श्रद्धा के संग पर्यावरण संरक्षण का संदेश, समेलिया मेले में जनजागरण कर लौटे पर्यावरण सेवक भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल श्रद्धा के संग पर्यावरण संरक्षण का संदेश, समेलिया मेले में जनजागरण कर लौटे पर्यावरण सेवक भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के बैनर तले पर्यावरण सेवकों ने दो दिन जिले के समेलिया धाम मेले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया।अभियान के दौरान मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं,दुकानदारों एवं आमजन को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उसके स्थान पर कपड़े की थैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।साथ ही स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी का आह्वान किया । टीम के राष्ट्रीय प्रभारी एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद् खमुराम बिश्नोई ने बताया कि धार्मिक मेले केवल आस्था के केंद्र नहीं बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देने का भी सशक्त माध्यम हैं।इसी उद्देश्य से टीम ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने,कपड़े की थैली का उपयोग करने,भोजन की बर्बादी रोकने,जल संरक्षण अपनाने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे दर्शन के साथ प्रकृति की सेवा का भी संकल्प लें तथा अपने घर और समाज में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं।वहीं दुकानदारों से आग्रह किया गया कि वे ग्राहकों को पॉलिथीन की जगह कपड़े अथवा अन्य पर्यावरण-अनुकूल थैले उपलब्ध कराएं ताकि प्लास्टिक प्रदूषण को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। पर्यावरण सेवक एवं स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव की नींव बनते हैं।यदि प्रत्येक व्यक्ति पॉलिथीन का त्याग कर पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ,सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। इस अभियान में पर्यावरण सेवक खमुराम बिश्नोई,अरमान कङवासरा,पूनाराम मांजु फनकार,जगदीश प्रसाद विश्नोई,वगताराम भाम्भु,मोहनलाल गोदारा खडाली, एडवोकेट शारदा व निरमा विश्नोई ने तन-मन से समर्पित होकर श्रद्धालुओं और दुकानदारों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।अभियान के समापन पर पर्यावरण सेवक अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुए। मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने टीम के इस जनजागरण अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।
श्रद्धा के संग पर्यावरण संरक्षण का संदेश, समेलिया मेले में जनजागरण कर लौटे पर्यावरण सेवक भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल श्रद्धा के संग पर्यावरण संरक्षण का संदेश, समेलिया मेले में जनजागरण कर लौटे पर्यावरण सेवक भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के बैनर तले पर्यावरण सेवकों ने दो दिन जिले के समेलिया धाम मेले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया।अभियान के दौरान मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं,दुकानदारों एवं आमजन को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उसके स्थान पर कपड़े की थैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।साथ ही स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी का आह्वान किया । टीम के राष्ट्रीय प्रभारी एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद् खमुराम बिश्नोई ने बताया कि धार्मिक मेले केवल आस्था के केंद्र नहीं बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देने का भी सशक्त माध्यम हैं।इसी उद्देश्य से टीम ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक
से दूरी बनाने,कपड़े की थैली का उपयोग करने,भोजन की बर्बादी रोकने,जल संरक्षण अपनाने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे दर्शन के साथ प्रकृति की सेवा का भी संकल्प लें तथा अपने घर और समाज में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं।वहीं दुकानदारों से आग्रह किया गया कि वे ग्राहकों को पॉलिथीन की जगह कपड़े अथवा अन्य पर्यावरण-अनुकूल थैले उपलब्ध कराएं ताकि प्लास्टिक प्रदूषण को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। पर्यावरण सेवक एवं स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव की नींव बनते हैं।यदि प्रत्येक व्यक्ति पॉलिथीन का त्याग कर पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ,सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। इस अभियान में पर्यावरण सेवक खमुराम बिश्नोई,अरमान कङवासरा,पूनाराम मांजु फनकार,जगदीश प्रसाद विश्नोई,वगताराम भाम्भु,मोहनलाल गोदारा खडाली, एडवोकेट शारदा व निरमा विश्नोई ने तन-मन से समर्पित होकर श्रद्धालुओं और दुकानदारों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।अभियान के समापन पर पर्यावरण सेवक अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुए। मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने टीम के इस जनजागरण अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।
- एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏 This video may be Philippines 🤔 एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏 This video may be Philippines 🤔1
- पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला1
- LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम? केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की है. इससे पहले पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी थीं.केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी थीं कीमतें हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार में अनिश्चितता और आपूर्ति बाधित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी. अब वैश्विक परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने के बाद सरकार ने लगातार दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर व्यवसायों को राहत देने का फैसला किया है.1
- विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *केकड़ी 01 अगस्त (ब्यूरो )* *विकास की राह पर दौड़ते केकड़ी रोडवेज डिपो के बेड़े को निगम द्वारा मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर 13 नई बसों की सौगात मिली इस पर शनिवार को विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना l* *इससे पूर्व विधायक गौतम का अजमेर रोड स्थित राजस्थान परिवहन कार्यालय पर पंहुचने पर चीफ डिपो मैनेजर हेमराज मीणा व केकड़ी बुकिंग प्रभारी ईश्वर सिंह द्वारा मालार्पण कर साफा बंधवा कर राजस्थानी परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया l* *यह केवल बसों का विस्तार नहीं, बल्कि हर परिवार तक बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है-शत्रुघ्न गौतम विधायक* *केकड़ी केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा अपना परिवार है। यहाँ के हर नागरिक का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य।* *आमजन के स्नेह और आशीर्वाद से केकड़ी निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है। मेरा संकल्प है कि जनसेवा और विकास की यह यात्रा इसी विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहे।* *रघु शर्मा पर किया पलटवार* *अपने उद्बोधन मे विधायक गौतम ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक रघु शर्मा पर पलटवार करते हुये कहा की रघु शर्मा पर किए तीखे कटाक्ष: विधायक eत्रध्न गौतमने पूर्व विधायक डॉ. टघु eमा के हालिया बयानों पटतीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं है, जो मुख्यमंत्री को केकड़ी आने से रोक सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में एक बार भी मुख्यमंत्री केकड़ी नहीं* *आए,जबकि भाजपा सरकार के ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री भजनलाल पांच बार केकड़ी आ चुके हैं और करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दे चुके हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास की अविरल गंगा बहाने वाली सरकार है। उन्होंने कांग्रेस के रघु शर्मा के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पहले यह तय कर लें कि चुनाव धृतराष्ट्र लडेंगे या दुर्योधन।* *भाजपा कार्यकर्ताओं की सरकार है तथा कार्यकर्ताओ को ही संगठन व सरकार में जिम्मेदारियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ का इलाज करने की बात करने वाले पहले अपना इलाज कर ले।* *जनता उनका पांच बार इलाज कर चुकी है, फिर भी वे संभल नहीं रहे।*4
- Raghu Sharma ji samjha kekdi I aur Inka bhashan aap dekh Lo क्या-क्या bol rahe hain Raghu Sharma ji Sahi bol rahe hain ya nahin aap hi batao2
- 🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया 🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया! गरीबों के हक की चोरी: नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया। बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया? फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया। 👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं। लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों! जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए! इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption1
- LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏1
- टूटी झोपड़ी की पुकार वह मजदूरी करने गई थी, दो वक्त की रोटी कमाने गई थी। लौटकर जब अपने आंगन आई, आंखों में केवल वीरानी पाई। रोते-रोते बस इतना बोली— "पानी की मटकी भी नहीं छोड़ी, सब कुछ तोड़-फोड़ दिया।" टूट गई झोपड़ी, बिखर गए सपने, उजड़ गए जीवन के अपने। जिसके पास था ही क्या आखिर, उससे भी छीन लिया उसका घर। कानून अपना काम करे, पर इंसानियत भी साथ चले। गरीब की झोपड़ी टूटे तो पहले, उसके दर्द को भी कोई समझे। किसी का आशियाना उजाड़ने से पहले इतना ज़रूर सोच लेना, ईंटें नहीं टूटतीं केवल, कई ज़िंदगियाँ बिखर जाती हैं। गरीब की आह से बड़ा कोई श्राप नहीं, और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं।1