Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीतापुर स्कूल से घर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला सीतापुर स्कूल से घर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला हादसे में साइकिल सवार छात्रा की हुई दर्दनाक मौत छात्रा की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम जनपद के मिश्रिख इलाके का पूरा मामला. बाइट - परिजन
Om Bajpai
सीतापुर स्कूल से घर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला सीतापुर स्कूल से घर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला हादसे में साइकिल सवार छात्रा की हुई दर्दनाक मौत छात्रा की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम जनपद के मिश्रिख इलाके का पूरा मामला. बाइट - परिजन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤1
- खुद के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया युवक – फिरौती मांगने का निकला झूठा खेल कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा किया है, जहां एक युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर अपने ही परिजनों से फिरौती मांगने की साजिश रची। दरअसल, थाना जाजमऊ क्षेत्र में 27 अप्रैल 2026 को एक महिला ने सूचना दी कि उसका 24 वर्षीय बेटा फैज, जो एक दिन पहले अपनी स्कूटी से काम पर निकला था, वापस घर नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान परिजनों को व्हाट्सएप कॉल के जरिए सूचना मिली कि फैज का अपहरण कर लिया गया है और उसकी रिहाई के लिए 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें युवक की लोकेशन गाजियाबाद में मिली। सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि मामला संदिग्ध है। जब पुलिस टीम ने गाजियाबाद में दबिश दी और युवक के साथी फसमान से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई। पता चला कि फैज ने खुद ही अपने दोस्त के साथ मिलकर यह पूरा ड्रामा रचा था। गिरफ्तारी के डर से वह कानपुर लौट आया और अपनी मौसी के घर, थाना रेल बाजार क्षेत्र में छिप गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे वहां से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में फैज ने स्वीकार किया कि उसने अपने मालिक से लिए गए 20,000 रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए यह साजिश रची थी। उसने अपने दोस्त और एक रिक्शा चालक को लालच देकर इस फर्जी अपहरण की योजना बनाई और परिजनों से अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगने लगा। फिलहाल, पुलिस इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। (बाइट ) शिवा सिंह एडीसीपी पूर्वी1
- उत्तर प्रदेश को विकास के पद पर अग्रसर करने के लिए लगातार वर्तमान सरकार प्रयास कर रही है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर इस सपने को साकार किया जा रहा है1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1
- *प्रेस नोट- थाना मिर्जापुर* *जनपद शाहजहांपुर पुलिस* *सराहनीय कार्य दिनांक- 29.04.2026* *थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के अपराध में वांछित अभियुक्त को आला कत्ल(फावडा) सहित किया गिरफ्तार ।* पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एंव क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम, चोरी-लूट-अवैध शराब/शस्त्र बिक्री-निर्माण व अभियान तलाश वांछित/वारन्टी अपराधी के क्रम में थाना मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। *संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 28.04.2026 को वादिनी श्रीमती ममता पुत्री क्षत्रपाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर द्वारा प्रस्तुत एक लिखित तहरीर के आधार पर थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस बनाम क्षत्रपाल पुत्र नामालूम निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष मिर्जापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है । प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में वांछित अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया । इसी क्रम मे आज दिनांक 29.04.2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा शान्ति/कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा अपराध की रोकथाम हेतु क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना एवं निशानदेही के आधार पर अभियुक्त क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर को कलान रोड सौनेक तिराहे से रात्रि समय करीब 02:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर। *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहाँपुर। *पूछताछ का विवरण -* अभियुक्त क्षत्रपाल निवासी उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपनी पत्नी सोमवती के साथ घरेलू विवाद के चलते आक्रोशित होकर उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। घटना के उपरांत अभियुक्त ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा (आलाकत्ल) को अपने मकान के पास स्थित पप्पू की बंद दुकानों के बरामदे के एक कोने में छुपा दिया था तथा वह मौके से भागने की फिराक में था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त स्थान से फावड़ा (आलाकत्ल) बरामद किया गया। अभियुक्त ने बरामद फावड़े की पहचान करते हुए बताया कि इसी से उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। बरामदगी के उपरांत आलाकत्ल को विधिक प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तारी का स्थान, समय, दिनांक -* कलान रोड सौनेक तिराहे पर थाना मिर्जापुर, दिनांक-29.04.2026, समय करीब 02.35 बजे, *गिरफ्तार करने वाली टीम -* 1. थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर। 2. उ0नि0 रामपाल सिंह, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर। 3. उ0नि0 यशपाल सिंह , थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर। 4. का0 सौरभ सोम, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर।2
- शाहजहांपुर के लालाराम वर्मा हरदोई में गंगा एक्सप्रेस के उद्घाटन से मोदी जी का फोटो लेकर जाते हुए वीडियो वायरल और क्या बोले1
- Post by विवेक मिश्र1
- यूपी के विकास की नई लाइफलाइन', गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी गंगा एक्स्प्रेसवे न केवल पूर्व और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरियों को कम कर रहा है बल्कि उत्तर प्रदेश के इन दो लंबे छोर की यात्रा के बीच लगने वाले समय को भी कम कर रहा है. मेरठ से प्रयागराज की तकरीबन 594 किलोमीटर लंबी ये दूरी अब केवल अब केवल 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी, ऐसा सरकार का दावा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज की 594 किमी की दूरी को कम समय में पूरी करेगा. पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन इसके बाद पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, यह उत्तर प्रदेश की एक नई लाइफलाइन है. उन्होंने इस मौके पर बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि 'आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही है उनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है.' गंगा एक्सप्रेस वे नाम रखना सुखद- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि, मां गंगा के नाम पर एक्सप्रेस वे का नाम रखना सुखद अनुभूति है. उन्होंने उद्घाटन करते हुए कहा कि, 'मैं भगवान नरसिंह की इस भूमि को प्रणाम करता हूं. यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मां गंगा कृपा बहाती हुई निकलती हैं, इसलिए यह पूरा क्षेत्र अहम है. मैं मानता हूं कि यूपी को एक्सप्रेस-वे का यह वरदान भी मां गंगा का ही आशीर्वाद है यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन- पीएम मोदी उन्होंने कहा कि, 'अब कुछ ही घंटों में आप प्रयागराज के संगम पहुंच सकते हैं और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके वापस आ सकते हैं. जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी और देश की जीवनरेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा मुझे चार-पांच दिनों से गंगा मां के दर्शन का मिल रहा है सौभाग्य- पीएम मोदी यह भी एक अद्भुत संयोग है कि पिछले 4-5 दिनों में मैं मां गंगा के सानिध्य में रहा हूं. बंगाल में था तो वहां मां गंगा के दर्शन किए, कल काशी में था और आज बाबा विश्वनाथ के साथ मां गंगा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में बंगाल में जारी अंतिम चरण के चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, 'आज लोकतंत्र के उत्सव का भी अहम दिन है. बंगाल में इस समय वोटिंग हो रही है. खबरें आ रही हैं, जिनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है. पहले चरण की तरह ही जनता वोट देने के लिए निकल रही है बंगाल में लोग भयमुक्त हो कर कर रहे हैं वोट- पीएम मोदी बंगाल में लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं. यह देश के संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है. मैं बंगाल की महान जनता का आभार जताता हूं. वोटिंग खत्म होने में अभी कई घंटे बाकी हैं. कुछ समय पहले बिहार में चुनाव हुए थे, तो भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की थी और इतिहास रच दिया था. कल ही गुजरात में महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत और तहसील पंचायतों के नतीजे आए हैं.1