logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करना है तो तरीके से भ्रष्टाचार करते हैं, शायद यही सोच कर जिला परिषद अध्यक्ष फंड लिया गया। सड़क और नाला निर्माण कुछ महीने पहले हुआ ही है और हालत ऐसी की फिर से नाला और सड़क बनाने का जरूरत पड़ गया। बहादुरपुर देकुली वार्ड संख्या 3 में जिला परिसद अध्यक्ष के द्वारा अनुसंशित से बना हुआ यह सड़क और नाला ऐसा है कि बनने के बाद किसी घर का पानी नाले के बजाय सड़क पर बहती है और नाले से पानी का कोई निकासी ही नही है।

2 hrs ago
user_JAN PAD Digital News
JAN PAD Digital News
Media company Darbhanga, Bihar•
2 hrs ago

करना है तो तरीके से भ्रष्टाचार करते हैं, शायद यही सोच कर जिला परिषद अध्यक्ष फंड लिया गया। सड़क और नाला निर्माण कुछ महीने पहले हुआ ही है और हालत ऐसी की फिर से नाला और सड़क बनाने का जरूरत पड़ गया। बहादुरपुर देकुली वार्ड संख्या 3 में जिला परिसद अध्यक्ष के द्वारा अनुसंशित से बना हुआ यह सड़क और नाला ऐसा है कि बनने के बाद किसी घर का पानी नाले के बजाय सड़क पर बहती है और नाले से पानी का कोई निकासी ही नही है।

More news from Bihar and nearby areas
  • dmch road laheriasarai road sahi nahi hai bike wala car wala toto wala
    1
    dmch road laheriasarai road sahi nahi hai bike wala car wala toto wala
    user_Amar kumar
    Amar kumar
    Medical Lab Darbhanga, Bihar•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के आलोक में जिले के सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम कौशल कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इन शिविरों का आयोजन प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पंचायत स्तर पर उपस्थित रहकर आम जनता से प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं को सुलभ बनाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। बंगाल जीत की खुशी दरभंगा में: लहेरियासराय टावर पर BJP कार्यकर्ताओं का जश्न, ढोल-गुलाल के साथ झालमुरी का स्वाद बंगाल सहित कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की खुशी अब दरभंगा तक पहुंच गई है… लहेरियासराय टावर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया… ढोल-नगाड़ों की गूंज, गुलाल की रंगत और मिठाइयों की मिठास… दरभंगा के लहेरियासराय टावर पर BJP कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूबे नजर आए… कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई, मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी भी की गई… इस दौरान सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक मुरारी मोहन झा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता इस जश्न में शामिल हुए… जश्न की सबसे खास बात ये रही कि बंगाल की मशहूर झालमुरी का स्वाद भी दरभंगा में देखने को मिला… नेता और कार्यकर्ता झालमुरी स्टॉल पर जुटे और इस खास अंदाज़ में जीत का जश्न मनाया… तो बंगाल की जीत का रंग अब दरभंगा में भी साफ दिख रहा है… जहां जश्न में ढोल, गुलाल के साथ झालमुरी भी खास आकर्षण बनी रही…
    1
    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के आलोक में जिले के सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम कौशल कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इन शिविरों का आयोजन प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पंचायत स्तर पर उपस्थित रहकर आम जनता से प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं को सुलभ बनाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
बंगाल जीत की खुशी दरभंगा में: लहेरियासराय टावर पर BJP कार्यकर्ताओं का जश्न, ढोल-गुलाल के साथ झालमुरी का स्वाद
बंगाल सहित कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की खुशी अब दरभंगा तक पहुंच गई है…
लहेरियासराय टावर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया…
ढोल-नगाड़ों की गूंज, गुलाल की रंगत और मिठाइयों की मिठास…
दरभंगा के लहेरियासराय टावर पर BJP कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूबे नजर आए…
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई, मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी भी की गई…
इस दौरान सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक मुरारी मोहन झा,
पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी समेत
कई नेता और कार्यकर्ता इस जश्न में शामिल हुए…
जश्न की सबसे खास बात ये रही कि बंगाल की मशहूर झालमुरी का स्वाद भी दरभंगा में देखने को मिला…
नेता और कार्यकर्ता झालमुरी स्टॉल पर जुटे और इस खास अंदाज़ में जीत का जश्न मनाया…
तो बंगाल की जीत का रंग अब दरभंगा में भी साफ दिख रहा है…
जहां जश्न में ढोल, गुलाल के साथ झालमुरी भी खास आकर्षण बनी रही…
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    21 hrs ago
  • नाली सफाई नहीं हो रहा है। गली की सड़क भी टूट गईं है। मुखिया के द्वारा कोई भी काम नहीं हो रहा है। ग्राम -पहाड़पुर , पंचायत जोरजा, बहेड़ी,दरभंगा, 847101
    1
    नाली सफाई नहीं हो रहा है।
गली की सड़क भी टूट गईं है।
मुखिया के द्वारा कोई भी काम नहीं हो रहा है।
ग्राम -पहाड़पुर , पंचायत जोरजा, बहेड़ी,दरभंगा, 847101
    user_Saddam hussain
    Saddam hussain
    बहेरी, दरभंगा, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Rishu kumar yadav
    1
    Post by Rishu kumar yadav
    user_Rishu kumar yadav
    Rishu kumar yadav
    गायघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्तों को तार-तार करते हुए बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी।
    1
    कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्तों को तार-तार करते हुए बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी।
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    8 hrs ago
  • hamara Gali kab se kharab hai nahin banaa raha hai koi bhi
    1
    hamara Gali kab se kharab hai nahin banaa raha hai koi bhi
    user_Arjun Kumar Das
    Arjun Kumar Das
    मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    9 hrs ago
  • दरभंगा में खुला SPYKAR का नया शोरूम, शहर की कई नामचीन हस्तियां पहुंचे उद्घाटन समारोह में Darpan24 News
    1
    दरभंगा में खुला SPYKAR का नया शोरूम, शहर की कई नामचीन हस्तियां पहुंचे उद्घाटन समारोह में
Darpan24 News
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter Darbhanga, Bihar•
    3 hrs ago
  • बेनीपट्टी प्रखंड के ब्रह्मपुर चतरा गांव में दो दिवसीय चौथा बुद्ध पूर्णिमा सह बहुजन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत पासवान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि विचार, जागृति और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में बहुजन समाज के चिंतक, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक मंच पर एकत्र होकर समता, बंधुत्व और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की गई। दो दिवसीय इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विचार गोष्ठियों और सामाजिक संवाद के माध्यम से बहुजन समाज की एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
    1
    बेनीपट्टी प्रखंड के ब्रह्मपुर चतरा गांव में दो दिवसीय चौथा बुद्ध पूर्णिमा सह बहुजन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत पासवान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि विचार, जागृति और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में बहुजन समाज के चिंतक, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक मंच पर एकत्र होकर समता, बंधुत्व और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की गई।
दो दिवसीय इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विचार गोष्ठियों और सामाजिक संवाद के माध्यम से बहुजन समाज की एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    9 hrs ago
  • जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमबार को समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आयोजित “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।* *यह जनसंवाद कार्यक्रम आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में आने वाली कठिनाइयों का समाधान उपलब्ध कराने तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान शिव शंकर यादव साo सिधपकला हरही अंचल थाना लदनिया के द्वारा हिस्से में मिली मौजा सिधपकला खेसरा नं 1867 नया 4688 पुराना रकवा 2 कट्ठा 17 धूर जमीन भतीजे के द्वारा खाली नहीं करने एवं जमीन का बंटवारा बराबर में नहीं करने के संबंध में शिकायत किया। वही रघौली प्रखंड बिस्फी निवासी उमेश पासवान ने अनुकंपा के आधार पर अनुज्ञप्ति निर्गत करने के संबंध में आवेदन दिया। कामेश्वर लाल दास भैरवस्थान ग्राम खैरा प्रखंड झंझारपुर निवासी ने सरकारी रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित शिकायत किया। प्रखंड रहिका ग्राम नाजिरपुर निवासी देव नारायण ने असामाजिक तत्वों के द्वारा नाजायज संगठन बनाकर हमारे जमीन को दखल करने के संबंध में शिकायत किया गया। मोहम्मद अली हसन कोतवाली चौक निवासी के द्वारा निजी जमीन में जबरन रास्ता निकालने के प्रयास करने से संबंधित शिकायत किया। लक्ष्मी देवी समाजसेविका भगवती स्थान आर के कॉलेज मधुबनी निवासी ने मध्य विद्यालय सप्ता शहरी विद्यालय की जमीन कम होने के कारण बिहार सरकार की जमीन नगर निगम वार्ड नं 13 सप्ता टीचिंग ग्राउंड 4 बीघा 16 कट्ठा रकवा स्थानांतरण करने के संबंध में आवेदन दिया।* *कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहे तथा जिले भर से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।* *जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।* *उन्होंने कहा कि “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जनहितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाना है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक त्वरित सेवा उपलब्ध हो
    3
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमबार को समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आयोजित “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।* 
*यह जनसंवाद कार्यक्रम आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में आने वाली कठिनाइयों का समाधान उपलब्ध कराने तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान शिव शंकर यादव साo सिधपकला हरही अंचल थाना लदनिया के द्वारा हिस्से में मिली मौजा सिधपकला खेसरा नं 1867 नया 4688 पुराना रकवा 2 कट्ठा 17 धूर जमीन भतीजे के द्वारा खाली नहीं करने एवं जमीन का बंटवारा बराबर में नहीं करने के संबंध में शिकायत किया। वही रघौली प्रखंड बिस्फी निवासी उमेश पासवान ने अनुकंपा के आधार पर अनुज्ञप्ति निर्गत करने के संबंध में आवेदन दिया। कामेश्वर लाल दास भैरवस्थान ग्राम खैरा प्रखंड झंझारपुर निवासी ने सरकारी रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित शिकायत किया। प्रखंड रहिका ग्राम नाजिरपुर निवासी देव नारायण ने असामाजिक तत्वों के द्वारा नाजायज संगठन बनाकर हमारे जमीन को दखल करने के संबंध में शिकायत किया गया। मोहम्मद अली हसन कोतवाली चौक निवासी के द्वारा निजी जमीन में जबरन रास्ता निकालने के प्रयास करने से संबंधित शिकायत किया। लक्ष्मी देवी समाजसेविका भगवती स्थान आर के कॉलेज मधुबनी निवासी ने मध्य विद्यालय सप्ता शहरी विद्यालय की जमीन कम होने के कारण बिहार सरकार की जमीन नगर निगम वार्ड नं 13 सप्ता टीचिंग ग्राउंड 4 बीघा 16 कट्ठा रकवा स्थानांतरण करने के संबंध में आवेदन दिया।* *कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहे तथा जिले भर से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।* *जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।*
*उन्होंने कहा कि “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जनहितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाना है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक त्वरित सेवा उपलब्ध हो
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.