषक, विद्यालय के बालक , बालिकाएं, शिक्षक एवं ग्राम पंचायत झाला की चौकी सरपंच प्रतिनिधि रमेश सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश माली सहित 200 लोगों ने भाग लिया1