logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजपूर की पंचायती बाड़ी में कचरा वाहन चालक से अभद्रता, कर्मचारियों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट राजपुर। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायती बाड़ी में कचरा वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कचरा उठाने के बाद किसी व्यक्ति द्वारा कचरा वाहन चालक के मोबाइल पर फोन कर अभद्र शब्द कहे गए, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। घटना से नाराज कचरा वाहन से जुड़े कर्मचारी अधिकारियों के साथ राजपुर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में हाफिज याकूब के नाम से रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं नाराज कर्मचारियों ने अपनी समस्या बताते हुए अनुविभागीय अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

on 7 March
user_Allrounder Rahul Gupta
Allrounder Rahul Gupta
पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
on 7 March

राजपूर की पंचायती बाड़ी में कचरा वाहन चालक से अभद्रता, कर्मचारियों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट राजपुर। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायती बाड़ी में कचरा वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कचरा उठाने के बाद किसी व्यक्ति द्वारा कचरा वाहन चालक के मोबाइल पर फोन कर अभद्र शब्द कहे गए, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। घटना से नाराज कचरा वाहन से जुड़े कर्मचारी अधिकारियों के साथ राजपुर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में हाफिज याकूब के नाम से रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं नाराज कर्मचारियों ने अपनी समस्या बताते हुए अनुविभागीय अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालीकुंडी में कनेर नदी पर बनने वाले नए पुल का भूमिपूजन शनिवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे निर्धारित था, लेकिन विभागीय अधिकारी करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे। इस देरी को लेकर विधायक मोंटू सोलंकी ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में समय का विशेष ध्यान रखा जाए। करीब 79.80 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 377.70 लाख रुपये की लागत आएगी। पुल बनने से कालीकुंडी सहित आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर बारिश के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी और आवागमन सुरक्षित व सुगम हो सकेगा। विधायक ने निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए खुशी जताई।
    1
    सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालीकुंडी में कनेर नदी पर बनने वाले नए पुल का भूमिपूजन शनिवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे निर्धारित था, लेकिन विभागीय अधिकारी करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे। इस देरी को लेकर विधायक मोंटू सोलंकी ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में समय का विशेष ध्यान रखा जाए।
करीब 79.80 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 377.70 लाख रुपये की लागत आएगी। पुल बनने से कालीकुंडी सहित आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर बारिश के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी और आवागमन सुरक्षित व सुगम हो सकेगा।
विधायक ने निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए खुशी जताई।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सतना केंद्रीय जेल में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़े, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कथा आयोजन को लेकर जेल परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा।
    1
    सतना केंद्रीय जेल में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शनिवार को  कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़े, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कथा आयोजन को लेकर जेल परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Anjad, Barwani•
    1 hr ago
  • कालीबावड़ी। देश की राजधानी दिल्ली में संचालित ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की संचालिका साध्वी राधिका पटेल इन दिनों आस्था, सेवा और संकल्प की अद्भुत मिसाल पेश कर रही हैं। वे मां नर्मदा की पवित्र पैदल परिक्रमा पर निकली हुई हैं, जिसकी शुरुआत ओंकारेश्वर से की गई थी। उनकी इस तपस्या को अब 100 दिन पूरे हो चुके हैं। गुरुवार को नर्मदा परिक्रमा मार्ग स्थित ग्राम कालीबावड़ी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम मंदिर में कालीबावड़ी युवा जागृति मंच, मां नर्मदा सदाव्रत समिति एवं मां गायत्री भजन मंडली के सदस्यों ने श्रीफल व पुष्पमाला से आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे प्रश्न किया कि इतनी कम उम्र में नर्मदा परिक्रमा का संकल्प क्यों? इस पर राधिका ने सहज भाव से कहा, “ज्ञान प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। युवावस्था ही अध्यात्म को समझने का सर्वोत्तम समय है। यदि मन में दृढ़ संकल्प, सेवा भाव और चरित्र हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।” उन्होंने बताया कि परिक्रमा के दौरान उन्हें अनेक संतों और मनीषियों का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिससे उनके विचारों में और अधिक परिपक्वता आई है। साथ ही उन्होंने नर्मदा तट की स्वच्छता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जागरूकता की आवश्यकता है। वे यात्रा के दौरान युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर शपथ भी दिला रही हैं। गुरुवार को कालीबावड़ी पहुंचने के बाद उन्होंने मां नर्मदा परिक्रमा वासियों को भोजन प्रसादी सेवा देने वाले ओमू राठौड़ के निवास पर रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार सुबह ग्राम के अशोक सेन के यहां स्वल्पाहार ग्रहण कर वे रेवाकुंड मांडू के दर्शनों के लिए रवाना हुईं। अपने जीवन संघर्ष साझा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के नर्मदा तट स्थित देवगुआ में उनका बचपन बीता। मात्र 10 वर्ष की आयु में ही उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत लेकर स्वयं को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। जबलपुर में कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद उन्होंने आईएएस बनने का लक्ष्य लेकर दिल्ली का रुख किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन सीमित प्रयासों के कारण अंतिम चयन नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की स्थापना की, जहां गरीब एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क या कम शुल्क में उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस सहित अन्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित हो चुके हैं। पिछले डेढ़ माह से जारी इस पदयात्रा का उद्देश्य मानव उत्थान के माध्यम से राष्ट्र उत्थान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “आपके भीतर असीम ऊर्जा है। जो भी कार्य करें, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से करें। भय और संशय को त्यागेंगे, तभी जीवन में महान लक्ष्य प्राप्त होंगे।” इसके बाद वे मां नर्मदा आश्रम अन्न क्षेत्र, ग्राम बड़ी छितरी पहुंचीं, जहां उन्होंने आश्रम में चल रहे आश्रय स्थल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान आश्रम से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं—सुरेंद्र, अशोक सेन आयुष कर्मा,गिरजेश राठौड़, और कांति बापू ने उनका स्वागत
    4
    कालीबावड़ी। देश की राजधानी दिल्ली में संचालित ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की संचालिका साध्वी राधिका पटेल इन दिनों आस्था, सेवा और संकल्प की अद्भुत मिसाल पेश कर रही हैं। वे मां नर्मदा की पवित्र पैदल परिक्रमा पर निकली हुई हैं, जिसकी शुरुआत ओंकारेश्वर से की गई थी। उनकी इस तपस्या को अब 100 दिन पूरे हो चुके हैं।
गुरुवार को नर्मदा परिक्रमा मार्ग स्थित ग्राम कालीबावड़ी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम मंदिर में कालीबावड़ी युवा जागृति मंच, मां नर्मदा सदाव्रत समिति एवं मां गायत्री भजन मंडली के सदस्यों ने श्रीफल व पुष्पमाला से आत्मीय अभिनंदन किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे प्रश्न किया कि इतनी कम उम्र में नर्मदा परिक्रमा का संकल्प क्यों? इस पर राधिका ने सहज भाव से कहा, “ज्ञान प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती। युवावस्था ही अध्यात्म को समझने का सर्वोत्तम समय है। यदि मन में दृढ़ संकल्प, सेवा भाव और चरित्र हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।”
उन्होंने बताया कि परिक्रमा के दौरान उन्हें अनेक संतों और मनीषियों का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिससे उनके विचारों में और अधिक परिपक्वता आई है। साथ ही उन्होंने नर्मदा तट की स्वच्छता को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जागरूकता की आवश्यकता है। वे यात्रा के दौरान युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर शपथ भी दिला रही हैं।
गुरुवार को कालीबावड़ी पहुंचने के बाद उन्होंने मां नर्मदा परिक्रमा वासियों को भोजन प्रसादी सेवा देने वाले ओमू राठौड़ के निवास पर रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार सुबह ग्राम के अशोक सेन के यहां स्वल्पाहार ग्रहण कर वे रेवाकुंड मांडू के दर्शनों के लिए रवाना हुईं।
अपने जीवन संघर्ष साझा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के नर्मदा तट स्थित देवगुआ में उनका बचपन बीता। मात्र 10 वर्ष की आयु में ही उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत लेकर स्वयं को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। जबलपुर में कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद उन्होंने आईएएस बनने का लक्ष्य लेकर दिल्ली का रुख किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन सीमित प्रयासों के कारण अंतिम चयन नहीं हो सका।
इसके बाद उन्होंने ‘अपराजिता आईएएस एकेडमी’ की स्थापना की, जहां गरीब एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को नि:शुल्क या कम शुल्क में उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस सहित अन्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित हो चुके हैं।
पिछले डेढ़ माह से जारी इस पदयात्रा का उद्देश्य मानव उत्थान के माध्यम से राष्ट्र उत्थान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “आपके भीतर असीम ऊर्जा है। जो भी कार्य करें, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से करें। भय और संशय को त्यागेंगे, तभी जीवन में महान लक्ष्य प्राप्त होंगे।”
इसके बाद वे मां नर्मदा आश्रम अन्न क्षेत्र, ग्राम बड़ी छितरी पहुंचीं, जहां उन्होंने आश्रम में चल रहे आश्रय स्थल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान आश्रम से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं—सुरेंद्र, अशोक सेन आयुष कर्मा,गिरजेश राठौड़, और कांति बापू ने उनका स्वागत
    user_Ashok sen
    Ashok sen
    Local News Reporter मनावर, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नमस्ते कुक्षी मे आपका मोनेष शोभा जय आप देख रहे है एमपी इलेवन न्यूज़ *तपस्वीयो के अनुमोदनार्थ निकली शोभयात्रा, नगर में हुआ अभिनन्दन* *कुक्षी* प्रभु आराधना में वर्षीतप के आराधक नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी चिराग प्रवीण जी जैन (टांडा वाला ) एवं उनकी बहन सौ. पायल अर्पित जी बाफना (रतलाम ) के वर्षीतप अनुमोदनार्थ उत्सव का आयोजन किया गया। तपस्वीयो की शोभायात्रा नगर के विजय स्तम्भ चौराहा से निकल कर नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जहा विभिन्न सामाजिक संघठनों के साथ त्रिस्तुतीक जैन श्री संघ द्वारा तपस्वीयो का बहुमान किया गया। शोभायात्रा स्थानीय हीरा पेलेस पर समाप्त हुई आयोजित सभा में जैन श्री संघ अध्यक्ष श्री मनोहर लाल जी पौराणिक एवं टांडा श्री संघ के निर्मल जी श्री श्रीमाल ने तपस्वीयो में बहुमान में सम्बोधन दिया। तपस्वीयो के अनुमोदनार्थ आयोजित उत्सव में प्रवीण कुमार अनोखीलाल जी व्होरा (टांडा वाला ) कुक्षी द्वारा श्री संघ का स्वामीवात्सल्य का आयोजन हीरा पेलेस पर किया गया।
    1
    नमस्ते कुक्षी
मे आपका मोनेष शोभा जय
आप देख रहे है एमपी इलेवन न्यूज़
*तपस्वीयो के अनुमोदनार्थ निकली शोभयात्रा, नगर में हुआ अभिनन्दन*
*कुक्षी* 
प्रभु आराधना में वर्षीतप के आराधक नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी चिराग प्रवीण जी जैन (टांडा वाला ) एवं उनकी बहन सौ. पायल अर्पित जी बाफना (रतलाम ) के वर्षीतप अनुमोदनार्थ उत्सव का आयोजन किया गया। तपस्वीयो की शोभायात्रा नगर के विजय स्तम्भ चौराहा से निकल कर नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जहा विभिन्न सामाजिक संघठनों के साथ त्रिस्तुतीक जैन श्री संघ द्वारा तपस्वीयो का बहुमान किया गया। शोभायात्रा स्थानीय हीरा पेलेस पर समाप्त हुई आयोजित सभा में जैन श्री संघ अध्यक्ष श्री मनोहर लाल जी पौराणिक एवं टांडा श्री संघ के निर्मल जी श्री श्रीमाल ने तपस्वीयो में बहुमान में सम्बोधन दिया।
तपस्वीयो के अनुमोदनार्थ आयोजित उत्सव में प्रवीण कुमार अनोखीलाल जी व्होरा (टांडा वाला ) कुक्षी द्वारा श्री संघ का स्वामीवात्सल्य का आयोजन हीरा पेलेस पर किया गया।
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पानसेमल। प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में BJP क्षेत्रीय संगठनमंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया।
    1
    पानसेमल। प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में BJP क्षेत्रीय संगठनमंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महामहिम राज्यपाल का खरगोन प्रवास रक्षा अस्पताल में सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में होंगे शामिल खरगोन 03 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल शनिवार, 04 अप्रैल 2026 को खरगोन जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे दोपहर 1.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा खरगोन आगमन करेंगे। आगमन के पश्चात महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 1.50 बजे कार द्वारा सनावद रोड स्थित रक्षा अस्पताल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.00 बजे रक्षा अस्पताल पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 2.00 बजे से 3.40 बजे तक सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण करेंगे एवं सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम उपरांत महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 3.40 बजे हेलिपैड, खरगोन से मांडव के लिए प्रस्थान करेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल के इस प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
    1
    महामहिम राज्यपाल का खरगोन प्रवास
रक्षा अस्पताल में सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में होंगे शामिल
खरगोन 03 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल शनिवार, 04 अप्रैल 2026 को खरगोन जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे दोपहर 1.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा खरगोन आगमन करेंगे।
आगमन के पश्चात महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 1.50 बजे कार द्वारा सनावद रोड स्थित रक्षा अस्पताल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.00 बजे रक्षा अस्पताल पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 2.00 बजे से 3.40 बजे तक सिकल सेल यूनिट का लोकार्पण करेंगे एवं सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम उपरांत महामहिम राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 3.40 बजे हेलिपैड, खरगोन से मांडव के लिए प्रस्थान करेंगे। महामहिम राज्यपाल श्री पटेल के इस प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पूर्व विधायक व इंदौर बीजेपी के वरिष्ठ कद्दावर नेता सत्तन गुरु जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखे इस वायरल वीडियो को। like share and subscribe jarur kare।
    1
    पूर्व विधायक व इंदौर बीजेपी के वरिष्ठ कद्दावर नेता सत्तन गुरु जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखे इस वायरल वीडियो को।
like share and subscribe jarur kare।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजपुर, जिला बड़वानी राजपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दबिश देकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में कुल 115 पेटी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब में 45 पेटी गोवा, 45 पेटी बेकपाइपर, 2 पेटी मैजिक मूवमेंट, 9 पेटी लंदन प्राइड, 8 पेटी रॉयल स्टेज, 1 पेटी बकार्डी, 1 पेटी सिग्नेचर और 4 पेटी किंगफिशर शामिल हैं। थाना प्रभारी विक्रमसिंह बामनिया के अनुसार, यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई। फिलहाल इस मामले में आरोपी अज्ञात है, लेकिन पुलिस द्वारा जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    1
    राजपुर, जिला बड़वानी
राजपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दबिश देकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में कुल 115 पेटी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब में 45 पेटी गोवा, 45 पेटी बेकपाइपर, 2 पेटी मैजिक मूवमेंट, 9 पेटी लंदन प्राइड, 8 पेटी रॉयल स्टेज, 1 पेटी बकार्डी, 1 पेटी सिग्नेचर और 4 पेटी किंगफिशर शामिल हैं।
थाना प्रभारी विक्रमसिंह बामनिया के अनुसार, यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई। फिलहाल इस मामले में आरोपी अज्ञात है, लेकिन पुलिस द्वारा जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.