Shuru
Apke Nagar Ki App…
NH-84 पर टैंकर पेट्रोल पंप से मात्र 50 मीटर की दूरी पर था। यदि समय पर काबू नहीं पाया जाता, तो भीषण हादसा हो सकता था,शाहपुरा से 3 दमकलें तुरंत रवाना की गईं।
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
NH-84 पर टैंकर पेट्रोल पंप से मात्र 50 मीटर की दूरी पर था। यदि समय पर काबू नहीं पाया जाता, तो भीषण हादसा हो सकता था,शाहपुरा से 3 दमकलें तुरंत रवाना की गईं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Devkaran Gurjar1
- Post by Sagun kumar1
- सरकार। #रेवाड़ी का विश्वास, कांग्रेस के साथ रेवाड़ी नगर परिषद में फैले बीजेपी के भ्रष्टाचार से परेशान जनता इस बार चेयरपर्सन की कांग्रेस उम्मीदवार बहन निहारिका चौधरी जी के साथ है, समर्थन में लोग जुड़ रहे हैं..कारवां बढ़ रहा है दिख रहा है दम, जीत रहे हैं हम बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट का स्थायी समाधान कांग्रेस के पास ही है, हमने गरीबों की भलाई और उनके उत्थान के लिए काम करके दिखाया है। इसलिए जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही है। कांग्रेस जीतेगी, जनता जीतेगी। #हाथ_बदलेगा_हालात1
- संगम नगरी प्रयागराज के ककरहा घाट पर सीवर लाइन के लिए मिट्टी खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां खुदाई कर रहा मजदूर गया प्रसाद (45) मिट्टी की चपेट में आने के चलते दब गया। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से मजदूर के शव को मिट्टी के ढ़ेर से 6 घंटे के बाद जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है। एसीपी अतरसुईया निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिस जगह मजदूर दबा था वहां अधिक मिट्टी होने के चलते रेस्क्यू में थोड़ा दिक्कत आ रही थी, लेकिन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से मजदूर की बॉडी निकाला गया है। एसीपी निकिता श्रीवास्तव के मुताबिक जल निगम की तरफ से ककरहा घाट पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा था। जिसमें दो मजदूर मिट्टी खोदने में लगे थे। इसी दौरान मिट्टी का ढेर गिर गया और मजदूर गया प्रसाद (45) उसकी चपेट में आ गया। फिलहाल पिछले 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर की बॉडी को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया है। मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।4
- कॉल ड्रॉप ने बढ़ाई यूजर की परेशानी, बातचीत में समस्या तो कभी कॉल नहीं सोडावास. सोडावास ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल यूजर को कॉल ड्रॉप व नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल पर बातचीत करते समय अचानक से कॉल कट जाती है। मोबाइल यूजर मनोज जांगिड़ पीपली, मुकेश मीणा चिरूनी, प्रदीप शेरावत सोडावास, संदीप यादव भाईजान पदमाडा, अजय यादव नयागांव,रामपत चौधरी हटूंडी का कहना है कि पिछले कई दिनों से कॉल ड्रॉप की समस्या हो रही है। मोबाइल पर बातचीत करते हुए अचानक से कॉल कट जाती है या फिर सामने वाला व्यक्ति कॉल उठा लेता है तो नेटवर्क समस्या के कारण बातचीत नहीं हो पाती है। फिर कॉल लगाने पर यह आसानी से कांटेक्ट नहीं हो पाती है। कई बार कॉल कांटेक्ट होने के बाद सिर्फ कॉलर की आवाज सुनाई देती है। मोबाइल सिम पर डाटा कंपनियां महंगे रिचार्ज के बाद भी यूजर की कॉल ड्रॉप और नेटवर्क की समस्या को दूर नहीं कर पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के साथ सभी गांवो के लोग मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं जो परेशानी का सामना कर रहे हैं।1
- बहरोड़ शहर में सोमवार दोपहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउसों पर अचानक रेड डाली। यह कार्रवाई ट्रेनी आरपीएस पल्लवी गुप्ता के नेतृत्व में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान कुल 19 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 13 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। कार्रवाई इतनी अचानक थी कि होटल संचालकों और वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। कोतवाली थाना पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन गतिविधियों के पीछे क्या कारण थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- Post by Sagun kumar1
- झालावाड़ जिले के बकानी में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध लकड़ी से भरे हुए पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को जप्त किया यह करवाई उप वन संरक्षक झालावाड़ के सख्त निर्देश के बाद की गई इसके बाद विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया जानकारी के अनुसार वन मंडल झालावाड़ की गश्ती दल को सूचना मिली थी कि बकानी क्षेत्र में ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रूप से लड़कियों का परिवहन किया जा रहा है सूचना मिलने पर टीम ने 5 ट्रैक्टर ट्राली को मय लड़कियों के जप्त कर लिया रेंज वन अधिकारी बकानी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत कानूनी कार्रवाई कर दी गई है और आगे की जांच जारी है इस कार्रवाई के दौरान गश्ती दल प्रभारी विजय सिंह सहायक वनपाल अरुण कुमार वनरक्षक हनुमान प्रसाद और वनरक्षक अमित कुमार सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे4
- .....आज होगा भंडारा व रागनी कंपटीशन सोडावास. सोडावास के समीप चिरूनी गांव बस स्टैंड आस्था का प्रतीक माने जाने वाले हनुमान मंदिर आश्रम पर सोमवार को शोभा यात्रा और कलश यात्रा मंदिर के संत दीपाई नाथ महाराज के सानिध्य में निकाली गई। कार्यक्रम के शुभारंभ का आगाज आश्रम के प्रांगण में हवन यज्ञ, शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ धूमधाम से किया गया। आश्रम के संत दीपाई नाथ महाराज के सानिध्य में महाराज सुखमई नाथ व बालक नाथ की अध्यक्षता की गई। प्रातः काल की बेला में आश्रम के प्रांगण में यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा व कलश यात्रा का भव्य आयोजन ग्रामीणो की देखरेख में हुआ। कलश यात्रा व शोभायात्रा बस स्टैंड चिरूनी से चिरूनी गांव के मुख्य रास्ते से होकर निकाली गई।डीजे की धुन पर श्रद्धालुओ ने धमाल मजाया। इस दौरान बाबा हनुमान जी के जयकारों से आसपास का वातावरण गूंजयमान हो उठा। इस दौरान महिलाओं व पुरुषों व बच्चों ने शोभायात्रा में भाग लेकर पुण्य की प्राप्ति की। .....5 मई को होगा भंडारा व रागनी कंपटीशन... कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री, नितिन सागवान चेयरमेन सरस डेयरी, ललित यादव विधायक मुंडावर, मनजीत चौधरी पूर्व विधायक एवं विशिष्ट अतिथि महेश गुप्ता प्रधान काळूका, इंद्र यादव समाज सेवी, मूलचंद शर्मा सरपंच चिरूनी होंगे। कार्यक्रम का आयोजन चिरूनी के ग्रामीणों के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मशहूर कलाकार रामानंद सांगी एन्ड पार्टी, मुस्कान शर्मा झज्जर, मधुर शर्मा भिवानी सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश करेंगे।1