logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र खड़का गांव में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, सफाई व्यवस्था लड़खडाई — ग्रामीणों में आक्रोश कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र खड़का गांव में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, सफाई व्यवस्था लड़खडाई — ग्रामीणों में आक्रोश कुण्डल। तहसील मुख्यालय क्षेत्र के खड़का गांव में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। गांव की गलियों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिससे पूरे इलाके में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बन गया है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों का घरों से निकलना दुसव्वार हो रहा है। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि कचरा उठाने के लिए ग्राम पंचायत की गाड़ी तीन-तीन दिनों में एक बार आती है, लेकिन कई बार बिना कचरा उठाए ही वापस चली जाती है। ऐसे में कचरा लगातार जमा होता जा रहा है और गांव में गंदगी का ढेर लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कचरे के ढेरों के कारण मच्छरों और मक्खियों की संख्या तेजी से बढ़ जा रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी मंडराता हुआ नज़र आ रहा है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर भी लोग चिंतित हैं। वहीं सड़कों के किनारे पड़े कचरे से बदबू फैलने के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और सफाई कर्मियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। सफाई व्यवस्था की अनदेखी के कारण गांव की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खड़का गांव में नियमित रूप से कचरा संग्रहण कराया जाए और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि गांव में फैल रही गंदगी से लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

13 hrs ago
user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
RIVENDRA KUMAR SHARMA
Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
13 hrs ago
46b8f4b8-8179-4ba3-9e67-0aa08aca79ae

कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र खड़का गांव में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, सफाई व्यवस्था लड़खडाई — ग्रामीणों में आक्रोश कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र खड़का गांव में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, सफाई व्यवस्था लड़खडाई — ग्रामीणों में आक्रोश कुण्डल। तहसील मुख्यालय क्षेत्र के खड़का गांव में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। गांव की गलियों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिससे पूरे इलाके में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बन गया है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों का घरों से निकलना दुसव्वार हो रहा है। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि कचरा उठाने के लिए ग्राम पंचायत की गाड़ी तीन-तीन दिनों में एक बार आती है, लेकिन कई बार बिना कचरा उठाए ही वापस चली जाती है। ऐसे में कचरा लगातार जमा होता जा रहा है और गांव में गंदगी का ढेर लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कचरे के ढेरों के कारण मच्छरों और मक्खियों की संख्या तेजी से बढ़ जा रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी मंडराता हुआ नज़र आ रहा है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर भी लोग चिंतित हैं। वहीं सड़कों के किनारे पड़े कचरे से बदबू फैलने के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और सफाई कर्मियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। सफाई व्यवस्था की अनदेखी के कारण गांव की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खड़का गांव में नियमित रूप से कचरा संग्रहण कराया जाए और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि गांव में फैल रही गंदगी से लोगों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आखिर कब होंगे संविदा कार्मिक नियमित - डग विधायक नियमित नहीं किया तो पंचायती राज चुनाव का किया जाएगा बहिष्कार - विजय सिंह जयपुर ।डग विधायक कालूराम ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरानमें संविदा कर्मियों को नियमितीकरण को लेकर सरकार से जल्द ही नियमित करने के लिए चेताया और कहा कि सरकार प्रस्ताव 295 के तहत सी.एस.आर रूल्स 2022 के नियम के बिंदु संख्या 20 के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में वर्ष 2023 में नियमितीकरण हेतु 4518 पदों का सृजन किया गया था ।जो वर्ष 24- 25 के बजट में की गई घोषणा एवं वित विभाग द्वारा अक्टूबर 2024 में नियमितीकरण हेतु जारी एसओपी के तहत् कार्मिकों को नियमित किया जाना था लेकिन आज तक इन का नियमितीकरण नहीं किया ।फिर राज्य सरकार द्वारा बजट 2025- 2026 में पुनः इन्हें नियमित करने हेतु घोषणा की गई थी । लेकिन वर्तमान में अब तक पात्र कुल 7046 कार्मिकों का आज तक नियमितीकरण नहीं हुआ ना ही कोई अन्य परिलाभ मिला । राज्य सरकार इन संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की वही बजट सत्र में कहा कि वर्ष 2025 में लगभग 12 से ज्यादा संविदा कार्मिकों की मृत्यु हो चुकी है इन कार्मिकों के परिवारों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मृत कार्मिक के परिवारों को आर्थिक परिणाम भी नहीं दिया गया है जिनके चलते उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। साथ ही उक्त कार्मिकों की सेवा नियम की फाइल वित विभाग से क्लियर हो कर वर्तमान में चिकित्सा विभाग में पड़ी है मै सरकार से मांग करता हु कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत पात्र कार्मिक की फाइल पर जल्द कार्यवाही कर इन्हें सी.एस.आर रूल्स 2022 के बिंदु संख्या 20 के तहत जल्द से जल्द नियमित करने का मुद्दा उठाया है । इस पर सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह शेखावत ने कहा कि अगर समय रहते संविदा कार्मिकों को सरकार नियमित नहीं करती है आगामी पंचायती राज चुनाव का पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार कर जन आंदोलन की चेतावनी दी है ।
    1
    आखिर कब होंगे संविदा कार्मिक नियमित - डग विधायक 
नियमित नहीं किया तो पंचायती राज चुनाव का किया जाएगा बहिष्कार - विजय सिंह
जयपुर ।डग विधायक कालूराम ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरानमें संविदा कर्मियों को नियमितीकरण को लेकर सरकार से जल्द ही नियमित करने के लिए चेताया और कहा कि सरकार  प्रस्ताव 295 के तहत सी.एस.आर रूल्स 2022 के नियम के बिंदु संख्या 20 के तहत राष्ट्रीय  स्वास्थ्य मिशन में  वर्ष 2023 में नियमितीकरण हेतु  4518 पदों  का सृजन किया गया था ।जो वर्ष 24- 25 के बजट में की गई  घोषणा एवं वित विभाग द्वारा  अक्टूबर 2024 में नियमितीकरण हेतु जारी एसओपी के  तहत् कार्मिकों को नियमित किया जाना था लेकिन आज तक इन का नियमितीकरण नहीं किया ।फिर राज्य  सरकार द्वारा बजट 2025- 2026 में पुनः इन्हें नियमित करने हेतु घोषणा की गई थी । लेकिन वर्तमान में अब तक पात्र कुल 7046 कार्मिकों  का आज तक नियमितीकरण नहीं हुआ ना ही कोई अन्य परिलाभ मिला । राज्य सरकार  इन संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की वही बजट सत्र में कहा कि   वर्ष 2025 में लगभग 12 से ज्यादा संविदा कार्मिकों  की  मृत्यु हो चुकी है  इन कार्मिकों के परिवारों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए मृत कार्मिक के परिवारों  को आर्थिक परिणाम भी नहीं दिया गया है जिनके चलते उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। साथ ही उक्त कार्मिकों की सेवा नियम की फाइल वित विभाग से क्लियर  हो कर वर्तमान में चिकित्सा विभाग में पड़ी है मै सरकार से मांग करता हु कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत  पात्र कार्मिक की फाइल पर जल्द कार्यवाही कर इन्हें सी.एस.आर रूल्स 2022 के बिंदु संख्या 20 के तहत जल्द से जल्द नियमित करने का मुद्दा उठाया है ।
इस पर सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह शेखावत ने कहा कि अगर समय रहते संविदा कार्मिकों को सरकार नियमित नहीं करती है आगामी  पंचायती राज चुनाव का  पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार कर जन आंदोलन की चेतावनी दी है ।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • 22 वर्षों से आंखों की रोशनी लौटा रहा गीता देवी मेमोरियल आई हॉस्पिटल, लाखों मरीजों को मिला लाभ लालसोट (दौसा)। क्षेत्र में नेत्र चिकित्सा सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बना गीता देवी मेमोरियल आई हॉस्पिटल पिछले 22 वर्षों से निरंतर गरीब एवं आमजन की सेवा में लगा हुआ है। इस अस्पताल में आधुनिक फेंको (लेंस प्रत्यारोपण) पद्धति से मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार किया जा रहा है, जिससे अब तक लाखों लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक मरीज, जिन्हें पहले उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, आज उन्हें लालसोट में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। अस्पताल में आधुनिक उपकरणों और अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को सुरक्षित और त्वरित उपचार मिल रहा है। अस्पताल के एमडी डॉ. जटाशंकर शर्मा ने बताया कि यहां सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों तथा सरस डेयरी के कर्मचारियों को आरजीएचएस योजना के अंतर्गत भी उपचार की सुविधा दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब मरीजों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है। इसी भावना के साथ वर्षों से लगातार सेवा कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को राहत मिली है। लालसोट स्थित गीता देवी मेमोरियल आई हॉस्पिटल, जहां आधुनिक तकनीक से नेत्र रोगियों का उपचार किया जा रहा है। रिपोर्टर: खेमराज जोशी, लालसोट (दौसा)
    2
    22 वर्षों से आंखों की रोशनी लौटा रहा गीता देवी मेमोरियल आई हॉस्पिटल, लाखों मरीजों को मिला लाभ
लालसोट (दौसा)। क्षेत्र में नेत्र चिकित्सा सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बना गीता देवी मेमोरियल आई हॉस्पिटल पिछले 22 वर्षों से निरंतर गरीब एवं आमजन की सेवा में लगा हुआ है। इस अस्पताल में आधुनिक फेंको (लेंस प्रत्यारोपण) पद्धति से मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार किया जा रहा है, जिससे अब तक लाखों लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई जा चुकी है।
ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक मरीज, जिन्हें पहले उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, आज उन्हें लालसोट में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। अस्पताल में आधुनिक उपकरणों और अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को सुरक्षित और त्वरित उपचार मिल रहा है।
अस्पताल के एमडी डॉ. जटाशंकर शर्मा ने बताया कि यहां सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों तथा सरस डेयरी के कर्मचारियों को आरजीएचएस योजना के अंतर्गत भी उपचार की सुविधा दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब मरीजों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है। इसी भावना के साथ वर्षों से लगातार सेवा कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को राहत मिली है।
लालसोट स्थित गीता देवी मेमोरियल आई हॉस्पिटल, जहां आधुनिक तकनीक से नेत्र रोगियों का उपचार किया जा रहा है।
रिपोर्टर:
खेमराज जोशी, लालसोट (दौसा)
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • पुलिस ने तुरंत वायरलेस किया और लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास कार को रुकवा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस के सामने जिस तरीके से चालक कार तेजी से लेकर भागा, उससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला उस समय का है जब एडिशनल पुलिस कमिश्नर के निर्देशन पर सुभाष चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था पुलिस ने कार को रुकवाने की कोशिश की लेकिन कार सवार रुक नही और ना ही कार का गेट खोला मौका लगते ही वह कार तेजी से लेकर भाग निकला इस घटना को लेकर पुलिस आश्चर्यचकित रह गयी, इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया की चेकिंग के दौरान कार और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है ।बरहाल वह पुलिस के कब्जे में है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    पुलिस ने तुरंत वायरलेस किया और लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास कार को रुकवा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस के सामने जिस तरीके से चालक कार तेजी से लेकर भागा, उससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला उस समय का है जब एडिशनल पुलिस कमिश्नर के निर्देशन पर सुभाष चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था पुलिस ने कार को रुकवाने की कोशिश की लेकिन कार सवार रुक नही  और ना ही  कार का गेट खोला मौका लगते ही वह कार तेजी से लेकर भाग निकला इस घटना को लेकर पुलिस आश्चर्यचकित रह गयी, इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया की चेकिंग के दौरान कार और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है ।बरहाल वह पुलिस के कब्जे में है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Kishan Lal jangid
    1
    Post by Kishan Lal jangid
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Jaipur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • कांग्रेस MLA मुकेश भाकर जी की शादी अच्छा ट्रेंड कर चुकी है... कारण साफ है कि मारवाड़ से ढूंढाड़ तक की रिश्तेदारी और साथ मे दो बड़ी सामाजिक जातियों से वर वधु इन सबके बीच ये तस्वीर भी खास बन गई।
    1
    कांग्रेस MLA मुकेश भाकर जी की शादी अच्छा ट्रेंड कर चुकी है... कारण साफ है कि मारवाड़ से ढूंढाड़ तक की रिश्तेदारी और साथ मे दो बड़ी सामाजिक जातियों से वर वधु 
इन सबके बीच ये तस्वीर भी खास बन गई।
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Tarun Murder Case: गुब्बारा समझने वाली महिला पहली बार बोली, सामने आई पूरी घटना दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। घटना के दौरान मौजूद एक मुस्लिम महिला ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि उसे शुरुआत में लगा था कि कोई गुब्बारा फटा है। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के बयान के बाद मामले की जांच कर रही पुलिस अब पूरे घटनाक्रम को जोड़कर देख रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस सनसनीखेज मामले को लेकर इलाके में लोगों में गुस्सा और डर दोनों का माहौल है। 👉 Breaking News और Latest Updates के लिए Deshtak Media को Follow और Subscribe करें। #TarunMurderCase #DelhiCrime #BreakingNews #CrimeNews #IndiaNews #DeshtakMedia #ViralNews #PoliceInvestigation #DelhiNews #TrendingNews
    1
    Tarun Murder Case: गुब्बारा समझने वाली महिला पहली बार बोली, सामने आई पूरी घटना
दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। घटना के दौरान मौजूद एक मुस्लिम महिला ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि उसे शुरुआत में लगा था कि कोई गुब्बारा फटा है।
बाद में जब सच्चाई सामने आई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के बयान के बाद मामले की जांच कर रही पुलिस अब पूरे घटनाक्रम को जोड़कर देख रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस सनसनीखेज मामले को लेकर इलाके में लोगों में गुस्सा और डर दोनों का माहौल है।
👉 Breaking News और Latest Updates के लिए Deshtak Media को Follow और Subscribe करें।
#TarunMurderCase #DelhiCrime #BreakingNews #CrimeNews #IndiaNews #DeshtakMedia #ViralNews #PoliceInvestigation #DelhiNews #TrendingNews
    user_Ppsingh (Deshtak.com)
    Ppsingh (Deshtak.com)
    Media company आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भारत ओर न्यूजीलैंड मैच के दौरान भारत की ऐतिहासिक जीत पर आतिशबाजी व लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन भी मौजूद था
    3
    भारत ओर न्यूजीलैंड मैच के दौरान भारत की ऐतिहासिक जीत पर आतिशबाजी व लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन भी मौजूद था
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • अवैध रूप से ओवरलोड सरसों तुड़ी के ट्रैक रैणी से टहटडा (रैणी- राजगढ़) की ओर रोड पर जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुघर्टना होने का भी खतरा बना रहता है
    2
    अवैध रूप से ओवरलोड सरसों तुड़ी के ट्रैक रैणी से टहटडा (रैणी- राजगढ़) की ओर  रोड पर जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुघर्टना होने का भी खतरा बना रहता है
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जयपुर : RTO की कार से एक्सीडेंट, RTO ने गलती नहीं मानी तो मौके पर मौजूद लोगों ने कराया गलती का एहसास , मामला जयपुर का बताया जा रहा है हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।
    1
    जयपुर : RTO की कार से एक्सीडेंट, RTO ने गलती नहीं मानी तो मौके पर मौजूद लोगों ने कराया गलती का एहसास , मामला जयपुर का बताया जा रहा है हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।
    user_Neha Chaturvedi
    Neha Chaturvedi
    Local News Reporter Aandhi, Jaipur•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.