प्रयागराज में 20 अप्रैल से शुरू होगी बाबा बागेश्वर धाम की विशाल हनुमंत कथा, निकलेगी भव्य मंगल कलश यात्रा प्रयागराज: प्रयाग उत्थान समिति द्वारा आगामी 20 अप्रैल से बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशाल हनुमंत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इस संबंध में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल से प्रारंभ होकर 22 अप्रैल तक तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन अरैल घाट, माघ मेला क्षेत्र में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रयागराज वासियों के लिए गौरव का विषय होगा और “राष्ट्र हनुमंत कथा” के माध्यम से सनातन धर्म के एकीकरण का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को सुबह 9 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गऊघाट, मुट्ठीगंज, राम भवन, कोठा पार्चा और जीवन ज्योति हॉस्पिटल मार्ग से होते हुए पथरचट्टी रामलीला मैदान तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत की व्यवस्था की जाएगी। मंगल कलश यात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी शामिल होंगे, जिन्होंने प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में क्रमशः राम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में डीजे, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, भांगड़ा वाद्य यंत्रों के साथ आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी। इसके अलावा जिले के जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार 21 अप्रैल को कथा स्थल पर विशेष रूप से बाबा बागेश्वर धाम की पीठ का दरबार भी लगाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंच सकेंगे। इस आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- नैनी में ठगी के आरोप पर युवती का हंगामा, सरेबाजार चप्पलों से की पिटाई खबर: प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सरेबाजार एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे करीब ₹4 लाख रुपये ठग लिए थे। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। थाने में दोनों के बीच पंचायत भी हुई, जहां मामला समझौते की कगार पर पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।1
- परमशक्ति धाम परिचायिका के शिक्षा विशेषांक का विमोचन --- अयोध्या विकास क्षेत्र के परमशक्ति धाम में भव्य आयोजन। परमशक्ति धाम। परमशक्ति धाम, श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में भव्य, दिव्य, नव्य प्राण प्रतिष्ठा के परम पावन अवसर पर परमशक्ति धाम परिचायिका पत्रिका के शिक्षा विशेषांक का विमोचन भारत वर्ष के विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता व शिक्षाविदों द्वारा श्रीराम नवमी, शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को किया गया। उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि एनजीओ पीडब्ल्यूएस तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की प्रस्तुति परमशक्ति धाम परिचायिका के इस शिक्षा विशेषांक का प्रकाशन टीजीटी प्रकाशन समूह द्वारा किया गया है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षिका श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय, चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, प. प्रमोद लक्ष्मीकांतराव झाल्टे, दिव्या, मानसी, निधि, फूल कुमारी कार्की, जूली सिंह, अतुल कुमार सिंह, कमिश्नरेट प्रयागराज के यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय, दलबीर सिंह, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार कार्की, संदीप सिंह आदि सैकड़ों विशिष्ट समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता व शिक्षाविद उपस्थित रहे।2
- प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनाया।1
- Post by Questions News1
- *झांसी नेशनल चैनल munsif TV पर देखें झांसी पुलिस लाई पब्लिक के चेहरो पर मुस्कान, शिया सुन्नी समाज ने मिलकर सौंपा ज्ञापन सहयोगी कलाम कुरैशी के साथ सुल्तान आब्दी की रिपोर्ट*1
- Post by Sanjay Lal1