Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहटा थाना क्षेत्र के कई होटलों में पुलिस ने अचानक जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में ठहरे लोगों और आने-जाने वालों के रिकॉर्ड की जांच की। पुलिस ने होटल संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदेह की स्थिति में तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया। जांच के दौरान फिलहाल कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। थाना प्रभारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। 📍 बिहटा | पटना 📰 TV24 बिहार झारखंड
Reporter Satyendra Yadav
बिहटा थाना क्षेत्र के कई होटलों में पुलिस ने अचानक जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में ठहरे लोगों और आने-जाने वालों के रिकॉर्ड की जांच की। पुलिस ने होटल संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदेह की स्थिति में तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया। जांच के दौरान फिलहाल कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। थाना प्रभारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। 📍 बिहटा | पटना 📰 TV24 बिहार झारखंड
More news from बिहार and nearby areas
- 🚨 भोजपुर के चांदी में 6 KM के दायरे में 20+ धर्मकांटा! वजन की आड़ में बालू के खेल का आरोप, पुलिस की बड़ी कार्रवाई चांदी चौक से भदवर गांव तक महज 6 किलोमीटर के दायरे में 20 से ज्यादा धर्मकांटों पर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह के अनुसार, इन धर्मकांटों की आड़ में ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों से बालू की कटिंग, भंडारण और ट्रैक्टरों के जरिए बिक्री किए जाने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद 20 धर्मकांटों के खिलाफ चांदी थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी इनसे जुड़े 4 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अब संबंधित धर्मकांटों के लाइसेंस निरस्त करने और सील करने की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ❓ सबसे बड़ा सवाल—अगर धर्मकांटा सिर्फ वजन करने के लिए था, तो फिर बालू की कटिंग, भंडारण और बिक्री का कथित खेल कैसे चल रहा था? 📍 चांदी | भोजपुर #Ara #Bhojpur #Chandi #SandMining #BiharNews #आरा #भोजपुर #चांदी #बालू #पुलिस_कार्रवाई #ARNEWS241
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा। बाढ़ पीड़ितों के बिच राहत सामग्री का वितरण। भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शाहपुर के जवैनिया गांव के विस्थापितों के बीच राहत सामग्री का वितरण जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में जवैनिय दामोदरपुर बांध पर आश्रय लिए लोगों के बिच में किया गया जिसमें राहत किट में चावल ,आटा ,दाल एवं चिनी दिया गया वहीं पुरुषों के बीच में कपड़ा और छात्र छात्राओं के लिए स्कूल बैग लोवर टि शर्ट दिया गया। वाहा के ग्रामीण जनों में प्रशासन से उदासिनता वर्तने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी ने कहा कि इस बाढ़ कि भिषण विभिषिका में जहां आम जनमानस अपने जान माल बर्बादी पर परेशान हैं वहीं दुसरी तरफ भाजपा और जिला प्रशासन द्वारा मोदी जी के जन्मदिन पर लाखों दिया जलाएं जा रहें हैं। कांग्रेस पार्टी इस मुसिबत कि घड़ी में पुरी ताकत और मजबूती के साथ इन लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। भाजपा जहां दिया जला रही है वहीं हम सभी कांग्रेसी गरिबों के घर में चुल्हा जलानें काम कर रहे हैं। मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि याहा के स्थानीय विधायक के उदासीनता के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। बाढ़ पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। ऐसे में हम सभी राहुल गांधी जी के सिपाही के रूप में इन लोगों के बिच इनके दुःख साझा करने आए है और जो भी बन सका जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में इन लोगों के बिच उपस्थित है। शामिल प्रमुख लोगों में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के कुमार रोहित जी मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा, नागेन्द्र मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, NSUI के प्रदेश सचिव आनन्द तिवारी, युवा के विधानसभा अध्यक्ष साकेत तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेस जनों ने शिरकत किया।1
- शिक्षा महंगी भ्रष्टचारी सरकार चाहती है कि देश में अंध भक्ति बढ़े लेकिन राहुल गांधी जी के रहते हुए यह मुमकिन नहीं है।1
- गरखा प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों के साथ भेदभाव - कोठियाँ पंचायत के वार्ड 10 और 11 अब तक बाढ़ ग्रस्त सूची से बाहर, वार्ड सदस्यों ने CO को सौंपा आवेदन गरखा प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों के साथ भेदभाव - कोठियाँ पंचायत के वार्ड 10 और 11 अब तक बाढ़ ग्रस्त सूची से बाहर, वार्ड सदस्यों ने CO को सौंपा आवेदन1
- 🚨 पवन सिंह की टीम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा रही राहत सामग्री, वीडियो कॉल पर बोले—जल्द आएंगे क्षेत्र के लोगों से मिलने! 🌊🤝 बाढ़ की मुश्किल घड़ी में पवन सिंह की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वहीं, वीडियो कॉल के जरिए पवन सिंह ने क्षेत्र के लोगों से बात करते हुए जल्द ही स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से मिलने की बात कही। #PawanSingh #BadhPeedit #FloodRelief #BiharFlood #Bhojpur #Ara #BhojpurNews #ARNEWS241
- जहानाबाद : जलभराव बना हादसों की वजह, फौलादपुर बाजार में पलटा ई-रिक्शा। जहानाबाद - जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड स्थित फौलादपुर बाजार में सड़क पर जमा पानी के कारण एक इलेक्ट्रिक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार की सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि खराब सड़क और जलभराव के कारण यहां अक्सर छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की गई,लेकिन अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। लोगों ने सड़क की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- इस सरकार में पत्रकारों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं दानापुर में टी टी ई के द्वारा अवैध वसूली का वीडियो डालने के बाद जबलपुर में पूरा टिकट चेकिंग स्टार जीआरपी के साथ आकर ट्रेन में पहले तो मेरा माइक तोड़ा माइक तोड़ने के बाद ट्रेन के नीचे फेंका वीडियो बना रहे थे तो जीआरपी महिला सिपाही के द्वारा जबरन वीडियो बंद करवाया गया और टिकट होने के बावजूद गाड़ी से उतारने की धमकी देने लगा इस सरकार में पत्रकारों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं दानापुर में टी टी ई के द्वारा अवैध वसूली का वीडियो डालने के बाद जबलपुर में पूरा टिकट चेकिंग स्टार जीआरपी के साथ आकर ट्रेन में पहले तो मेरा माइक तोड़ा माइक तोड़ने के बाद ट्रेन के नीचे फेंका वीडियो बना रहे थे तो जीआरपी महिला सिपाही के द्वारा जबरन वीडियो बंद करवाया गया और टिकट होने के बावजूद गाड़ी से उतारने की धमकी देने लगा1
- BJP के कार्यकता एवं बिहार पुलिस ने 12 साल के बच्चों को बेरहमी से पीटा इस विडियो में देखें1
- पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित दिवान मोहल्ला में पुत्र ने मां को जला कर किया हत्या आरोपी पुत्र गिरफ्तार पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट सो रही मां को जलाकर हत्या का आरोप, बेटा गिरफ्तार, बिहार की राजधानी पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में शनिवार की देर रात करीब 2:25 बजे 60 वर्षीय महिला की जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रेखा देवी, पति ननकी साहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि रेखा देवी दीवान मोहल्ले में मकान मालिक बसंत लाल के घर में रहती थीं। देर रात आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर खाजेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पटना सिटी सहायक पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि रेखा देवी की उनके बेटे द्वारा जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के पीछे क्या कारण था, आग किन परिस्थितियों में लगाई गई और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के सामने आने की संभावना है। देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही दीवान मोहल्ले में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले से जुड़ी किसी भी जानकारी को जांच में उपलब्ध कराएं। फिलहाल आरोपी बेटा पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। बाइट ۔राज किशोर सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक पटना सिटी1