logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा हरसिंहरायडीह स्थित पैतृक आवास से गिरिडीह के उसरी नदी–हरसिंहरायडीह श्मशान घाट के लिए निकली दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा हरसिंहरायडीह स्थित पैतृक आवास से रविवार को साढ़े 3 बजे गिरिडीह के उसरी नदी–हरसिंहरायडीह श्मशान घाट के लिए निकली। इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा।श्मशान घाट पर राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराई गई।राजकीय सम्मान के अनुरूप पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सशस्त्र सलामी दी गई।

11 hrs ago
user_Shivani Seth
Shivani Seth
गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
11 hrs ago

दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा हरसिंहरायडीह स्थित पैतृक आवास से गिरिडीह के उसरी नदी–हरसिंहरायडीह श्मशान घाट के लिए निकली दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा हरसिंहरायडीह स्थित पैतृक आवास से रविवार को साढ़े 3 बजे गिरिडीह के उसरी नदी–हरसिंहरायडीह श्मशान घाट के लिए निकली। इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा।श्मशान घाट पर राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराई गई।राजकीय सम्मान के अनुरूप पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सशस्त्र सलामी दी गई।

More news from झारखंड and nearby areas
  • भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी को मनाने पहुंचे बीडीओ व सीओ बीडीओ सीओ के साथ प्रयास के बावजूद नहीं माने आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी को मनाने पहुंचे बीडीओ व सीओ बीडीओ सीओ के साथ प्रयास के बावजूद नहीं माने आंदोलनकारी रविवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को दूसरा दिन फोटो नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह के पलामू में नेतरहाट की तर्ज पर विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा । जबकि शनिवार की देर रात नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, अंचल निरीक्षक संजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी रवीन्द्रनाथ महथा, अमीन चेतलाल महतो आंदोलन स्थल पहुंच वार्ता की । यहां सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सरकार की योजना पलामू में नेतरहाट विद्यालय निर्माण करना था । किन्तु पर्याप्त जमीन नहीं मिलने के वजह से परेशानी हो रही है । वन विभाग को पत्राचार किया गया है, किन्तु अब तक वन विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त हुआ है । आंदोलन कर रहे पूर्व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि लंबे समय से ऊपरघाट विकास से अछूता रहा है । यह क्षेत्र नक्सल क्षेत्र के नाम से बदनाम रहा है । अब जब ऊपरघाट के लोग बंदूक छोड़ कलम पकड़ने का काम कर रहे है तो यह क्षेत्र को विकसित करने में सभी मदद करें । उन्होंने कहा कि नावाडीह में कृषि विभाग के जमीन पर स्टेडियम व मॉडल डिग्री कॉलेज तथा वन विभाग के जमीन पर पेक नारायणपुर थाना बन सकता है तो फिर वन विभाग के जमीन पर नेतरहाट विद्यालय निर्माण में दिक्कत क्यों आ रही है । समाजसेवी दीपू अग्रवाल ने कहा कि वन विभाग राज्य सरकार के अधीन है। ऐसे में राज्य सरकार को वन विभाग के जमीन पर विद्यालय निर्माण के दिशा में काम करना चाहिए । ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि पलामू में संवेदक द्वारा काम प्रारंभ करने के बाद अचानक भेंडरा में भूमिपूजन कर काम प्रारंभ करना न्यायसंगत नहीं है । बीडीओ सीओ के भरोसा देने के बावजूद भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक विद्यालय निर्माण का काम पलामू में प्रारंभ नहीं होगा, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा । यहां टेकलाल महतो, जागेश्वर महतो, पूरन महतो, नागेश्वर सिंह, महेन्द्र महतो, जलेश्वर साव, प्रेम महतो, अजय मंडल, कैलाश मंडल आदि उपस्थित थे ।
    1
    भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी को मनाने पहुंचे बीडीओ व सीओ

बीडीओ सीओ के साथ प्रयास के बावजूद नहीं माने आंदोलनकारी 

भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी को मनाने पहुंचे बीडीओ व सीओ
बीडीओ सीओ के साथ प्रयास के बावजूद नहीं माने आंदोलनकारी 
रविवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को दूसरा दिन
फोटो
नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह के पलामू में नेतरहाट की तर्ज पर विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा । जबकि शनिवार की देर रात नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, अंचल निरीक्षक संजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी रवीन्द्रनाथ महथा, अमीन चेतलाल महतो आंदोलन स्थल पहुंच वार्ता की । यहां सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सरकार की योजना पलामू में नेतरहाट विद्यालय निर्माण करना था । किन्तु पर्याप्त जमीन नहीं मिलने के वजह से परेशानी हो रही है । वन विभाग को पत्राचार किया गया है, किन्तु अब तक वन विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त हुआ है । आंदोलन कर रहे पूर्व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि लंबे समय से ऊपरघाट विकास से अछूता रहा है । यह क्षेत्र नक्सल क्षेत्र के नाम से बदनाम रहा है । अब जब ऊपरघाट के लोग बंदूक छोड़ कलम पकड़ने का काम कर रहे है तो यह क्षेत्र को विकसित करने में सभी मदद करें । उन्होंने कहा कि नावाडीह में कृषि विभाग के जमीन पर स्टेडियम व मॉडल डिग्री कॉलेज तथा वन विभाग के जमीन पर पेक नारायणपुर थाना बन सकता है तो फिर वन विभाग के जमीन पर नेतरहाट विद्यालय निर्माण में दिक्कत क्यों आ रही है । समाजसेवी दीपू अग्रवाल ने कहा कि वन विभाग राज्य सरकार के अधीन है।  ऐसे में राज्य सरकार को वन विभाग के जमीन पर विद्यालय निर्माण के दिशा में काम करना चाहिए । ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि पलामू में संवेदक द्वारा काम प्रारंभ करने के बाद अचानक भेंडरा में भूमिपूजन कर काम प्रारंभ करना न्यायसंगत नहीं है । बीडीओ सीओ के भरोसा देने के बावजूद भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक विद्यालय निर्माण का काम पलामू में प्रारंभ नहीं होगा, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा । यहां टेकलाल महतो, जागेश्वर महतो, पूरन महतो, नागेश्वर सिंह, महेन्द्र महतो, जलेश्वर साव, प्रेम महतो, अजय मंडल, कैलाश मंडल आदि उपस्थित थे ।
    user_Ravi Kumar
    Ravi Kumar
    Farmer बेरमो, बोकारो, झारखंड•
    11 hrs ago
  • जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर बैठक। आगामी दुर्गा पूजा व दीपावली को लेकर पुलिस-चेंबर ने की तैयारियों पर चर्चा, एसडीपीओ वसीम रजा ने दिया सुरक्षा का भरोसा।
    1
    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर बैठक।
आगामी दुर्गा पूजा व दीपावली को लेकर पुलिस-चेंबर ने की तैयारियों पर चर्चा, एसडीपीओ वसीम रजा ने दिया सुरक्षा का भरोसा।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • कड़वी है मगर सच है ज़िन्दगी का सच है बताई किसने किसने अनूभव किये है
    1
    कड़वी है मगर सच है ज़िन्दगी का सच है बताई किसने किसने अनूभव किये है
    user_Chandrika Yadav
    Chandrika Yadav
    Voice of people Chanan, Banka•
    1 hr ago
  • बिहार के साथ साथ बांका का भी नाम रौशन #viral #banka #news Khushboo Anand
    1
    बिहार के साथ साथ बांका का भी नाम रौशन 
#viral #banka #news 
Khushboo Anand
    user_Taklu News
    Taklu News
    News Anchor चानन, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • भागलपुर -गंगा ने भागलपुर में बाढ़ का कहर, दियारा क्षेत्र जलमग्न; लोग घर छोड़ने को हुए मजबूर भागलपुर में गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ की स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया है गंगा किनारे बसे दियारा इलाकों में पानी पूरी तरह फैल चुका है, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं नाथनगर प्रखंड के रतीपुर, बैरिया शंकरपुर, अजमेरीपुर, रसीदपुर और श्रीरामपुर समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं इन इलाकों में पानी फैलने के बाद बाढ़ पीड़ितों ने रविंद्र भवन और तिल्हा कोठी जैसे ऊंचे स्थानों पर शरण ली है लेकिन राहत की तलाश में पहुंचे इन परिवारों के सामने भी मुश्किलें कम नहीं हैं रहने, खाने-पीने, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई परिवार खुले स्थानों पर अपना अस्थायी आशियाना बनाने में जुटे हैं बाढ़ पीड़ितों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं, वहीं दूसरी ओर पशुओं के लिए चारे का संकट भी गहराने लगा है बाढ़ के बीच लोग अपने परिवार और मवेशियों को सुरक्षित रखने की जद्दोजहद कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि पानी ने उनका आशियाना छीन लिया है और अब उनके सामने खाने-पीने, रहने और पशुओं के चारे की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है लोगों का आरोप है कि अब तक उन्हें पर्याप्त सरकारी सहायता नहीं मिली है। ऐसे में बाढ़ के बढ़ते पानी के बीच प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित परिवारों तक राहत और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की है
    1
    भागलपुर -गंगा ने भागलपुर में बाढ़ का कहर, दियारा क्षेत्र जलमग्न; लोग घर छोड़ने को हुए मजबूर 
भागलपुर में गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ की स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया है गंगा किनारे बसे दियारा इलाकों में पानी पूरी तरह फैल चुका है, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं नाथनगर प्रखंड के रतीपुर, बैरिया शंकरपुर, अजमेरीपुर, रसीदपुर और श्रीरामपुर समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं इन इलाकों में पानी फैलने के बाद बाढ़ पीड़ितों ने रविंद्र भवन और तिल्हा कोठी जैसे ऊंचे स्थानों पर शरण ली है लेकिन राहत की तलाश में पहुंचे इन परिवारों के सामने भी मुश्किलें कम नहीं हैं रहने, खाने-पीने, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई परिवार खुले स्थानों पर अपना अस्थायी आशियाना बनाने में जुटे हैं बाढ़ पीड़ितों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं, वहीं दूसरी ओर पशुओं के लिए चारे का संकट भी गहराने लगा है बाढ़ के बीच लोग अपने परिवार और मवेशियों को सुरक्षित रखने की जद्दोजहद कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि पानी ने उनका आशियाना छीन लिया है और अब उनके सामने खाने-पीने, रहने और पशुओं के चारे की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है लोगों का आरोप है कि अब तक उन्हें पर्याप्त सरकारी सहायता नहीं मिली है। ऐसे में बाढ़ के बढ़ते पानी के बीच प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित परिवारों तक राहत और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की है
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    21 hrs ago
  • खनिज-खनन विधेयक,काले कानून व जन मुद्दो के सवाल पर 9 सितंबर को भाकपा माले के जिला मुख्यालय पर प्रतिवाद मार्च और सभा के आयोजन की तैयारी को लेकर एग्यारकुण्ड प्रखंड कमिटि की बैठक 6 सितंबर को देर शाम मुगमा कार्यालय में सम्पन्न हुई। सबसे पहले झारखंड के शिक्षा मंत्री की अचानक हुई मृत्यु व भाकपा माले के केंद्रीय नेता कॉमरेड स्वप्न मुखर्जी के पुण्यतिथि पर दो मिनट मौन रहकर श्रध्दांजलि दी गई। संचालन प्रखंड सचिव कॉमरेड बादल चन्द्र बाउरी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र के मोदी-साह सरकार ने किसान-मजदूर,छात्र-नौजवान विरोधी सरकार है।लोकतंत्र-संविधान में मिले अधिकारों को समाप्त कर फासीवादी व्यव्स्था कायम कर रही है।किसानो के काले कानून के बाद,अब मज़दूरों के तमाम अधिकारों को समाप्त कर लेबर कोड लागू कर मजदूरो व ट्रेड युनियन अधिकारों को समाप्त कर रही है।शिक्षा-रोजगार और स्वास्थ्य के सवाल पर सरकार पूरी तरह फैल है। देश के खनिज,खनन विधेयक लागू कर झारखंड के अधिकार समाप्त कर आर्थिक रूप से पंगु बनाने की कोशिश है।इसके खिलाफ में भाकपा माले हर मोर्चे पल आंदोलन तेज करने का आह्वान किया है।इसी के तहत 9 सितंबर को धनबाद में प्रतिवाद दिवस मनाई जाएगी।20-30 सितंबर के बीच हर प्रखंड-अंचल कार्यालय पर जन मुद्दो को लेकर आंदोलन होगें। मोके पर प्रखंड सचिव बादल चन्द्र बाउरी,नागेन्द्र कुमार,मनोरंजन मलिक,कृष्णा सिंह जगदीश शर्मा,मनु सिंह,रामजी यादव,रोशन मिश्रा,विनय सिंह,अभय प्रसाद,जितेंद्र शर्मा,नगेन राय,मधुसूदन दास,पप्पू रहमान,मिथिलेश सिंह,अंजू चटर्जी,मालती देवी,रिन्कु देवी,ज्योति श्रीवास्तव,इंदु देवी,आशानंद सिंह,सत्येंद्र चौहान,राजेन्द्र यादव,नवीन अम्बस्ट,मुकेश बाउरी,राजकुमार सिंह,राजेश यादव,असीम माजी,अमर कर,अभिजीत घोष आदि लोग शामिल थे।
    3
    खनिज-खनन विधेयक,काले कानून व जन मुद्दो के सवाल पर 9 सितंबर को भाकपा माले के जिला मुख्यालय पर प्रतिवाद मार्च और सभा के आयोजन की तैयारी को लेकर एग्यारकुण्ड प्रखंड कमिटि की बैठक 6 सितंबर को देर शाम मुगमा कार्यालय में सम्पन्न हुई।
सबसे पहले झारखंड के शिक्षा मंत्री की अचानक हुई मृत्यु व भाकपा माले के केंद्रीय नेता कॉमरेड स्वप्न मुखर्जी के पुण्यतिथि पर दो मिनट मौन रहकर श्रध्दांजलि दी गई।
संचालन प्रखंड सचिव कॉमरेड बादल चन्द्र बाउरी ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र के मोदी-साह सरकार ने किसान-मजदूर,छात्र-नौजवान विरोधी सरकार है।लोकतंत्र-संविधान में मिले अधिकारों को समाप्त कर फासीवादी व्यव्स्था कायम कर रही है।किसानो के काले कानून के बाद,अब मज़दूरों के तमाम अधिकारों को समाप्त कर लेबर कोड लागू कर मजदूरो व ट्रेड युनियन अधिकारों को समाप्त कर रही है।शिक्षा-रोजगार और स्वास्थ्य के सवाल पर सरकार पूरी तरह फैल है।
देश के खनिज,खनन विधेयक लागू कर झारखंड के अधिकार समाप्त कर आर्थिक रूप से पंगु बनाने की कोशिश है।इसके खिलाफ में भाकपा माले हर मोर्चे पल आंदोलन तेज करने का आह्वान किया है।इसी के तहत 9 सितंबर को धनबाद में प्रतिवाद दिवस मनाई जाएगी।20-30 सितंबर के बीच हर प्रखंड-अंचल कार्यालय पर जन मुद्दो को लेकर आंदोलन होगें।
मोके पर प्रखंड सचिव बादल चन्द्र बाउरी,नागेन्द्र कुमार,मनोरंजन मलिक,कृष्णा सिंह जगदीश शर्मा,मनु सिंह,रामजी यादव,रोशन मिश्रा,विनय सिंह,अभय प्रसाद,जितेंद्र शर्मा,नगेन राय,मधुसूदन दास,पप्पू रहमान,मिथिलेश सिंह,अंजू चटर्जी,मालती देवी,रिन्कु देवी,ज्योति श्रीवास्तव,इंदु देवी,आशानंद सिंह,सत्येंद्र चौहान,राजेन्द्र यादव,नवीन अम्बस्ट,मुकेश बाउरी,राजकुमार सिंह,राजेश यादव,असीम माजी,अमर कर,अभिजीत घोष आदि लोग शामिल थे।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • सुदीब्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई, नम आंखों से नेताओं ने दी श्रद्धांजलि झारखंड के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू के निधन की खबर से पूरे गिरिडीह में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, मथुरा महतो , माले नेता बिनोद सिंह, राजकुमार यादव, राजेश सिन्हा, विधायक नागेन्द्र महतो,भाजपा नेता सुरेश साव, नुनु लाल मरांडी, चुन्नू कांत,और निरंजन राय समेत कई प्रमुख नेताओं ने पहुंचकर सुदीब्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने दिवंगत सुदीब्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन नजर आया। नेताओं ने कहा कि सुदीब्य कुमार सोनू का निधन झारखंड की राजनीति और गिरिडीह के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनप्रतिनिधि और मंत्री के रूप में क्षेत्र के विकास तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। सुदीब्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं।
    4
    सुदीब्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई, नम आंखों से नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू के निधन की खबर से पूरे गिरिडीह में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का पहुंचना लगातार जारी है।
इसी क्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, मथुरा महतो , माले नेता बिनोद सिंह, राजकुमार यादव, राजेश सिन्हा, विधायक नागेन्द्र महतो,भाजपा नेता सुरेश साव, नुनु लाल मरांडी, चुन्नू कांत,और निरंजन राय समेत कई प्रमुख नेताओं ने पहुंचकर सुदीब्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभी नेताओं ने दिवंगत सुदीब्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन नजर आया।
नेताओं ने कहा कि सुदीब्य कुमार सोनू का निधन झारखंड की राजनीति और गिरिडीह के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनप्रतिनिधि और मंत्री के रूप में क्षेत्र के विकास तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभाई।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
सुदीब्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अस्थि विसर्जन, बढ़कर नदी के तट पर विधि-विधान के साथ उनके बेटे श्रेयस ने की…! #SudivyaKumarSonu #सुदिव्यकुमारसोनू #Giridih #GiridihNews #JharkhandNews #Jharkhand #JMM #HemantSoren #AsthiVisarjan #अस्थिविसर्जन #BarakarRiver #ViralVideo #BreakingNews #TrendingNews #HindiNews
    1
    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अस्थि विसर्जन, बढ़कर नदी के तट पर विधि-विधान के साथ उनके बेटे श्रेयस ने की…!
#SudivyaKumarSonu #सुदिव्यकुमारसोनू #Giridih #GiridihNews #JharkhandNews #Jharkhand #JMM #HemantSoren #AsthiVisarjan #अस्थिविसर्जन #BarakarRiver #ViralVideo #BreakingNews #TrendingNews #HindiNews
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter Dhebuadih•
    1 hr ago
  • प्रेम प्रसंग में शादी के बाद हुआ विवाद, घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला...? पीपलियामंडी। नगर के अयोध्या बस्ती क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के बाद शादी को लेकर विवाद होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष से दर्जन भर से अधिक महिला एवं पुरुष पहुंचे और घर में घुसकर जमकर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। प्रेम प्रसंग में शादी के बाद हुआ विवाद, घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला...? पीपलियामंडी। नगर के अयोध्या बस्ती क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के बाद शादी को लेकर विवाद होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष से दर्जन भर से अधिक महिला एवं पुरुष पहुंचे और घर में घुसकर जमकर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।
    1
    प्रेम प्रसंग में शादी के बाद हुआ विवाद, घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला...?

पीपलियामंडी। नगर के अयोध्या बस्ती क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के बाद शादी को लेकर विवाद होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष से दर्जन भर से अधिक महिला एवं पुरुष पहुंचे और घर में घुसकर जमकर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।
प्रेम प्रसंग में शादी के बाद हुआ विवाद, घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला...?
पीपलियामंडी। नगर के अयोध्या बस्ती क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के बाद शादी को लेकर विवाद होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष से दर्जन भर से अधिक महिला एवं पुरुष पहुंचे और घर में घुसकर जमकर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.