logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15, वर्षों से फरार 30,000 का इनामी स्थाई वारंटी अब्दुल राशिद,गिरफ्तार। खबर जिला सागर से। थाना गोपालगंज, जिला सागर दिनांक : 17/03/2026 *15 वर्षों से फरार ₹30,000 का इनामी स्थाई वारंटी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में* *आरोपी की चालाकी पर पुलिस की तकनीक, जयपुर में भेष बदलकर निगरानी और सटीक घेराबंदी पड़ी भारी* सागर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं लंबे समय से फरार गंभीर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी और उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2011 से फरार एवं पुलिस महानिरीक्षक सागर द्वारा ₹30,000 के इनाम से घोषित स्थाई वारंटी आरोपी अब्दुल राशिद पिता अब्दुल वाहिद, निवासी शनिचरी चौगना, थाना गोपालगंज को पुलिस टीम द्वारा जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया है। *हत्या प्रकरण का आरोपी*, वर्षों से दे रहा था चकमा उक्त आरोपी पूर्व में हत्या के गंभीर प्रकरण में जेल में निरुद्ध था, जहां से उपचार के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद वह लगातार अपनी पहचान छुपाकर स्थान बदलता रहा और लगभग 15 वर्षों तक गिरफ्तारी से बचता रहा। *प्रदेश के बाहर जयपुर में भेष बदलकर पुलिस टीम ने डाला डेरा,4-5 दिन की निगरानी के बाद गिरफ्तारी* पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप तथा थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा *सटीक रणनीति वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण एवं मजबूत सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों का पता लगाया गया।* उप निरीक्षक नीरज जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रदेश के बाहर जयपुर में भेष बदलकर सिविल ड्रेस में 4-5 दिनों तक डेरा डालकर लगातार निगरानी (रैकी) की तथा स्थानीय स्तर पर सूचनाएं एकत्रित कीं। इस दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करने में प्रधान आरक्षक सौरभ, आरक्षक कुलदीप एवं हेमेंद्र द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया, वहीं थाना स्तर पर आरक्षक हीरेन्द्र एवं थिरबम द्वारा इंटेलिजेंस का विश्लेषण किया गया। प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर एवं उनके सहयोगी भरत व महेंद्र द्वारा रिकॉर्ड संधारण एवं दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया, जबकि आरक्षक दशरथ द्वारा जेल एवं अन्य अभिलेखों का सूक्ष्म अध्ययन कर आरोपी की प्रवृत्ति एवं छिपने के तरीकों की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई साथ ही आरोपी के मूल निवास क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाएं एकत्र करने में आरक्षक आनंद सिंधु एवं प्रदेश के बाहर गई टीम एवं अन्य टीमों के मध्य समन्वय स्थापित करने में उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई लगातार निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति चिन्हित हुआ, जिसकी गतिविधियां एवं हुलिया आरोपी से मेल खाता पाया गया। टीम द्वारा सटीक रणनीति बनाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वयं को “मदन” नाम से प्रस्तुत कर गुमराह करने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन एवं गहन पूछताछ के दौरान उसकी वास्तविक पहचान अब्दुल राशिद के रूप में स्थापित हुई, जिसे उसने स्वीकार किया। वैधानिक कार्रवाई गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसे जेल भेजा गया। *पुलिस की बड़ी उपलब्धि* 15 वर्षों से फरार इनामी आरोपी की गिरफ्तारी सागर पुलिस की रणनीति, धैर्य, तकनीकी दक्षता एवं जमीनी इंटेलिजेंस का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर सिद्ध किया— “अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस की पैनी नजर और मजबूत रणनीति से बच नहीं सकता।” *प्रदेश के बाहर जयपुर में सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम* संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीरज जैन प्रधान आरक्षक दीपक व्यास आरक्षक आशीष, मनीष अन्य सहयोगी स्टाफ संदेश सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। फरार अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। *सागर पुलिस – सतर्कता, रणनीति और समर्पण का सशक्त उदाहरण*

2 days ago
user_हरिकृष्ण सोनी
हरिकृष्ण सोनी
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन :- बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना :- बीना में आस्था और विश्वास का केंद्र कटरा सरकार पर भक्तों का तांता लगा रहता है। जहां पर अखंड रामायण पाठ चल रहा है। श्री अखण्ड रामचरित मानस पाठ के सदस्य आनंद योगी ने बताया कि कटरा मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व (हिन्दू नववर्ष) पर श्री अखण्ड रामचरित मानस पाठ का आयोजन श्री कटरा स्वामी जी की प्रेरणा से दिनांक 19 मार्च गुरुवार से शुभारंभ होकर दिनाँक 29 मार्च 2026, रविवार की विश्राम, हवन एवं पूर्णाहुति है। जिसमें सभी भक्त आमंत्रित हैं अपना अमूल समय देकर धर्म लाभ उठाएं ।एवं ।। मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवेंउ सो दसरथ अजिर बिहारी ।। महाबीर बिनवउँ हनुमाना। राम जासु जस आप बखाना ।। "विशेष" दिनाँक 02 अप्रैल 2026, गुरुवार श्री हनुमान प्राकट्‌योत्सव (जन्मोत्सव) महाआरती : प्रातः 6 बजे एवं शाम 7 बजे श्री सुन्दर काण्ड पाठ : सुबह 8 बजे से प्रारंभ
    1
    लोकेशन :- बीना 
रिपोर्टर राकेश सेन
बीना :- बीना में आस्था और विश्वास का केंद्र कटरा सरकार पर भक्तों का तांता लगा रहता है। जहां पर अखंड रामायण पाठ चल रहा है। 
श्री अखण्ड रामचरित मानस पाठ के सदस्य आनंद योगी ने बताया कि कटरा मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व (हिन्दू नववर्ष) पर श्री अखण्ड रामचरित मानस पाठ का आयोजन श्री कटरा स्वामी जी की प्रेरणा से दिनांक 19 मार्च गुरुवार से शुभारंभ होकर दिनाँक 29 मार्च 2026, रविवार की विश्राम, हवन एवं पूर्णाहुति है। जिसमें सभी भक्त आमंत्रित हैं अपना अमूल समय देकर धर्म लाभ उठाएं ।एवं 
।। मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवेंउ सो दसरथ अजिर बिहारी ।। महाबीर बिनवउँ हनुमाना। राम जासु जस आप बखाना ।।
"विशेष" दिनाँक 02 अप्रैल 2026, गुरुवार श्री हनुमान प्राकट्‌योत्सव (जन्मोत्सव) महाआरती : प्रातः 6 बजे एवं शाम 7 बजे श्री सुन्दर काण्ड पाठ : सुबह 8 बजे से प्रारंभ
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माला सुनेटी में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11 केवी बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से खलियान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर खलियान में रखा करीब 100 कुंटल मक्का और एक हार्वेस्टर मशीन जलकर खाक हो गई।
    1
    बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माला सुनेटी में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब 11 केवी बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से खलियान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर खलियान में रखा करीब 100 कुंटल मक्का और एक हार्वेस्टर मशीन जलकर खाक हो गई।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हिन्दू नववर्ष पर राष्ट्रीय सेविका समिति की भव्य वाहन रैली, मातृशक्ति की उमड़ी भारी भागीदारी हिन्दू नववर्ष के पावन उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा एक्सीलेंस (एक नंबर) स्कूल से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत एक नंबर स्कूल से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों — महावीर चौक, गांधी चौक, कच्चा रोड और थाने के पीछे वाले मार्ग से होते हुए पुनः एक नंबर स्कूल पहुंची। इस दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और नववर्ष की शुभकामनाओं के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की विशेष और बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का संदेश दिया। रैली के समापन पर एक नंबर स्कूल परिसर में विधि-विधान से आरती की गई और सभी ने हिन्दू नववर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
    1
    हिन्दू नववर्ष पर राष्ट्रीय सेविका समिति की भव्य वाहन रैली, मातृशक्ति की उमड़ी भारी भागीदारी
हिन्दू नववर्ष के पावन उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा एक्सीलेंस (एक नंबर) स्कूल से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत एक नंबर स्कूल से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों — महावीर चौक, गांधी चौक, कच्चा रोड और थाने के पीछे वाले मार्ग से होते हुए पुनः एक नंबर स्कूल पहुंची।
इस दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और नववर्ष की शुभकामनाओं के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की विशेष और बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का संदेश दिया।
रैली के समापन पर एक नंबर स्कूल परिसर में विधि-विधान से आरती की गई और सभी ने हिन्दू नववर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लोकेशन बीना विजय सिंह चौहान न्यूज़ रिपोर्टर महिला ने निकाली बाइक रैली
    1
    लोकेशन बीना विजय सिंह चौहान न्यूज़ रिपोर्टर महिला ने निकाली बाइक रैली
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    वीडियो क्रिएटर बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कल अशोकनगर में आयोजित मातृशक्ति कार्यक्रम में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की धर्मपत्नी महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया जी का आगमन हुआ इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का महारानी द्वारा सम्मान किया गया एवं महारानी के हाथों में लगी मेहंदी विशेष चर्चा का विषय रही
    1
    कल अशोकनगर में आयोजित मातृशक्ति कार्यक्रम में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की धर्मपत्नी महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया जी का आगमन हुआ इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का महारानी द्वारा सम्मान किया गया एवं महारानी के हाथों में लगी मेहंदी विशेष चर्चा का विषय रही
    user_अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    अखंड भारत न्यूज जिला संवाददाता
    Mobile Store Mungaoli, Ashoknagar•
    20 hrs ago
  • अशोकनगर। शासन के निर्देशानुसार 19 मार्च से 30 जून 2026 तक प्रदेशव्‍यापी जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया गया है।अभियान के तहत कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा गुरूवार को जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत मोहरीराय में पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन में रैन वाटर हार्वेस्टिंग ,तालाब गहरीकरण ,गौशाला में पानी की टंकी आदि जल संरक्षण के कार्यों का भूमिपूजन एवं श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों से जल संरक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिये जाने का आव्हान किया एवं निजी मकानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील आमजन से की। उन्‍होंने सभी शासकीय भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए। सभी नलकूपों पर रिचार्ज पिट निर्माण किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री देवकीनंदन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेन्द्र यादव, तहसीलदार अशोकनगर श्री भारतेंदु यादव ,श्री विनोद गंगवाल कार्यपालन यंत्री ,श्री प्रताप भान सिंह यादव ,अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे । जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरूवार को तुलसी सरोवर तालाब में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, जनप्रतिनिधि सहित नगर पालिका अशोकनगर एवं जन अभियान परिषद की संयुक्त टीम द्वारा साफ सफाई कर श्रमदान किया गया।
    4
    अशोकनगर। शासन के निर्देशानुसार 19 मार्च से 30 जून 2026 तक प्रदेशव्‍यापी जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया गया है।अभियान के तहत कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा गुरूवार को जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत मोहरीराय में पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ  किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन में रैन वाटर हार्वेस्टिंग  ,तालाब गहरीकरण ,गौशाला में पानी की टंकी आदि जल संरक्षण के  कार्यों  का भूमिपूजन एवं श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों से जल संरक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिये  जाने का आव्हान किया एवं निजी मकानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील आमजन से की। उन्‍होंने सभी शासकीय  भवनों में  रैन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए। सभी नलकूपों पर रिचार्ज पिट निर्माण किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री देवकीनंदन सिंह,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेन्द्र यादव, तहसीलदार अशोकनगर श्री भारतेंदु यादव ,श्री विनोद गंगवाल कार्यपालन यंत्री ,श्री प्रताप भान सिंह यादव ,अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरूवार को तुलसी सरोवर तालाब में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, जनप्रतिनिधि सहित नगर पालिका अशोकनगर  एवं जन अभियान परिषद की संयुक्त टीम द्वारा साफ सफाई कर श्रमदान किया गया।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    20 hrs ago
  • Chita ki lakdiyon ke kevla se banai ja rahi hai agarbatti is sandrbh mein aap logon ka kya kahana hai
    1
    Chita ki lakdiyon ke kevla se banai ja rahi hai agarbatti is sandrbh mein aap logon ka kya kahana hai
    user_Tejsingh lodhi
    Tejsingh lodhi
    राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोकेशन:- बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर)नगरपालिका द्वारा अवैध कॉलनियों पर हो रही कार्यवाही का कांग्रेस समर्थन करेगी पर यह कार्यवाही सिर्फ आम जनता पर ना होकर भाजपा नेताओं की कॉलोनियों पर भी हो परंतु भाजपा नेताओं की कॉलोनियों पर रोड डाले जा रहे है जहाँ किसी का निवास नहीं है,हाईमास्क रोड लाइट और फुव्बारों के नाम पर जनता के पैसों का टैक्स फूंका जा रहा है पर ठेकेदारों पर कोई कार्यवाही न होकर दोबारा टेंडर पास किया जाता है,पीआईसी बैठक मैं इंसान के साथ जानवर का भी दाहसंस्कार एक ही जगह करने की सहमति बन गयी जो नैतिकता नहीं है,रानी अवंती बाई की नक़ली और कमजोर प्रतिमा बनाकर लोधी समाज के साथ साथ स्वतंत्रता सैनानी का अपमान किया गया। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कही। विनोद पोरिया ने कहा की बीना विधायक द्वारा जो भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है वह किसी से नहीं छुपा, आज बीना की जो हालत है उसकी जिम्मेदार विधायक और भाजपा सरकार है। अशोक परिहार ने रोड़ों पर आवारा पशुओं घूमने को लेकर नगर पालिका को आडे हाथों लिया । शहर में गंदगी बेशुमार हो रही है मच्छरों आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पीपी नायक जी ने कहा सपने तो हमने कांग्रेस विधायक के साथ बीना के विकास के देखे थे पर किसको पता था की हमारा विधायक ही भ्रष्टाचारियों के साथ मिल जाएगा। प्रमोद राय ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि रोडो पर सफाई दिखने से कुछ नहीं होता आप गलियों में देखें नालिया कीचड़ से भरी पड़ी है आज गलियों में सफाई व्यवस्था पूर्णता बन्द पड़ी है। नरेंद्र ठाकुर ने कहा की बीना की जनता सब जानती है आगामी चुनाव मैं हिसाब बराबर करदेगी, विक्रांत गोलंदाज ने कहा शहर मैं गंदगी से बीमारी हो रही है पर जनप्रतिनिधियों को सिर्फ अपने घर भरने की पढ़ी हुई है। इस मौके पर विशेष रूप से अशोक परिहार, ममता अहिरवार, राजाराम अहिरवार, प्रमोद राय, शशि मोहन तिवारी, मोतीलाल अहिरवार, आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम संचालन ब्लॉक अध्यक्ष से ओमप्रकाश पंजाबी आभार वरिष्ठ का नेता भावसिह यादव ने किया इस अवसर निर्भय सिंह ठाकुर, सतीश तिवारी, सुरेश तिवारी, भारत भूषण सोनी, सतपाल पटैल,शशि राय, लक्ष्मण सिंह चढ़ार, प्रकाश बजाज, डा देवदत्त तिवारी, मनोज कैथोरिया, कुरेलाल अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी,राजा बुंदेला, खुशीलाल अहिरवार, बलवीर सिंह ठाकुर, एड कृष्णा कैथौरिया आदि मौजूद थे
    1
    लोकेशन:- बीना 
रिपोर्टर:- राकेश सेन
बीना (सागर)नगरपालिका द्वारा अवैध कॉलनियों पर हो रही कार्यवाही का कांग्रेस समर्थन करेगी पर यह कार्यवाही सिर्फ आम जनता पर ना होकर भाजपा नेताओं की कॉलोनियों पर भी हो परंतु भाजपा नेताओं की कॉलोनियों पर रोड डाले जा रहे है जहाँ किसी का निवास नहीं है,हाईमास्क रोड लाइट और फुव्बारों के नाम पर जनता के पैसों का टैक्स फूंका जा रहा है पर ठेकेदारों पर कोई कार्यवाही न होकर दोबारा टेंडर पास किया जाता है,पीआईसी बैठक मैं इंसान के साथ जानवर का भी दाहसंस्कार एक ही जगह करने की सहमति बन गयी जो नैतिकता नहीं है,रानी अवंती बाई की नक़ली और कमजोर प्रतिमा बनाकर लोधी समाज के साथ साथ स्वतंत्रता सैनानी का अपमान किया गया। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कही।
विनोद पोरिया ने कहा की बीना विधायक द्वारा जो भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है वह किसी से नहीं छुपा, आज बीना की जो हालत है उसकी जिम्मेदार विधायक और भाजपा सरकार है।
अशोक परिहार ने रोड़ों पर आवारा पशुओं घूमने को लेकर नगर पालिका को आडे हाथों लिया ।
शहर में गंदगी बेशुमार हो रही है मच्छरों आतंक बढ़ता ही जा रहा है। 
पीपी नायक जी ने कहा सपने तो हमने कांग्रेस विधायक के साथ बीना के विकास के देखे थे पर किसको पता था की हमारा विधायक ही भ्रष्टाचारियों के साथ मिल जाएगा।
प्रमोद राय ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि रोडो पर सफाई दिखने से कुछ नहीं होता आप गलियों में देखें नालिया कीचड़ से भरी पड़ी है आज गलियों में सफाई व्यवस्था पूर्णता बन्द पड़ी है।
नरेंद्र ठाकुर ने कहा की बीना की जनता सब जानती है आगामी चुनाव मैं हिसाब बराबर करदेगी,
विक्रांत गोलंदाज ने कहा शहर मैं गंदगी से बीमारी हो रही है पर जनप्रतिनिधियों को सिर्फ अपने घर भरने की पढ़ी हुई है।
इस मौके पर विशेष रूप से 
अशोक परिहार, ममता अहिरवार, राजाराम अहिरवार, प्रमोद राय, शशि मोहन तिवारी, मोतीलाल अहिरवार, आदि ने संबोधित किया  कार्यक्रम संचालन ब्लॉक अध्यक्ष से ओमप्रकाश पंजाबी आभार वरिष्ठ का नेता भावसिह यादव ने किया इस अवसर निर्भय सिंह ठाकुर, सतीश तिवारी, सुरेश तिवारी, भारत भूषण सोनी, सतपाल पटैल,शशि राय,  लक्ष्मण सिंह चढ़ार, प्रकाश बजाज, डा देवदत्त तिवारी, मनोज कैथोरिया, कुरेलाल अहिरवार, पुष्पेंद्र तिवारी,राजा बुंदेला, खुशीलाल अहिरवार, बलवीर सिंह ठाकुर, एड कृष्णा कैथौरिया आदि मौजूद थे
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.