महाविद्यालय में ई प्रवेश सहायता केंद्र का शुभारंभ छात्रों को मिलेगा सहयोग **महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ई-प्रवेश सहायता केंद्र का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगा डिजिटल एडमिशन में सहयोग** करेली। मध्यप्रदेश उच्चशिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रवेश प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से ई-प्रवेश सहायता केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। ई प्रवेश नए सत्र के रजिस्ट्रेशन चालू होंगे। ई प्रवेश सहायता केंद्र का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू. एस. परमार ने मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ इस केंद्र का उद्घाटन किया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. परमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को समझना कई विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में यह ई-प्रवेश सहायता केंद्र विद्यार्थियों को आवेदन से लेकर दस्तावेज़ अपलोड और काउंसलिंग तक हर चरण में मार्गदर्शन प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. ए. के. वाजपेयी, ई-प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. अंकित चौकसे, पूर्व ई प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार चौबे सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने इस पहल को विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ई-प्रवेश सहायता केंद्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मेरिट लिस्ट की जानकारी, दस्तावेज़ सत्यापन, विषय चयन एवं फीस प्रक्रिया से संबंधित हर प्रकार की सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि प्रवेश प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी।

- करेली नगर में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है, जहां एक पुराना बरगद का पेड़ राहगीरों और आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। दोपहर में जब तापमान चरम पर होता है, तब लोग इसकी शीतल छांव में रुककर आराम करते हैं। यह पेड़ अब न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि लोगों के लिए प्राकृतिक राहत केंद्र भी बन गया है।1
- नरसिंहपुर में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यह शिविर सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने और युवाओं को कला से जोड़ने पर केंद्रित है।1
- नर्सिंगपुर में एक शराबी ने पहले शादी के दौरान हंगामा किया, फिर सुबह गुंडों को बुलाकर मारपीट करवाई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पीड़ित शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे।1
- नरसिंहपुर के साईंखेड़ा में नगर परिषद अध्यक्ष के वार्ड 5 की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कीचड़, दुर्गंध और मच्छरों से परेशान रहवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले साल 60% क्षेत्र जलमग्न होने के बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया, जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश है।3
- नरसिंहपुर में 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध से 3.15 किलोग्राम गांजा और उसकी बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी कीमत ₹1.5 लाख है।1
- नरसिंहपुर पुलिस ने 7 चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 22 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी अपनी अच्छी लाइफस्टाइल के लिए दिन में रेकी कर सूने घरों में सेंध लगाते थे।1
- बंगाल में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करते ही पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य में राजनीतिक बदलावों के तुरंत बाद हुई इस हलचल ने सभी का ध्यान खींचा है।1
- नरसिंहपुर में एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई को चार पहिया वाहन से कुचलकर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है।1